18 साल के अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी बूस्टर डोज, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

कैबिनेट की मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया है. अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज फ्री में लगेगी.
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कैबिनेट की मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया है. मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 16 जुलाई से 18 साल से अधिक के लोगों के बूस्टर की डोज फ्री में लगेगी. अगले 75 दिनों तक बूस्टर डोज लोगों को मुफ्त मे लगाई जाएगी.
देश में 18 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के लोग सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड टीके की ऐहतियाती (तीसरी खुराक) मुफ्त लगवा सकेंगे। बुधवार को कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। मुफ्त ऐहतियाती खुराक 75 दिन के एक विशेष अभियान के तहत दी जाएगी। इसकी शुरुआत 15 जुलाई से होगी। उन्होंने बताया कि अब तक 199 करोड़ 60 हजार टीकाकरण हुआ है।









Leave a Reply