देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, शाम 4:30 बजे समीक्षा बैठक

देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, शाम 4:30 बजे समीक्षा बैठक

In view of the increasing cases of Corona and Omicron in the country, PM Modi called a high-level meeting, review meeting at 4:30 pm

देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, शाम 4:30 बजे समीक्षा बैठक

 

 

नई दिल्ली: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर सरकार अलर्ट है। तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अफसरों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। पीएम मोदी आज शाम 4.30 बजे इस हाई लेवल मीटिंग में देश में कोरोना के हालात की समीक्षा करेंगे। बता दें कि देश में पॉजिटिविटी रेट 10 से ऊपर निकल चुका है। ऐसे में मोदी संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने के निर्देश दे सकते हैं।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित 552 नए मामले सामने आए हैं। अब तक देश के 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के इस वेरिएंट की दस्तक हो चुकी है। नए मामले सामने आने के बाद देश में ओमिक्रॉन के कुल 3,623 मामले हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। नए मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है, जो करीब 197 दिन में सर्वाधिक है। देश में पिछले 24 घंटे में 327 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,83,790 हो गई है। ओमिक्रॉन के कुल 3,623 मामलों में से 1,409 लोग डिस्चार्ज या स्वस्थ हो गए हैं।

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सर्वाधिक 1,009 मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 513, कर्नाटक में 441, राजस्थान में 373, केरल में 333 और गुजरात में 204 मामले सामने आए हैं। देश में इससे पहले पिछले साल 29 मई को संक्रमण के 1,65,553 मामले सामने आए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *