जोरदार हंगामे के बीच चंडीगढ़ को मिला नया मेयर, भाजपा की सर्बजीत कौर ने 14 वोटों से जीत की हासिल
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर बाजी मार ली है। इस दौरान भाजपा की सर्बजीत कौर चंडीगढ़ की नई मेयर बनी है। भाजपा ने नगर निगम चुनावों में चंडीगढ़ मुकाबला जीत लिया है। बता दें कि 14 वोटों से सर्बजीत ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 28 वोटें पड़ी। वहीं इस जीत के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जमकर हंगामा किया। क्योंकि आप उम्मीदवार को 13 वोट मिले।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में शनिवार को नया मेयर नियुक्त करने के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही थी। सुबह 11 बजे नगर निगम सदन में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई थी। सबसे पहले सांसद किरण खेर ने वोट डाला, लेकिन आम आदमी पार्टी ने उनके वोट डालने का विरोध किया। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुने गए हैं। वहीं नया मेयर मिलने के साथ ही शहर में पिछले 15 दिन से जारी सियासी उठापटक पर विराम लगा गया। आप-भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला था।
भाजपा-आप के पास 14-14 पार्षद थे। सांसद किरण खेर के वोट से और हरप्रीत कौर बबला के भाजपा में जाने से भाजपा के पास 14 पार्षद हुए थे। कांग्रेस और अकाली दल ने चुनाव में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था।कांग्रेस और शिअद सिर्फ दर्शक की भूमिका में रहे। एक जनवरी को सभी नए 35 पार्षद शपथ भी ले चुके हैं।
नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी पहली बार उतरी और बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। आप ने 14, भाजपा ने 12, कांग्रेस ने 8 और 1 सीट अकाली दल ने जीती थी। कांग्रेस अध्यक्ष से विवाद के चलते पार्टी ने देवेंद्र सिंह बबला को बाहर का रास्ता दिखाया तो वे अपनी नवनिर्वाचित पार्षद पत्नी हरप्रीत कौर बबला के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।








Leave a Reply