Category: NATIONAL

  • पटियाला में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे थे युवक

    पटियाला में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे थे युवक

    Car collided with tree in Patiala, two people died, youths were returning from oath-taking ceremony of Devendra Babli’s minister

    पटियाला में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे थे युवक

     

    फतेहाबादः चंडीगढ़ में देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण से वापस लौट रही एक कार में सवार दो लोगों की पटियाला बायपास पर सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टोहाना निवासी लवली मेहता, अंशित मेहता, निखिल मेहता और दक्ष भाटिया मंगलवार को चंडीगढ़ के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने गए थे।

    शपथ ग्रहण के बाद रात को ये कार से टोहाना लौट रहे थे। रात 10 बजे के करीब पंजाब के पटियाला में उनकी कार सड़क पर नील गाय आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों टोहाना निवासी लवली मेहता और अंशित मेहता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल निखिल मेहता और दक्ष भाटिया को चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, मंत्री देवेंद्र बबली ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए सांत्वना व्यक्त की है।

    बता दें कि हरियाणा सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्‍तार करते हुए मंगलवार को दो नए मंत्रियों को मंडल में शामिल किया था। इसमें एक हिसार के बीजेपी विधायक कमल गुप्‍ता हैं तो दूसरे टोहाना के जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली हैं। मंगलवार शाम चार बजे इन दोनों विधायकों का चंडीगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह था।

    टोहाना शहर के दो युवकों की हादसे में मौत के बाद नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके कहा कि मेरे बेहद करीबी साथियों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। देवेंद्र बबली ने कहा कि इस हादसे में घायल हुए युवकों के स्वस्थ होने कामना करता हूं।

  • पंजाब में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद खुला रेल यातायात, अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी सहित रवाना हुईं कई ट्रेनें

    पंजाब में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद खुला रेल यातायात, अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी सहित रवाना हुईं कई ट्रेनें

    After the Chief Minister’s assurance in Punjab, rail traffic opened, many trains including Amritsar-New Delhi Shatabdi left

    पंजाब में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद खुला रेल यातायात, अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी सहित रवाना हुईं कई ट्रेनें

     

    फिरोजपुरः बीते करीब 9 दिनों से ट्रेन ट्रैकों पर लगातार प्रदर्शन कर रही किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ हई लंबी बैठक के बाद राज्य में नौवें दिन सात जिलों में रेल ट्रैक पर बैठे किसानों ने धरना हटा लिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद किसानों ने अपना आंदोलन 4 जनवरी तक के लिए मुल्तवी कर दिया। जिसके बाद अमृतसर से आज कई ट्रेनें रवाना होंगी। वहीं दूसरी तरफ कुछ गाड़ियों को चलने में एक से दो दिन का समय लग सकता है।

    रेलवे ट्रैक खाली किए जाने के बाद उत्तर रेलवे की टीम ने सिक्योरिटी व सेफ्टी जांच मंगलवार शाम ही पूरा कर लिया था। जिसके बाद कुछ गाड़ियां, जिन्हें शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा था, मंगलवार रात अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। वहीं आज सुबह अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी (12460) ने अमृतसर से अपने समय अनुसार रफ्तार पकड़ी, लेकिन 6 गाड़ियां ऐसी हैं, जिन्हें पटरी पर लौटने के लिए कुछ दिन का समय लग जाएगा।

    आज सुबह अमृतसर से सबसे पहले ट्रेन अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12030) रवाना हुई। उसके बाद अमृतसर-नई दिल्ली सूपर फास्ट (12460), अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल (12926), अमृतसर-न्यूजलपाइगुड़ी (04654), अमृतसर-जयनगर (14650), अमृतसर -नई दिल्ली (12498), अमृतसर -चंडीगढ़ (12412), अमृतसर -हावड़ा (13006), अमृतसर -मुंबई (12904), अमृतसर -सहरसा (15212), अमृतसर -देहरादून (14632) और अमृतसर -विशाखापटनम (20808) अमृतसर से रवाना होंगी।

  • कोरोना के इस नए वैरिएंट ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, PM मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की अहम बैठक

    कोरोना के इस नए वैरिएंट ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, PM मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की अहम बैठक

    कोरोना के इस नए वैरिएंट ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, PM मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की अहम बैठक

    कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम 4 बजे मंत्रिपरिषद की एक अहम बैठक बुलाई है. इस मीटिंग में कोरोना के मौजूदा स्थिति पर चर्चा हो सकती है.

     

    नई दिल्ली. देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम 4 बजे मंत्रिपरिषद की एक अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में कोरोना के स्थिति पर चर्चा हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में सभी मंत्रियों (Ministers) के शामिल होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि बैठक में पीएम मंत्रियों के साथ सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे.

    पिछले गुरुवार को भी हुई थी उच्च स्तरीय बैठक

    बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पिछले गुरुवार को भी एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी, जिसमें कोरोना महामारी की स्थिति पर चर्चा हुई. इस दौरान पीएम ने अधिकारियों से ओमिक्रॉन प्रसार के बीच अधिक सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए थे. केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर अधिक सावधानी बरतने और कोरोना नियमों के पालन कराने के लिए की सलाह दी थी.

     

    राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजी गई गाइडलाइंस

    इसके पहले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजी गई गाइडलाइंस में इस बात का जिक्र किया गया था कि ओमिक्रॉन वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट की तुलना में कम से कम तीन गुना अधिक तेजी से फैल रहा है और राज्यों को अपने वॉर रूम्स को ज्यादा सक्रिय करने के लिए कहा गया था. आगे यह भी कहा गया था कि अगर सूक्ष्म स्तर पर भी उछाल आता है तो उसका लगातार विश्लेषण करते रहें. जिला और स्थानीय स्तर पर रोकथाम की कार्रवाई को और सख्त करें, साथ ही त्वरित कार्रवाई करने के लिए आगाह किया गया था.

     

    राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा केस

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में 781 लोग ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके हैं. वहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9195 नए मामले सामने आए हैं और देश में एक्टिव केस 77002 हो गए हैं. ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Omicron in Delhi) में दर्ज किए गए हैं और यहां संक्रमितों की संख्या 238 हो गई है, जिसमें से 57 लोग ठीक हुए हैं.

  • Weather Forecast Updates: इन राज्‍यों में बारिश के बाद ठंड करेगी और परेशान, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

    Weather Forecast Updates: इन राज्‍यों में बारिश के बाद ठंड करेगी और परेशान, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

    Weather Forecast Updates: इन राज्‍यों में बारिश के बाद ठंड करेगी और परेशान, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

    Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के कई इलाकों में शाम तक बारिश (Rain) के आसार बने हुए हैं. कश्मीर (Kashmir) में बर्फबारी हुई है तो राजस्थान, एमपी, बिहार और झारखंड समेत कई राज्‍यों में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है. मौसम का हर अपडेट यहां जानिए.

    नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) समेत पूरे उत्तर भारत (North India) में सर्दी (Cold) का सितम शुरू हो चुका है. पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी (Snowfall) मैदानी इलाकों में कहर बनकर टूट रही है. इस बीच बीती रात कई जगह हुई बारिश (Rain) ने पारा और गिरा दिया है. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक 31 दिसंबर तक पंजाब, दिल्ली और यूपी में एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा. इस दौरान तापमान (Temprature) में और गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है.

    घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से दिसंबर के आखिर तीन दिनों में देश के कुछ राज्यों में बादल छाए रहेंगे. वहीं अगले 3 से 4 दिनों तक रात और सुबह में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है.

    पहाड़ी प्रदेशों में आज का मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में 29 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है. इस कारण, कश्मीर के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर, जोजिला-मिनमर्ग अक्ष के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी और लद्दाख के कुछ स्थानों, खासकर कारगिल-जांस्कर क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो सकती है. नए साल पर मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

  • कांग्रेस और अकाली दल को लगा बड़ा झटका, विधायक फतेहजंग और बलविंदर लाडी ने छोड़ी कांग्रेस, गजेंद्र शेखावत ने किया स्वागत

    कांग्रेस और अकाली दल को लगा बड़ा झटका, विधायक फतेहजंग और बलविंदर लाडी ने छोड़ी कांग्रेस, गजेंद्र शेखावत ने किया स्वागत

    Big blow to Congress and Akali Dal, MLAs Fatehjung and Balwinder Ladi left Congress, Gajendra Shekhawat welcomed

    कांग्रेस और अकाली दल को लगा बड़ा झटका, विधायक फतेहजंग और बलविंदर लाडी ने छोड़ी कांग्रेस, गजेंद्र शेखावत ने किया स्वागत

     

    चंडीगढ़ः विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस के 2 विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। फतेहजंग बाजवा भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा अकाली दल का भी एक विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहा हैं। फतेहजंग बाजवा के साथ-साथ विधायक बलविंदर लाडी, अकाली दल के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना, यूनाइटेड अकाली दल के पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मधुमीत और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दिनेश मोंगिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

    पार्टी के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने इन सभी नेताओं को दिल्ली में सदस्यता दिलवाई और पार्टी का चिन्ह सिरोपा देकर सम्मानित किया। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने फतेहजंग के हक में रैली की थी। इसमें फतेहजंग को जिताने की अपील की गई थी।

    बता दें कि भाजपा में शामिल होने वालों में फतेहजंग बाजवा चर्चित चेहरा हैं, क्योंकि वह पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सांसद प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। फतेहजंग बाजवा कादियां से दूसरी बार चुनाव लड़ने के दावेदार थे, लेकिन अचानक उनके बड़े भाई प्रताप बाजवा ने वहां से दावेदारी ठोक दी। प्रताप बाजवा ने यह भी कहा था कि उनकी हाईकमान से बात हो गई है। इसलिए वह तो चुनाव लड़ेंगे। भाई बाजवा के बारे में प्रताप ने कहा कि वह कहां से लड़ेंगे, इसके बारे में परमात्मा जाने। जिसके बाद फतेहजंग ने कांग्रेस छोड़ने की तैयारी कर ली।

  • पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिख फॉर जस्टिस के 3 सदस्य गिरफ्तार, कर रहे थे प्रचार

    पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिख फॉर जस्टिस के 3 सदस्य गिरफ्तार, कर रहे थे प्रचार

    Big action of Patiala Police, 3 members of Sikh for Justice arrested, were campaigning

    पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिख फॉर जस्टिस के 3 सदस्य गिरफ्तार, कर रहे थे प्रचार

     

     

    पटियालाः पंजाब में अगले साल हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले शांति भंग करने की बड़ी साजिश को पटियाला पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मंगलवार को आतंकी संगठन सिख्स फार जस्टिस के लिए प्रचार कर रहे 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पटियाला पुलिस के एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को अलग-अलग धार्मिक स्थानों पर और अन्य जनतक स्थानों पर यह लोग खालिस्तान बनाने को लेकर रेफरेंडम करवाने संबंधी वोटिंग के लिए उकसा कर वोटिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म बांट रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से भारी मात्रा में देशविरोधी सामग्री भी बरामद की गई है।

    एसएसपी ने बताया कि बनूड़ में बन्नो माई मंदिर मेन रोड के निकट मौजूद पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि जगमीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव दरगापुर, जिला गुरदासपुर हाला आबाद हाउसिंग सोसायटी बनूड़ और रविंद्र सिंह पुत्र निर्भय सिंह निवासी गांव जसड़ा थाना मंडी गोबिंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब खालिस्तान के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही यह सब विभिन्न धार्मिक स्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को खालिस्तान बनाने के लिए रेफरेंडम करवाने के वास्ते वोटिंग के लिए उकसाकर वोटिंग के रजिस्ट्रेशन फार्म बांट रहे हैं। यह पोस्टर और अन्य प्रिंटिंग सामग्री जगमीत की माता जसवीर कौर मुहैया करवा रही है।

    आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि गिरोह की सरगना जसवीर कौर का पति कुलदीप सिंह पंजाब रोडवेज चंडीगढ़ में अधीक्षक के रूप में काम करता है। आरोपी रविंदर सिंह भी गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहा था। विचारों के आदान-प्रदान के कारण रविंदर सिंह व जगमीत सिंह दोस्त बन गए और दोनों इस अवैध गतिविधि में सक्रिय हो गए। आरोपी जसवीर कौर की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी आतंकवाद से जुड़ी हुई है।

  • स्थापना दिवस पर  सोनिया गांधी के हाथ पर गिरा कांग्रेस का झंडा:अंतरिम अध्यक्ष सोनिया ने पार्टी दफ्तर में फ्लैग फहराने के लिए डोरी खींची, ऊपर ही आ गिरा

    स्थापना दिवस पर  सोनिया गांधी के हाथ पर गिरा कांग्रेस का झंडा:अंतरिम अध्यक्ष सोनिया ने पार्टी दफ्तर में फ्लैग फहराने के लिए डोरी खींची, ऊपर ही आ गिरा

    स्थापना दिवस पर  सोनिया गांधी के हाथ पर गिरा कांग्रेस का झंडा:अंतरिम अध्यक्ष सोनिया ने पार्टी दफ्तर में फ्लैग फहराने के लिए डोरी खींची, ऊपर ही आ गिरा

     

    कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अजीब वाकया हुआ। सोनिया मंगलवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर पार्टी का झंडा फहराने पहुंची थीं, लेकिन डोरी खींचते ही झंडा उनके ऊपर आ गिरा।

    137वां स्थापना दिवस मनाने पहुंची थीं सोनिया
    सोनिया कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय पहुंची थीं। सोनिया ने जब पार्टी के झंडे की डोर खींची तो वहां एक कार्यकर्ता भी मौजूद था। उसने झंडारोहण में सोनिया की मदद करने की कोशिश की, लेकिन झंडा उनके ऊपर ही गिर पड़ा। इस घटना से वहां मौजूद सभी कांग्रेसी चौंक गए। इसके बाद एक महिला कार्यकर्ता दौड़ती हुई आई और उसने भी फ्लैग होस्टिंग में मदद की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

    आखिरकार सोनिया गांधी ने हाथ से ही पार्टी का झंडा फहराया। इस पूरे वाकये के दौरान सोनिया कहीं भी विचलित नहीं नजर आईं, उनका रिएक्शन बेहद शांत रहा।

    सोनिया ने कहा- अब चुप नहीं रह सकती कांग्रेस
    स्थापना दिवस के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि हमारी विरासत गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।

    राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा, ‘हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है।’

  • AAP ने पंजाब में जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, जानिए कौन होगा CM चन्नी का मुकाबिल

    AAP ने पंजाब में जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, जानिए कौन होगा CM चन्नी का मुकाबिल

     AAP ने पंजाब में जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, जानिए कौन होगा CM चन्नी का मुकाबिल

     

     

    Punjab Assembly Elections: दो दिन पहले पार्टी की तरफ से चौथी लिस्‍ट जारी की गई थी और अब पार्टी की पांचवीं लिस्‍ट आ गई है.

    Punjab Elections: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, जानिए कौन होगा CM चन्नी का मुकाबिल

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) के लिए उम्‍मीदवारों की पांचवीं लिस्‍ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी के तरफ से 15 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. राज्य के मुख्य विपक्षी दल की ओर से जारी की गयी यह पांचवीं सूची है और इसके साथ ही ‘आप’ द्वारा घोषित उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है.

    पंजाब में 117 विधानसभा सीट हैं जिनके लिए अगले साल चुनाव होना है. आप के उम्मीदवारों की ताजा सूची के मुताबिक, मोहाली से कुलवंत सिंह चुनाव लड़ेंगे. कुलवंत सिंह रियल एस्टेट व्यवसायी हैं और मोहाली के पूर्व महापौर रह चुके हैं. वह सोमवार को आप में शामिल हुए थे.

     

     

    पार्टी ने कहा कि गुरदीप सिंह रंधावा डेरा बाबा नानक से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा राजा सांसी से बलदेव सिंह, कपूरथला से मंजू राणा, शाहकोट से रतन सिंह, जालंधर वेस्ट से शीतल अंगुराल, आदमपुर से जीत लाल भट्टी और बांगा से कुलजीत सिंह ‘आप’ की ओर से अपनी किस्मत आजमाएंगे. चमकौर (इसी सीट से  पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) विधायक हैं) साहिब से चरणजीत सिंह, बस्सी पठाना से रुपिंदर सिंह, लुधियाना दक्षिण से राजिंदर कौर, फिरोजपुर सिटी से रणवीर सिंह, बठिंडा शहरी से जगरूप सिंह, अमरगढ़ से जसवंत सिंह और नाभा से गुरदेव सिंह चुनाव लड़ेंगे.

     

    गौरतलब है कि दो दिन पहले पार्टी की तरफ से चौथी लिस्‍ट जारी की गई थी. आम आदमी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट में सुल्तानपुर लोधी से सज्जन सिंह चीमा, फिल्लौर से प्रिंसिपल प्रेम कुमार, होशियारपुर से पंडित ब्रह्म शंकर जिम्पा, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, जलालाबाद से जगदीप गोल्डी कंबोज, अटारी से जसरविंदर सिंह और लुधियाना सेंट्रल से अशोक ‘पप्पी’ प्रसार को उम्मीदवार बनाया था

  • कोरोना अलर्ट: दिल्ली में बंद होंगे स्कूल, सिनेमा, ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी दुकानें! CM की बैठक आज

    कोरोना अलर्ट: दिल्ली में बंद होंगे स्कूल, सिनेमा, ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी दुकानें! CM की बैठक आज

    कोरोना अलर्ट: दिल्ली में बंद होंगे स्कूल, सिनेमा, ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी दुकानें! CM की बैठक आज

    High Level Meeting In Delhi Amid Covid-19 Crisis: सीएम केजरीवाल हाई लेवल मीटिंग में दिल्ली में येलो अलर्ट लागू करने पर चर्चा कर सकते हैं. बीते दो दिन से दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 0.5 फीसदी से ज्यादा है.

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच और नए वैरिएंट Omicron के खतरे को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज (मंगलवार को) हाई लेवल समीक्षा बैठक करेंगे. दोपहर 12 बजे दिल्ली सचिवालय में अहम बैठक होगी. इस मीटिंग में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू करने पर विचार हो सकता है.

    क्या है ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान?

    अगर दिल्ली में GRAP लागू होता है तो स्कूल, सिनेमा और जिम बंद हो सकते हैं. शॉपिंग कॉम्पलेक्स और मॉल में दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी. दिल्ली सरकार ने देशभर में कोरोना की दूसरी लहर के बाद, जुलाई 2021 में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) को पास किया था. GRAP के तहत दिल्ली में कब लॉकडाउन लगेगा, कब क्या बंद रहेगा और कब क्या खुलेगा ये बताया था. GRAP के तहत 4 लेवल पर अलर्ट तैयार किए गए थे.

    दिल्ली में लागू हो सकता है येलो अलर्ट

    दिल्ली में बीते रविवार को कोरोना के मामले 290 और 0.55 फीसदी कोरोना की संक्रमण दर रही थी. वहीं सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 331 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत पहुंची गई. GRAP के अलर्ट के मुताबिक, अगर लगातार 2 दिन तक पॉजिटिविटी रेट 0.5 फीसदी दर्ज होता है तो दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत लेवल-1 यानी येलो अलर्ट लागू हो जाएगा. संक्रमण दर 1 प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-2 यानी अंबर अलर्ट, 2 प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-3 यानी ऑरेंज अलर्ट और 5 प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-4 यानी रेड अलर्ट जारी किया जाएगा.

    जान लें कि लेवल-1 यानी येलो अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब लगातार दो दिनों तक पॉजिटिविटी रेट 0.5 प्रतिशत को पार करता है. एक सप्ताह में 1,500 नए मामले दर्ज होते हैं और 500 मरीजों को ऑक्सीजन बेड की जरूरत होती है.

    येलो अलर्ट लागू होने के बाद क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा?

    – दिल्ली में येलो अलर्ट लागू होने के बाद कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज जारी रहेंगी.

    – दिल्ली सरकार के ऑफिसों में ए ग्रेड ऑफिसर्स के 100 फीसदी स्टाफ को आनाहो गा, बाकी 50 फीसदी स्टाफ बुलाया जाएगा.

    – प्राइवेट ऑफिसों में 50 फीसदी स्टाफ आएगा. दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगी.

    – ऑड-ईवन बेस पर मॉल सुबह 10 से रात आठ बजे तक खुलेंगे.

    – हर जोन में 50 प्रतिशत वेंडर के साथ एक वीकली मार्केट ही चलेगी. रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे.

    – पब्लिक पार्क खुलेंगे. होटल खुलेंगे. बार्बर शॉप खुलेंगी.

    – सिनेमाघर, थिएटर, बैंक्वेट हॉल, जिम और एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे.

    – दिल्ली मेट्रो और बसों में सिटिंग कैपिसिटी के हिसाब से 50 फीसदी लोग सफर करेंगे लेकिन स्टैंडिंग की इजाजत नहीं होगी.

    – नाइट कर्फ्यू रात दस से सुबह 5 तक रहेगा.

    – स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे.

    – ऑटो, ई-रिक्शा में दो सवारी, टैक्सी-कैब, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा में दो सवारी, मैक्सी कैब में 5 सवारी, आरटीवी में 11 सवारी बैठेंगी.

  • BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की कोरोना पॉजिटिव आने पर कोलकाता के अस्पताल में करवाया गया भर्ती…

    BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की कोरोना पॉजिटिव आने पर कोलकाता के अस्पताल में करवाया गया भर्ती…

     BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की कोरोना पॉजिटिव आने पर कोलकाता के अस्पताल में करवाया गया भर्ती…

    BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरव की टेस्ट रिपोर्ट सोमवार रात को पॉजिटिव आई है। इसी साल जनवरी में गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। एंजियोप्लास्टी के कुछ दिन बाद भी सौरव की तबीयत बिगड़ गई थी, तब भी उन्हें हॉस्पिटलाइज्ड किया गया था। इसके बाद से ही गांगुली लगातार काम कर रहे हैं।