Category: NATIONAL

  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

    मेदांता अस्पताल की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी तक उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, कुछ देर पहले ही मुलायम सिंह यादव अपनी पत्नी से मिलकर अस्पताल से गए हैं।

    मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि साधना गुप्ता कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

    मेदांता अस्पताल की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। कुछ देर पहले मुलायम सिंह यादव अपनी पत्नी से मिलकर अस्पताल से गए हैं।

    बता दें कि, साधना गुप्ता सपा नेता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी और सपा सुप्रीमो अखिलेश की साधना यादव सौतेली मां हैं। साधना के अपने बेटे का नाम प्रतीक यादव है और उनकी बहू अपर्णा यादव हैं। अपनी बेबाक बयानी के लिए प्रसिद्ध अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अपर्णा यादव ने सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं।

     

  • बाबा अमरनाथ हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत और 40 लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना ने खोजी कुत्ते भी उतारे

    बाबा अमरनाथ हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत और 40 लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना ने खोजी कुत्ते भी उतारे

     

    घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि करीब 40 लोग लापता है और पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया है। करीब 15 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। है। 25 टेंट तबाह हुए हैं।

    अमरनाथ हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत और 40 लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना ने खोजी कुत्ते भी उतारे
    जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में 15 श्रद्धालुओं के मौत हो गई है और 40 लोग लापता हैं। मृतकों में सात महिलाएं और 6 पुरुष हैं। दो की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

    घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि करीब 40 लोग लापता है और पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया है। करीब 15 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। है। अचानक आई बाढ़ की वजह से 25 टेंट तबाह हो गए हैं। साथ ही तीन सामुदायिक किचन भी डैमेज हुए हैं जिन्हें श्रद्धालुओं को भोजन मुहैया कराने के लिए बनाया गया था।

    सेना ने रडार के साथ खोजी कुत्ते भी उतारे
    भारतीय सेना की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। साथ ही लापता लोगों को तलाशने का काम भी जारी है। 2 वॉल राडार और 2 खोजी कुत्तों को पवित्र गुफा में ले जाया गया है। इन्हें शरीफाबाद से हेलीकॉप्टर के जरिए बचाव अभियान के लिए घटनास्थल तक ले जाया गया।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अमरनाथ गुफा के आसपास आज भी हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर प्रशासन के एक अधिकारी ने बातया कि त्रासदी के कारण अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई है और उसे बहाल का निर्णय बचाव अभियान पूरा हो जाने के बाद ही लिया जाएगा। अमरनाथ यात्रा तीन जून को शुरू हुई थी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के निदेशक जनरल अतुल करवार ने बताया कि हमारी तीन टीमें यानी 75 बचावकर्मी बचाव में लगे हैं

    साढे चार से साढे छह बजे तक 31 मिलीमीटर हुई वर्षा
    अधिकारियों के अनुसार कि भारी बारिश के बीच शाम साढ़े पांच बजे बादल फटा और पहाड़ की ढलानों से पानी व गाद की मोटी धारा घाटी की ओर बहने लगी। गुफा के स्वचालित मौसम केंद्र के अनुसार साढे चार से साढे छह बजे तक 31 मिलीमीटर वर्षा हुई। जम्मू कश्मीर मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, “पवित्र गुफा के ऊपर बहुत ही सीमित बादल था। इस साल पहले ऐसी वर्षा हुई थी। लेकिन आकस्मिक बाढ़ नहीं आई थी।”

    जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बचाव अभियान के लिए उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर लगाए हैं। अधिकारियों ने कहा कि घायलों की सहायता के लिए सोनमार्ग और अन्य स्थानों पर अस्थायी अस्पताल बनाए गए हैं। उनके अनुसार दक्षिण कश्मीर के अंनतनाग, श्रीनगन और दिलली में हेल्पलाइन स्थापित किए गए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों की मदद की जा सके। साथ ही संभागीय आयुक्त (कश्मीर) के प्रभार में एक समेकित कमान केंद्र स्थापित किया गया है।

    डोडा गुंटी वन में आज सुबह फटा बादल
    वहीं, जम्मू-कश्मीर के डोडा गुंटी वन में आज सुबह करीब 4 बजे बादल फटने से ठठरी के ठठरी कस्बे में बाढ़ आई। किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। बादल फटने से कई वाहन मिट्टी में धंसे और हाईवे भी बंद हुए जिसको खोलने का कार्य किया जा रहा है।

  • जश्न मनाते हुए खुलेआम घूमे; सिद्धू मूसेवाला के बेखौफ हत्यारों ने 35 दिनों में बदले 35 ठिकाने

     जश्न मनाते हुए खुलेआम घूमे; सिद्धू मूसेवाला के बेखौफ हत्यारों ने 35 दिनों में बदले 35 ठिकाने

    Sidhu Moose Wala Case: स्पेशल सेल ने यह भी खुलासा किया कि शूटर और उन्हें शरण देने वाले खासतौर से यूपी, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अपने ठिकाने बनाते जा रहे थे।

    फरारी में जश्न, खुलेआम घूमे; सिद्धू मूसेवाला के बेखौफ हत्यारों ने 35 दिनों में बदले 35 ठिकाने
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार अंकित सिरसा और उसकी गैंग के लोग वारदात को अंजाम देने के बाद सात राज्यों में छिपकर रह रहे थे। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने बताया कि फरारी के 35 दिनों में आरोपियों ने 35 ठिकाने बदले, ताकि पुलिस को इनका पता नहीं चले। दिल्ली आते ही पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।

    स्पेशल सेल ने यह भी खुलासा किया कि शूटर और उन्हें शरण देने वाले खासतौर से यूपी, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अपने ठिकाने बनाते जा रहे थे। हालांकि, इन जगहों पर स्पेशल सेल की टीम छापेमारी कर रही थी, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो जा रहे थे। रविवार रात स्पेशल सेल को पता चला कि अंकित सिरसा अपने साथी सचिन के साथ दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास आने वाला है।

    जानकारी पर डीसीपी प्रमोद कुशवाहा की टीम ने उसे धर दबोचा। जांच में यह भी पता चला कि मूसेवाला की हत्या में जो हथियार इस्तेमाल हुए, उन्हें दो दिन बाद अनजान शख्स लेकर चला गया। इसकी भी पहले से योजना बनाई गई थी।

    पूछताछ में प्रियव्रत फौजी ने बताया कि हत्या के बाद नौ दिन तक मानसा में छिपे रहे। इसके बाद वह लगातार ठिकाने बदलते रहे। अंत में गुजरात पहुंचे। अंकित ने बताया कि वे 2 से 7 जून तक गुजरात के कच्छ में रुके। इसके बाद फौजी बिना मास्क के घूमने लगा। इस वजह से अंकित, दीपक और सचिन भिवानी वहां से भाग निकले।

    आरोपियों ने हत्या के बाद जश्न मनाया था
    शूटर के मोबाइल से एक वीडियो सामने आया है। इसमें मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपी शूटर अंकित, प्रियव्रत, सचिन कपिल और दीपक मुंडी बेखौफ होकर कार में घूमते रहे। उन्होंने कार में हथियारों के साथ जश्न भी मनाया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तब का है, जब हत्या के बाद आरोप फरारी काट रहे थे। गाड़ी में गाना बज रहा है और शूटर विदेशी हथियार लहराते हुए वीडियो बनवा रहे हैं।

  • Indian Railways: थके हुए यात्र‍ियों के ल‍िए रेलवे ने शुरू की धांसू सर्व‍िस, फोटो देखकर ही उछल पड़ेंगे आप

    Indian Railways: थके हुए यात्र‍ियों के ल‍िए रेलवे ने शुरू की धांसू सर्व‍िस, फोटो देखकर ही उछल पड़ेंगे आप

    Indian Railways Sleeping Pods: यात्री सुव‍िधाओं पर रेलवे की तरफ से लगातार काम क‍िया जा रहा है. अब मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुव‍िधा को ध्‍यान में रखते हुए एक और पॉड होटल खोला गया है

    Indian Railways Sleeping Pods: यात्री सुव‍िधाओं पर लगातार काम कर रहे भारतीय रेलवे ने अब पैंसेजर की सहूल‍ियत को ध्‍यान में रखते हुए एक और सर्व‍िस शुरू की है. इस सर्व‍िस के शुरू होने के बाद अब आपको स्‍टेशन पर उतरने के बाद होटल की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा. जी हां, यह खबर ऐसे यात्र‍ियों के ल‍िए बेहद काम की है जो अक्‍सर एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करते हैं. और अपनी ब‍िजनेस मीट‍िंग के चक्‍कर में होटल आद‍ि लेकर स्‍टे करते हैं.

    मुंबई में दूसरी स्लीपिंड पॉड सर्विस
    रेलवे की तरफ से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड (Sleeping Pods) की सुव‍िधा यात्र‍ियों के ल‍िए शुरू की गई है. इससे पहले 17 नवंबर 2021 को पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक पॉड होटल खोला गया था. इस तरह यह मुंबई में दूसरी स्लीपिंड पॉड सर्विस फैसेल‍िटी है.

    आरामदायक और किफायती स्टे का ऑप्‍शन
    रेलवे की तरफ से बताया गया क‍ि आरामदायक और किफायती स्टे का ऑप्‍शन देने के लिए Indian Railways ने यह पहल की है. इस स्‍लीप‍िंग पॉड की कुछ तस्‍वीरें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर भी की हैं. दअअसल, आपको बता दें स्लीपिंग पॉड्स (Sleeping Pods) यात्र‍ियों के रुकेने के लिए छोटे कमरे होते हैं. इन्‍हें कैप्सूल होटल भी कहा जाता है.

    पॉड होटल में म‍िलती हैं ये सभी सुव‍िधाएं
    रेलवे स्‍टेशन पर मौजूद वेटिंग रूम के मुकाबले इनका क‍िराया कम होता है. लेकिन यहां पर यात्र‍ियों को उनकी जरूरत के हिसाब से सुविधाएं मिल जाती है. इनमें एयर कंडीशनर रूम में ठहरने की सुव‍िधा के साथ अन्य कई सुविधाएं जैसे मोबाइल फोन चार्जिंग, लॉकर रूम, इंटरकॉम, डीलक्स बाथरूम और टॉयलेट्स आदि की सुविधा म‍िलती है.

    कुल 40 स्लीपिंग पॉड्स में से 30 सिंगल पॉड्स
    रेलवे की तरफ से नया स्लीपिंग पॉड होटल (Sleeping Pod Hotel) मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की मेन लाइन पर वेटिंग रूम के पास खोला गया है. इसका नाम Namah Sleeping Pods है. रेलवे की तरफ से बताया गया क‍ि CSMT पर मौजूद इस स्लीपिंग पॉड्स (Sleeping Pods) में फ‍िलहाल 40 स्लीपिंग पॉड्स मौजूद हैं. इनमें 30 सिंगल पॉड्स, 6 डबल पॉड्स और 4 फैमली पॉड हैं.

    बुक‍िंग के ल‍िए क्‍या करें
    के CSMT रेलवे स्टेशन पर बने Namah Sleeping Pods की बुकिंग आप ऑनलाइन या काउंटर पर जाकर दोनों तरह से करा सकते हैं.

     

     

     

     

     

     

     

     

  • Punjab: गौरव यादव होंगे पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी, वीके भावरा के छुट्‌टी पर जाने के बाद AAP सरकार ने दिया चार्ज

    Punjab: गौरव यादव होंगे पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी, वीके भावरा के छुट्‌टी पर जाने के बाद AAP सरकार ने दिया चार्ज

    Punjab: अब परमानेंट डीजीपी के लिए राज्य सरकार UPSC को पैनल भेजेगी। जिसके बाद पक्के डीजीपी की नियुक्ति होगी। हालांकि 6 महीने तक सरकार कार्यकारी डीजीपी के तौर पर काम कर सकती है।

    Punjab: गौरव यादव होंगे पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी, वीके भावरा के छुट्‌टी पर जाने के बाद AAP सरकार ने दिया चार्ज - India TV Hindi
    • पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी बने गौरव यादव
    • वीके भावरा के छुट्‌टी पर जाने के बाद AAP सरकार ने दी जिम्मेदारी
    • डीजीपी वीके भावरा आज से 2 महीने की छुट्‌टी पर गए

    Punjab: गौरव यादव को पंजाब का नया कार्यकारी डीजीपी बनाया गया है। डीजीपी वीके भावरा के छुट्‌टी पर जाने के बाद आप सरकार ने उन्हें चार्ज दे दिया है। वह आज ही कार्यकारी डीजीपी की कुर्सी संभाल लेंगे। बता दें कि डीजीपी वीके भावरा आज से 2 महीने की छुट्‌टी पर चले गए हैं। इसके अलावा वह केंद्र में डेपुटेशन पर जाने का लेटर लिख चुके हैं। जिसे राज्य सरकार मंजूरी दे चुकी है। अब परमानेंट डीजीपी के लिए राज्य सरकार UPSC को पैनल भेजेगी। जिसके बाद पक्के डीजीपी की नियुक्ति होगी। हालांकि 6 महीने तक सरकार कार्यकारी डीजीपी के तौर पर काम कर सकती है।

    CM मान के स्पेशल प्रिंसिपिल सेक्रेटरी थे यादव

    गौरव यादव 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं। जब पंजाब में आप की सरकार बनी तो गौरव यादव को CM भगवंत मान का स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया था। इसके बाद से ही ये खबरें थीं कि उनको अगला कार्यकारी डीजीपी बनाया जा सकता है। इस रेस में डीजीपी STF और जेल हरप्रीत सिद्धू का भी नाम सामने आया था। हालांकि बाद में गौरव का ही नाम सामने आया।

  • Maharashtra: ‘मेरे 2 बच्चे नदी में डूब गए, तब मैं टूट गया था लेकिन…’ जानें महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने भावुक होकर विधानसभा में और क्या कहा

    Maharashtra: ‘मेरे 2 बच्चे नदी में डूब गए, तब मैं टूट गया था लेकिन…’ जानें महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने भावुक होकर विधानसभा में और क्या कहा

    Maharashtra: शिंदे ने कहा, ‘मेरा अपमान और मेरी अवहेलना हो रही थी। दादा ये एक दिन का दुख नहीं था। ये कई महीनों की तकलीफ थी। मुझे सीएम ठाकरे का फोन आया और लोगों का भी फोन आया।’

    Maharashtra: 'मेरे 2 बच्चे नदी में डूब गए, तब मैं टूट गया था लेकिन...' जानें महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने भावुक होकर विधानसभा में और क्या कहा - India TV Hindi
    Maharashtra: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने विधानसभा में विरोधियों पर जमकर हमला बोला है और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें भी बताई हैं। इस दौरान वह भावुक भी हो गए। शिंदे ने कहा, ‘अब तक हमने देखा कि विरोधी पक्ष के लोग सत्ता पक्ष में आते हैं, जबकि इतिहास में ये पहली बार हुआ कि 9 मंत्री और 50 विधायक सत्ता छोड़कर आ गए।’ उन्होंने कहा, ‘विधानपरिषद चुनाव के दौरान मेरे साथ जो व्यवहार हुआ वो अपमान मैं सहन नहीं कर पाया। मैंने तुरंत फैसला लिया और शिवसेना के विधायकों को कॉल करना शुरू किया। सब मेरे साथ आने को तैयार हो गए।’

    अजित पवार की तरफ इशारा करके बोले एकनाथ- मेरा अपमान और अवहेलना हुई

    शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा, ‘मेरा अपमान और मेरी अवहेलना हो रही थी। दादा ये एक दिन का दुख नहीं था। ये कई महीनों की तकलीफ थी। मुझे सीएम ठाकरे का फोन आया और लोगों का भी फोन आया।’

    शिंदे ने कहा, ‘मुझे चाहने वालों की तादात इतनी ज्यादा है कि मुझे अगर कोई खत्म करने की कोशिश करेगा तो उसको बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ये चेतावनी मैं दे देता हूं। जैसे मधुमक्खी का छत्ता टूटता है, वैसेही मेरे कार्यकर्ता टूट पड़ेंगे।

    उन्होंने (Eknath Shinde) कहा, ‘मेरे घर पर पत्थर फेंकने की भाषा बोली जा रही है। मेरे बाप निकाले जा रहे हैं। मुझे भैंसा बोला गया ,महिला विधायकों को वैश्या बोला गया लेकिन मैं कुछ नहीं बोला।’

    मेरे 2 बच्चे नदी में डूब गए, तब मैं टूट गया था: शिंदे

    शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा, ‘मैंने घर-परिवार का त्याग किया। जब शिवसेना का काम करके घर जाता था, तब मेरे माता-पिता सो जाते थे। जब मैं घर से निकलता था तब माता पिता काम पर चले जाते थे। मैंने शिवसेना के लिए खुद को झोंक दिया।’

    उन्होंने कहा, ‘मेरे दो बच्चे मेरे सामने नदी में डूब गए, तब मैं टूट गया था। तब आनंद दिघे साहेब ने मुझे सहारा दिया। दिघे साहेब 5 बार आए, उन्होंने कहा कि एकनाथ तुम्हें दूसरों की आंखों के आंसू पोछने हैं।’

    मैंने शिवसेना को आगे बढ़ाने के लिए खूब मेहनत की: शिंदे

    शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा, ‘मैंने 16 लेडीज बार तोड़े, 100 पुलिस केस मुझ पर हुए, हाई कोर्ट में ये मामले हैं। अंडरवर्ल्ड वाले मुझ पर हमला करना चाहते थे लेकिन दिघे साहेब ने कहा कि एकनाथ को कुछ हुआ तो खैर नहीं होगी।’

    सत्ता का मोह नहीं था, न होगा: शिंदे

    शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा, ‘मुझे सत्ता का मोह होता तो इतने मंत्री सत्ता के बाहर आते ही नहीं। जो विधायक चुनकर आए थे, उनके अस्त्तित्व का प्रश्न निर्माण शुरू हो गया था। सब कह रहे थे हमारे नेचर का अलायंस बीजेपी है। बीजेपी के साथ गठबंधन करो।’ उन्होंने कहा कि हम कल भी शिवसैनिक थे, आज भी शिवसैनिक हैं ,कल भी शिवसैनिक रहेंगे। बालासाहेब ने संभाजीनगर नाम दिया, पर वो हम कर नहीं पाए। हिंदुत्व का विरोध करने वाले लोगों के साथ कैसे सरकार में रह सकते हैं? उन्होंने कहा कि अजित पवार दादा मेरे डिपार्टमेंट में भी काम करते थे। मेरे डिपार्टमेंट में सारे लोग हस्तक्षेप करते थे। अजित पवार सुबह-सुबह दफ्तर आ जाते थे, जो मुझे पसंद है।

    अगर नहीं जीता तो गांव जाकर खेती करूंगा: शिंदे

    उन्होंने कहा, ‘हमें मां कामाख्या का भैंसा बोला गया। कहा गया 40 भैंसे भेजे है मां कामाख्या के मंदिर में, आज किसकी बलि चढ़ी आप बताओ।’ शिंदे ने फडणवीस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये सब करवाने वाले हैं। ये कल एनसीपी को भी ला सकते हैं। ये कुछ भी कर सकते हैं। मैं और फडणवीस मिलकर 165 सीट नहीं बल्कि 200 सीट जीतेंगे। ये अजित दादा मैं आपको अपनी जुबान दे रहा हूं। अगर नहीं जीता तो गांव जाकर खेती करूंगा।’

     

  • जम्मू के रियासी में गांववालों ने लश्कर के दो मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों को दबोचा, LG ने दिया इनाम

    जम्मू के रियासी में गांववालों ने लश्कर के दो मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों को दबोचा, LG ने दिया इनाम

     

    आतंकवादियों को पड़के जाने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि वो रियासी के ग्रामीणों की बहादुरी को सलाम करते हैं। आम आदमी का ऐसा दृढ़ संकल्प दिखाता है कि आतंकवाद का अंत दूर नहीं है।

    जम्मू में गांववालों ने लश्कर के दो मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों को दबोचा, LG ने दिया इनाम
    जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक दूर के गांव में ग्रामीणों ने खतरनाक हथियार और भारी गोला-बारूद से लैस दो आतंकवादियों को धर दबोचा है। पकड़े गए दोनों ही आतंकवादी मोस्ट वांटेड थे और लश्कर-ए-तैयबा से ताल्लूक रखते हैं। इनकी पहचान पुलवामा के बशीर अहमद डार के बेटे फैजल अहमद डार और राजौरी के हैदर शाह के बेटे तालिब हुसैन शाह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के इस साहस की सराहना करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ग्रामीणों को पांच लाख रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की है।

    जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा, ‘पुलिस और सेना के लगातार दबाव के बाद इलाके में पनाह लेने पहुंचे लश्कर-ए-तैयबा के दो मोस्ट वांटेड आंतकवादियों को धर दबोचने में तुकसन ढोक के ग्रामीणों ने अत्यधिक साहस दिखाया।’ उन्होंने बताया कि पकड़े गए आतंकियों के पास से दो एके राइफल, सात ग्रेनेड, एक पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

    तालिब हुसैन को भगौड़ा घोषित किया गया था

    हाल ही में राजौरी पुलिस ने बड़ी संख्या में आईईडी बरामद किया था और लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था जिसमें लेट के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही तालिब हुसैन को भगौड़ा घोषित किया गया था और इस पर इनाम की घोषणा की गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, तालिब हुसैन पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी कासिम के साथ लगातार संपर्क में था और राजौरी जिले में आईईडी विस्फोटों के कम से कम तीन मामलों में संलिप्त था।

  • सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटे 5 युवको को दौड़ लगाते हुए कार ने रौंदा, 2 की मौके पर मौत, 3 घायल

    सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटे 5 युवको को दौड़ लगाते हुए कार ने रौंदा, 2 की मौके पर मौत, 3 घायल

     

    फरीदाबाद में केजीपी एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह पांच बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर दौड़ लगा रहे 5 युवकों को टक्कर मार दी, इससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

    फरीदाबाद : सेना भर्ती की तैयारी को दौड़ लगा रहे 5 युवकों को कार ने रौंदा, 2 की मौके पर मौत, 3 घायल
    हरियाणा के फरीदाबाद में केजीपी एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह हुए भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, केजीपी एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह पांच बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर दौड़ लगा रहे 5 युवकों को टक्कर मार दी, इससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक और घायल एक ही गांव के रहने वाले हैं। सभी युवक पुलिस और सेना में भर्ती होने की तैयारी करने के लिए सुबह-सुबह दौड़ लगा रहे थे।

    मृतकों की पहचान लोकेश (21) व विवेक (21) के रूप में हुई है, जबकि हादसे में घायल होने वालों के नाम- हरीश, सौरव और सनी हैं। ये सभी पेलख गांव के रहने वाले है। पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है।

    हादसे के बाद ड्राइवर कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

  • अमरावती हत्याकांडः हत्या में शामिल था करीबी दोस्त, अंतिम संस्कार में भी माजूद

    अमरावती हत्याकांडः हत्या में शामिल था करीबी दोस्त, अंतिम संस्कार में भी माजूद

     

    अमरावती हत्याकांड में बड़ी बात सामने आई है। मृतक उमेश कोल्हे के भाई महेश कोल्हे ने बताया कि आरोपी युसुफ खान उनका पुराना दोस्त था और उसपर हत्या में शामिल होने का आरोप है।

    अमरावती हत्याकांडः हत्या में शामिल था करीबी दोस्त, अंतिम संस्कार में भी पहुंचा था
    महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट की हत्या के करीब 10  दिन  बीत चुके हैं। भाजपा प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट साझा करने के बाद उमेश कोल्हे की हत्या हो गई थी। इस केस को भी उदयपुर हत्याकांड के जैसा ही बताया जा रहा है। दोनों ही केसों की जांच एनआईए कर रही है। मृतक उमेश कोल्हे के भाई महेश कोल्हे ने केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बड़ी से बड़ी सजा मिलनी चाहिए।

    इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। महेश कोल्हे ने आरोपी युसुफ खान को लेकर बड़ी बात बताई है। उनका कहना है कि युसुफ साल 2006 से ही उनके भाई का ‘अच्छा दोस्त’ था। वह कोल्हे के अंतिम संस्कार में भी पहुंचा था। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए महेश ने कहा कि मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार हो चुका है इसलिए कहा जा सकता है कि जांच आगे बढ़ेगी। अन्य जो लोग इसमें शामिल थे उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।

    बताया जा रहा है कि युसुफ खान ने ही उमेश कोल्हे की सोशल मीडिया पोस्ट को वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर किया था। उसी ग्रुप में आरोपी इरफान शेख भी था। बता दें कि 21 जून की रात 54 वर्षीय उमेश कोल्हे अपने मेडिकल स्टोर से स्कूटर से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया और हत्या कर दी। उनके बेटे और पत्नी भी साथ में ही दूसरी बाइक पर थे लेकिन वे उन्हें बचा नहीं पाए।

    इस मामले में सात लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है जिसमें मुदस्सिर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल तौफीक शेख, शोएब खान और अतीक राशिद शामिल हैं। बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। रविवार को अमारवती में पुलिस अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई। इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

  • LOC के पार एक दर्जन से अधिक आतंकवादी लॉन्च पैड सक्रिय, अलर्ट पर सुरक्षा बल

    LOC के पार एक दर्जन से अधिक आतंकवादी लॉन्च पैड सक्रिय, अलर्ट पर सुरक्षा बल

     

    एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने खुफिया इनपुट का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 200 आतंकवादी पीओके में इन लॉन्च पैड्स पर जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने का इंतजार कर रहे हैं।

    LOC के पार एक दर्जन से अधिक आतंकवादी लॉन्च पैड सक्रिय, अलर्ट पर सुरक्षा बल
    नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक दर्जन से अधिक आतंकवादी लॉन्च पैड फिर से सक्रिय होने की खुफिया रिपोर्ट मिली है। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक शीर्ष सरकारी अधिकारी के खुफिया इनपुट का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 200 आतंकवादी पीओके में इन लॉन्च पैड्स पर जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने का इंतजार कर रहे हैं।

    सीमा पार सिखाया जाता है कैसे हो घुसपैठ
    दरअसल, इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया है कि खतरे के आकलन को ध्यान में रखते हुए नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सेना की गश्त कई बार की गई है। अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने के लिए सुरंग और नदी के किनारे क्षेत्रों का उपयोग करना सिखाया जाता है।

    सुरंग-नदी के क्षेत्रों से घुसपैठ की योजना
    यह भी बताया जा रहा है कि इन आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) और हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) से है। अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा अपनाए गए अधिकांश मार्ग उजागर हो गए हैं, वे एक सुरंग और नदी के क्षेत्रों के माध्यम से घुसपैठ करने की योजना बना रहे हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी अब राजौरी-पुंछ मार्गों पर कोशिश कर रहे हैं।

    अधिकांश प्रयास विफल किए जाते हैं
    रिपोर्ट के मुताबिक पीर के दक्षिण के इलाके के एक अधिकारी ने बताया कि घुसपैठ का फोकस अब काफी हद तक पीर पंजाल के दक्षिण में चला गया है। कश्मीर घाटी में घुसपैठ अन्य मार्गों की तुलना में कम हुई है। अधिकारी ने कहा कि इस साल अब तक घाटी में नियंत्रण रेखा के पास सफल घुसपैठ के कम उदाहरण हैं क्योंकि उनके अधिकांश प्रयास विफल कर दिए गए हैं और कई आतंकवादी मारे गए हैं।

    अधिकारी ने यह भी बताया कि इस साल 28 जून तक 121 आतंकवादी मारे गए और अधिकतम संख्या लश्कर (68), जेएम (29) और एचएम (16) से जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स की थी। जबकि विदेशी आतंकवादियों की संख्या आंकड़ों का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि 121 आतंकवादियों में से सात अज्ञात थे और एक इस्लामिक स्टेट जम्मू और कश्मीर (आईएसजेके) से संबंधित था।