दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट की विंडशील्ड उड़ान के दौरान हवा में टूटी, विमान को जयपुर किया गया डायवर्ट
Go First Flight भारतीय विमानों में तकनीकी खराबी की घटनाएं बढती ही जा रही है। आज गो फर्स्ट की दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट में गड़बड़ी सामने आई। जिसके बाद विमान को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। डीजीसीए अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
भारतीय विमानों में तकनीकी खराबी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर विमान में तकनीकी खराबी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गो फर्स्ट की दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट की विंडशील्ड हवा में टूट गई। जिसके बाद विमान को जयपुर डायवर्ट किया गया है। डीजीसीए अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गो फर्स्ट की दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट की विंडशील्ड हवा में टूट गई थी।
विंडशील्ड टूटने के बाद विमान किया गया डायवर्ट
डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि ए320 नियो विमान की विंडशील्ड हवा में फट जाने के बाद दिल्ली से गुवाहाटी जा रहे गो फर्स्ट के एक विमान को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। दो दिनों में गो फर्स्ट विमान में तकनीकी खराबी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार को गो फर्स्ट की मुंबई-लेह और श्रीनगर-दिल्ली उड़ानों को इंजन में खराबी का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद दोनों विमानों को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने उड़ने से रोक दिया था।
ज्योतिरादित्य सिंधिया मांग चुके हैं कंपनियों से मामले में रिपोर्ट
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरलाइन कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक कर विमानों में आ रही तकनीकी खराबी पर रिपोर्ट मांगी थी। इस दौरान उन्होंने सभी एयरलाइन कंपनियों को सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए थे।








Leave a Reply