Category: NATIONAL

  • दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट की विंडशील्ड उड़ान के दौरान हवा में टूटी, विमान को जयपुर किया गया डायवर्ट

     दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट की विंडशील्ड उड़ान के दौरान हवा में टूटी, विमान को जयपुर किया गया डायवर्ट

     

    Go First Flight भारतीय विमानों में तकनीकी खराबी की घटनाएं बढती ही जा रही है। आज गो फर्स्ट की दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट में गड़बड़ी सामने आई। जिसके बाद विमान को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। डीजीसीए अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

    भारतीय विमानों में तकनीकी खराबी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर विमान में तकनीकी खराबी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गो फर्स्ट की दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट की विंडशील्ड हवा में टूट गई। जिसके बाद विमान को जयपुर डायवर्ट किया गया है। डीजीसीए अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गो फर्स्ट की दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट की विंडशील्ड हवा में टूट गई थी।

    विंडशील्ड टूटने के बाद विमान किया गया डायवर्ट

    डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि ए320 नियो विमान की विंडशील्ड हवा में फट जाने के बाद दिल्ली से गुवाहाटी जा रहे गो फर्स्ट के एक विमान को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। दो दिनों में गो फर्स्ट विमान में तकनीकी खराबी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार को गो फर्स्ट की मुंबई-लेह और श्रीनगर-दिल्ली उड़ानों को इंजन में खराबी का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद दोनों विमानों को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने उड़ने से रोक दिया था।

    ज्योतिरादित्य सिंधिया मांग चुके हैं कंपनियों से मामले में रिपोर्ट

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरलाइन कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक कर विमानों में आ रही तकनीकी खराबी पर रिपोर्ट मांगी थी। इस दौरान उन्होंने सभी एयरलाइन कंपनियों को सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए थे।

  • छात्रा की मौत मामले में CB-CID द्वारा चल रही है जांच, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी; अंतिम संस्कार की मिली इजाजत

     छात्रा की मौत मामले में CB-CID द्वारा चल रही है जांच, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी; अंतिम संस्कार की मिली इजाजत

     

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची स्थित चिन्नासलेम के कनियामूर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में बारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को छात्रावास परिसर में मृत पाई गई थी। छात्रा ने शिक्षकों द्वारा प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर ली थी।

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची (Kallakurichi) में छात्रा की मौत मामले में क्राइम ब्रांच (Crime Branch, CB) व सीआइडी (CID) ने जांच शुरू कर दी है। दोनों ही जांच एजेंसियों ने कुडलोर जिले के पेरियानासालुर गांव स्थित पीड़ित लड़की के घर के बाहर नोटिस लगा दिया है। नोटिस के जरिए परिवार को शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के बारे में सूचना दी गई है।

    तत्काल प्रभाव से कल्लाकुरिची के सुपरिटेंडेंट आफ पुलिस (SP)  एस सेल्वाकुमार (S Selvakumar) का ट्रांसफर कर दिया गया है। इनकी जगह ट्रिपलीकेन डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस पकलावन (Pakalavan) को कल्लाकुरिचि का SP नियुक्त  किया गया है।

    छात्रावास परिसर में पाई गई थी मृत

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची स्थित चिन्नासलेम के कनियामूर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में बारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को छात्रावास परिसर में मृत पाई गई थी। छात्रा ने शिक्षकों द्वारा प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर ली थी। पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा के शरीर पर चोट के कई निशान थे। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में रविवार को आगजनी और हिंसा हुई थी।

    पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार 

    मामले में सोमवार को पुलिस ने स्कूल के दो टीचर हरिप्रिया और कृतिका को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले स्कूल के प्रिंसिपल और सेक्रेटरी समेत मैनेजमेंट के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को डीजीपी सी शैलेंद्र बाबू ( C Sylendra Babu) ने स्कूल का दौरा करने के बाद मामले को CB-CID के पास ट्रांसफर के आदेश दिए थे।

  • पंजाब के अटारी बॉर्डर के पास पुलिस-बदमाशों के बीच एनकाउंटर, मूसेवाला का हत्यारा जगरूप ढेर

    पंजाब के अटारी बॉर्डर के पास पुलिस-बदमाशों के बीच एनकाउंटर, मूसेवाला का हत्यारा जगरूप ढेर

    Encounter In Punjab: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों और पंजाब पुलिस के बीच अटारी बॉर्डर के पास एनकाउंट हुआ, जिसमें एक शूटर जगरूप सिंह रूपा ढेर हो गया.

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों और पंजाब पुलिस के बीच अटारी बॉर्डर के पास एनकाउंट हुआ, जिसमें एक शूटर जगरूप सिंह रूपा को पुलिस ने मार गिराया. दो-तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है. अटारी बॉर्डर के पास पुलिस और गैंगस्टर के बीच गोलीबारी अभी भी जारी है.

    जानकारी के मुताबिक पुलिस की कई गाड़ियां अभी भारत-पाक सीमा की तरफ से एनकाउंटर टीम की मदद के लिए पहुंच रही हैं. पता चला है कि किसी सुनसान इलाके में बनी पुरानी हवेली में दो गैंगस्टर्स जगरूप सिंह रूपा और मन्नू कूसा छिपे बैठे हैं. एनकाउंटर पिछले दो घंटे से चल रहा है. यानी गैंगस्टर्स के पास भारी मात्रा में असलहा है.

    पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच अब तक कई राउंड फायरिंग हो चुकी है. पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

    गैंगस्टर जगरूप सिंह उर्फ रूपा के होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और फिर दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. कई राउंड गोलियां चलीं. जगरूप सिंह रूपा और मन्नू कूसा दोनों शार्प शूटर हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक एनकाउंटर में रूपा मारा गया है.वहीं मनु एके-47 से लगातार फायरिंग कर रहा है. इस मुठभेड़ में तीन पुलिसवाले जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिए थे और कई गैंगस्टर्स को गिरफ्तार कर लिया था. केवल यही दो गैंगस्टर्स फरार थे. इनमें से पुलिस ने बुधवार को एक गैंगस्टर को ढेर कर दिया. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में उनके गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

  • बर्थडे पार्टी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, सरपंच और उसके साथियों ने उतारा मौत के घाट

    बर्थडे पार्टी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, सरपंच और उसके साथियों ने उतारा मौत के घाट

    थाना मजीठा की पुलिस ने सरपंच समेत सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया है। सभी आरोपी घरों में ताले लगाकर फरार हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

    पंजाब के अमृतसर में एक नाबालिग की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। वारदात गांव गालों वाली की है। करमजीत सिंह निवासी गांव गालों वाली ने थाना मजीठा की पुलिस को बताया है कि उनका बड़ा भाई अमृतपाल सिंह और छोटा भाई पवन जीत सिंह (16) हैं। तीनों भाई सोमवार की रात अपने घर में मौजूद थे।

    गांव निवासी करण की बेटी के जन्मदिन की पार्टी थी। उनका बड़ा भाई अमृतपाल सिंह जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। रात को 9:00 बजे काफी अंधेरा होने के कारण वह अपने भाई पवन जीत और पिता हरजीत सिंह के साथ भाई को लाने गए थे। जब वहां पर पहुंचे तो देखा कि अजय, सूरज, संजय और मौजूदा सरपंच दीपक उनके भाई के साथ झगड़ा कर रहे थे।

    उन्होंने सरपंच और उसके साथियों को भाई से झगड़ा करने से रोका तो सरपंच गुस्से में आ गया। कहने लगा कि पकड़ लो इसको, झगड़ा करने का मजा चखाना है। इसके बाद अजय और सूरज ने उनके छोटे भाई पवन जीत सिंह को बाजू से पकड़ लिया और संजय ने दातर के साथ वार कर उनके भाई पवन जीत को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    खून से लथपथ भाई को जमीन पर फेंककर आरोपी फरार हो गए। उन्होंने तुरंत अपने भाई को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना मजीठा की पुलिस ने सरपंच समेत सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया है। सभी आरोपी घरों में ताले लगाकर फरार हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

     

  • 4 मंजिला इमारत में लगी आग, मौके पर मौजूद दमकल की 4 गाड़ियां

    4 मंजिला इमारत में लगी आग, मौके पर मौजूद दमकल की 4 गाड़ियां

    Fire in New Ashok Nagar: दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 4 मंजिला इमारत में आग लग गई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. फायर की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

    New Ashok Nagar: दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 4 मंजिला इमारत में आग लग गई है. इसे बुझाने के लिए फायर की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. दमकल विभाग के मुताबिक 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की अभी तक कोई जानकारी नहीं है.

    आग पर काबू पाने में जुटा दमकल विभाग

    जानकारी के मुताबिक यह आग करीब सवा 3 बजे लगी. दमकल विभाग इस आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा हुआ है.

    बिल्डिंग से निकल रहा धुआं

    वीडियो में बिल्डिंग से धुआं निकलते देखा जा सकता है. अब तक ये साफ नहीं हो सका है कि बिल्डिंग में आग कैसे लगी. साथ ही दमकल विभाग यह भी पता लगाने की कोशिश में है कि बिल्डिंग में कितने लोग थे.

    मेट्रो लाइन के पास ही है बिल्डिंग

    न्यू अशोक नगर में जिस बिल्डिंग में आग लगी वह मेट्रो लाइन के पास मौजूद है. आग लगने का यह मामला करीब तीन बजे का बताया जा रहा है. अब आग को बुझा लिया गया है.

  • DSP के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

    DSP के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

    Breaking News of 19h July 2022 Live Updates: देश-दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों का ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए…

    डीएसपी की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

    हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने डीएसपी की हत्या पर कहा कि यह गंभीर और दुखद घटना है. मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के पैर में गोली लगी है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें छापेमारी कर रही हैं.

  • 7th Pay Commission: जानिए कब और कितना मिलेगा महंगाई भत्ता? DA Hike पर आया लेटेस्ट अपडेट

    7th Pay Commission: जानिए कब और कितना मिलेगा महंगाई भत्ता? DA Hike पर आया लेटेस्ट अपडेट

    7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक बार फिर बढ़ने जा रहा है. बताया जा रहा है कि 3 अगस्त को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसका ऐलान हो सकता है. ऐएय जानते हैं लेटेस्ट अपडेट.

    आखिरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वो पल आ गया जिसका उन्हें इंतजार था. कर्मचारियों की सैलरी में 40 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होने वाली है. AICPI के आंकड़ों से यह तय तो हो गया है कि कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी होने वाली है, लेकिन अब यह भी तय हो गया है कि इसका ऐलान कब होगा. दरअसल, एआईसीपीआई के अब तक के आंकड़े के अनुसार 5% से 6% डीए बढ़ोतरी होना तय है.

    3 अगस्त को हो सकते हैं कई फैसले!

    उम्मीद की जा रही है कि 3 अगस्त को होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार इसका ऐलान कर सकती है. लेकिन, इस बैठक में इसके अलावा भी कर्मचारियों की सैलरी को लेकर अपडेट्स आ सकते हैं. इस बैठक में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है. इसके अलावा इसमें 1 8 महीने के डीए एरियर (18 months DA Arrear) पर भी फैसला आ सकता है.

    18 महीने से अटका है एरियर

    गौरतलब है कि साल 2021 में 14 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में 7th pay commission के तहत महंगाई भत्ते को एक साथ 11 फीसदी बढ़ाया गया था, जिसे 1 जुलाई 2021 से लागू किया गया है. जनवरी 2020, जून 2020, जनवरी 2021 के महंगाई भत्ते को कोरोना के चलते फ्रीज रखा गया था, जिस पर बाद में मुहर लगी. लेकिन  इस अवधी का यानी 18 महीने का डीए एरियर अब भी लटका है.

    क‍ितनी बढ़ेगी सैलरी?

    हमारी सहयोगी वेबसाइट ज़ी बिजनेस के मुताबिक 3 अगस्त को कैबिनेट की बैठक है, जिसमें महंगाई भत्ता के बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है. अगर सरकार 6% डीए बढ़ाती है तब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 34% से 40% हो जाएगा. आइये देखते हैं देखते हैं कि अधिकतम और न्यूनतम बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी.

    अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
    1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    56,900 रुपये
    2. नया महंगाई भत्ता (40%)                      22,760 रुपये/माह
    3. अब तक महंगाई भत्ता (34%)                19,346 रुपये/माह
    4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       22,760-19,346 = 3,414 रुपये/माह
    5. सालाना सैलरी में इजाफा                       3,414 X12= 40,968 रुपये

    न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
    1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    18,000 रुपये
    2. नया महंगाई भत्ता (40%)                      7,200 रुपये/माह
    3. अब तक महंगाई भत्ता (34%)                6120 रुपये/माह
    4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       7200-6120 = 1080 रुपये/माह
    5. सालाना सैलरी में इजाफा                       1080  X12= 12,960 रुपये

  • सावन मास के पहले मंगलवार पर इन 3 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की रहेगी विशेष कृपा, जानें कौन सी वह तीन राशिया..

    सावन मास के पहले मंगलवार पर इन 3 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की रहेगी विशेष कृपा, जानें कौन सी वह तीन राशिया?

    Sawan 1st Tuesday 19 July 2022: सावन में पड़ने वाले मंगलवार का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भगवान शिव के साथ बजरंगबली का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    सावन के पहले मंगलवार पर इन 3 राशियों पर रहेगी हनुमान जी कृपा, क्या शामिल है आपकी भी राशि?

    Sawan Tuesday 2022: भगवान शिव को समर्पित सावन मास 14 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है, जिसका समापन 12 अगस्त को होगा। सावन में सोमवार के साथ ही मंगलवार का भी विशेष महत्व होता है। सावन में मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित माना गया है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से संकटों से मुक्ति मिलने व मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। ऐसे में सावन के पहले मंगलवार पर भगवान शिव के साथ बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करने का शुभ संयोग बन रहा है। जानें सावन के पहले मंगलवार पर किन राशियों पर रहेगी पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा-

     

    मेष- ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मेष राशि के जातकों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के मजबूत होने की मान्यता है। कहते हैं कि हनुमान जी की पूजा करने से आर्थिक उन्नति होती है।

    सिंह– शास्त्रों के अनुसार, सिंह राशि वालों पर बजरंगबली अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। हनुमान जी की पूजा करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होने के साथ संकटों से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

    कुंभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि वालों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है। जिस वजह से इस राशि के जातक जिस काम में हाथ डालते हैं उन्हें जल्दी सफलता हासिल होती है। हनुमान जी की कृपा से इनका जीवन खुशहाल रहता है।

  • नर्मदा नदी में गिरी बस, 13 लोंगो की हुई मौत,इंदौर से महाराष्ट्र जाते समय हुआ हादसा…

    मध्य प्रदेश में पुल से नर्मदा में गिरी बस, 13 की मौत; इंदौर से महाराष्ट्र जा रहे थे सभी

    मध्य प्रदेश के धार जिले में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। इंदौर से महाराष्ट्र जा रही बस जिले के खलघाट में अनियंत्रित होकर नर्मदा में जा गिरी। बस में सवार सभी की मौत हो गई।

    मध्य प्रदेश में पुल से नर्मदा में गिरी बस, 13 की मौत; इंदौर से महाराष्ट्र जा रहे थे सभी
    मध्य प्रदेश के धार जिले में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में 13 यात्रियों की जान चली गई है। महाराष्ट्र से इंदौर आ रही बस जिले के खलघाट में अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिर गई। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि बस में करीब 13-14 लोग सवार थे और उनमें से कोई जीवित नहीं बचा।

    इससे पहले नरोत्तम मिश्रा ने बताया था कि बस हादसे में करीब 12 लोगों के निधन की खबर है और 15 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने यह भी कहा था कि बस में 50-55 लोगों के सवार होने की सूचना है। इस स्थिति को स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि हादसे के फौरन बाद लोग नदी से भाग रहे थे, त्रुटिवश उन्हें बचा हुआ मान लिया गया था। ताजा जानकारी के अनुसार बस में 13 से 14 लोग सवार थे। उनमें से कोई जीवित नहीं बचा। उन्होंने बताया कि मृतकों में अब तक राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ लोगों की पहचान हुई है। शेष की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

    हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे।

    सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिर पड़ी। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। 13 शव निकाले जा चुके हैं, इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। धामनोद के खलघाट में बस टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा में गिरी। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है।

    सीएम शिवराज ने घटना पर जताया दुख 
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”धार जिले के खलघाट में बस के नर्मदा नदी में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। बस को निकाल लिया गया है। खरगोन, धार जिला प्रशासन के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूं। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। दु:ख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं व संपूर्ण प्रदेश साथ है।”

  • छात्रा की मौत मामले में HC ने दोबारा पोस्टमार्टम का दिया आदेश

    छात्रा की मौत मामले में HC ने दोबारा पोस्टमार्टम का दिया आदेश

     

    तमिलानाडु के सलेम जिले में स्कूल हॉस्टल से कूदकर छात्रा की खुदकुशी मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इस दौरान लड़की के पिता वहां रह सकते हैं।

    तमिलनाडुः छात्रा की मौत मामले में HC ने दोबारा पोस्टमार्टम का दिया आदेश
    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में दो शिक्षकों द्वारा उत्पीड़न के बाद लड़की ने खुदकुशी कर ली थी। हाई कोर्ट ने इस मामले में दोबारा शव परीक्षण कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस प्रक्रिया के दौरान लड़की के पिता मौजूद रहेंगे। बता दें कि घटना के बाद सलेम जिले में हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद पुलिस ने स्कूल के चारों तरफ और अन्य इलाकों में सुरक्षा सख्त कर दी थी। कई जगहों पर धारा 144 लगा दी गई थी।

    हाई कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि जिन लोगों ने हिंसा भड़काई उनकी पहचान की जाए। बता दें कि कल्लाकुरिचि में कक्षा 12 की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी। पहली ऑटोप्सी में मौत की वजह मल्टिपल  इंजरी और हैमरेज बताई गई थी। 13 जुलाई को छात्रा ने हॉस्टल की इमारत से कूदकर खुदकुशी की थी। आरोप है कि दो शिक्षकों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था।

    सोमवार को स्कूल की केमिस्ट्री टीचर हरिप्रिया और मैथ्स टीचर कृतिका को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा प्रिंसिपल और सेक्रटरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है। भाजपा और एआईएडीएमके ने हिंसा के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।