Category: NATIONAL

  • अब आपके पासपोर्ट पर लगेगी इलेक्ट्रॉनिक चिप, मिलेंगे ई-पासपोर्ट, बजट में हुई इसकी घोषणा, जानिए कैसे करेगी काम

    अब आपके पासपोर्ट पर लगेगी इलेक्ट्रॉनिक चिप, मिलेंगे ई-पासपोर्ट, बजट में हुई इसकी घोषणा, जानिए कैसे करेगी काम

    Now electronic chip will be installed on your passport, you will get e-passport, it was announced in the budget, know how it will work

    अब आपके पासपोर्ट पर लगेगी इलेक्ट्रॉनिक चिप, मिलेंगे ई-पासपोर्ट, बजट में हुई इसकी घोषणा, जानिए कैसे करेगी काम

     

     

    नई दिल्लीः भारत सरकार अपने नागरिकों के लिए एक पूरी नई पासपोर्ट प्रणाली शुरू करने के लिए तैयार है. बायोमेट्रिक पासपोर्ट चिप इनेबल्ड पासपोर्ट होंगे. इस पासपोर्ट पर लोगों को बायोमेट्रिक डाटा दर्ज होगा। मंगलवार को पेश किए जा रहे आम बजट- 2022-23 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्त वर्ष के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए ऐलान किया कि, इस वर्ष से देश में इलेक्ट्रानिक चिप वाले पासपोर्ट जारी किए जाएंगे।

    जो रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन और बायोमेट्रिक्स पर आधारित होंगे। नया ई-पासपोर्ट बायोमेट्रिक डाटा सुरक्षित करेगा और अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के मानकों के अनुरूप भी होगा। वहीं ई-पासपोर्ट सेवा को शुरू कर भारत इस तरह की पासपोर्ट सेवा देने वाले चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।

    अगर पासपोर्ट रैंकिंग की बात करें तो भारत 2022 में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में 83वें स्थान पर है। भारत पिछले 90वें स्थान से अपनी रैंकिंग में सुधार करने में कामयाब रहा है, जबकि जापान और सिंगापुर इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

  • आम बजट-2022: जमीन और मकान बेचने वालों को मिली बड़ी राहत, अब अधिकतम 15% सरचार्ज देना होगा, जमीन, मकान, बांड, डिवेंचर के निवेशकों को बड़ा फायदा

    आम बजट-2022: जमीन और मकान बेचने वालों को मिली बड़ी राहत, अब अधिकतम 15% सरचार्ज देना होगा, जमीन, मकान, बांड, डिवेंचर के निवेशकों को बड़ा फायदा

    General Budget-2022: Big relief to the sellers of land and houses, now maximum 15% surcharge will have to be paid, big benefit to the investors of land, houses, bonds, debentures

    आम बजट-2022: जमीन और मकान बेचने वालों को मिली बड़ी राहत, अब अधिकतम 15% सरचार्ज देना होगा, जमीन, मकान, बांड, डिवेंचर के निवेशकों को बड़ा फायदा

     

     

    नई दिल्लीः मंगलवार को पेश हो रहे आम बजट के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किीया है कि अब किसी भी कैपिटल गेन पर 15 प्रतिशत से अधिक सरचार्ज नहीं देना होगा। बजट में लंबी अवधि से होने वाले पूंजीगत लाभ (कैपिटल गैन) पर लगने वाले टैक्स में बड़ी राहत दी गई है।

    जानकारी अनुसार अभी तक लंबी अवधि के कैपिटल गेन पर सरचार्ज सालाना आय स्लैब के अनुसार लगाया जाता है। यानी, अगर किसी भी व्यक्ति की सालाना आय 50 लाख से अधिक और एक करोड़ तक है उसे मकान की बिक्री पर इंडेक्सन के अलावा 20% कैपिटेल गेन और सरचार्ज चुकाना होता है। सरचार्ज की दर 30% से अधिक भी होती है। लंबी अवधि के कैपिटल गेन टैक्स पर सरचार्ज का कैलकुलेशन सालाना आय स्लैब के अनुसार होता है। अगर किसी की सालाना आय 5 से 10 करोड़ रुपये तक है तो उसे 30% से अधिक सरचार्ज देना पड़ सकता है। यानी टैक्स का बोझ आय के अनुसार बढ़ता जाता है। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि किसी भी आय स्लैब पर सरचार्ज 15% से अधिक नहीं लगेगा। यह बड़े आय वर्ग के निवेशकों के लिए बड़ी राहत की खबर है।

    गौरतलब है कि पहले ही लिस्टेड कंपनियों के शेयर से होने वाली कमाई पर लंबी अवधि के लिए कैपिटल गेन टैक्स पर अधिकतम 15% सरचार्ज लिया जाता है। अब बजट के इस फैसले से रियल एस्टेट, बांड, डिवेंचर आदि निवेशकों से भी एक सामान सरचार्ज लिया जाएगा। विशेषज्ञों का कनहा है कि वित्त मंत्री द्वारा उठाया गया यह एक बेहतर कदम है।

  • रेलवे बजट 2022: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की घोषणा, 400 नई जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाएगी सरकार

    रेलवे बजट 2022: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की घोषणा, 400 नई जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाएगी सरकार

    Railway Budget 2022: Finance Minister Nirmala Sitharaman announced, the government will bring 400 new generation Vande Bharat trains

    रेलवे बजट 2022: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की घोषणा, 400 नई जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाएगी सरकार

     

     

    नई दिल्लीः देश में पेश हो रहा आम बजट में रेलवे के लिए घोषणा करते वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार अगले तीन सालों में 400 नई जनरेशन केी वंदे भारत ट्रेनें लाएगी और अगले 3 वर्षों के दौरान 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे और मेट्रो सिस्टम के निर्माण के लिए नवीन तरीकों का कार्यान्वयन होगा”।

    बजट भाषण पढ़ते हुए वित्त मंत्री ने कहा- “अपने बजट भाषण में, सीतारमण ने कहा कि एक उत्पाद एक रेलवे स्टेशन को लोकप्रिय बनाया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा और क्षमता वृद्धि के लिए 2,000 किलोमीटर रेल नेटवर्क को स्वदेशी विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी ‘कवच’ ​के तहत लाया जाएगा। साथ ही 400 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी। वंदे भारत एक्सप्रेस को ट्रेन-18 के रूप में भी जाना जाता है।

    वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने भाषण में यह भी स्पष्ट कर दिया कि यह बजट ढांचागत सुधारों पर केंद्रित है। भारत के बुनियादी ढांचे के विकास के नए ब्लूप्रिंट के हिस्से के रूप में, सीतारमण ने पीएम गति शक्ति मास्टरप्लान की घोषणा की। जिसमें सड़क, रेलवे, राजमार्ग, बंदरगाहों और सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी खर्च होगा। सीतारमण ने कहा कि देश में राजमार्गों का लगभग 25,000 किलोमीटर का विस्तार होगा।

    पिछले साल, वित्त मंत्री सीतारमण ने भारतीय रेलवे के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये के बड़े फंड की घोषणा की थी। इसमें से 1.07 लाख करोड़ रुपये भारतीय रेलवे के लिए पूंजीगत व्यय के लिए था। कुछ विशेषज्ञों ने इस साल के आवंटन में 10-12 लाख करोड़ रुपये का अनुमान लगाया है।

  • आम बजट 2022, टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं; 5जी, डिजिटल रुपये, गरीबों को घर को लेकर हुए बड़े ऐलान

    आम बजट 2022, टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं; 5जी, डिजिटल रुपये, गरीबों को घर को लेकर हुए बड़े ऐलान

    General Budget 2022, no change in tax slabs; Big announcements about 5G, digital money, home to the poor

    आम बजट 2022, टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं; 5जी, डिजिटल रुपये, गरीबों को घर को लेकर हुए बड़े ऐलान

     

     

    नई दिल्लीः मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का आम बजट पेश किया। उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि देश की आर्थिक विकास दर 9.2 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यह बजट अगले 25 सालों के लिए ब्लू प्रिंट के तौर पर काम करने वाला है। इसके अलावा उन्होंने इस बजट के जरिए 60 लाख नौकरियां भी पैदा होने की बात कही। वित्त मंत्री ने कहा कि एलआईसी के आईपीओ पर काम चल रहा है और आने वाले दिनों में कुछ और चीजों का विनिवेश किया जाएगा।

    केंद्रीय बजट-2022 में इनकम टैक्स स्लैब में कोई फेरबदल नहीं हुआ। यह पहले की ही तरह चलता रहेगा, जबकि मोदी सरकार ने कॉपोरेटिव (सहकारिता) टैक्स को घटाने के साथ उस पर लगने वाला सरचार्ज को कम किया। मंगलवार (एक फरवरी, 2022) को संसद में 90 मिनट के अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी बताया कि पेंशन पर लगने वाले टैक्स में कर्मचारियों को छूट दी जाएगी। जहां क्रिप्टो करेंसी से होने वाली आय पर 30 फीसदी टैक्स चुकाना होगा। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक नई डिजिटल करेंसी लेकर आएगा।

    कटे और पॉलिश किए गए हीरे, रत्नों पर सीमा शुल्क घटाकर 5% किया जाएगा। केंद्रीय बजट में 2022-23 के लिए 7.5 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है। 2022-23 मे यह व्यय जीडीपी का 2.9 प्रतिशत होगा। जनवरी 2022 के महीने के लिए सकल जीएसटी संग्रह 1,40,986 करोड़ रुपये है, जो जीएसटी की स्थापना के बाद से सबसे अधिक है। वर्ष 2022-23 में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख घरों के निर्माण को पूरा करने के लिए 48,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।एक करोड़ से 10 करोड़ आय वाले कोऑपरेटिव सोसायटी पर लगने वाला टैक्स 12 % से घटा कर 7% किया जाएगा। इससे किसानों और ग्रामीण इलाकों के कोऑपरेटिव सोसायटी को फायदा होगा। मैं यह प्रदान करने का प्रस्ताव करती हूं कि किसी भी वर्चुअल डिजिटल संपत्ति के हस्तांतरण से होने वाली किसी भी आय पर 30% की डर से टैक्स लगाया जाएगा। अधिग्रहण की लागत को छोड़कर, ऐसी आय की गणना करते समय किसी भी व्यय या भत्ते के संबंध में कोई कटौती की अनुमति नहीं दी जाएगी

  • देश भर में कोरोना की मौतों ने बढ़ाई चिंता, 1192 लोगों की हुई मौत, नएमामले दो लाख से कम

    देश भर में कोरोना की मौतों ने बढ़ाई चिंता, 1192 लोगों की हुई मौत, नएमामले दो लाख से कम

    Corona deaths across the country raised concern, 1192 people died, new cases less than two lakhs

    देश भर में कोरोना की मौतों ने बढ़ाई चिंता, 1192 लोगों की हुई मौत, नएमामले दो लाख से कम

     

    नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है। कोरोना से हो रही मौतों ने जहां सरकार की चिंता बढ़ा दी है, वहीं आम जन में भी दहशत फैल गई है। देश भर में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना महामारी से 1192 मरीजों ने दम तोड़ा है। जबकि 1,67,059 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। जबकि 2,54,076 लोग इस वायरस से ठीक हुए हैं। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,67,059 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के मामले 4.14 करोड़ के पार चले गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी। आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में संक्रमण से 1,192 और लोगों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 4,96,242 हो गयी है।

    मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मामले घटकर 17,43,059 हुए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.20 प्रतिशत है। वहीं संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 94.60 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 11.69 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 15.25 प्रतिशत दर्ज की गयी। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,92,30,198 हुई। नए मामलों को मिला कर देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,14,69,499 हो गए हैं। देश में अभी तक संक्रमण रोधी टीके की 166.68 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

    बता दें कि कल के मुकाबले कोरोना के मामलों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कल देश में कोरोना के 2.09 मामले सामने आए थे। देश में दैनिक मामलों के घटने और ठीक हो रहे मरीजों की बढ़ती तादाद के चलते सक्रिय मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। देश में सक्रिय मामले घटकर के 17,43,059 रह गए हैं। वहीं सक्रिय मामले कुल मामलों का 4.20 प्रतिशत हैं।

  • चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ाया

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ाया

    Election Commission’s big decision, ban on rallies and road shows extended till February 11

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ाया

     

    नई दिल्ली: आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में बड़ी फिजिकल रैलियों पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। चुनाव आयोग ने 11 फरवरी तक रैलियों पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है लेकिन कई पाबंदियों में ढील दी गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, खुले स्थान पर आयोजित सभा में अब 500 की बजाय 1000 लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं, डोर टू डोर कैंपेन के लिए 10 की जगह 20 लोगों की इजाजत होगी और इनडोर बैठक में अब 300 की जगह 500 लोग शामिल हो सकते हैं।

    बता दें कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि के चलते चुनाव आयोग ने 22 जनवरी को फिजिकल रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था। वहीं अब 11 फरवरी तक के लिए रैलियों पर प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 10 फरवरी से 7 मार्च तक चुनाव चलेंगे। इसके बाद 10 मार्च को वोट गिने जाएंगे और नतीजों का ऐलान होगा।

  • कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, 6 की मौत

    कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, 6 की मौत

    Traumatic road accident in Kanpur, uncontrollable bus trampled many people, 6 people died

    कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, 6 की मौत

     

    कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि जहां बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के टाटमिल चौराहे के पास बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने 17 वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसमें कई गाड़ियों और मोटरसाइकिल-स्कूटर को भी नुकसान पहुंचा है।

    डीसीपी ईस्ट कानपुर, प्रमोद कुमार ने बताया, ‘एक दुखद घटना हुई है। ये घंटा घर से टाटमिल के बीच में एक बस के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो तत्काल आसपास के थाना क्षेत्रों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। तुरंत एंबुलेंस को भी रवाना किया। घायल और हताहत लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

    हादसे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।’

  • जालंधऱ कैंट से जगबीर बराड़ व सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने भरा नामांकन पत्र

    जालंधऱ कैंट से जगबीर बराड़ व सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने भरा नामांकन पत्र

    Jagbir Brar and Sarbjit Singh Makkar filed nomination papers from Jalandhal Cantt.

    जालंधऱ कैंट से जगबीर बराड़ व सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने भरा नामांकन पत्र

     

    जालंधरः विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये जा रहे हैं। इसी बीच सोमवार को भी कई प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इसी बीच जालंधर कैंट से जालंधर कैंट से शिरोमणि अकाली दल व बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार जगबीर सिंह बराड़ व भारतीय जनता पार्टी व पंजाब लोक कांग्रेस तथा डेमोक्रेटिक अकाली दल के संयुक्त उम्मीदवार सरबजीत सिंह मक्कड़ ने भी अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किए।

    जानकारी अनुसार सोमवार को कैंट हल्का से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सरबजीत सिंह मक्कड़ ने नामांकन पत्र दाखिल किया, इस दौरान उन्होंने दावा किया कि कैंट हलके की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहती है। कांग्रेसी ने कैंट हलके में विकास के दावे तो किए लेकिन हकीकत के नाम पर वहां पर कुछ भी नहीं हुआ। मक्कड़ ने कहा कि वह चुनाव जीतकर पार्टी की झोली में यह सीट डालेंगे तथा जनता की तमाम समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

     

    गौरतलब है कि सरबजीत सिंह मक्कड़ ने शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे तथा पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए हल्का कैंट से उन्हें टिकट दी है। हालांकि हल्का कैंट से भाजपा नेता अमित तनेजा तथा अमरजीत सिंह अमरी की नजरें भी टिकी हुई थी। इसके लिए भी उन्होंने आवेदन किया हुआ था। लेकिन पार्टी ने इस हलके से सरबजीत मक्कड़ को मजबूत प्रत्याशी मानते हुए टिकट उन्हें दी।

  • महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी बहादुरी और सेवा को हमेशा याद किया जाएगा

    महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी बहादुरी और सेवा को हमेशा याद किया जाएगा

    On the death anniversary of Mahatma Gandhi, many leaders including PM Modi paid tribute, said – his bravery and service will always be remembered

    महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी बहादुरी और सेवा को हमेशा याद किया जाएगा

     

    नई दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। अन्य देशों में भी लोग अहिंसा के पुजारी बापू को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। रविवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने राजघाट पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुण्यतिथि पर बापू को याद करते हुए कहा कि उनके नेक आदर्शों को और लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास है। उन्होंने आगे कहा, ”आज शहीद दिवस पर उन सभी महानुभावों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने साहसपूर्वक हमारे देश की रक्षा की। उनकी सेवा और वीरता को हमेशा याद किया जाएगा।”

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचार सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “महात्मा गांधी जी ने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई। उनके विचार और आदर्श सदैव हर भारतवासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आज पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देता हूं।”

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का महान व्यक्तित्व, उनके विचार और आदर्श आज भी हम सबको एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। पूज्य बापू जी के स्मृति दिवस पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन।”

  • मन की बात में बोले पीएम मोदी, भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला कर रहा है, युवा पीढ़ी को करना है इसका इलाज

    मन की बात में बोले पीएम मोदी, भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला कर रहा है, युवा पीढ़ी को करना है इसका इलाज

    PM Modi said in Mann Ki Baat, corruption is hollowing the country like termites, the younger generation has to treat it

    मन की बात में बोले पीएम मोदी, भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला कर रहा है, युवा पीढ़ी को करना है इसका इलाज

     

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। 2022 में यह ‘मन की बात’ का पहला एपिसोड है। पीएम मोदी ने कहा- आज बापू की शिक्षा को याद करने का दिन है। पीएम ने भारत के भविष्य को लेकर युवाओं के सपनों का भी जिक्र किया। साथ ही यह भी अपील कि भ्रष्टाचार की दीमक से मुक्त हों। यह काम हम सभी देशवासियों को आज की युवा पीढ़ी को मिलकर जल्द से जल्द करना है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दें। जहां कर्तव्य निभाने का एहसास होता है, कर्तव्य सर्वोपरि होता है वहां भ्रष्टाचार भी नहीं रह सकता।’

    प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्ष 2022 के पहले ‘मन की बात’ संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली में राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी, उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है। आजादी के अमृत महोत्सव में देश इन प्रयासों के जरिए अपने राष्ट्रीय प्रतीकों को पुन: प्रतिष्ठित कर रहा है।

    पीएम मोदी ने कहा, ‘हमने देखा कि इंडिया गेट के समीप ‘अमर जवान ज्योति’ और पास में ही ‘राष्ट्रीय समर स्मारक’ पर प्रज्ज्वलित ज्योति को एक किया गया जो यह एक भावुक पल था। देश में अभी पद्म सम्मान की भी घोषणा हुई है। पद्म पुरस्कार पाने वाले में कई ऐसे नाम भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ये हमारे देश के अनाम हीरो हैं, जिन्होंने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए हैं।’