पूर्वी दिल्ली विवेक विहार दुष्कर्म मामले में क्या अब निर्भया-कांड की तरह ही कई सालों तक फिर से खेला रस्साकशी वाला खेल ?

पूर्वी दिल्ली विवेक विहार दुष्कर्म मामले में क्या अब निर्भया-कांड की तरह ही कई सालों तक फिर से खेला रस्साकशी वाला खेल ?

पूर्वी दिल्ली विवेक विहार दुष्कर्म मामले में क्या अब निर्भया-कांड की तरह ही कई सालों तक फिर से खेला रस्साकशी वाला खेल ?

 

पूर्वी दिल्ली थाना विवेक विहार के कस्तूरबा नगर में बेहद ही शर्मनाक,वीभत्स सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात जिसमें विशेषकर महिलाओं के समुह को पीडित महिला के मुंह पर कालिख पोतकर व जूतों की माला के अलावा उसके सिर के बाल काट देने के बाद सामूहिक दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध का हिस्सा बनते देखा गया । जो देश की राजधानी दिल्ली में संवैधानिक आजादी की बेहद (लचर-कानून-व्यवस्था) को दर्शाता नजर आया ।

बता दें, विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में संवैधानिक-आजादी महोत्सव (गणतंत्र-दिवस) पर बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाला आरोपित दल जो इस पीड़ित महिला को महीना भर पहले अपने बेटे की खुदकुशी करने का जिम्मेदार समझता था और वह तभी से उस महिला से बदला लेने की फिराक में थे । वह पीड़ित महिला के मायके व ससुराल जो सीमापुरी इलाके में है कई दिनों से हंगामा करते हुए प्रताड़ित करने के अलावा उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे इसी के साथ वह पीडिता की बहन को भी कई बार प्रताड़ित कर चुके थे । जिसके चलते पीड़िता अपने बेटे व पति के साथ ककड़डुमा इलाके में छुपकर रह रही थी । आरोपित दल लगातार उसे ढूंढने का प्रयास कर रहा था ।

घटना वाले दिन सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला के मुंह पर कालिख पोतकर व जूतों की माला पहनाकर,उसकी चप्पलो ड़डो इत्यादि से पिटाई करते हुए उसे सार्वजनिक रूप से घुमाया गया । महिला के पति द्वारा पुलिस को दी गई सुचना मुताबिक उसकी पत्नी को कुछ लोग ऑटो में अपहरण करके ले गए हैं,और उन्हें वह पहचानता हैं । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुरी तरह से पीडित हताश महिला को आक्रोशित भीड़ से छुड़वाया । पुलिस ने आठ महिलाओं सहित बारह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर आईपीसी की 365,376(डी) 354,354(बी),109(बी),323,355,506,509, 120 (बी) 34 जैसी कई सख्त धाराओ तहत मामला दर्ज कर शाहदरा एसीपी राजेश मीणा द्वारा निष्पक्ष-जांच हेतु गठित की गई संयुक्त विशेष-जांच (एसआईटी) टीम ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले तीन नाबालिग दरिंदो में से एक के बालिग होने के जांच दस्तावेज जुटाकर गहन-तफ्तीश शुरू कर दी है । इसी के साथ पुलिस ने पीड़िता के अपहरण की साजिश में इस्तेमाल हुए ऑटो को शाहदरा से बरामद कर लिया है पुलिस मुताबिक ऑटो चालक राकेश आरोपी दल का रिश्तेदार है

आरोपितो द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला के मुंह पर कालिख पोतकर सार्वजनिक रूप से घुमाने के मामले को लेकर पुलिस महिला की पिटाई करने वाले अन्य लोगो की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान करने में लगी है । इसके अलावा महिला की प्रताडना के समय सार्वजनिक तौर पर बनाए गए वीडियो के कई मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिए हैं । बता दें,यदि पुलिस समय रहते इस महिला को ना बचा पाती तो यह निर्भया कांड से और भी ज्यादा भी वीभत्सता और भयावह कांड हो सकता था । क्योंकि पीड़िता की बहन के मुताबिक आरोपियों में से कुछ लड़के महिला के निजी-अंगों को काटने पर उतारू थे और पीड़िता लगातार उन्हें ऐसा ना करने की गुहार लगा रही थी । आरोप मुताबिक कुछ महिलाएं उन लड़कों को ऐसा करने पर लगातार उकसा रही थी । जिन्हें पुलिस ने सख्त धाराओं के तहत हिरासत में ले लिया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित महिला के घर के बाहर दर्जनों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है । पीड़ित महिला की बहन ने मीडिया-समक्ष बताते हुए कहा पीड़िता का तीन साल का बच्चा लगातार मां से मिलने के लिए हताश व परेशान है । इस वारदात के बाद से वह लोग उसे बाहर घुमाने के लिए भी नहीं जा सकते हैं । पीड़ित महिला के साथ हुई इस बर्बरतापूर्वक दुर्दशा के बाद से उसकी शारीरिक व मानसिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है । उसका दिल्ली के एक शेल्टर होम में लगातार उपचार जारी है । समझ नहीं आता,लोग संवैधानिक दायरे से बाहर निकलकर अपनी मानसिकता को इतने निचले स्तर पर गिराते हुए आखिर जुर्म को अपने हाथों में लेकर संविधान के अंदर बने कानून-व्यवस्था को तार-तार करते हुए संवैधानिक गरिमा को नीचे गिराने पर हर पल अमादा क्यो रहते हैं ? जो अतिघोर निंदनीय है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *