Category: NATIONAL

  • 7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के एर‍ियर पर आई गुड न्‍यूज, जान‍िए क‍िसको क‍ितना मिलेगा?

    7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के एर‍ियर पर आई गुड न्‍यूज, जान‍िए क‍िसको क‍ितना मिलेगा?

    7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचार‍ियों को नए साल में एक और खुशखबरी म‍िल सकती है. सरकार की तरफ से महंगाई भत्‍ते के एर‍ियर पर जल्‍द फैसला ल‍िए जाने की उम्‍मीद है.

    नई दिल्ली : 7th Pay Commission latest news : केंद्रीय कर्मचार‍ियों को महंगाई भत्‍ते (Dearness allowance) के अलावा एक औश्र खुशखबरी मिल सकती है. महंगाई भत्‍ते बढ़ने से एक बार फ‍िर कर्मचार‍ियों (Central government employee’s salary) की सैलरी बढ़ जाएगी. दूसरी तरफ सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बकाये महंगाई भत्ते (DA) के एरियर पर भी जल्‍द फैसला लेने वाली है. उम्‍मीद है 26 जनवरी तक इस पर बड़ा फैसला हो सकता है.

    डीए के एरियर का भुगतान संभव

    इस न‍िर्णय के बाद कर्मचारियों को डीए के एरियर का भुगतान किया जा सकता है. आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारियों के रुके हुए डीए के भुगतान और डीए में बढ़ोतरी तो कर दी गई. लेकिन उन्हें अभी तक 18 महीने का बकाया डीए नहीं मिला पाया है. कर्मचारी लंबे समय से इसे पैसे को देने की मांग कर रहे हैं. सूत्रों का यह भी कहना है क‍ि सरकार डीए का भुगतान एकमुश्त कर सकती है.

    एकमुश्‍त भुगतान पर होगा बंपर फायदा

    सरकार ने यद‍ि डीए के एर‍ियर का भुगतान एकसाथ क‍िया तो कर्मचारियों को दो लाख रुपये तक का फायदा होगा. लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11880 रुपये से लेकर 37554 रुपये तक है. वहीं, लेवल-13 और लेवल-14 के कर्मचार‍ियों का एर‍ियर 1.44 लाख से लेकर 2.18 लाख रुपये तक का बैठ रहा है.

    कैबिनेट सेक्रेटरी से जल्‍द बात होने की संभावना

    नेशनल काउंसिल ऑफ JCM, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग और वित्त मंत्रालय के बीच इस बारे में बातचीत हुई है. हालांकि अभी इस पर कोई ठोस जवाब नहीं आया है. जेसीएम का कहना है कि सरकार से बातचीत चल रही है. उम्मीद की जा रही है इस मामले पर जल्द कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ बात हो सकती है.

    पीएम मोदी के हरी झंडी देने का इंतजार

    जेसीएम की तरफ से मांग रखी गई है क‍ि डीए पर न‍िर्णय लेते समय 18 महीने के बकाया डीए एरियर का भी एकमुश्‍त सेटलमेंट कर देना चाहिए. यद‍ि पीएम मोदी ने इसे हरी झंडी दी तो कर्मचारियों के खाते में इस साल मोटी रकम आने की उम्‍मीद है

    सौजन्य ज़ी न्यूज

  • सुपौल में हुआ दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से एसएसबी के तीन जवानों की मौत, 8 अन्य झुलसे

    Tragic accident happened in Supaul, three SSB personnel died due to electrocution, 8 others were scorched

    सुपौल में हुआ दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से एसएसबी के तीन जवानों की मौत, 8 अन्य झुलसे

     

    सुपौलः सुपौल में शुक्रवार को उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब तीन एसएसबी के जवानों की करंट लगने से मौत हो गई और 8 जवान बुरी तरह से झुलस गए। मौके पर मौजूद जवानों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं हादसे में मारे गए जवानों के शवों को अस्पताल में रखवा दिया है।

    बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 45वीं बटालियन के कमांडेंट एच के गुप्ता का तबादला हो गया था। बुधवार की शाम उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रेनी जवान टेंट खोल रहे थे। इसी दौरान टेंट के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार में अल्मुनियम का एक पाइप सट गया। सभी जवान एक जगह ही काम कर रहे थे इसलिए एक साथ कई लोग करंट की चपेट में आ गए।

    इसमें महाराष्ट्र निवासी अतुल पाटील ( 30 वर्ष) परशुराम सबर (24 वर्ष) और महेंद्र चंद्र कुमार बोपचे (28 वर्ष) की मौत मौके पर ही हो गई। करंट से घायल जवान नरसिंह चौहान, के चंद्रशेखर, परितोष अधिकारी, मांडवे राजेंद्र मोहम्मद शमशाद, सुकुमार वर्मा, सोना लाल यादव और आनंद किशोर को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद चार घायल जवानों को रेफर कर दिया गया है। फिलहाल कैंप के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने में असमर्थता जता रहे हैं।

  • दिल्ली के गाजीपुर इलाके में मिला संदिग्ध बैग, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता और एनएसजी की टीम

    दिल्ली के गाजीपुर इलाके में मिला संदिग्ध बैग, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता और एनएसजी की टीम

    Suspicious bag found in Ghazipur area of ​​Delhi, Bomb disposal squad and NSG team reached the spot

    दिल्ली के गाजीपुर इलाके में मिला संदिग्ध बैग, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता और एनएसजी की टीम

     

    नई दिल्ली: दिल्ली की गाजीपुर इलाके में एक लावारिस बैग मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने पूर्वी दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई हैं। गाजीपुर इलाके में संदिग्ध बैग में बम की सूचना मिलने पर दहशत का माहौल बन गया।

    इस संबंधी जानकारी देते दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस का कहना है 10 बजकर 20 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई औरर बताया गया कि एक लावारिस बैग पड़ा है, जिसके बाद सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को पूर्वी दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में भेजा गया। इस दौरान एनएसजी और बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंची। साथ ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर भेजी गईं हैं। वहीं मौके पर एनएसजी की टीम और बम डिस्पोजल की टीम ने एक गड्ढा खोदा है, जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा गया है। सूत्रों ने कहा कि गड्ढे में संदिग्ध चीज को रखा जाएगा।

  • गुवाहाटी-बीकानेर में हुआ बड़ा रेल हादसा, 9 लोगों की मौत 40 से ज्यादा लोग घायल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया घटनास्थल का दौरा

    गुवाहाटी-बीकानेर में हुआ बड़ा रेल हादसा, 9 लोगों की मौत 40 से ज्यादा लोग घायल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया घटनास्थल का दौरा

    Major train accident in Guwahati-Bikaner, 9 people killed, more than 40 people injured, Railway Minister Ashwini Vaishnav visited the spot

    गुवाहाटी-बीकानेर में हुआ बड़ा रेल हादसा, 9 लोगों की मौत 40 से ज्यादा लोग घायल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया घटनास्थल का दौरा

     

    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में वीरवार देर शाम बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीकानेर गुवाहटी एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गई। इस रेल हादसे में करीब 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। वहीं, आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “ये बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जांच शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं।” मैं लगातार प्रधानमंत्री के संपर्क में हूं। मैं दुर्घटना स्थल पर आया हूं ताकि इसका मूल कारण पता चले और पता करके उसे हल किया जाए, ताकि इस तरह की घटना की कभी पुनरावृत्ति न हो।

    बता दे कि वीरवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में मायानगरी के पास ट्रेन के 12 कोच पटरी से उतर गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में कम से कम 50 घायलों को बचाया गया। इसके अलावा हादसे से जुड़ी कई दिल दहला देने वाले फोटो-वीडियो सामने आए थे, जिनमें लोग बुरी तरह से फंसे हुए नजर आ रहे थे।

    जानकारी अनुसार दुर्घटना के समय ट्रेन में 1,053 यात्री सवार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं, भारतीय रेलवे की तरफ से हादसे में मारे गए मृतकों को 5 लाख रुपये के मुआवजे की राशि का ऐलान किया गया है। और गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 25,000 रुपये की राशि दी जाएगी

  • रेलवे के इन अपडेटेड नियमों को जान लें, ट्रेन के सफर में कभी नहीं होगी दिक्कत

    रेलवे के इन अपडेटेड नियमों को जान लें, ट्रेन के सफर में कभी नहीं होगी दिक्कत

    Indian Railways Rules: ट्रेन में यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्री रेलवे के कई नियमों से अंजान रहते हैं. ऐसे में कई बार यात्रियों को बिना गलती के भी मुश्किल झेलनी पड़ जाती है. आइये आपको बताते हैं रेलवे के कुछ ऐसे नियमों के बारे में जो आपका फायदा करा सकते हैं..

     

    नई दिल्लीः ट्रेन में सफर करने वाले सभी यात्रियों को यात्रा से जुड़े रेलवे के नियमों के बारे में पूरी जनकारी होनी चाहिए. लेकिन ज्यादातर लोग नियमों की जानकारी को नजरअंदाज कर अंजाने में अपना ही नुकसान करा बैठते हैं. इंडियन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए के कुछ नियम बनाए हैं. जिसे जान लेने के बाद यात्री कई ऐसी मुश्किलों से बच जाएंगे, जिनसे उन्हें पिछली यात्राओं के दौरान जूझना पड़ा होगा.

    प्लेटफॉर्म टिकट से भी कर सकते हैं यात्रा

    अगर आपने ट्रेन की टिकट नहीं ली और आपके पास प्लेफॉर्म टिकट है, तो भी आप किसी भी ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं. आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेकर टीटीई के पास जाना होगा. प्लेटफॉर्म टिकट पर टिकट चेकर आपकी पूरी यात्रा का शुल्क लेते हुए आपका टिकट बना देगा. ऐसे में अचानक यात्रा की जरूरत पड़ने पर आप प्लेटफॉर्म टिकट पर ट्रेन से सफर कर सकते हैं. ऐसे में आपको भले ही रिजर्व सीट न मिले, लेकिन आपको ट्रेन में यात्रा करने से कोई नहीं रोक सकता.

    टीटीई निर्धारित समय में ही चेक कर सकते हैं टिकट

    ट्रेन के सफर के दौरान टिकट चेक होता ही होत है. लेकिन इसके लिए भी रेलवे ने नियम बनाया है. रेलवे के इस नियम के तहत टीटीई आपका टिकट निर्धारित समय में ही चेक कर सकता है. यानी टीटीई बार-बार आपको टिकट के लिए परेशान नहीं कर सकता. टिकट चेकिंग के दौरान ज्यादातर यात्री बिना सवाल किए टीटीई को टिक दिखाते ही हैं. लेकिन, रात 10 बजे के बाद ऐसा करने की जरूरत नहीं है.

    यात्री को डिस्टर्ब नहीं कर सकते टीटीई

    यहां आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि रात 10 बजे के बाद टीटीई आपका टिकट चेक नहीं कर सकते. रेलवे रूल बुक के मुताबिक टिकट चेक करने का समय सिर्फ सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे के बीच ही होता है. रेलवे ने यह नियम यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया है. ताकी रात के वक्त यात्री अच्छी नींद के साथ आरामदायक सफर तय कर सकें. अग टीटीई इस नियम का उल्लंघन करते हैं तो यात्री आपत्ति भी जता सकते हैं.

    रात 10 बजे के बाद इन यात्रियों का टिकट ही हो सकता है चेक

    यह नियम उन यात्रियों पर लागू नहीं होता जिनकी यात्रा ही रात 10 बजे के बाद शुरू हो रही है. रेलवे बोर्ड के अनुसार रात 10 बजे के बाद यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों का टिकट टीटीई रात 10 बजे के बाद चेक कर सकते हैं. यानी अगर आप ट्रेन में रात के 10 बजे के बाद यात्रा करने बैठते हैं, तो टीटीई आपकी टिकट और आईडी जरूर चेक करेगा.

     

  • बैंक ग्राहकों को खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना होगा डबल! वरना लगेगा दोगुना चार्ज, 15 जनवरी से बदलेंगे नियम

    बैंक ग्राहकों को खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना होगा डबल! वरना लगेगा दोगुना चार्ज, 15 जनवरी से बदलेंगे नियम

     

    अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. पीएनबी ने सामान्य बैंकिंग से जुड़े कामकाज से जुड़ी सेवाओं के चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है. ये बढ़े हुए चार्ज 15 जनवरी 2022 से लागू होंगे.

    नई दिल्ली: पीएनबी के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं तो आपको तगड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल, पीएनबी ने सामान्य बैंकिंग से जुड़े कामकाज से जुड़ी सेवाओं के चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है. ये बढ़े हुए चार्ज 15 जनवरी 2022 से लागू होंगे. पीएनबी ने इसकी जानकारी दी है.

    बचत खाते में अब होने चाहिए 10000 रुपये

    पीएनबी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मेट्रो क्षेत्र में क्वाटर्ली बैलेंस नहीं बनाकर रखने पर लगने वाले चार्ज को मौजूदा 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है. अर्बन क्षेत्रों में न्यूनतम बैलेंस नहीं बनाकर रखने पर लगने वाले चार्ज को 200 रुपये प्रति तिमाही से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है. वहीं, अर्बन और मेट्रो क्षेत्रों के लिए इस चार्ज को 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है. आपको बता दें कि इस चार्ज को तिमाही आधार पर लिया जाएगा.

     

    लॉकर के नए चार्ज

    इतना ही नहीं, दोनों सेक्टर्स के लिए लॉकर के चार्जेज को भी बढ़ा दिया गया है. नए नियम के तहत एक्स्ट्रा लार्ज साइज के अलावा सभी तरह के लॉकर्स के लिए चार्ज में इजाफा किया गया है. वहीं, शहरी और मेट्रो क्षेत्रों में चार्ज में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पहले प्रति साल में लॉकर में जाने की संख्या 15 मुफ्त विजिट तय की गई थी. इसके ऊपर 100 रुपये प्रति विजिट की फीस लगा दी गई थी. लेकिन अब नए नियम के अंतर्गत 15 जनवरी 2022 से, एक साल में मुफ्त विजिट की संख्या घटाकर 12 कर दी गई है. इसके बाद 100 रुपये प्रति विजिट का चार्ज लिया जाएगा.

    करंट अकाउंट के लिए भी बदले नियम 

    पीएनबी के लेटेस्ट टैरिफ के मुताबिक, करंट अकाउंट्स खोलने पर लगने वाले चार्ज को 600 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है. 12 महीने के बाद बंद किए गए अकाउंट्स पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. पीएनबी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी 2022 से, NACH डेबिट पर रिटर्न चार्जेज को 100 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन से बढ़ाकर 250 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन कर दिया गया है.

     

  • Coronavirus: मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान पर पूरी तरह प्रतिबंध, हरिद्वार प्रशासन का बड़ा फैसला

    Coronavirus: मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान पर पूरी तरह प्रतिबंध, हरिद्वार प्रशासन का बडा फैसला

    हर की पौड़ी के इलाके में एंट्री पर भी बैन लगा दिया गया है. दूसरे जिलों के श्रद्धालुओं को किसी भी स्थिति में हरिद्वार आने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

    • हरिद्वार में श्रद्धालु नहीं लगा पाएंगे आस्था की डुबकी
    • आदेश नहीं मानने पर महामारी एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
    • देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 1 लाख 68 हजार से ज्यादा केस

    हरिद्वार: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन (Haridwar Administration) ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर होने वाले गंगा स्नान पर रोक लगा दी है. हरिद्वार (Haridwar) के डीएम विनय शंकर पांडे ने इसके लिए आदेश जारी किया है. इसके साथ ही हर की पौड़ी (Har Ki Pauri) के इलाके में एंट्री को भी बैन कर दिया गया है. 14 जनवरी को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हरिद्वार में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा.

    कोरोना के मद्देनजर हरिद्वार प्रशासन ने लिया फैसला

    हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे की तरफ से जारी किए गए आदेश में लिखा है कि हर साल की तरह इस साल भी 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार है. लेकिन कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर और नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान पर रोक लगाई जा रही है. कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है.

    श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने पर लगी रोक

    गंगा स्नान पर रोक के अलावा इस दौरान दूसरे राज्यों और जिलों से श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने पर भी रोक रहेगी. किसी भी स्थिति में उन्हें हरिद्वार आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके अलावा ये भी निर्देश दिया गया है कि कोविड-19 से संक्रमण से बचाव और जागरूकता के संबंध में पहले की तरह प्रचार-प्रसार किया जाएगा.

  • बालीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में हुई शामिल, जल्द हो सकती है उम्मीदवार के रूप में घोषणा

    बालीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में हुई शामिल, जल्द हो सकती है उम्मीदवार के रूप में घोषणा

    Bollywood actor Sonu Sood’s sister Malvika joins Congress, may soon be announced as a candidate

    बालीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में हुई शामिल, जल्द हो सकती है उम्मीदवार के रूप में घोषणा

     

    मोगा: कोरोना काल में लाखों लोगों की मदद करने बालीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविकका सूद सच्चर शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। वहीं पार्टी उनको जल्द ही प्रत्याशी घोषित कर सकती हैं। सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी व अन्य नेता सोमवार 10 जनवरी को सोनू सूद के घर आ सकते हैं तथा औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री का गांव चिड़क में जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह बीड़ चिड़क के घर जाने का भी प्रोग्राम है।

    इस संबंधी जानकारी देते कांग्रेस के जिला प्रभारी कमलजीत सिंह बराड़ ने की। उन्होंने बताया कि हाईकमान ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। गौरतलब है कि सोनू सूद 5 जनवरी को मुंबई चले गए थे। उनके भी सोमवार तक मोगा वापस आने की चर्चाएं हैं ताकि एक साथ मिलकर रस्मी तौर पर कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा की जा सके।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस करुणा राजू ने स्पष्ट किया कि भारत चुनाव आयोग की तरफ से सोनू सूद को स्टेट आइकन पंजाब के तौर पर की गई नियुक्ति को चार जनवरी को वापस ले लिया था। आयोग ने चुनाव में वोट डालने को प्रोत्साहित करने के लिए सोनू सूद को स्टेट आइकन बनाया था। मालविका सूद के कांग्रेस पार्टी से जुड़ने से पहले ही आयोग ने सोनू सूद से स्टेट आइकन का दर्जा वापस ले लिया था, ताकि राजनीतिक पार्टी इसे मुद्दा न बना सकें।

  • देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, शाम 4:30 बजे समीक्षा बैठक

    देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, शाम 4:30 बजे समीक्षा बैठक

    In view of the increasing cases of Corona and Omicron in the country, PM Modi called a high-level meeting, review meeting at 4:30 pm

    देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, शाम 4:30 बजे समीक्षा बैठक

     

     

    नई दिल्ली: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर सरकार अलर्ट है। तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अफसरों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। पीएम मोदी आज शाम 4.30 बजे इस हाई लेवल मीटिंग में देश में कोरोना के हालात की समीक्षा करेंगे। बता दें कि देश में पॉजिटिविटी रेट 10 से ऊपर निकल चुका है। ऐसे में मोदी संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने के निर्देश दे सकते हैं।

    गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित 552 नए मामले सामने आए हैं। अब तक देश के 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के इस वेरिएंट की दस्तक हो चुकी है। नए मामले सामने आने के बाद देश में ओमिक्रॉन के कुल 3,623 मामले हो गए हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। नए मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है, जो करीब 197 दिन में सर्वाधिक है। देश में पिछले 24 घंटे में 327 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,83,790 हो गई है। ओमिक्रॉन के कुल 3,623 मामलों में से 1,409 लोग डिस्चार्ज या स्वस्थ हो गए हैं।

    महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सर्वाधिक 1,009 मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 513, कर्नाटक में 441, राजस्थान में 373, केरल में 333 और गुजरात में 204 मामले सामने आए हैं। देश में इससे पहले पिछले साल 29 मई को संक्रमण के 1,65,553 मामले सामने आए थे।

  • Omicron: कपड़े का मास्क कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से बचाने में कितना असरदार? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    Omicron: कपड़े का मास्क कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से बचाने में कितना असरदार? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    Omicron: कपड़े का मास्क कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से बचाने में कितना असरदार? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    Omicron Variant: कोरोना के तेजी से बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों के मन में सवाल है कि क्या कपड़े का मास्क कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट.

    Omicron Variant: दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना के तेजी से बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों के मन में सवाल है कि क्या कपड़े का मास्क कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त है?

    हेल्थकेयर ​एक्सपर्ट्स का कहना है कि Cloth Mask आपकी नाक और मुंह को आसानी से ढक कर ड्रॉपलेट्स से तो बचा सकता है, लेकिन कपड़े के मास्क आसपास की हवा में मौजूद वायरस से सुरक्षित रखने में कारगर साबित नहीं हुए हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि कपड़े के मास्क वायरस को रोकने में प्रभावी नहीं हैं. ऐसे में इन्हें संक्रमण को रोकने के लिए ज्यादा सुरक्षित नहीं माना जा सकता है. सिंगल लेयर मास्क वायरस को कैरी करने वाले Aerosols के बड़े टुकड़ों को तो रोक सकते हैं, लेकिन ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले में ये Aerosols के छोटे टुकड़ों को रोकने में उतने असरदार तरीके से काम नहीं कर पाते.

    हेल्थकेयर एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिकों का कहना है कि कपड़े का मास्क जिसका इस्तेमाल आप आमतौर पर वायरस से बचाव के लिए करते हैं, ये ओमिक्रॉन वेरिएंट से बचाव में उतना कारगर नहीं है.

    इस तरह करें मास्क का इस्तेमाल

    डॉक्टर्स सिंगल लेयर क्लोथ मास्क को छोड़कर दो या तीन लेयर वाले फेस मास्क के इस्तेमाल की सलाह देते हैं. ये छोटे aerosols को रोकते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है. वैज्ञानिकों सिंगल लेयर क्लोथ मास्क को सर्जिकल मास्क या ज्यादा प्रभावी Respirator masks के साथ लगाने की सलाह देते हैं, जिससे कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव हो सके. विशेषज्ञों के मुताबिक, स्पाइक प्रोटीन में अलग तरह के कई म्यूटेशंस की वजह से ओमिक्रॉन वेरिएंट का ट्रांसमिशन रेट बहुत ज्यादा है इसलिए क्लोथ मास्क इससे बचाव में उतना कारगर नहीं होगा.

    अमेरिका के Centre for Disease Control and Prevention (CDC) की ताजा गाइडलाइंस के मुताबिक, क्लोथ मास्क के नीचे एक डिस्पोजेबल मास्क पहनें. क्लोथ मास्क भी ऐसा होना चाहिए जिसमें फैब्रिक की कई लेयर हों. रियूजेबल मास्क को गंदा होते ही तुरंत धोएं. डिस्पोजेबल मास्क को इस्तेमाल के बाद तुरंत फेंक दें.

    सर्जिकल मास्क

    सर्जिकल मास्क को कोरोना की शुरुआत से ही प्रयोग में लाया जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी मदद से सांस के माध्यम से जर्म्स के प्रवेश को तो रोका जा सकता है. हालांकि कोरोना जैसे वायरस को रोकने में यह कितने कारगर है. इस बारे में कहा नहीं जा सकता. सर्जिकल मास्क सिर्फ एक बार के इस्तेमाल के लिए होते हैं, एक बार इस्तेमाल के बाद इन्हें फेंक दिया जाना चाहिए.

    कोरोना वायरस से बचाव के लिए डबल मास्किंग ज्यादा प्रभावी उपाय हो सकता है. इसके लिए सबसे पहले सर्जिकल मास्क और इसके ऊपर कपड़े का मास्क पहना जा सकता है. मास्क लगाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि यह अच्छी तरह से फिट हो और नाक-मुंह को ठीक से कवर करता हो.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. Mbd web News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)