CRPF जवानों ने किया 3 किलो का IED बम बरामद कर किया डिफ्यूज

CRPF जवानों ने किया 3 किलो का IED बम बरामद कर किया डिफ्यूज

MBD NEWS: CRPF  के जवानों ने नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। जवानों ने 3 किलो का आईईडी बम बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार चिंतागुफा थाना क्षेत्र के करीगुंडम इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने 3 किलो का आईईडी बम लगाया था। इसे CRPF 150 वाहिनी और कोबरा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर बरामद किया। इसके बाद सहायक कमांडेंट गौतमचन्द्र के नेतृत्व में आईईडी बम को निष्क्रिय किया गया। इसकी पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *