Category: NATIONAL

  • देश की 15वें राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, संसद भवन में ली शपथ… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing देश की 15वें राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, संसद भवन में ली शपथ… पढ़ें पूरी खबर

    Draupadi Murmu became the 15th President of the country, took oath in the Parliament House

    देश की 15वें राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, संसद भवन में ली शपथ… पढ़ें पूरी खबर

     

    नई दिल्लीः द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें शपथ दिलाई। संसद के सेंट्रल हॉल में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशन के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख नागरिक और सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पहले मुर्मू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला केंद्रीय हॉल तक ले गए। बता दें कि मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

    शपथ समारोह से पहले मुर्मू ने राजघाट में महात्मा गांधी के स्मारक का दौरा किया और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रथम महिला सविता कोविंद से मुलाकात की। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी, जहां फोरकोर्ट में उन्हें एक अंतर-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद के प्रति शिष्टाचार प्रदर्शित किया जाएगा। शपथ समारोह के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

    64 वर्षीय विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर पहली आदिवासी और शीर्ष संवैधानिक पद संभालने वाली दूसरी महिला बनीं। निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और मुर्मू शपथ समारोह से पहले एक औपचारिक जुलूस में संसद पहुंचे।

  • सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी! खाते में आ गया बकाया DA एरियर का पैसा, फटाफट चेक करें अकाउंट

    सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी! खाते में आ गया बकाया DA एरियर का पैसा, फटाफट चेक करें अकाउंट

    7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. महाराष्ट्र सरकार अपने कर्मचार‍ियों को सातवें वेतन आयोग के बकाया की तीसरी किस्त जारी कर दिया है. इससे पहले कर्मचारियों को सरकार की तरफ से दो क‍िस्‍तों में भुगतान क‍िया जा चुका है

    7th Pay Commission Latest News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार के बाद कई राज्यों ने भी डीए (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी की है. कई राज्यों के कर्मचारियों का डीए भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर यही 34% है. अब महाराष्‍ट्र सरकार ने भी अपने कर्मचार‍ियों को बड़ी खुशखबरी दे रहा है. इससे पहले ही कर्मचारियों के खाते में बकाया दो किस्तें आ चुकी है. अब सरकार जून से ही तीसरी किस्त भेजना शुरू कर दी है. आपको बता दें कि कर्मचारियों के खाते में जून से अगस्त के बीच तीसरी किस्त भेजी जानी है.

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत एरियर के बकाये की तीसरी किस्त देने का ऐलान पहले ही कर दिया था. महाराष्ट्र में हुए सियासी हलचल के पहले ही इसकी कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी थी.

    जानिए कैसे होगा भुगतान?

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र में साल 2019 में राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ जिला परिषद और नगर निगम के कर्मचारियों के लिए भी 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) लागू किया गया. इसके बाद सरकार ने यह तय किया कि वर्ष 2019-20 से 5 सालों में और पांच किस्तों में कर्मचारियों को उनकी बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा. इसके तहत अब तक कर्मचारियों को 2 किस्त मिल चुकी हैं. अब तीसरी क‍िस्‍त खाते में आना शुरूहो गई है. इसके बाद चौथी और पांचवीं क‍िस्‍त और बाकी रह जाएंगी.

    कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले

    सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है. सरकारी कर्मचारियों के खाते में पैसे आने शुरू हो गए हैं, अगर आप महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारी हैं तो आपके खाते को चेक कर लें. इसके तहत कर्मचारियों में ग्रुप ए के अध‍िकार‍ियों को 30 से 40 हजार रुपये का फायदा होगा. वहीं, ग्रुप बी वाले अध‍िकार‍ियों को 20 से 30 हजार रुपये का फायदा होगा. इसके तहत ग्रुप सी वालों को 10 से 15 हजार और चौथी श्रेणी वालों को 8 से 10 हजार रुपये का फायदा होगा. आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को 31% डीए का लाभ मिल रहा है.

  • हिमाचल के चम्बा में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, दो अन्य गंभीर घायल

    You are currently viewing हिमाचल के चम्बा में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, दो अन्य गंभीर घायल

    Traumatic road accident in Himachal’s Chamba, five killed, two others seriously injured

    हिमाचल के चम्बा में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, दो अन्य गंभीर घायल

     

    गुरदासपुरः हिमाचल प्रदेश के चंबा-पांगी मार्ग पर रविवार सुबह सतरंडी के पास एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है, वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि 3 लोग गुरदासपुर के रहने वाले हैं, जिनमें 1 व्यक्ति करीब 2 महीने पहले अमेरिका से आया था। ये तीनों दोस्त किसी काम से सतरुंडी जा रहे थे।

    जानकारी अनुसार बोलेरो वाहन में गुरदासपुर जिले के 3 व्यक्तियों सहित कुल 7 लोग सतरंडी की ओर जा रहे थे, वाहन चालक सतरुंडी के पास अपना संतुलन खो बैठा जिससे वाहन गहरी खाई में गिर गया। मृतकों की पहचान राकेश कुमार, अमरजीत सिंह, मनोहर और राजीव शर्मा के रूप में हुई है जो गुरदासपुर के रहने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि हेम सिंह नाम का एक मृतक चम्बा का निवासी था।

  • मकान मालकिन की सोने की चेन लूटने के लिए 91 बार चाकू से गोदा, सेल्स एग्जीक्यूटिव अरेस्ट

    मकान मालकिन की सोने की चेन लूटने के लिए 91 बार चाकू से गोदा, सेल्स एग्जीक्यूटिव अरेस्ट

    मकान मालकिन की सोने की चेन लूटने के लिए 91 बार चाकू से गोदा, सेल्स एग्जीक्यूटिव अरेस्ट

     

    पुलिस के अनुसार, आरोपी जयकिशन ने स्टॉक मार्केट के जरिए कम समय में पैसा कमाने की कोशिश की। इसके लिए उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में इन्वेस्ट किया। यहां वह अपने लाखों रुपये गंवा बैठा।

     

    बेंगलुरु में 29 वर्षीय एक शख्स को अपनी 75 वर्षीय मालकिन की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आरोपी ने महिला को 91 बार चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा। आरोपी एक प्राइवेट फर्म में सेल्स एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता है, जिसने हाल ही में स्टॉक मार्केट में अपने लाखों रुपये गंवा दिए।

    जयकिशन बीएस नाम के शख्स को 2 जुलाई को यशोदम्मा की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जयकिशन रेसिडेंशियल बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर रहता था जिसका मालिक यशोदम्मा का बेटा राजू है। यह इमारत विनयकानागार इलाके में स्थित है।

    दोस्तों से 12 लाख रुपये लिया था उधार
    पुलिस के अनुसार, आरोपी जयकिशन के पास कॉमर्स की डिग्री है। उसने स्टॉक मार्केट के जरिए कम समय में पैसा कमाने की कोशिश की। इसके लिए उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में इन्वेस्ट किया। यहां वह अपने लाखों रुपये गंवा बैठा। इसके बाद वह अपने दोस्तों से 12 लाख रुपये उधार लेने को मजबूर हुआ।

    सोने की चेन और चूड़ियां लूटने का बनाया प्लान
    पुलिस अधिकारी ने बताया, “जयकिशन आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। उसने जिन लोगों से पैसे उधार लिए थे, वो लोग उसे लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। उसने यशोदम्मा से भी 50 हजार रुपये उधार लिए थे। उसे पता था कि वह सोने का चेन और चूड़ियां पहनती है, जिसे उसने लूटने का प्लान बनाया। 2 जुलाई को वह यशोदम्मा के कमरे में दाखिल हुआ और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।”

     

  • पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दो डबल डेकर बसों में भीषण टक्कर, 8 की मौत, कई गंभीर घायल

    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दो डबल डेकर बसों में भीषण टक्कर, 8 की मौत, कई गंभीर घायल

    Big accident on Purvanchal Expressway, two double decker buses collided, 8 killed, many seriously injured

    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दो डबल डेकर बसों में भीषण टक्कर, 8 की मौत, कई गंभीर घायल

    उत्तर प्रदेशः यूपी के बाराबंकी में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस को एक अन्य तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया।

    जानकारी अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस में किलोमीटर संख्या 24 के पास लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे यमुना ट्रैवल्स की बस पहले खड़ी थी। यहां कैंटीन होने के कारण इसमें अधिकतर सवारियां उतर कर नीचे आ गई थी। करीब 4:30 बजे सीतामढ़ी बिहार से नई दिल्ली जा रही वोल्वो बस इस बस में पीछे से जा टकराई। पीछे से टक्कर मारने वाली बस का चालक घटना के बाद से मौके से फरार हो गया है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने ट्वीट किया ‘‘कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

  • अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

    अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

     

    बिहार के छपरा में मस्जिद के पास पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट, 5 शव बरामद

    बिहार के छपरा में रविवार की सुबह एक पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट होने के बाद पूरा मकान ढह गया। जानकारी के अनुसार मलबे में दबकर 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

    बिहार के छपरा में मस्जिद के पास पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट, 5 शव बरामद
    बिहार के छपरा से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। नगरा थाना के खोडाईबाग स्थित मस्जिद के पास पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट होने के बाद पूरा मकान ढह गया। अभी तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। मलबा हटाने का काम जारी है।
    सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोगों के मकान के मलबे में कई लोग दबे पड़े हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना सुबह की बतायी जा रही है। जिस मकान में धमाका हुआ है, उसमें पटाखा बनाने का काम होता था।
  • वायुसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा आज से शुरू, कांग्रेस नेता ने योजना को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरनाक

    वायुसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा आज से शुरू, कांग्रेस नेता ने योजना को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरनाक

     

    गौरतलब है कि पहली बार अग्निपथ भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश से अग्निपथ योजना के तहत वायु सेना के 3500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में सभी प्रश्न 12वीं स्तर के हैं।

    वायुसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा आज से शुरू, राहुल गांधी ने योजना को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरनाक
    भारतीय वायुवसेना में अग्निपथ योजना के जरिए भर्ती के लिए पहली बार रविवार को परीक्षा शुरू हुई। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच आज देश भर में परीक्षा का आयोजन हुआ। दिल्ली, कानुपर और पटना समेत देश के कई हिस्सों में यह परीक्षा आयोजित की गई है। 24 जुलाई से 31 जुलाई के बीच यह परीक्षा होगी।

    एयर फोर्स में अग्निवीर की भर्ती के लिए यूपी के अलग-अलग शहरों में परीक्षा आयोजित की गई है। कानपुर में अग्निवीर वायु सेना परीक्षा आयोजित करने के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ही वायुसेना के जवानों को भी तैनात किया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

    अग्निवीर परीक्षा के लिए कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से छह कानपुर आउटर में हैं। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जा रही है। आज कानपुर में इस परीक्षा के लिए कुल 31,875 उम्मीदवार उपस्थित हो रहे हैं और प्रत्येक पाली में 625 छात्र भाग लेंगे।

    बिहार के 26 केंद्रों पर अग्निवीरों की पहली परीक्षा
    आज से राजधानी पटना के 13 केंद्रों समेत बिहार के 26 केंद्रों पर अग्निवीरों की पहली परीक्षा शुरू हो गई है। अग्निवीर वायु के लिए रविवार को पटना के 13 केंद्रों समेत राज्य के 26 केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रदेश में अलग-अलग कुल 26 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक राजधानी पटना में केंद्र बनाए गए हैं। पटना के बेऊर, खगौल, दानापुर, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग जैसे क्षेत्रों में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

    गौरतलब है कि पहली बार इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश से अग्निपथ योजना के तहत वायु सेना के 3500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में सभी प्रश्न 12वीं स्तर के हैं। पहला सेट विज्ञान (भौतिकी, रसायन एवं गणित) का है, जो 60 मिनट का होगा। दूसरा अंग्रेजी का है, जो 45 मिनट का होगा। इसी तरह तीसरे सेट में रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस की परीक्षा 85 मिनट की होगी।

    अग्निवीर योजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक: राहुल
    वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रविवार को फिर हमला किया। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयोग राष्ट्रीय सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के लिए खतरनाक है। राहुल ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ कैसे खिलवाड़ करेगी, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में हर साल 60 हजार सैनिक रिटायर्ड होते हैं लेकिन मुश्किल से तीन हजार पूर्व सैनिकों को ही सरकारी नौकरी मिल पाती है।

  • योगी सरकार ने दी उपभोक्‍ताओं को बिजली बिलों में दी बड़ी राहत; 7 रुपए का स्‍लैब खत्‍म,यूपी में बिजली की नई दरें जारी

     योगी सरकार ने दी उपभोक्‍ताओं को बिजली बिलों में दी बड़ी राहत; 7 रुपए का स्‍लैब खत्‍म,यूपी में बिजली की नई दरें जारी

    यूपी में सरकार नई बिजली दरें जारी कर दी हैं। नई दरों के मुताबिक अब अधिकतम बिजली 6.50 रुपए प्रति यूनिट की होगी। सरकार ने 7 रुपए का स्‍लैब वापस ले लिया है। ग्रेटर नोएडा में 10 फीसदी की कमी की गई है।

    यूपी में बिजली की नई दरें जारी, योगी सरकार ने दी उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत; 7 रुपए का स्‍लैब खत्‍म
    यूपी सरकार ने बिजली की नई दरें जारी करते हुए उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 7 रुपए का स्‍लैब वापस ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में बिजली दरों में करीब 10 फीसदी की कमी आई है।

    नई दरों के मुताबिक 300 यूनिट से ऊपर बिजली खर्च करने पर अधिकतम साढ़े 6 रुपए दर होगी। 151 से 300 यूनिट तक 6 रुपए, 101 से 150 यूनिट तक साढ़े 5 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। शून्‍य से 100 यूनिट तक 5 रुपए प्रति यूनिट की बिजली मिलेगी।

     

    घरेलू बीपीएल बिजली 3 रुपए प्रति यूनिट की दर से मिलेगी। यूपी राज्‍य विद्युत उपभोक्‍ता परिषद के अध्‍यक्ष अवधेश वर्मा ने एक निजी चैनल से बात करते हुए बताया कि यूपी विद्युत नियामक आयोग प्रदेश के 1.39 करोड़ गरीब उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत दी है। उन्‍होंने बताया कि पहले इन उपभोक्‍ताओं से 3.35 रुपए टैरिफ चार्ज किया जाता था। अब वे सिर्फ 3 रुपए टैरिफ देंगे। शर्त यह रहेगी कि वे एक किलोवॉट 100 यूनिट के अंदर रहेंगे।

    दूसरा महत्‍वपूर्ण फैसला यह किया गया कि शहरी घरेलू उपभोक्‍ता के लिए अधिकतम 7 रुपए के स्‍लैब को खत्‍म कर दिया गया है। एक तरह से साढ़े 6 रुपए से ऊपर कोई चार्ज नहीं लगेगा। ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्‍ता अभी तक छह रुपए अधिकतम देते थे अब वे 5.50 रुपए से अधिक नहीं चुकाएंगे।

    इसके अलावा नोएडा पॉवर कंपनी क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा में दरों में 10 फीसदी की कटौती की गई है। कंपनी पर सरप्‍लस निकल रहा था। 5 लाख उपभोक्‍ताओं को इसका लाभ मिलेगा। अवधेश वर्मा ने दावा किया कि बिजली कंपनियों पर प्रदेश के उपभोक्‍ताओं का फिर एक बार 3 हजार करोड़ रुपए निकल गया। पहले 220045 हजार करोड़ निकल था। अब तीन हजार करोड़ और निकल गया। अवधेश वर्मा ने बताया कि नियामक आयोग ने यह भी साफ किया है कि स्‍मार्ट मीटर लगाने का बोझ उपभोक्‍ताओं पर नहीं आया आएगा।

     

  • सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हाइब्रिड आतंकवाद, पाकिस्तान ने सोशल मीडिया को भी बनाया हथियार

      सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हाइब्रिड आतंकवाद, पाकिस्तान ने सोशल मीडिया को भी बनाया हथियार

     

    जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं का चेहराविहीन आतंकवाद और उन्हें शिक्षित करना कश्मीर में एक चुनौती है।

    कश्मीर में हाइब्रिड आतंकवाद बना सुरक्षा बलों की चुनौती, पाकिस्तान ने सोशल मीडिया को भी बनाया हथियार
    जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं का चेहराविहीन आतंकवाद और उन्हें शिक्षित करना कश्मीर में एक चुनौती है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सशस्त्र बल ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है और “पाकिस्तानी एजेंसियों” की योजनाओं को विफल कर देंगे। सिंह ने कहा कि जो कोई भी इस फेसलेस आतंकवाद का हिस्सा बनता है, वह लंबे समय तक अज्ञात या गुमनाम नहीं रहता है और उसे दंडित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा, “यह चेहराविहीन आतंकवाद (हाईब्रिड आतंकवाद) पाकिस्तानी एजेंसियों और उनके आकाओं द्वारा विशेष रूप से निर्दोष नागरिकों को मारने के लिए आविष्कार किया गया एक नया रणनीतिक कदम है। वे चाहते हैं कि पाप किया जाए, लेकिन पापी का पर्दाफाश नहीं होना चाहिए। अच्छी बात यह है कि पापी के लिए गुमनाम रहने या पहचान छुपाने के लिए कोई जगह नहीं है।”

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “जो पापी इस फेसलेस आतंकवाद और भूमिगत मॉड्यूल का हिस्सा बन गए थे वे बेनकाब हो गए थे। बेगुनाहों की हत्या में शामिल लोगों से सख्ती से निपटा गया और उनमें से कई को ऑपरेशन में खत्म भी कर दिया गया।”

    दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकवाद सभी को प्रभावित करता है और इसलिए इस पर ध्यान दिया जा रहा है। सेना इससे और सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा, “इस नई रणनीति का मुकाबला करने के लिए पुलिस बल पर्याप्त रूप से सुसज्जित है और अन्य सुरक्षा बल भी सभी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।”

    मई में और जून के पहले दो हफ्तों में नागरिकों, ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मियों और अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों सहित कई लोगों की टारगेट बनाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सशस्त्र बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज कर दिया। एक के बाद एक मुठभेड़ों में कई आतंकियों को मार गिराया गया। आतंकवादियों के जमीनी कार्यकर्ता होने के संदेह में कई युवाओं से सुरक्षा बलों ने पूछताछ की। उन्हें हिरासत में लिया और गिरफ्तार किया।

    दिलबाग सिंह अनंतनाग जिले में एक समारोह के इतर बोल रहे थे। उन्होंने महिला अधिकारियों के अधीन एक पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया जो दक्षिण कश्मीर रेंज के लिए होगा। उन्होंने पाकिस्तान पर कश्मीर में किशोरों को बहकाने और सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकवादी रैंकों में शामिल होने के लिए उन्हें जोड़-तोड़ करने का भी आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी एजेंसियां ​​​​यहां गंदगी फैलाना चाहती हैं और युवाओं और कश्मीर के समाज को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए ऐसा कर रहे हैं, जिससे कश्मीर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वे 16-17 साल के बच्चों के दिमाग से खेलते हैं, जिन्हें धर्म, संस्कृति या सामाजिक मानदंडों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।”

    पुलिस प्रमुख ने कहा कि सोशल मीडिया ने यहां “युवाओं के करियर को नष्ट करने में एक बड़ी भूमिका निभाई है” और उनके जीवन से मृत्यु तक की यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा, “यहां तक ​​​​कि एक अच्छे छात्र को भी सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकवादी रैंक में शामिल होने के लिए बरगलाया जाता है।” उन्होंने कहा, “हम इन सोशल मीडिया नेटवर्क और सीमा पार और यहां के उनके संचालकों के बारे में जानते हैं। ऐसे नेटवर्क के खिलाफ ऑपरेशन को और मजबूत किया जाएगा।”

  • ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मलखान का हुआ निधन, क्रिकेट खेलने के दौरान गिर पड़े थे दीपेश भान

    You are currently viewing ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मलखान का हुआ निधन, क्रिकेट खेलने के दौरान गिर पड़े थे दीपेश भान

    Malkhan of ‘Bhabhi Ji Ghar Par Hai’ passed away, Dipesh Bhan had fallen while playing cricket

    ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मलखान का हुआ निधन, क्रिकेट खेलने के दौरान गिर पड़े थे दीपेश भान

     

    मुबंईः पॉपुलर टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में मलखान का किरदार निभाकर लोगों को हंसाने वाले एक्टर दीपेश भान का शनिवार सुबह निधन हो गया है। 11 मई 1981 को जन्मे दीपेश महज 41 की उम्र में ये संसार छोड़ कर चले गए। बताया जा रहा है कि, एक्टर शुक्रवार को क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक्टर दीपेश भान के निधन की खबर की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। साथ ही शो में टीका सिंह का किरदार निभाने वाले वैभव माथुर ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा, हां अब वो नहीं रहे। इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है।

    बता दें कि दीपेश ने दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद सीधे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था। यहां से एक्टिंग का कोर्स पूरा करना के बाद दीपेश साल 2005 में मुंबई आ गए थे। शो में लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने वाले दीपेश भान असल में शादीशुदा थे। उनकी शादी मई 2019 में दिल्ली में हुई थी। जनवरी 2021 में दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे।

    टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी दीपेश के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी है। कविता ने ट्विटर पर लंबी पोस्ट के साथ दीपेश को याद किया है। भले ही दीपेश को ज्यादा पहचान ‘भाभी जी घर पर है’ से मिली लेकिन इसके पहले भी वह कई कॉमेडी शो की जान रहे हैं। वह ‘भूतवाला सीरियल,’ ‘एफआईआर’, ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’ के साथ ‘चैंप’ और ‘सुन यार चिल मार’ जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं।