Category: NATIONAL

  • प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- दोबारा ना हो ऐसी हरकत

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- दोबारा ना हो ऐसी हरकत

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- दोबारा ना हो ऐसी हरकत

    PM Narendra Modi Security Breach: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक एक गंभीर मामला है. ऐसा कैसे हुआ ये चिंता का विषय है.

     

  • जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

    जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

    जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

    जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस कार्रवाई में एक आतंकी ढेर कर दिया है।

    जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर - India TV Hindi

    जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार शाम मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। कश्मीर जोन पुलिस ने गुरुवार शाम एनकाउंटर शुरू होने की सूचना दी थी। अब सामने आई जानकारी में पता चला कि सेना ने 6 जनवरी को एक आतंकी को ढेर कर दिया था।

    इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा था। उन्होंने इसे अस्वीकार करते हुए सुरक्षाबलों की टुकड़ी पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया था। जानकारी के अनुसार, इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। इसके बाद पूरे इलाके को घेरकर ऑपरेशन की शुरुआत की गई थी।

    बता दें, श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवान में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा (LeT) के कुख्यात और वांछित आतंकी सलीम पारे समेत 2 आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी थी। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया था, ‘‘प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के कुख्यात आतंकवादी सलीम पारे को श्रीनगर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।’’

    आईजीपी कश्मीर ने बताया था कि श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के हाफिज उर्फ हमजा के रूप में हुई है। वह बांदीपोरा में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था और इस आतंकी घटना के बाद वह श्रीनगर के हरवान इलाके में स्थानांतरित हो गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पास के गासू गांव में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

  • दिल्ली के लाजपत राय मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 13 गाड़ियां

    दिल्ली के लाजपत राय मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 13 गाड़ियां

    Massive fire broke out in Delhi’s Lajpat Rai Market, 13 vehicles of fire brigade reached the spot

    दिल्ली के लाजपत राय मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 13 गाड़ियां

     

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के सामने लाजपत राय बाजार में वीरवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से 60 के करीब दुकानें जलकर राख हा गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 13 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से करोड़ों का नुकसान हो गया है। आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है।

    वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 4 बजकर 43 मिनट पर लाजपत राय बाजार में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है।

    वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 4 बजकर 43 मिनट पर लाजपत राय बाजार में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है।

    घटना की जानकारी देते चश्मदीदों की मानें तो इस आग की घटना सुबह पौने 5 बजे घटी और आग की लपटें इतनी बड़ी थीं की कुछ ही पहल में सभी दुकानों को अपने चपेट में ले लिया जिसमें 70 से 80 दुकानें जलकर खाक हो गईं, वहीं इससे करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

  • गुजरात के सूरत में गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत; 20 से ज्यादा लोग गंभीर, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

    गुजरात के सूरत में गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत; 20 से ज्यादा लोग गंभीर, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

    6 dead due to gas leak in Gujarat’s Surat; More than 20 people serious, team of fire department reached the spot

    गुजरात के सूरत में गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत; 20 से ज्यादा लोग गंभीर, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

     

    सूरत: गुजरात के अंतर्गत आते सूरत में वीरवार सुबह एक फैक्टरी में गैस रिसाव होने के कारणदम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 के करीब लोग बीमार हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सुचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। हादसा सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके में केमिकल टैंकर में रिसाव होने से बड़ा हादसा घटित हो गया।

    जानकारी के मुताबिक जहरीले रसायन के संपर्क में आने के चलते 25 लोगों को निकाला गया। जिनका सूरत न्यू सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना लगते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया था। खबर के मुताबिक जीआईडीसी में राजकमल चिकड़ी प्लॉट नंबर 362 के बाहर 10 मीटर की दूरी पर खड़े केमिकल टैंकर से कुछ ही दूरी पर मजदूर सो रहे थे, जो इस जहरीले रसायन से प्रभावित हुए हैं। खबर है कि यह हादसा उस दौरान हुआ, जब टैंकर से केमिकल फेंका जा रहा था।फिलहाल, 8 लोग वेंटिलेटर पर हैं।

    जानकारी अनुसार हादसा सचिन औद्योगिक क्षेत्र के बाहर खड़े एक टैंकर से गैस का रिसाव हुआ, जिससे मजदूरों का दम घुटने लगा। गैस लीक होते ही घटनास्‍थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। बता दें कि सचिन जीआईडीसी सूरत का एक औद्योगिक क्षेत्र है। ये घटना वीरवार सुबह 4 बजे की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    वहीं इस घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर लिखा- “सूरत में गैस रिसाव के कारण दुर्भाग्य से कई लोग मारे गए हैं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को यह सहन करने की शक्ति मिले। मैं इस घटना में बीमार पड़ने वालों की सलामती के लिए भी प्रार्थना करता हूं।”

  • पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले पर राष्ट्रपति कोविंद ने की पीएम से मुलाकात, जताई चिंता

    पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले पर राष्ट्रपति कोविंद ने की पीएम से मुलाकात, जताई चिंता

    President Kovind met the PM on the matter of lapse in the security of the Prime Minister in Punjab, expressed concern

    पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले पर राष्ट्रपति कोविंद ने की पीएम से मुलाकात, जताई चिंता

     

    नई दिल्लीः पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई भारी चूक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिंता जताई है और जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वीरवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर इस मामले पर चिंता जताई और चर्चा की।

    जानकारी अनुसार वीरवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान पंजाब दौरे के समय सुरक्षा में हुई चूक पर चिंता जाहिर की है। दरअसल बुधवार को पाकिस्तानी सीमा से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर पंजाब के फिरोजपुर जिले में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया था। पीएम सड़क के रास्ते रैली में शामिल होने के लिए पंजाब जा रहे थे। यहां उनके काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया जिस कारण से लगभग 20 मिनट तक पीएम फ्लाईओवर पर फंसे रहे। इसके बाद आखिरकार आगे का कार्यक्रम रद करना पड़ा और प्रधानमंत्री को दिल्ली वापस लौटना पड़ा।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी, हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाने के लिए पंजाब के बठिंडा पहुंचे थे, उन्हें हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर ले जाया जाना था, लेकिन बारिश और खराब दृश्यता के कारण, उन्होंने मौसम साफ होने के लिए लगभग 20 मिनट तक इंतजार किया. ‘जब मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो यह फैसला लिया गया कि वह सड़क मार्ग से राष्ट्रीय शहीद स्मारक का दौरा करेंगे, जिसमें दो घंटे से अधिक समय लगेगा।

  • अमृतसर एयरपोर्ट पर कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, इटली से आए 125 यात्री कोरोना पाजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

    अमृतसर एयरपोर्ट पर कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, इटली से आए 125 यात्री कोरोना पाजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

    Corona’s big blast at Amritsar Airport, 125 passengers from Italy Corona positive, there was a stir in the administration Corona’s big blast at Amritsar Airport, 125 passengers from Italy Corona positive, there was a stir in the administration

    अमृतसर एयरपोर्ट पर कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, इटली से आए 125 यात्री कोरोना पाजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

    अमृतसरः पंजाब में एक बार फिर से कोरोना का कहर शुरू हो गया है, इसी के साथ आए दिन कोरोना मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं वीरवार को अमृतसर के एयरपोर्ट पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब इटली से अमृतसर लैंड हुई फ्लाइट में 125 यात्री कोरोना पाजिटिव पाए गए जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया और जिसके बाद प्रशासन ने सभी को आईसोलेट कर दिया है।

    जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि वीरवार को इटली से लौटी फ्लाइट में करीब 180 लोग सवार थे। प्रशासन ने सभी यात्रियों को गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। इटली से लौटे सभी यात्री पंजाब के विभिन्न शहरों से संबंधित हैं। वहीं प्रशासन द्वारा हालातों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के बाहर एंबुलेंस की लाइनें लगी हुई हैं। और प्रशासन लगातार स्थिति को संभालना का प्रयास कर रही है।

    जिक्रोयग्य है कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के कोरोना की चपेट में आने से जहां प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग में चिंता की लहर पाई जा रही है। जिक्रोयग्य है कि इससे पहले बुधवार को राज्यसभा सदस्य सुखदेव ढींडसा सहित पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, अमृतसर के डीसी गुरप्रीत खैहरा और निगम प्रशसान संदीप ऋषि सहित कई बड़े अधिकारियों की भी कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद सभी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

  • अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में राज्यपाल से मिलने पहुंचा भाजपा का शिष्टमंडल

    अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में राज्यपाल से मिलने पहुंचा भाजपा का शिष्टमंडल

    पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को मौसम खराब होने के कारण बठिंडा से वाया रोड फिरोजपुर पहुंच रहे थे कि तलवंडी भाई-फरीदकोट के बीच किसानों ने रास्ता जाम किया हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने मोदी के काफिले को पंद्रह मिनट तक वहीं रोके रखा और फिरोजपुर जाने को रास्ता नहीं दिया।

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी इस सारे मामले की जांच के आदेश जारी करने के साथ ही साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी, एनएसजी व केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी की होती है। पंजाब पुलिस सीधे तौर पर दखलअंदाजी नहीं कर सकती। राज्य पुलिस ऐसे मामले में पीएम की सिक्योरिटी के दिशा निर्देश के तहत काम करती है।

     पंजाब सरकार के इशारे पर हुआ- भाजपा

    पीएम मोदी मौसम खराब होने के कारण बठिंडा से वाया रोड फिरोजपुर पहुंच रहे थे कि तलवंडी भाई-फरीदकोट के बीच किसानों ने रास्ता जाम किया हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने मोदी के काफिले को पंद्रह मिनट तक वहीं रोके रखा और फिरोजपुर जाने को रास्ता नहीं दिया। मोदी वहीं से वापस बठिंडा लौटे और अपने जहाज से दिल्ली रवाना हो गए।
    उधर, भाजपा नेताओं का आरोप है कि यह सब कुछ पंजाब सरकार के इशारे पर हुआ है। जबकि भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की बैठक होने पर उनकी ज्यादातर मांगों को स्वीकार करने पर सहमति बन चुकी थी।

    रैली को असफल बनाने में पंजाब सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी- भाजपा 

    रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि रैली को असफल बनाने में पंजाब सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। पुलिस प्रशासन भी पंजाब सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। 21 जगहों पर कुछेक लोगों को सड़कों पर बिठाकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बसें रोकी गई हैं। उन्हें रैली स्थल तक पहुंचने नहीं दिया है। पुलिस ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं का साथ नहीं दिया। फरीदकोट के रास्ते उनके कार्यकर्ताओं की बसें रोक खानपान की सामग्री फेंक दी गई हैं।

  • PM modi की सुरक्षा में चूक का मामला: जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित, तीन दिन में रिपोर्ट देगी समिति

    PM modi की सुरक्षा में चूक का मामला: जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित, तीन दिन में रिपोर्ट देगी समिति

    PM modi की सुरक्षा में चूक का मामला: जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित, तीन दिन में रिपोर्ट देगी समिति

    प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक की जांच के लिए पंजाब सरकार ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल और प्रमुख सचिव (गृह मामले एवं न्याय) अनुराग वर्मा शामिल होंगे।

    प्रधानमंत्री के फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक की जांच के लिए पंजाब सरकार ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल और प्रमुख सचिव (गृह मामले एवं न्याय) अनुराग वर्मा शामिल होंगे। प्रवक्ता ने कहा कि समिति तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।
    बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिरोजपुर में दौरा था। इस दौरान उनका काफिला तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित एरिया में रुका रहा। जिस इलाके में मोदी का काफिला रुका था, वह आतंकियों के अलावा हेरोइन तस्करों का गढ़ माना जाता है। पिछले साल सितंबर माह में इसी क्षेत्र में आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था। लिहाजा केंद्रीय गृह मंत्रालय के अलावा पीएम सिक्योरिटी के तमाम अधिकारियों के चेहरे पर शिकन पैदा होना जायज था। इसके बाद से पंजाब में सियासत गरमा गई थी।
    पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में एक शिष्टमंडल राज्यपाल से आज  राजभवन में मिलेगा। पंजाब सरकार ने फिरोजपुर में फंसे प्रधानमंत्री काफिले और बाद में लौटने के मामले को सुरक्षा में चूक नहीं माना है। लेकिन इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
  • सुरक्षा में सेंध: पंजाब में 15-20 मिनट तक फंसा प्रधानमंत्री मोदी का काफिला, फिरोजपुर रैली रद्द

    सुरक्षा में सेंध: पंजाब में 15-20 मिनट तक फंसा प्रधानमंत्री मोदी का काफिला, फिरोजपुर रैली रद्द

    सुरक्षा में सेंध: पंजाब में 15-20 मिनट तक फंसा प्रधानमंत्री मोदी का काफिला, फिरोजपुर रैली रद्द

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बठिंडा के भसियाना एयरबेस से दिल्ली लौट रहे हैं। वे हुसैनीवाला बॉर्डर में शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद ही लौट गए हैं।
    फिरोजपुर में फ्लाईओवर पर रुका पीएम मोदी का काफिला।
    फिरोजपुर में फ्लाईओवर पर रुका पीएम मोदी का काफिला।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द हो गई है। फिरोजपुर में बुधवार सुबह से ही बरसात हो रही थी, जिस कारण प्रधानमंत्री हुसैनीवाला बॉर्डर से ही दिल्ली लौट गए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जिसके बाद केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के बीच नए विवाद की शुरुआत हो गई है।

    गृह मंत्रालय ने लिया कड़ा संज्ञान

    गृह मंत्रालय के अनुसार, हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। पीएम 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। पीएम की सुरक्षा में यह बड़ी चूक थी। गृह मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। प्रक्रिया के अनुसार उन्हें रसद, सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी थी। साथ ही आकस्मिक योजना के मद्देनजर पंजाब सरकार को सड़क मार्ग से किसी भी आंदोलन को सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा तैनात करनी होगी, जो स्पष्ट रूप से तैनात नहीं थे। इस सुरक्षा चूक के बाद, बठिंडा हवाई अड्डे पर वापस जाने का निर्णय लिया गया।

    गृह मंत्रालय ने कहा- प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक
    प्रधानमंत्री मोदी बठिंडा उतरने के बाद खराब मौसम की वजह से 20 मिनट इंतजार करने के बाद वे सड़क के जरिए राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक गए। इसमें उन्हें 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लगना था। पंजाब के डीजीपी ने भरोसा दिलाया, इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा। हुसैनीवाला में शहीद स्मारक के 30 किलोमीटर पहले उनका काफिला एक फ्लाई ओवर पर पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने रोड ब्लॉक कर रखी थी। मोदी यहां पर 15-20 मिनट तक फंसे रहे। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक है।

    PHOTOS में देखिए, फ्लाई ओवर पर फंसे मोदी

  • ओमिक्रॉन की वजह से मोदी की रैलियां रद्द:आज पंजाब के फिरोजपुर में रैली नहीं करेंगे सम्बोधित…

    ओमिक्रॉन और बारिश की वजह से मोदी की रैलियां रद्द:आज पंजाब के फिरोजपुर में रैली नहीं करेंगे सम्बोधित…

    पीएम मोदी के पंजाब पहुंचने पर स्वागत करते वित्तमंत्री मनप्रीत बादल। - Dainik Bhaskar
    पीएम मोदी के पंजाब पहुंचने पर स्वागत करते वित्तमंत्री मनप्रीत बादल।

    पीएम मोदी की रैली रद्द
    पीएम नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली बरसात के कारण रद्द कर दी गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। वे बठिंडा के भसियाना एयरबेस से दिल्ली लौटेंगे।

    Punjab Election 2022: बठिंडा में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल।

    ओमिक्रॉन की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां रद्द कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री को आज पंजाब के फिरोजपुर में रैली करनी थी। मौसम खराब होने की वजह से वे बठिंडा एयरपोर्ट से फिरोजपुर सड़क के रास्ते से पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद उनकी रैली रद्द होने की खबर आई। फिरोजपुर के अलावा मोदी को 9 जनवरी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी एक रैली करनी थी। यह रैली भी रद्द कर दी गई है।

    माना जा रहा है कि रैलियां कोरोना के बढ़ते केसेस के चलते रैलियां रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, पंजाब में वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है। मोदी पंजाब के हुसैनीवाला से दिल्ली के लिए वापस लौट गए हैं।

    पंजाब पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी बठिंडा में एयरफोर्स स्टेशन भिसियाना में उतरे। मौसम होने की वजह से वह वहां से सड़क मार्ग के जरिए वह फिरोजपुर के लिए रवाना हुए। फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंचकर उन्होंने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

    BJP कार्यकर्ताओं के सिर फूटे किसानों के साथ हुई झड़प

    फिरोजपुर के लिए निकले भाजपाइयों को किसानों ने रैली स्थल से पंद्रह किलोमीटर पहले ही रोक लिया। वहां पर किसानों ने बीच सड़क में ट्रैक्टर ट्रालियां लगा दीं। जब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो दोनों तरफ से बहस बाजी शुरू हो गई। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। इसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को मनाने और विरोध खत्म करने के लिए कहा। लेकिन पुलिस के भी सारे प्रयास विफल गए।

    मामला इस हद तक बढ़ गया कि दोनों में नारेबाजी करते हुए मारपीट तक की नौबत आ गई। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों को अलग-अलग की कोशिश की लेकिन जब हाथ से मामला निकलता देखा तो दोनों पर जमकर लाठियां बरसाई। पुलिस के इस लाठीचार्ज में बहुत सारे भाजपा के कार्यकर्ताओं चोटें आई हैं और कई लोंगों के सिर भी फटे हैं। भाजपा के नेताओं का कहना है कि यह विरोध किसान नहीं कर रहे बल्कि सरकार अपने एजेंटों से करवा रही है और इन एजेंटों काल राज्य की पुलिस भी पूरा साथ दे रही है।

    लाठीचार्ज में घायल भाजपा के कार्यकर्ता को लेकर जाते अमित तनेजा। - Dainik Bhaskar
    लाठीचार्ज में घायल भाजपा के कार्यकर्ता को लेकर जाते अमित तनेजा