सुरक्षा में सेंध: पंजाब में 15-20 मिनट तक फंसा प्रधानमंत्री मोदी का काफिला, फिरोजपुर रैली रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बठिंडा के भसियाना एयरबेस से दिल्ली लौट रहे हैं। वे हुसैनीवाला बॉर्डर में शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद ही लौट गए हैं।

फिरोजपुर में फ्लाईओवर पर रुका पीएम मोदी का काफिला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द हो गई है। फिरोजपुर में बुधवार सुबह से ही बरसात हो रही थी, जिस कारण प्रधानमंत्री हुसैनीवाला बॉर्डर से ही दिल्ली लौट गए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जिसके बाद केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के बीच नए विवाद की शुरुआत हो गई है।
गृह मंत्रालय ने लिया कड़ा संज्ञान
गृह मंत्रालय के अनुसार, हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। पीएम 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। पीएम की सुरक्षा में यह बड़ी चूक थी। गृह मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। प्रक्रिया के अनुसार उन्हें रसद, सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी थी। साथ ही आकस्मिक योजना के मद्देनजर पंजाब सरकार को सड़क मार्ग से किसी भी आंदोलन को सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा तैनात करनी होगी, जो स्पष्ट रूप से तैनात नहीं थे। इस सुरक्षा चूक के बाद, बठिंडा हवाई अड्डे पर वापस जाने का निर्णय लिया गया।
गृह मंत्रालय ने कहा- प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक
प्रधानमंत्री मोदी बठिंडा उतरने के बाद खराब मौसम की वजह से 20 मिनट इंतजार करने के बाद वे सड़क के जरिए राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक गए। इसमें उन्हें 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लगना था। पंजाब के डीजीपी ने भरोसा दिलाया, इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा। हुसैनीवाला में शहीद स्मारक के 30 किलोमीटर पहले उनका काफिला एक फ्लाई ओवर पर पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने रोड ब्लॉक कर रखी थी। मोदी यहां पर 15-20 मिनट तक फंसे रहे। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक है।
PHOTOS में देखिए, फ्लाई ओवर पर फंसे मोदी












Leave a Reply