Category: NATIONAL

  • अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार, दम घुटने से 4 बच्चों समेत मां की मौत

    अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार, दम घुटने से 4 बच्चों समेत मां की मौत

     

    राजधानी दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. इस बीच सीमापुरी इलाके में अंगीठी जलाकर सो रहे एक ही परिवार के चार बच्चों समेत मां की मौत हो गई. परिवार में अब बस बच्चों के पिता बचे हैं.

    राजधानी दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है (Cold Wave in Delhi). इस बीच बुधवार सुबह दिल्ली के सीमापुरी (Seemapuri) इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों के संदिग्ध हालत में शव बरामद हुए. जानकारी के मुताबिक रात को अंगीठी जलाकर सोने से दम घुटने से सभी की मौत हुई (4 Deaths Due to Suffocation). मृतकों में 33 वर्षीय महिला व उसके चार बच्चे शामिल हैं (Women and 3 Children Dead). तीन बच्चों और महिला की जहां पहले की मौत हो गई थी, वहीं एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं पूरे परिवार में अब केवल मृत महिला के पति बचे हैं. हादसे से इलाके में मातम छा गया है.

    पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर 1:30 बजे जानकारी मिली कि ओल्ड सीमापुरी में एक मकान की 5वीं मंज़िल पर 4-5 लोग बेहोश पड़े हुए हैं. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो एक कमरे में 3 बच्चे और 1 महिला मृत पायी गयी. कमरे के अंदर एक अंगीठी भी रखी हुई थी, जिससे धुंआ निकल रहा था. पुलिस की जांच में पता चला है कि इस घर में 35 साल के मोहित कालिया अपनी 30 साल की पत्नी राधा, 11 और 4 साल की 2 बेटियों और 8 व 3 साल के दो बेटों के साथ रहते थे.

    चार में से एक बच्चे की अस्पताल में मौत

    मोहित सबसे छोटे बच्चे को अस्पताल ले गए, अस्पताल में उसे भी मृत घोषित कर दिया गया. हादसे में महिला और उसके चार बच्चों की मौत हो गई. दरअसल दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड पर रही है. मंगलवार को राजधानी में लगातार छठा दिन ठंडा दर्ज किया गया. इसके साथ ही 13 जनवरी के बाद से तापमान में कमी आई है. वहीं, 19 जनवरी की सुबह 5 बजे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.

    21 और 22 जनवरी को बारिश की आशंका

    21 और 22 जनवरी को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. जिससे तापमान में और ज़्यादा कमी आएगी और साथ ही दिल्ली और एनसीआर में रात की जगह दिन में ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है. मौसम विभाग के विशेषज्ञों की माने तो मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े 4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाता है तो दिन ठंडा माना जाता है.

  • अनंतनाग के सीआरपीएफ बंकर पर आतंकी हमला, हमलावरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी

    अनंतनाग के सीआरपीएफ बंकर पर आतंकी हमला, हमलावरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी

     

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अनंतनाग में फिर एक बार सीआरपीएफ पर हमला किया गया है.

    Jammu Kashmir: अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर आतंकी हमला, हमलावरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी
    कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल (फाइल फोटो)

    जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अनंतनाग में फिर एक बार सीआरपीएफ (CRPF) पर हमला किया गया है. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने सीआरपीआर बंकर (CRPF Bunker) पर फायरिंग की है. हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना बुधवार की है जब केपी रोड पर बने सीआरपीएफ बंकर पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी. गोलीबारी की आवाज सुनते ही लोगों में भगदड़ मच गई है. वहीं सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने केपी रोड पर एफअम गली में सीआरपीएफ बंकर पर हमला किया.

    घाटी में सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के सफाए में जुटे हुए हैं. यही वजह है कि आतंकी सुरक्षाबलों के इन ऑपरेशन से बौखला गए हैं और इस तरह के हमलों को अंजाम दे रहे हैं.

     

    लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकी सहयोगियों को किया गया था गिरफ्तार

    हाल ही में सुरक्षाबलों बड़ी कामयाबी मिली थी जिसमें सोपोर और बांदीपोरा इलाकों में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के छह आतंकवादी (Terrorist) सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था. इन छह आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे.

    इससे पहले रविवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों पर किए गए ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गया.

    अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम 7.20 बजे आतंकियों ने सराफ कदल इलाके में तैनात पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर ग्रेनेड हमला कर दिया.  इस हमले में पुलिस कॉन्स्टेबल मेहराज अहमद और स्थानीय निवासी सरताज अहमद घायल हो गए. उन्हें पास के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

     

  • अपर्णा यादव को लेकर अखिलेश यादव बोले – समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है, नेता जी ने की थी समझाने की कोशिश

    अपर्णा यादव को लेकर अखिलेश यादव बोले – समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है, नेता जी ने की थी समझाने की कोशिश

     

    अपर्णा यादव को लेकर पूछने पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं उन्हें (अपर्णा यादव) बधाई दूंगा और हमें खुशी है कि हमारी समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है, मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंचकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी. नेता जी (मुलायम सिंह यादव)ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की.

     

    (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी पेंशन (Samajwadi Pension) दोबारा शुरू की जाएगी. लेकिन इस बार 6 हजार नहीं सालाना 18 हजार रुपए जरुरतमंदों को दिए जाएंगे. अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में समाजवादी पेंशन योजना फिर से शुरू किया जाएगा और इसके अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं और BPL परिवार को प्रति वर्ष 18,000 रुपए पेंशन देने का काम किया जाएगा.

    अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी लोगों का सपेरों से भी गहरा संबंध रहा है. हमारी सरकार बनने के बाद एक्सप्रेस-वे के किनारे स्नेक चार्मर विलेज बनाया जाएगा. ये लगाव इस लिए भी है कि जो भी लोग बाहर से आए उन्होंने कही ना कही अपनी स्टडी में भारत को सपेरों का देश बताया. पिछली सरकार में इस योजना के लिए भूमि का आवंटन हो गया था. अब इस बार सरकार बनने के बाद एक्सप्रेस वे के किनारे स्नेक चार्मर विलेज बनाया जाएगा.

  • चलती बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, AC का कंप्रेशर फटा तो यह और भड़क गई

    चलती बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, AC का कंप्रेशर फटा तो यह और भड़क गई

    गुजरात के सूरत शहर में मंगलवार रात एक निजी लग्जरी बस में आग लगने से उसमें सवार एक महिला की जलकर मौत हो गई। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला खिड़की के बाहर हाथ फैलाकर मदद की गुहार लगा रही है। यह आपको विचलित कर सकता है। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    सूरत के मुख्य फायर ब्रिगेड ऑफिसर बसंत पारिक ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बस में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। वायरिंग के जलते रहने के चलते गर्मी बढ़ गई थी, जिससे एसी कंप्रेसर में विस्फोट हो गया और आग बहुत तेजी से फैल गई और 58 सेकेंड में ही जलकर खाक हो गई।

    आग इतनी तेज थी कि मदद के लिए पहुंचे लोग बस के नजदीक भी नहीं जा पा रहे थे।
    आग इतनी तेज थी कि मदद के लिए पहुंचे लोग बस के नजदीक भी नहीं जा पा रहे थे।
    बस में 15 यात्री सवार थे। इनमें से ज्यादातर कूदकर बाहर आ गए।
    बस में 15 यात्री सवार थे। इनमें से ज्यादातर कूदकर बाहर आ गए।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, जब बस ने कटारगाम इलाके से भावनगर के लिए यात्रा शुरू की तो उसमें बहुत कम यात्री थे। पारिक ने कहा कि जब यह बस रात करीब साढ़े नौ बजे हीराबाग सर्किल में और यात्रियों को लेने के लिए पहुंची तो अचानक चिंगारी और विस्फोट के बाद बस के पिछले हिस्से में आग लग गई।

    पीछे से आ रही दूसरी बस के ड्राइवर ने इस बस के ड्राइवर को जानकारी दी थी।। ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और यात्रियों को बस से उतरने के लिए कहा। लेकिन 2-3 मिनट में ही पूरी बस आग में घिर गई और जलकर खाक हो गई।

    सौजन्य : दैनिक भास्कर

  • इंडियन नेवी के शिप पर धमाका:मुंबई में इंडियन नेवी के युद्धपोत INS रणवीर पर ब्लास्ट; 3 नेवी जवान शहीद, 11 घायल

    इंडियन नेवी के शिप पर धमाका:मुंबई में इंडियन नेवी के युद्धपोत INS रणवीर पर ब्लास्ट; 3 नेवी जवान शहीद, 11 घायल

    इंडियन नेवी के शिप पर धमाका:मुंबई में इंडियन नेवी के युद्धपोत INS रणवीर पर ब्लास्ट; 3 नेवी जवान शहीद, 11 घायल

     

    मुंबई में इंडियन नेवी डॉकयार्ड पर मंगलवार को युद्धपोत आईएनएस रणवीर के इंटरनल कम्पार्टमेंट में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में इंडियन नेवी के तीन जवानों का निधन हो गया है, जबकि 11 जवान घायल भी हुए हैं। घायलों को स्थानीय नेवल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    ब्लास्ट के बाद कंपार्टमेंट में आग लग गई थी, जिस पर कुछ ही समय बाद काबू पा लिया गया। धमाके का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इस मामले को लेकर कोलाबा पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट(ADR) दर्ज की है। हालांकि, धमाके की जांच सिर्फ नेवी ही करेगी।

    पूर्वी नौसेना कमान में आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से ही तटीय इलाके में ऑपरेशनल तैनाती पर था और उसे कुछ देर बाद ही बेस पोर्ट की ओर लौटना था, तभी ये विस्फोट हुआ। जानकारी के मुताबिक, इस धमाके में जहाज को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना के तुरंत बाद ही बचाव कार्य शुरू किया गया। थोड़ी देर बाद ही शिप पर तैनात चालक दल के सदस्यों ने आग को काबू में कर लिया, जिससे जहाज को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सभी शवों को मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    इस हादसे में शहीद हुए कर्मचारी
    1) अरविन्द कुमार महतम सिंह(38) MCPOCOM सिग्नल एंड कम्युनिकेशन।
    2) सुरेंद्र कुमार (47) MCPOPT स्पोर्ट्स पीटी मास्टर।
    3) कृष्ण कुमार गोपीराव(46) MSPO-1 ASWI एंटी सबमरीन इंस्ट्रक्टर।

    दुर्घटना में घायल हुए नेवी कर्मचारी
    1) पी वी रेड्डी (23)
    2) योगेश कुमार गुप्ता(36)
    3) गोपाल यादव(21)
    4) शुभम देव(20)
    5) हरिकुमार(22)
    6) शैलेंद्र यादव(22)
    7) तन्मय डार(22)
    8) एल सुरेंद्रजीत सिंह(39)
    9) कोमेंद्र सिंह(24)
    10) कपिल(21)
    11) अविनाश वर्मा (22)

    ‘बोर्ड ऑफ इनक्वायरी’ का आदेश

    इंडियन नेवी ऑफिशियल्स के मुताबिक, INS रणवीर ईस्टर्न नेवल कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल डेप्लॉयमेंट पर निकला हुआ था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। ब्लास्ट के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसकी जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी तैनात किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

    1986 में नौसेना में शामिल हुआ था INS

    आईएनएस रणवीर भारतीय नौसेना के राजपूत श्रेणी के पांच विनाशक जहाजों में से चौथा है। जहाज को 21 अप्रैल 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। इसके हथियारों में सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, विमान भेदी, मिसाइल रोधी बंदूकें, टारपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेट लाॅन्चर शामिल हैं।

  • 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह पर इस बार भी चीफ गेस्ट नहीं, इसलिए हुआ फैसला

    2022 के गणतंत्र दिवस समारोह पर इस बार भी चीफ गेस्ट नहीं, इसलिए हुआ फैसला

    2022 के गणतंत्र दिवस समारोह पर इस बार भी चीफ गेस्ट नहीं, इसलिए हुआ फैसला

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस बार भी कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए 26 जनवरी के कार्यक्रम में लोगों की संख्या सीमित होगी. आम लोगों को केवल 4 हजार टिकट ही दिए जा रहे हैं. पिछली साल की तरह करीब 24 हजार लोगों को ही समारोह में आने दिया जाएगा

    नई दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर और अन्य खतरों को देखते हुए इस बार भी राजपथ पर होने वाले 26 जनवरी के कार्यक्रम में कई बदलाव किए गए हैं वहीं कुछ और पाबंदियां लगाई गई हैं. इस बीच आपको बता दें कि साल 2022 के गणतंत्र दिवस के समारोह में भी कोई मुख्य अतिथि नहीं होगा. कोरोना काल के एहतियात के चलते ये फैसला लिया गया है. 51 साल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा जब गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट नहीं होंगे.

    दिल्ली में ऐसी है तैयारी

    नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव के मुताबिक इस बार भी कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए 26 जनवरी के कार्यक्रम में लोगों की संख्या सीमित होगी. आम लोगों को केवल 4 हजार टिकट ही दिए जा रहे हैं. पिछली साल की तरह करीब 24 हजार लोगों को ही समारोह में आने दिया जाएगा.

     

    वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जरूरी

    इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आने वाले लोगों को अपना वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा. इस बार गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में 15 साल से छोटे बच्चे या स्कूली बच्चों को आने की अनुमति नहीं है. यादव ने कहा, “हम लोग पूरा कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करवा रहे हैं.’

    झाकियों में बदलाव

    इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में झांकियों में भी बदलाव किए गए हैं. यादव ने बताया कि इस बार कम झांकियां होगीं. आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की जा रही है. एन्टी ड्रोन सिस्टम, क्यूआरटी, स्नाइपर, हिट टीमें, और डिफेंस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे आदि के जरिए सुरक्षा पुख्ता की जा रही है. कोविड के चलते गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार कोई मुख्य अतिथि नहीं होगा.

  • पंजाब विधानसभा चुनाव की हुई तबदीली अब पंजाब में 20 फरवरी को होगा मतदान, 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के कारण बदली तारीख

    पंजाब विधानसभा चुनाव की हुई तबदीली अब पंजाब में 20 फरवरी को होगा मतदान, 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के कारण बदली तारीख

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव आयोग से रविदास जयंती के मद्देनजर चुनाव छह दिनों के लिए टालने का आग्रह किया था। इसके बाद बीजेपी और बसपा समेत अन्य पार्टियों ने भी एक चरण में होने वाले चुनाव को स्थगित करने का अनुरोध किया था।

    पंजाब में मतदान की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब 20 फरवरी को मतदान होगा। सोमवार सुबह आयोग की बैठक में यह निर्णय लिया गया। दरअसल पंजाब में पहले 14 फरवरी को मतदान होना था वहीं 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती है। गुरु रविदास जयंती पर पंजाब के एससी समुदाय के लोग वाराणसी जाते हैं। इसी कारण मतदान को टालने की मांग तेज हो रही थी।

     

    पहले मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने चुनाव आयोग से मतदान छह दिन टालने की मांग की थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी रविवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतदान टालने की मांग की। भाजपा ने पत्र में लिखा है कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती का पावन पर्व होने के कारण राज्य का एक बड़ा वर्ग वाराणसी जा सकता है। ऐसे में यदि राज्य में मतदान हुआ तो वह लोग वोट देने के अधिकार से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में भाजपा पंजाब चुनाव आयोग से राज्य में 14 फरवरी को होने वाले मतदान को कुछ दिन आगे बढ़ाने की मांग करती है।
  • नहीं रहे मशहूर कथक नर्तक बिरजू महाराज, 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

     

    Famous Kathak dancer Birju Maharaj passes away at the age of 83 due to heart attack

    नहीं रहे मशहूर कथक नर्तक बिरजू महाराज, 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

    मुबंईः दुनियाभर में कथक सम्राट के नाम से विख्यात पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार देर रात अंतिम सांस ली। वे 83 साल के थे। बताया जा रहा है कि बिरजू महाराज का निधन हार्ट अटैक से हुआ। बिरजू महाराज को कथक में उनके विशेष योगदान के लिए 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। बिरजू महाराज संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला था।

    बिरजू महाराज ने मंच के साथ साथ फिल्मों में भी अपने हुनर के लिए वाहवाही बटोरी। बता दें कि बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था और उनका का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ। उन्होंने लखनऊ घराने से ही अपनी शिक्षा दीक्षा ली। बिरजू महाराज के निधन से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

    बॉलीवुड की फिल्मों में उनके काम की बात करें तो बिरजू महाराज ने देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी डांस आधारित फिल्मों के लिए कोरियोग्राफ किया था। सत्यजीत रे के निर्देशन में बनी मशहूर कल्ट क्लासिक फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ में बिरजू महाराज ने म्यूजिक भी दिया था।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने लिखा कि भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

  • पीएम सुरक्षा चूक मामले में बोले केजरीवाल, पंजाब में इस मुद्दे पर हो रही है राजनीति

    पीएम सुरक्षा चूक मामले में बोले केजरीवाल, पंजाब में इस मुद्दे पर हो रही है राजनीति

    Kejriwal said in the matter of PM security lapse, politics is being done on this issue in Punjab

    पीएम सुरक्षा चूक मामले में बोले केजरीवाल, पंजाब में इस मुद्दे पर हो रही है राजनीति

     

     

    पणजी: पंजाब में हुई पीएम कीसुरक्षा चूक मामले पर बोलते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संजोक एवं दिल्ली केमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मुद्दे पर राजनीतिक की जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर जिस तरह की राजनीति की जा रही है, वह सही नहीं है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा महत्वपूर्ण है, तो आम आदमी की सुरक्षा भी। लेकिन राजनीति दोनों तरफ (भाजपा और कांग्रेस) हो रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम करने के कारण उनका काफिला फ्लाईओवर में लगभग 20 मिनट तक फंस गया था। उच्चतम न्यायालय ने कथित सुरक्षा उल्लंघन की जांच की अगुवाई के लिए शीर्ष न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा को नियुक्त किया है।

    केजरीवाल ने कहा, इस मुद्दे पर जिस तरह की राजनीति की जा रही है, वह सही नहीं है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा महत्वपूर्ण है, तो आम आदमी की सुरक्षा भी। लेकिन राजनीति दोनों तरफ (भाजपा और कांग्रेस) हो रही है। उच्चतम न्यायालय ने कथित सुरक्षा उल्लंघन की जांच की अगुवाई के लिए शीर्ष न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा को नियुक्त किया है।

    जिक्रयोग्य है कि 5 जनवरी को पंजाब में सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे पीएम मोदी कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा नाकेबंदी के कारण फिरोजपुर जाते समय 15-20 मिनट के लिए एक फ्लाईओवर पर फंस गए थे, इस घटना को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने “बड़ी चूक” करार दिया। जब यह घटना हुई तब प्रधानमंत्री बठिंडा से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जा रहे थे। पंजाब में पीएम की यात्रा में बड़ी सुरक्षा चूक के बाद, उनके काफिले ने बठिंडा हवाई अड्डे पर वापस जाने का फैसला किया।

  • पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरूण भाजपा में हुए शामिल, अनुराग ठाकुर ने किया स्वागत

    पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरूण भाजपा में हुए शामिल, अनुराग ठाकुर ने किया स्वागत

    Former IPS officer Aseem Arun joins BJP, Anurag Thakur welcomes

    पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरूण भाजपा में हुए शामिल, अनुराग ठाकुर ने किया स्वागत

     

    लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले वरिष्ठ अधिकारी असीम अरुण ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें कि दलित समुदाय से आने वाले अरुण को भाजपा उनके गृह जनपद कन्नौज से चुनाव मैदान में उतार सकती है। अरुण ने हाल ही में पुलिस सेवा से वीआरएस लिया था। वह कानपुर के पुलिस आयुक्त थे।  1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण ने राजनीति में आने के लिए इस महीने की शुरूआत में इस्तीफा दे दिया था। अरुण को पार्टी की सदस्यता दिलाते वक्त केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह थे और उनका पार्टी में स्वागत भी किया।

    अरुण ने कहा, “यह आठ दिनों के भीतर लिया गया निर्णय था। मुझसे पार्टी नेतृत्व ने संपर्क किया और राजनीति में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया। मैं अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर रहा हूं, हालांकि अपनी पिछली नौकरी की तरह मैं हमेशा लोगों की सेवा करता रहूंगा।” अरुण ने कहा कि उन्हें जो भी भूमिका मिलेगी, वह पार्टी के लिए काम करेंगे। उनके कन्नौज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है।

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, युवाओं के लिए प्रेरणा और ईमानदार छवि वाले असीम अरुण जी का भाजपा में स्वागत है और आशा है कि वह अपनी नई पारी में भी लोकहित और युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अरुण ने देखा कि कैसे योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए माफिया को कुचलती है।