Category: NATIONAL

  • कालेजों में दाखिले के लिए अब भरना होगा एक ही फॉर्म,पंजाब के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत…

     कालेजों में दाखिले के लिए अब भरना होगा एक ही फॉर्म,पंजाब के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत…

     

    College Admission in Punjab पंंजाबके विद्यार्थियों के लिए अच्‍छी व राहत भरी खबर है। अब पंजाब के विद्याथियोंं काे सरकारी कालेजों में एडमिशन के लिए अब एक ही फार्म भरना होगा। हालांकि एडिड कालेज इसका विरोध कर रहे हैं।

     

    पंजाब के विद्यार्थियों के लिए अच्‍छी और राहत देने वाली खबर है। अब उनको राज्‍य में सरकारी कालेजों में द‍ाखिले के लिए बस एक फार्म भरना होगा। पंजाब के सरकारी कालेजों में इस बार कामन एडमिशन प्लेटफार्म उम्मीदवारों के लिए दाखिला प्रक्रिया के लिए केंद्रीय हब के तौर पर काम करेगा।

    स्टूडेंट्स को विभिन्न कालेजों और कोर्सों में दाखिला लेने के लिए केवल एक एप्लीकेशन फार्म ही भरना होगा। हालांकि एडिड कालेज इस का विरोध कर रहे है। पंजाब, पंजाबी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटियों से संबंधित राज्य के सरकारी कालेजों में दाखिले के लिए केंद्रीकृत दाखिला पोर्टल शुरू किया गया है। चंडीगढ़ स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में पोर्टल लांच किया।

    मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रशासनिक सुधार विभाग ने मौजूदा सत्र (2022-23) के लिए पोर्टल तैयार किया है। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा विद्यार्थी से डिजिटल मोड के जरिए फीस के भुगतान के लिए पेअगौव इंडिया (पेमैंट गेटवे पार्टनर) के साथ हिस्सेदारी की है।

    उन्‍होंंने कहा कि पोर्टल बिना उपस्थित हुए संपर्क रहित दाखिला प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाएगा। फीस का भुगतान भी आनलाइन ही होगा। यह स्टूडेंट्स के साथ संचार करना भी आसान बनाएगा, एप्लीकेशन मैनेजर के जरिए कालेज फार्म भरने या एतराज को दूर करने या फीस का भुगतान करने संबंधी सीधे ई-मेल या व्यक्तिगत, बल्क एसएमएस या काल के द्वारा आवेदनकर्ता के साथ संपर्क कर सकेगा। इससे मेरिट सूची तैयार करने में भी पूरी पारदर्शिता आएगी। स्टूडेंट्स दाखिला प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से आनलाइन देख सकेंगे।

     

  • सरकारी स्कूल में चाकू लेकर घूसे थे युवक, DSE बराड़ बोले- माहौल खराब हुआ, छात्रों व शिक्षकों की सुरक्षा जरूरी

    सरकारी स्कूल में चाकू लेकर घूसे थे युवक, DSE बराड़ बोले- माहौल खराब हुआ, छात्रों व शिक्षकों की सुरक्षा जरूरी

    चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल मलोया में बीते कल बुधवार दो युवक चाकू लेकर स्कूल में घुस गए थे। स्कूल में घुसने से रोकने पर युवकों ने कंप्यूटर टीचर को धमकियां दी थी और स्कूल से बाहर मिलने की बात तक कही थी।

     

    चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में चाकू लेकर घूसे थे युवक, DSE बराड़ बोले- माहौल खराब हुआ, छात्रों व शिक्षकों की सुरक्षा जरूरी

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल मलोया में बीते कल बुधवार दो युवक चाकू लेकर स्कूल में घुस गए थे। स्कूल में घुसने से रोकने पर युवकों ने कंप्यूटर टीचर को धमकियां दी थी और स्कूल से बाहर मिलने की बात तक कही थी। दोनों युवक स्कूल के ही पूर्व छात्र हैं। स्कूल स्टाफ ने घटना की शिकायत पुलिस को भी दी है। हालांकि दोनों आरोपित युवक पुलिस हिरासत से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    वहीं घटना के अगले दिन आज डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़ ने गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलोया आरसी-1 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल स्टाफ से घटना के बारे में जानकारी ली। सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल पहुंचे डीएसई ने सबसे पहले कंप्यूटर टीचर संदीप बंसल से बात की और कल हुआ पूरा घटनाक्रम जाना।

    डीएसई बराड़ ने कहा कि स्कूल में आने वाले स्टूडेंट्स और स्टाफ की सुरक्षा बहुत जरूरी है। सुरक्षा से कोई हेर-फेर नहीं होगा। स्कूल परिसर की शांति को भंग करने वालाें पर लगाम लगाई जाएगी ताकि स्कूल का माहौल खराब न हो और पढ़ाई बेहतर हो सके।

    डायरेक्टर एचएस बराड़ ने प्रिंसिपल मंजीत कौर गिल और अन्य शिक्षकों से भी बात की। डीएसई ने कहा कि शहर के हर स्कूल को इस प्रकार की घटनाओं से बचाने की दिशा में काम होगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स की काउंसलिंग कराने के लिए चंडीगढ़ कमीशन फार प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) व स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी (एसएलएसए) से अपील की जाएगी। वहीं उन्होंने पुलिस विभाग की तरफ से स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का भी आश्वासन दिया।

  • CRPF जवानों ने किया 3 किलो का IED बम बरामद कर किया डिफ्यूज

    CRPF जवानों ने किया 3 किलो का IED बम बरामद कर किया डिफ्यूज

    CRPF जवानों ने किया 3 किलो का IED बम बरामद कर किया डिफ्यूज

    MBD NEWS: CRPF  के जवानों ने नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। जवानों ने 3 किलो का आईईडी बम बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार चिंतागुफा थाना क्षेत्र के करीगुंडम इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने 3 किलो का आईईडी बम लगाया था। इसे CRPF 150 वाहिनी और कोबरा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर बरामद किया। इसके बाद सहायक कमांडेंट गौतमचन्द्र के नेतृत्व में आईईडी बम को निष्क्रिय किया गया। इसकी पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की।

  • 18 साल के अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी बूस्टर डोज, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    18 साल के अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी बूस्टर डोज, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    18 साल के अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी बूस्टर डोज, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    कैबिनेट की मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया है. अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज फ्री में लगेगी.

    कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कैबिनेट की मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया है. मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 16 जुलाई से 18 साल से अधिक के लोगों के बूस्टर की डोज फ्री में लगेगी. अगले 75 दिनों तक बूस्टर डोज लोगों को मुफ्त मे लगाई जाएगी.

    देश में 18 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के लोग सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड टीके की ऐहतियाती (तीसरी खुराक) मुफ्त लगवा सकेंगे। बुधवार को कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। मुफ्त ऐहतियाती खुराक 75 दिन के एक विशेष अभियान के तहत दी जाएगी। इसकी शुरुआत 15 जुलाई से होगी। उन्होंने बताया कि अब तक 199 करोड़ 60 हजार टीकाकरण हुआ है।

  • गोल गप्पे के शौकीन हो जाएं सावधान, इस गंभीर बीमारी की बनी वजह!

     गोल गप्पे के शौकीन हो जाएं सावधान, इस गंभीर बीमारी की बनी वजह!

    Paani Puri यानि गोल के शौकीन लोगों को सलाह दी कि वे मौजूदा बारिश के मौसम में बीमारियों से खुद को बचाने के लिए पानी पूरी और अन्य स्ट्रीट फूड से बचें.

    Pani Puri Causes Diseases: 'पानी पूरी' खाने वाले हो जाएं सावधान, इस गंभीर बीमारी की बनी वजह!

     तेलंगाना के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने राज्य भर में बड़ी संख्या में टाइफाइड के मामले दर्ज होने के लिए पानी पूरी को जिम्मेदार ठहराया है. सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ जी. श्रीनिवास राव ने कहा कि टाइफाइड को ‘पानी पूरी’ बीमारी कहा जा सकता है, और लोगों को सलाह दी कि वे मौजूदा बारिश के मौसम में टाइफाइड और अन्य मौसमी बीमारियों से खुद को बचाने के लिए इससे और अन्य स्ट्रीट फूड से बचें.

    टाइफाइड के ज्यादा मामले आ रहे सामने

    सड़क किनारे की दुकानों पर कई लोगों की ‘पानी पूरी’ के कई टुकड़े निगलने की आदत का जिक्र करते हुए, उन्होंने उनसे अपने स्वास्थ्य को खराब नहीं करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘आपको पानी पूरी 10-15 रुपये में मिल सकती है, लेकिन कल आपको 5,000-10,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.’

    उन्होंने कहा कि विक्रेताओं को भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए और सुरक्षित पेयजल का उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए. राव ने बताया कि इस साल टाइफाइड के अधिक मामले सामने आ रहे हैं. मई के दौरान 2,700 मामले सामने आए, जबकि जून के दौरान यह संख्या 2,752 थी.

    दूषित भोजन, पानी और मच्छरों को मौसमी बीमारियों के मुख्य कारणों के रूप में पहचाना जाता है, जिनमें मलेरिया, तीव्र डायरिया रोग (एडीडी), और वायरल बुखार शामिल हैं, जो पिछले कुछ हफ्तों में सामने आए हैं. इस महीने अकेले राज्य भर में 6,000 डायरिया के मामले दर्ज किए गए. राव ने लोगों को ताजा खाना खाने और पीने के पानी को उबालने की सलाह दी.

    उन्होंने कहा कि जनवरी से अब तक राज्य में डेंगू के कुल 1,184 मामले सामने आए हैं. अकेले हैदराबाद में 516 मामले सामने आए. लगभग सभी जिलों में डेंगू के मामले सामने आए हैं. जून में डेंगू के 563 मामले दर्ज किए गए, जबकि इस महीने के पहले 10 दिनों में 222 मामले सामने आए.राज्य मलेरिया के मामलों की भी रिपोर्ट कर रहा है.

    उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को लार्वा रोधी अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने लोगों से मच्छरों के खतरे को खत्म करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को ड्राई-डे के रूप में मनाने का भी आग्रह किया. राव ने यह भी कहा कि हालांकि पिछले छह हफ्तों के दौरान कोविड -19 मामलों की संख्या बढ़ी है, लोगों को घबराना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि कोविड एक स्थानिक चरण में प्रवेश कर चुका है, और इसके लक्षण सामान्य सर्दी और बुखार हैं.

    उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि कोविड भी एक मौसमी बीमारी बन गई है. उन्होंने कहा कि अगर किसी में भी कोविड जैसे लक्षण हैं तो वह खुद को पांच दिनों के लिए क्वारंटाइन कर लें. अगर किसी व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं है तो उसे कोविड टेस्ट की जरूरत नहीं है.

    जन स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि जिन कोविड मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो, उन्हें ही अस्पतालों में भर्ती किया जाए. उन्होंने निजी अस्पतालों को अनावश्यक रूप से प्लेटलेट्स चढ़ाने के प्रति भी आगाह किया.

     

     

  • 7th Pay Commission से जुड़ी बड़ी खबर: फ‍िटमेंट फैक्‍टर पर आया बड़ा अपडेट, इतने हजार बढ़ेगी सरकारी कर्मचार‍ियों की सैलरी

    7th Pay Commission से जुड़ी बड़ी खबर: फ‍िटमेंट फैक्‍टर पर आया बड़ा अपडेट, इतने हजार बढ़ेगी सरकारी कर्मचार‍ियों की सैलरी

    7th Pay Commission से जुड़ी बड़ी खबर: फ‍िटमेंट फैक्‍टर पर आया बड़ा अपडेट, इतने हजार बढ़ेगी सरकारी कर्मचार‍ियों की सैलरी

     

    7th Pay Commission: अगस्‍त के महीने में सरकारी कर्मचार‍ियों का डीए बढ़ने के साथ ही फ‍िटमेंट फैक्‍टर में भी बदलाव होने की उम्‍मीद है. यद‍ि इस बार फ‍िटमेंट फैक्‍टर बढ़कर 2.57 से बढ़ाकर 3.68 हो जाता है तो न्‍यूनतम बेस‍िक सैलरी में आठ हजार रुपये का बदलाव आएगा.

     

    7th Pay Commission: अगर आप खुद या आपके घर में कोई भी केंद्र सरकार का कर्मचारी है तो उसके ल‍िए गुड न्‍यूज है. यह खबर सरकार के उन कर्मचार‍ियों के ल‍िए है, जो बेसब्री से फ‍िटमेंट फैक्‍टर में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं. मीड‍िया र‍िपोटर्स पर यकीन करें तो सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत केंद्र सरकार के कर्मचार‍ियों की सैलरी अगस्‍त में बढ़ने की उम्‍मीद है.

    फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का प्‍लान
    अगस्‍त में कर्मचार‍ियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ना लगभग तय है. सरकार की तरफ से डीए में बढ़ोतरी क‍िए जाने के अलावा कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा द‍िया जा सकता है. यह उम्मीद की जा रही है क‍ि सरकार कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी करने का प्‍लान कर रही है. सरकारी कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

    3.68 गुना करने की तैयारी
    आपको बता दें इस समय सरकारी कर्मचारियों को 2.57 प्रत‍िशत के ह‍िसाब से फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है. इसे अगस्‍त के महीने में बढ़ाकर 3.68 गुना करने की तैयारी है. दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर का बड़ा रोल होता है। ज्‍यादा फ‍िटमेंट फैक्टर का मतलब है क‍ि आपकी सैलरी भी ज्‍यादा होगी। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ाई जाती है.

    कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
    फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिन‍िमम बेस‍िक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 26 हजार रुपये हो जाएगी. बेस‍िक सैलरी 8 हजार रुपये बढ़ने पर इसका असर अन्‍य भत्‍तों पर भी पड़ेगा. यानी आप कह सकते हैं क‍ि फिटमेंट फैक्टर बढ़ने का असर आपकी पूरी सैलरी पर पड़ेगा.

    2017 में बढ़ाई गई थी बेसिक सैलरी
    सरकार की तरफ से इससे पहले 2017 में इंट्री लेवल कर्मचार‍ियों की बेसिक सैलरी बढ़ाकर उन्‍हें खुश क‍िया था. लेक‍िन उसके बाद इसमें क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया. फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को न्‍यूनतम सैलरी के तौर पर 18 हजार रुपये म‍िलते हैं वहीं अधिकतम सैलरी 66,900 रुपये म‍िलती है.

  • टोल कर्मचारी को थप्पड़ मारने के आरोपों पर बोले ‘द ग्रेट खली’, बताया पूरा मामला

    टोल कर्मचारी को थप्पड़ मारने के आरोपों पर बोले ‘द ग्रेट खली’, बताया पूरा मामला

    The Great Khali Viral Video: आरोप है कि खली ने आईडी कार्ड मांगने पर टोल प्लाजा कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया. इस पूरे मामले पर अब ‘द ग्रेट खली’ ने सफाई जारी की है.

    Khali Statement: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के पूर्व चैम्पियन ‘द ग्रेट खली’ यानी दलीप सिंह राणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह टोल प्लाजा के कर्मचारियों से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. आरोप है कि खली ने आईडी कार्ड मांगने पर टोल प्लाजा कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया. इस पूरे मामले पर अब ‘द ग्रेट खली’ ने सफाई जारी की है.

    ‘द ग्रेट खली’ ने क्या कहा? 

    ‘द ग्रेट खली’ ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करते हुए वीडियो अपलोड किया है. मामले पर सफाई देते हुए  WWE के पूर्व चैम्पियन ने कहा कि कल करनाल जाते समय फिल्लौर के टोल टैक्स कर्मचारी ने मेरी गाड़ी रोकी और सेल्फी के लिए बदसलूकी की. जब मैंने सेल्फी लेने से इनकार किया तो उन्होंने जातिवादी कमेंट पास किए, अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया.

    ‘द ग्रेट खली’ ने आगे कहा कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया और लोग अलग-अलग तरीके से उसे पेश कर रहे हैं. मैं मांग करता हूं कि जो टोल टैक्स के ठेकेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो,ताकि वो सेलीब्रेटिज के साथ दुर्व्यवहार ना करें.

    टोल कर्मियों ने क्या कहा था?

    इस मामले पर टोल कर्मियों का कहना है कि एक कर्मचारी ने उनसे आई कार्ड दिखाने को कहा. यह सुनकर खली ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद टोल कर्मियों ने खली की कार घेर ली.

  • कठुआ में अज्ञात शरारती तत्वों ने मंदिर में लगी मूर्ति को तोड़ा, मचा बवाल

     कठुआ में अज्ञात शरारती तत्वों ने मंदिर में लगी मूर्ति को तोड़ा, मचा बवाल

    Kathua Temple Statue Vandalized: कठुआ के मंदिर में अज्ञात लोगों ने कथित रूप से मूर्ति को तोड़ दिया है. इस घटना पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है और प्रदर्शन किया. जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करने का आश्वासन दिया है.

    J&K: कठुआ में शरारती तत्वों ने मंदिर में लगी मूर्ति को तोड़ा, मचा बवाल

    जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कठुआ (Kathua) जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल कठुआ में शरारती तत्वों ने मंदिर में लगी मूर्ति को कथित तौर पर तोड़ (Temple Idol Vandalized) दिया है. इसकी वजह से ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि अभी तक उन लोगों की पहचान नहीं हो पाई जिन्होंने मंदिर की मूर्ति तोड़ने का काम किया है. पुलिस ने कहा कि कठुआ में स्थित एक मंदिर में लगी प्रतिमा को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त किया गया है. अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

    कठुआ में तोड़ी गई मंदिर में लगी मूर्ति

    पुलिस के मुताबिक, सोमवार को महानपुर के धामलार-मोरहा गांव में मंदिर की मूर्ति तोड़ने की घटना हुई. मामले के खुलासे के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए दबाव बनाने के मकसद से मुख्य सड़क को जाम कर दिया.

    आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की मेन रोड

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है. घटना की जांच करने और दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि कुछ अज्ञात लोग मंदिर में घुसे और मूर्ति को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया. फिर घटना की खबर इलाके में फैलते ही जिला विकास परिषद सदस्य गोल्डी कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मेन रोड को जाम कर दिया.

    पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

    बाद में सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर वहां से हटा दिया. उन्होंने दोषियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गहन जांच का आश्वासन भी दिया.

    गौरतलब है कि पिछले तीन महीने में जम्मू इलाके में मंदिर में कथित तौर पर तोड़फोड़ की ये तीसरी घटना है. बीते 8 अप्रैल को जम्मू के सिधरा इलाके में अज्ञात लोगों ने एक मंदिर में तोड़फोड़ की थी. फिर 5 जून को डोडा जिले के ऊपरी इलाके में स्थित वासुकी नाग मंदिर में इसी तरह की घटना हुई थी.

     

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी; किसानों को दी जा रही ये सलाह

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी; किसानों को दी जा रही ये सलाह

    मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक, भारी (64.5 से 114.5 मिमी) से बहुत भारी वर्षा (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है।

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी; किसानों को दी जा रही ये सलाह
    मानसून की दस्तक के साथ ही भारत के कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। महाराष्ट्र के बाद आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को अगले दो दिनों के दौरान 10 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है

    इस दौरान किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अतिरिक्त पानी की निकासी के उपाय करें और इसे खेतों में जमा न होने दें, ताकि ओवर-हाइड्रेशन और तेज हवाओं के कारण धान की खेती को होने वाले नुकसान से बचा जा सके। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक, भारी (64.5 से 114.5 मिमी) से बहुत भारी वर्षा (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है। विभाग के अनुमान के मुताबिक इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

     

    आईएमडी ने बयान में कहा, “08 तारीख को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली में गरज/बिजली के साथ हल्की बारिश संभावना है। उसके बाद 09-10 जुलाई के दौरान इस क्षेत्र में व्यापक वर्षा गतिविधि की संभावना है।” होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़, लुधियाना, जालंधर और पंजाब के कई अन्य शहरों में 9 जुलाई से 10 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के कई शहरों में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है।

  • एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी डीके मित्‍तल के घर इनकम टैक्‍स का छापा, करोड़ों का कैश मिला; नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ीं 2 मशीनें 

    एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी डीके मित्‍तल के घर इनकम टैक्‍स का छापा, करोड़ों का कैश मिला; नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ीं 2 मशीनें

    नोएडा में एनबीसीसी के पूर्व सीजीएम डीके मित्‍तल के घर इनकम टैक्‍स का छापा पड़ा है। छापे में इतना कैश मिला है कि नोटों को गिने के लिए दो मशीनें मंगानीं पड़ी। अब तक करीब 2 करोड़ रुपए मिलने की सूचना है।

    एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी डीके मित्‍तल के घर इनकम टैक्‍स का छापा, करोड़ों का कैश मिला; नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ीं 2 मशीनें 
    नोएडा में NBCC के पूर्व सीजीएम के घर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। इसमें भारी मात्रा में कैश, ज्वेलरी और अन्य दस्तावेज मिलने की सूचना है। कैश इतना है कि नोट गिनने वाली 2 मशीनें मंगाई गई हैं। यह कार्रवाई नोएडा के सेक्टर 19 स्थित उनके घर पर चल रही है।
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक करीब 2 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। डीके मित्‍तल के घर से भारी मात्रा में ज्‍वेलरी बरामद होने की भी खबर है। बताया जा रहा कि पूर्व सीजीएम अपने घर से बरामद रकम और ज्‍वेलरी का ब्‍योरा फिलहाल इनकम टैक्‍स अधिकारियों को नहीं सके हैं। सूत्रों के मुताबिक रुपयों की गिनती जारी है। इसके लिए नोट गिनने वाली दो मशीनें मंगाई गई हैं