Category: NATIONAL

  • पूर्वी दिल्ली विवेक विहार दुष्कर्म मामले में क्या अब निर्भया-कांड की तरह ही कई सालों तक फिर से खेला रस्साकशी वाला खेल ?

    पूर्वी दिल्ली विवेक विहार दुष्कर्म मामले में क्या अब निर्भया-कांड की तरह ही कई सालों तक फिर से खेला रस्साकशी वाला खेल ?

    पूर्वी दिल्ली विवेक विहार दुष्कर्म मामले में क्या अब निर्भया-कांड की तरह ही कई सालों तक फिर से खेला रस्साकशी वाला खेल ?

     

    पूर्वी दिल्ली थाना विवेक विहार के कस्तूरबा नगर में बेहद ही शर्मनाक,वीभत्स सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात जिसमें विशेषकर महिलाओं के समुह को पीडित महिला के मुंह पर कालिख पोतकर व जूतों की माला के अलावा उसके सिर के बाल काट देने के बाद सामूहिक दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध का हिस्सा बनते देखा गया । जो देश की राजधानी दिल्ली में संवैधानिक आजादी की बेहद (लचर-कानून-व्यवस्था) को दर्शाता नजर आया ।

    बता दें, विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में संवैधानिक-आजादी महोत्सव (गणतंत्र-दिवस) पर बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाला आरोपित दल जो इस पीड़ित महिला को महीना भर पहले अपने बेटे की खुदकुशी करने का जिम्मेदार समझता था और वह तभी से उस महिला से बदला लेने की फिराक में थे । वह पीड़ित महिला के मायके व ससुराल जो सीमापुरी इलाके में है कई दिनों से हंगामा करते हुए प्रताड़ित करने के अलावा उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे इसी के साथ वह पीडिता की बहन को भी कई बार प्रताड़ित कर चुके थे । जिसके चलते पीड़िता अपने बेटे व पति के साथ ककड़डुमा इलाके में छुपकर रह रही थी । आरोपित दल लगातार उसे ढूंढने का प्रयास कर रहा था ।

    घटना वाले दिन सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला के मुंह पर कालिख पोतकर व जूतों की माला पहनाकर,उसकी चप्पलो ड़डो इत्यादि से पिटाई करते हुए उसे सार्वजनिक रूप से घुमाया गया । महिला के पति द्वारा पुलिस को दी गई सुचना मुताबिक उसकी पत्नी को कुछ लोग ऑटो में अपहरण करके ले गए हैं,और उन्हें वह पहचानता हैं । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुरी तरह से पीडित हताश महिला को आक्रोशित भीड़ से छुड़वाया । पुलिस ने आठ महिलाओं सहित बारह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर आईपीसी की 365,376(डी) 354,354(बी),109(बी),323,355,506,509, 120 (बी) 34 जैसी कई सख्त धाराओ तहत मामला दर्ज कर शाहदरा एसीपी राजेश मीणा द्वारा निष्पक्ष-जांच हेतु गठित की गई संयुक्त विशेष-जांच (एसआईटी) टीम ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले तीन नाबालिग दरिंदो में से एक के बालिग होने के जांच दस्तावेज जुटाकर गहन-तफ्तीश शुरू कर दी है । इसी के साथ पुलिस ने पीड़िता के अपहरण की साजिश में इस्तेमाल हुए ऑटो को शाहदरा से बरामद कर लिया है पुलिस मुताबिक ऑटो चालक राकेश आरोपी दल का रिश्तेदार है

    आरोपितो द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला के मुंह पर कालिख पोतकर सार्वजनिक रूप से घुमाने के मामले को लेकर पुलिस महिला की पिटाई करने वाले अन्य लोगो की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान करने में लगी है । इसके अलावा महिला की प्रताडना के समय सार्वजनिक तौर पर बनाए गए वीडियो के कई मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिए हैं । बता दें,यदि पुलिस समय रहते इस महिला को ना बचा पाती तो यह निर्भया कांड से और भी ज्यादा भी वीभत्सता और भयावह कांड हो सकता था । क्योंकि पीड़िता की बहन के मुताबिक आरोपियों में से कुछ लड़के महिला के निजी-अंगों को काटने पर उतारू थे और पीड़िता लगातार उन्हें ऐसा ना करने की गुहार लगा रही थी । आरोप मुताबिक कुछ महिलाएं उन लड़कों को ऐसा करने पर लगातार उकसा रही थी । जिन्हें पुलिस ने सख्त धाराओं के तहत हिरासत में ले लिया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित महिला के घर के बाहर दर्जनों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है । पीड़ित महिला की बहन ने मीडिया-समक्ष बताते हुए कहा पीड़िता का तीन साल का बच्चा लगातार मां से मिलने के लिए हताश व परेशान है । इस वारदात के बाद से वह लोग उसे बाहर घुमाने के लिए भी नहीं जा सकते हैं । पीड़ित महिला के साथ हुई इस बर्बरतापूर्वक दुर्दशा के बाद से उसकी शारीरिक व मानसिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है । उसका दिल्ली के एक शेल्टर होम में लगातार उपचार जारी है । समझ नहीं आता,लोग संवैधानिक दायरे से बाहर निकलकर अपनी मानसिकता को इतने निचले स्तर पर गिराते हुए आखिर जुर्म को अपने हाथों में लेकर संविधान के अंदर बने कानून-व्यवस्था को तार-तार करते हुए संवैधानिक गरिमा को नीचे गिराने पर हर पल अमादा क्यो रहते हैं ? जो अतिघोर निंदनीय है ।

  • RBI की डिजिटल करेंसी के आएंगे दो वर्जन, जानें होलसेल और रिटेल के बीच क्या होगा फर्क

    RBI की डिजिटल करेंसी के आएंगे दो वर्जन, जानें होलसेल और रिटेल के बीच क्या होगा फर्क

     

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी डिजिटल करेंसी (Digital Currency) को लेकर आना वाला है. अब इससे जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है. CNBC-TV18 के मुताबिक, वित्त मंत्रालय और आरबीआई भारत की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी के दो वर्जन को लाने की चर्चा कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दो वर्जन- रिटेल डिजिटल रुपी (Retail Digital Rupee) और होलसेल डिजिटल रुपी (Wholesale Digital Rupee) को लॉन्च करने की योजना है. मौजूदा प्रस्ताव में एक वर्जन को वित्त वर्ष 2023 और दूसरे वर्जन को उसकी प्रतिक्रिया को देखने के बाद लॉन्च करने की योजना है. होलसेल डिजिटल रुपी का मकसद संस्थानों जैसे बैंकों के बीच ट्रांजैक्शन करना है. वहीं, रिटेल डिजिटल रुपी का इस्तेमाल आम लोग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज जैसे मोबाइल फोन के जरिए कर सकते हैं.

    रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्च किसका पहले होगा और कब होगा, इस पर फैसला आरबीआई लेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को पेश किए गए बजट में ऐलान किया था कि केंद्रीय बैंक आरबीआई वित्त वर्ष 2023 में भारत की अपनी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी को लॉन्च करेगा.

    क्रिप्टोकरेंसी की वैधता पर अभी तस्वीर साफ नहीं

    आपको बता दें कि ऐसी खबर पहले से थी कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर कोई सधा हुआ रुख अपनाएगी. हालांकि बजट से पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण में क्रिप्टोकरेंसी पर कुछ नहीं कहा गया, लेकिन बाद में प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने कहा कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर नपा-तुला और सधा हुआ रुख अपनाएगी

    इससे साफ हो गया कि सरकार बिटकॉइन जैसी वर्चुअल करेंसी पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी, लेकिन क्या उसे वैध किया जाएगा, इस पर अभी असमंजस बना हुआ है. वित्त मंत्री ने बजट में साफ कर दिया कि रिजर्व बैंक अपना डिजिटल करेंसी लेकर आएगा जिसे डिजिटल रुपी कहा जाएगा. बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रिजर्ब बैंक डिजिटल रुपी लांच करेगा. डिजिटल रुपी 2022-23 वित्त वर्ष में ही लांच किया जाएगा. डिजिटल करंसी से देश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी.

  • लोकसभा में बोले असदुद्दीन ओवैसी, मुझे नहीं चाहिए Z सुरक्षा, आरोपियों पर लगाई जाए UAPA

    लोकसभा में बोले असदुद्दीन ओवैसी, मुझे नहीं चाहिए Z सुरक्षा, आरोपियों पर लगाई जाए UAPA

     

    लोकसभा में बोले असदुद्दीन ओवैसी, मुझे नहीं चाहिए Z सुरक्षा, आरोपियों पर लगाई जाए UAPA
    लोकसभा में बोले असदुद्दीन ओवैसी, मुझे नहीं चाहिए z सुरक्षा.
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की कार पर हुए हमले ने अब तूल पकड़ लिया है. असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में कहा है कि उन्‍हें z सुरक्षा नहीं चाहिए. उन्‍होंने कहा कि हमले में शामिल आरोपियों के ऊपर UAPA लगाई जाए.
  • बदमाशों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, प्रॉपर्टी डीलर को उतारा मौत के घाट

    बदमाशों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, प्रॉपर्टी डीलर को उतारा मौत के घाट

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर (Laxmi Nagar) इलाके में बीती रात बदमाशों ने गोली मारकर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या (Property Dealer Shot Dead) कर दी.

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ी वारदात सामने आई है और बीती रात लक्ष्मी नगर (Laxmi Nagar) इलाके में बदमाशों ने गोली मारकर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

    बदमाशों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां

    दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे अज्ञात हमलावरों ने लक्ष्मी नगर इलाके में कई राउंड गोलियां चलाई, जिसमें एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई. पुलिस जांच में जुटी ह है, हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि प्रॉपर्टी डीलर की हत्या किसने और क्यों की.

    सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही पुलिस

    मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘रात करीब 11 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है.’

    आपसी रंजिश में चली गोलियां

    दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही गोली चलाने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. शुरुआती जांच पता चला है की बदमाशों ने आपसी रंजिश में गोलियां चलाई.

    दक्षिणी दिल्ली में जश्न के दौरान हुई गोलीबारी

    वहीं दूसरी ओर, दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में एक शादी समारोह में जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में 15 वर्षीय एक लड़का घायल हो गया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा रविवार को हुआ था और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

    पुलिस को रविवार को फतेहपुर बेरी में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली. पुलिस ने कहा है कि इस गोलीबारी में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी वरुण कुमार नाम के एक किशोर के पैर में गोली लगी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायल किशोर को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया.

    पुलिस को जांच में पता चला कि हरियाणा के भंडवारी गांव के रहने वाले गोल्डी हरसाना नामक एक व्यक्ति ने हवा में गोली चलाई. दक्षिणी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जयकर ने कहा कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

  • PMC घोटाला: पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी दिलजित सिंह, नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की तैयारी में था बैंक का डायरेक्टर

    PMC घोटाला: पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी दिलजित सिंह, नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की तैयारी में था बैंक का डायरेक्टर

     

    PMC घोटाला: पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी दिलजित सिंह, नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की तैयारी में था बैंक का डायरेक्टर
    दलजीत सिंह बल.

    पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के 4355 करोड़ रुपए के घोटाले (PMC Bank Scam Case) का मुख्य आरोपी और बैंक का डायरेक्टर दलजीत सिंह बल (Daljit Singh Bal) को रक्सौल बॉर्डर (Raxaul Border) से गिरफ्तार कर लिया गया है. दलजीत को इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि वह देश छोड़कर कनाडा (Canada) भागने की तैयारी में था. सिंह पर आरोप है कि वह पांच एजेंसियों को चकमा देकर काफी समय से फरार चल रहा था. हालांकि नेपाल में एंट्री से पहले ही इमिग्रेशन डिपार्टमेंट की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

    जानकारी के मुताबिक, नेपाल में घुसने से ठीक 200 मीटर पहले ही इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने PMC बैंक के डायरेक्टर दलजीत को पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया. इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने दलजीत की गिरफ्तारी की जानकारी इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) को दे दी है. सिंह को फिलहाल के लिए रक्सौल पुलिस स्टेशन में रखा गया है. सूत्रों ने बताया कि इमिग्रेशन डिपार्टमेंट (Immigration Department) ने सिंह को उस समय पकड़ा जब वह नेपाल (Nepal) के रास्ते कनाडा जाने के फिराक में था.

     

  • Road Rage Case  में नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 25 फरवरी तक के लिए मामले को किया स्थगित

    Road Rage Case  में नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 25 फरवरी तक के लिए मामले को किया स्थगित

     

     

    Punjab Assembly Election 2022: आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

    Road Rage Case: नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 25 फरवरी तक के लिए मामले को किया स्थगित
    पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू. (File Photo)

    Punjab Assembly Election 2022: आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 34 साल पुराने रोड रेज (1988 road rage case) के मामले में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिंद्धू (Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से राहत मिली है. उच्चतम न्यायालय ने 25 फरवरी तक के लिए इस मामले को स्थगित कर दिया है. दरअसल, 27 दिसम्बर 1988 को सिद्धू और उनके दोस्त रुपिंदर सिंह संधू की पटियाला में कार पार्किंग को लेकर उनकी गुरनाम सिंह नाम के बुजुर्ग के साथ कहासुनी हुई थी. इस झगड़े में गुरनाम की मौत हो गई थी. सिद्धू और उनके दोस्त रुपिंदर सिंह संधू पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया.

    पंजाब सरकार और पीड़ित परिवार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया. साल 1999 में सेशन कोर्ट से सिद्धू को राहत मिली और केस को खारिज कर दिया गया. कोर्ट का कहना था कि आरोपी के खिलाफ पक्के सबूत नहीं हैं और ऐसे में सिर्फ शक के आधार पर केस नहीं चलाया जा सकता. लेकिन साल 2002 में राज्य सरकार ने सिद्धू के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपील की. 1 दिसम्बर 2006 को हाईकोर्ट बेंच ने सिद्धू और उनके दोस्त को दोषी माना.

    सिद्धू और संधू को 3-3 साल की सजा

    6 दिसम्बर को सुनाए गए फैसले में सिद्धू और संधू को 3-3 साल की सजा सुनाई गई और एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगा. सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए 10 जनवरी 2007 तक का समय दिया गया. दोनों आरोपियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई और 11 जनवरी को चंडीगढ़ की कोर्ट में सरेंडर किया गया. 12 जनवरी को सिद्धू और उनके दोस्त को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सज़ा पर रोक लगा दी. वहीं शिकायतकर्ता भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं और सिद्धू को हत्या का दोषी करार देने की मांग की.

    2018 में सिद्धू पर लगा था 1000 रुपये का जुर्माना

    15 मई, 2018 को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जे चेलामेश्वर और जस्टिस संजय किशन कौल की बेंच ने सिद्धू पर 1988 के रोड रेज मामले में मात्र 1000 जुर्माना लगाया था.

  • LIC ने इन दो पॉलिसी में किया बदलाव, निवेश से पहले यहां कर लें चेक

    LIC ने इन दो पॉलिसी में किया बदलाव, निवेश से पहले यहां कर लें चेक

    एलआईसी ने अपनी एन्युटी योजनाओं एलआईसी की जीवन अक्षय VII (प्लान 857) और एलआईसी की नई जीवन शांति (प्लान 858) की एन्युटी दरों में बदलाव किया है.

    LIC ने इन दो पॉलिसी में किया बदलाव, निवेश से पहले यहां कर लें चेक
    दिसंबर 2021 में एलआईसी ने एक नई बीमा पॉलिसी- धन रेखा लॉन्च की थी.

    भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपनी दो बीमा पॉलिसियों- जीवन अक्षय VII (Jeevan Akshay VII) और न्यू जीवन शांति (New Jeevan Shanti) में संशोधन की घोषणा की है. एलआईसी ने अपनी एन्युटी योजनाओं एलआईसी की जीवन अक्षय VII (प्लान 857) और एलआईसी की नई जीवन शांति (प्लान 858) की एन्युटी दरों में बदलाव किया है. इसके अलावा, संशोधित एन्युटी दरों के साथ इन बीमा योजनाओं का रिवाइज्ड एन्युटी रेट्स 1 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. LIC ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

    न्यू जीवन शांति के दोनों एन्युटी विकल्पों के तहत एन्युटी राशि की गणना एलआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध कैलकुलेटर के साथ-साथ अलग-अलग एलआईसी ऐप (LIC Apps) के माध्यम से की जा सकती है. बीमा योजनाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध हैं. यानी आप एलआईसी इंडिया की वेबसाइट पर जाकर या तो ऑनलाइन पॉलिसी खरीद सकते हैं या फिर ऑफलाइन प्लान खरीदने के लिए ब्रांच चैनल पर जा सकते हैं.

    एलआईसी की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, एन्युटी रेट्स में संशोधन के अलावा, एलआईसी के जीवन अक्षय VII (प्लान नंबर 857) को अन्य मौजूदा डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों के साथ नए डिस्ट्रीब्यूशन चैनल कॉमन पब्लिक सर्विस सेंटर (CPSC – SPV) से खरीदा जा सकता है.

    दिसंबर 2021 में लॉन्च की थी नई इंश्योरेंस पॉलिसी

    दिसंबर 2021 में एलआईसी ने एक नई बीमा पॉलिसी- धन रेखा लॉन्च की थी. यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल बचत जीवन बीमा पॉलिसी है. जहां पॉलिसी महिलाओं के लिए विशेष प्रीमियम दरों की पेशकश कर रही है, वहीं थर्ड जेंडर के लिए भी इसकी अनुमति है. प्लान के तहत आपको गारंटीड बेनिफिट मिलते हैं.

    इस योजना के तहत न्यूनतम 2 लाख रुपये की बीमित राशि रखी जा सकती है जबकि अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है. पॉलिसी शर्तों के मुताबिक, इसे 90 दिनों के बच्चे से लेकर 8 साल तक के बच्चे के नाम पर लिया जा सकता है. इसी तरह अधिकतम उम्र सीमा भी 35 साल से लेकर 55 साल तक है.

    डेथ बेनिफिट

    अगर पॉलिसी के दौरान ग्राहक की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को सम एस्योर्ड का 125 परसेंट का भुगतान किया जाएगा. साथ में गारंटीड एडिशन की राशि का भी भुगतान होगा. इसे एक उदाहरण से समझते हैं. मान लें 30 साल के वरुण ने 10 लाख सम एस्योर्ड की पॉलिसी ली है, इसलिए वरुण को 15 साल तक ही प्रीमियम का भुगतान करना होगा. अगर वरुण सालाना प्रीमियम का भुगतान करते हैं तो उन्हें सालाना 73,342 रुपये का भुगतान करना होगा. इस तरह वरुण पूरे पॉलिसी पीरियड के दौरान लगभग 11 लाख रुपये भरेंगे.

  • नकली कोरोना वैक्सीन और टेस्टिंग किट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कई राज्यों में होनी थी सप्लाई

    नकली कोरोना वैक्सीन और टेस्टिंग किट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कई राज्यों में होनी थी सप्लाई

    नकली कोरोना वैक्सीन और टेस्टिंग किट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कई राज्यों में होनी थी सप्लाई

    Fake Covid Vaccine Racket: वाराणसी में बरामद की गई नकली कोरोना वैक्सीन और टेस्टिंग किट की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है. पुलिस ने इनपुट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है.

    वाराणसी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में नकली कोविड वैक्सीन (Fake Covid Vaccine) और टेस्टिंग किट भारी मात्रा में बरामद की गई है. ये नकली कोरोना वैक्सीन और नकली टेस्टिंग किट कई राज्यों में सप्लाई की जानी थी. गनीमत है कि पुलिस (Police) ने सप्लाई होने से पहले ही नकली वैक्सीन बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया.

    यहां बनाई जा रही थी नकली कोरोना वैक्सीन

    पुलिस को इनपुट मिला था कि वाराणसी के रोहित नगर में नकली वैक्सीन बनाई जा रही है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बड़े पैमाने पर नकली कोविशील्ड वैक्सीन, नकली ZyCoV-D वैक्सीन और नकली कोविड टेस्टिंग किट बरामद की.

    पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    बता दें कि नकली कोरोना वैक्सीन बनाने और सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने राकेश थवानी, संदीप शर्मा, लक्ष्य जावा, शमशेर और अरुणेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

    पुलिस की पूछताछ में सामने आई ये बात

    पूछताछ पर राकेश थवानी ने बताया कि वो संदीप शर्मा, अरुणेश विश्वकर्मा और शमशेर के साथ मिलकर नकली वैक्सीन और टेस्टिंग किट बनाता था. फिर नकली वैक्सीन और किट लक्ष्य जावा को भेजी जाती थी, जो अपने नेटवर्क के जरिए अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था

    गिरोह के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उनके गिरोह के बारे में जानकारी इकट्ठा करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बरामद दवाओं की बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है.

  • एनकाउंटर में 1 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

    एनकाउंटर में 1 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

    एनकाउंटर में 1 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

    दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के नदिगाम गांव में जारी मुठभेड़ में 1 आतंकवादी मारा गया है. वहीं, सुरक्षा बलों द्वारा गांव में तलाशी अभियान जारी है. आतंकी सेब के बागों में छिपे हुए हैं.

    श्रीनगरः दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के नदिगाम गांव में जारी मुठभेड़ में 1 आतंकवादी मारा गया है. वहीं, सुरक्षा बलों द्वारा गांव में तलाशी अभियान जारी है. कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि 1 आतंकवादी इस मुठभेड़ में मारा गया है.

    सेब के बागों में छिपे हैं आतंकी

    उन्होंने कहा कि चल रहे मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है, जो क्षेत्र के सेब के बागों में छिपा हुआ था. बागों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया. वहीं, इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि पुलिस, सेना और CRPF की एक संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली है. सूचना मिलते ही नदीगाम के बागों की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.

    मरने वाले आतंकी की नहीं हुई पहचान

    उन्होंने कहा कि जैसे ही सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान पार्टी ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की. वहां से गोलीबारी शुरू हो गई और जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया. सुरक्षाबलों ने जिस आतंकी को मार गिराया है, अभी उसकी पहचान के बारे में पुलिस ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है. जानकारी के मुताबिक, यह एनकाउंटर बुधवार सुबह शुरू हुआ था.

    अभी और आतंकियों के छिपने की है सूचना

    सूत्रों ने बताया कि इनपुट यह है कि इलाके में 2 से 3 आतंकवादी और छिपे हुए हैं. उनके लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. बता दें कि इस वर्ष अब तक की यह 12वी मुठभेड़ हैं और अब तक सुरक्षाबलों ने 22 आतंकवादियों को मारने में सफलता हासिल की है. ख़ास बात यह है कि इन मारे गए आतंकियों में 8 पाकिस्तानी थे. ग़ौरतलब हैं कि इस वर्ष अब तक की यह 12वी मुठभेड़ हैं और अब तक सुरक्षाबलों ने 22 आतंकियों को मारने में सफलता हासिल की है. ख़ास बात यह है कि इन मारे गए आतंकियों में 8 पाकिस्तानी थे.

  • Budget 2022: इनकम टैक्स में क्यों नहीं दी गई राहत? वित्त मंत्री ने महाभारत के श्लोक से समझाई बात

    Budget 2022: इनकम टैक्स में क्यों नहीं दी गई राहत? वित्त मंत्री ने महाभारत के श्लोक से समझाई बात

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने महाभारत के एक श्लोक का उदारहण देते हुए समझाया कि आखिरकार टैक्स स्लैब में कोई बदलाव क्यों नहीं किया गया और कहा कि राजा को किसी भी प्रकार की ढिलाई न करते हुए धर्म के अनुरूप करों का संग्रहण करना चाहिए.

    नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को लगातार चौथी बार संसद में आम बजट (Budget 2022) पेश किया. वित्त मंत्री ने लगातार दूसरी बार पेश क‍िए गए पेपरलेस बजट में अलग-अलग क्षेत्रों में कई आर्थ‍िक आवंटन क‍िए, लेकिन उन्होंने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया और मिडिल क्लास को कोई राहत नहीं दी.

    टैक्स स्लैब में क्यों नहीं किया गया बदलाव?

    90 मिनट के बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बताया कि आखिरकार टैक्स स्लैब में कोई बदलाव क्यों नहीं किया गया और लोगों को क्यों राहत नहीं दी गई. उन्होंने महाभारत के एक श्लोक का उदारहण दिया और कहा कि राजा को किसी भी प्रकार की ढिलाई न करते हुए और धर्म के अनुरूप करों का संग्रहण करना चाहिए.

    महाभारत के शांति अध्याय 72 के 11वें श्लोक का जिक्र

    निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने डायरेक्ट टैक्स के बारे में ऐलान करने से पहले महाभारत के शांति अध्याय 72 के 11वें श्लोक का जिक्र किया. इसमें कहा गया है कि राजा को लोगों के योगक्षेम के लिए, मतलब उनके कल्याण के लिए प्रयास करते रहना चाहिए.

    ढिलाई न करते हुए करों का संग्रहण

    वित्त मंत्री ने कहा, ‘दापयित्वाकरंधर्म्यंराष्ट्रंनित्यंयथाविधि. अशेषान्कल्पयेद्राजायोगक्षेमानतन्द्रितः॥११॥’ यानी ‘राजा को किसी भी प्रकार की ढिलाई न करते हुए और धर्म के अनुरूप करों का संग्रहण करने के साथ-साथ, राज धर्म के अनुसार शासन करके लोगों के योगक्षेम (कल्याण) के लिए अवश्य व्यवस्थाएं करनी चाहिए.’

    आयकर नियमों में किए जाएंगे बड़े सुधार

    इनकम टैक्स न‍ियमों पर न‍िर्मला सीतारमण ने कहा क‍ि आयकर नियमों में बड़े सुधार किए जाएंगे. उन्‍होंने कहा क‍ि टैक्सपेयर को अपडेटेड रिटर्न भरने का मौका मिलेगा. व‍ित्‍त मंत्री की तरफ से की गई घोषणा के बाद अब जुर्माना भरकर 2 साल पिछला आईटी रिटर्न्स अपडेट कर सकेंगे. कई बार टैक्‍सपेयर से गलती हो जाती है, अब सरकार की तरफ से इसे अपडेट करने का मौका म‍िलेगा. यह टैक्सपेयर्स के ल‍िए अच्‍छी शुरुआत मानी जा रही है.