Category: NATIONAL

  • अरुणाचल के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों में हुई झड़प,

     अरुणाचल के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों में हुई झड़प…

     

     

    Army convoy carrying reinforcements and supplies drive towards Leh. Photo used for representation purpose only.Army convoy carrying reinforcements and supplies drive towards Leh. Photo used for representation purpose only.

    चीनी सैनिकों के इस कदम का भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता के साथ विरोध किया। इस दौरान दोनों सेनाओं के बीच झड़प की भी खबरें हैं। इस झड़प में दोनों की ओर सेनाओं के कुछ जवान जख्मी हुए। इसके बाद दोनों ही पक्षों के सैनिक वहां से हट गए। दोनों सेनाओं के कमांडरों ने बातचीत से मामला सुलझा लिया।

     

    दोनों देशों के सैनिकों की झड़प को लेकर कांग्रेस नेता डॉ. अजॉय कुमार ने भी ट्वीट किया। अजय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, तवांग, अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प. G20 अध्यक्ष चुप! इस ट्वीट से कांग्रेस ने सीधे-सीधे केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाया।

  • कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार, भारी पड़ा गया मोदी के खिलाफ दिया यह बयान ‘मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’…

    कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार, भारी पड़ा गया मोदी के खिलाफ दिया यह बयान ‘मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’…

     

     

    पन्ना/दमोह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पन्ना जिला पुलिस ने आज सुबह दमोह जिले के हटा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पटेरिया को हटा पुलिस की मदद से सुबह उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। पन्ना जिले की पवई पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के लिए अपने साथ लेकर पवई आयी।

    हटा से विधायक रह चुके राजा पटेरिया का कल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मोदी की हत्या करने संबंधी बयान दे रहे हैं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं आयीं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा गृह मंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्रा ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा था। कल ही पवई थाने में पटेरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।

    पटेरिया का यह वीडियाे एक दो दिन पुराना पवई का बताया गया है, जिसमें वे कुछ लोगों को संबोधित करते हुए मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहने संबंधी बात कहते हुए सुने जा रहे हैं। मामला बढ़ता देख पटेरिया ने एक वीडियो संदेश के जरिए सफाई देने की भी कोशिश की और कहा कि वे मोदी की ‘राजनैतिक हत्या’ की बात कह रहे थे।

  • काबुल में चायनीज होटल पर हुआ आतंकी हमला, कई अधिकारी फंसे

    काबुल में चायनीज होटल पर हुआ आतंकी हमला, कई अधिकारी फंसे

     

     

     

    काबुल -यहां सोमवार दोपहर बम धमाका हुआ और शहर-ए-नवा इलाके के होटल को हमलावरों ने निशाना बनाया। उक्त होटल को चाइनीज होटल कहा जाता है क्योंकि यहां वरिष्ठ चीनी अधिकारी अक्सर आते-जाते रहते हैं। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। खबर लिखे जाने तक होटल परिसर से तेज गोलियों और धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक- होटल के अंदर कुछ फिदायीन हमलावर मौजूद हैं। ऐसे में तालिबान की सिक्योरिटी फोर्सेज को अंदर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। होटल के अंदर से फायरिंग की आवाजें आ रही हैं। चीन के कई डिप्लोमैट्स यहां अक्सर आते हैं। यह आतंकी हमला ऐसे वक्त हुआ जब शुक्रवार को ही चीन के एम्बेसेडर ने काबुल में अपनी एम्बेसी की सिक्योरिटी को लेकर तालिबान के अफसरों से बातचीत की थी। दो हफ्ते पहले इसी इलाके में मौजूद पाकिस्तान की एम्बेसी पर फायरिंग की गई थी। इसमें एक पाकिस्तानी डिप्लोमैट घायल हो गया था। सोमवार को हुए हमले के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

  • एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम की कार्रवाई में तरनतारन हमले में इस्तेमाल रॉकेट लॉन्चर बरामद, बाकी आरपीजी की तलाश जारी

    You are currently viewing एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम की कार्रवाई में तरनतारन हमले में इस्तेमाल रॉकेट लॉन्चर बरामद, बाकी आरपीजी की तलाश जारी

    In the action of the team of NIA and Punjab Police, the rocket launcher used in the Tarn Taran attack was recovered, the search for the remaining RPG continues

    एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम की कार्रवाई में तरनतारन हमले में इस्तेमाल रॉकेट लॉन्चर बरामद, बाकी आरपीजी की तलाश जारी

     

     

    तरनतारनः जिले के अंतर्गत आते गांव सरहाली में बीते दिनों थाने में हुए आरपीजी अटैक की जांच कर रही एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम को उस वक्त कामयाबी हासिल हुई जब टीम ने आरपीजी अटैक में राकेट लांचर को बरामद कर लिया। जिसके बाद एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम बाकी बचे आरपीजी को बरामद करने के तलाशी अभियान चला रही है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमले में इस्तेमाल हुए आरपीजी लॉन्चर को एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया है। बता दें कि तरनतारन हमले में रशियन मेड आरपीजी-22 का इस्तेमाल हुआ था। इसी तरह के दो आरपीजी और दो रॉकेट लॉन्चर अभी भी पंजाब में आतंकियों के स्लीपर सेलों के पास है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से 3 आरपीजी आतंकियों ने पंजाब के स्लीपर सेलों के पास भिजवाए गए हैं। पंजाब पुलिस अब बाकी बचे दो आरपीजी को तलाश रही है ताकि भविष्य में आतंकी इसी तरह की कोई वारदात अंजाम ना दे सकें।

  • अब एयरइंडिया के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सेवाएं, बढ़ेगा एयर इंडिया के विमानों में होगी बढ़ौतरी, कंपनी ने बनाई यह योजना…

    You are currently viewing अब एयरइंडिया के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सेवाएं, बढ़ेगा एयर इंडिया के विमानों में होगी बढ़ौतरी, कंपनी ने बनाई यह योजना…

    Now the passengers of Air India will get better services, there will be an increase in the number of Air India planes, the company made this plan…

    अब एयरइंडिया के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सेवाएं, बढ़ेगा एयर इंडिया के विमानों में होगी बढ़ौतरी, कंपनी ने बनाई यह योजना…

     

    नई दिल्लीः एयर इंडिया का अधिग्रहण करने के साथ ही टाटा समूह अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत कंपनी अब एयर इंडिया छोटे आकार के 50 बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदने के लिये अमेरिकी कंपनी बोइंग के साथ सौदे को अंतिम रूप देने के करीब है। सूत्रों ने कहा कि यह सौदा बड़े विमान के ऑर्डर का हिस्सा होगा। इसको लेकर कंपनी बोइंग और एयरबस एसई के साथ चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से ही बात कर रही है। विमानों की संख्या बढ़ने से एयर ​एंडिया को बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों को बेहतर सेवा मिल पाएगी।

    सत्रों के अनुसार सौदे पर आगे की चर्चा के लिये एयर इंडिया और बोइंग के अधिकारियों की सोमवार को बैठक होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘एयर इंडिया ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिये 50 बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदने को लेकर बोइंग के साथ सौदे को लगभग अंतिम रूप दे दिया है।’’ हालांकि, इस बारे में एयर इंडिया ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

    बता दें कि घाटे में चल रही एयर इंडिया की अगले तीन साल में अपने विमानों के बेड़े को तीन गुना करने की योजना है। टाटा समूह ने इस साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। एयरलाइन कारोबार को सुदृढ़ बनाने के लिये टाटा समूह ने अपनी घरेलू इकाई एयर एशिया इंडिया के एयर इंडिया में विलय की भी घोषणा की है। कंपनी एयरबस ए320 विमानों के बेड़े का परिचालन करती है। फिलहाल एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास 24 बोइंग 737 विमानों का बेड़ा है।

  • पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, मान सरकार हर साल करेगी पुलिस मुलाजिमों की भर्ती

    You are currently viewing पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, मान सरकार हर साल करेगी पुलिस मुलाजिमों की भर्ती

    Punjab cabinet’s big decision, Hon’ble government will recruit police personnel every year

    पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, मान सरकार हर साल करेगी पुलिस मुलाजिमों की भर्ती

     

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को कैबिनेट बैठक की गई। इस दौरान मान सरकार ने बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। बैठक में प्रमुख तौर पर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर चर्चा की गई। इन फैसलों बारे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि अब पंजाब में हर साल 1800 कॉन्स्टबलों और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की जाएगी। हर वर्ष 15 सितंबर से 30 सितंबर तक पुलिस का फिजिकल टेस्ट होगा और पंजाब पुलिस की भर्ती दौरान इश्तिहार भी जारी किया जाएगा।

    कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कई बर्षों से बंद पड़ी एनसीसी में भर्ती प्रक्रिया को भी शुरू किया जा रहा है। सरकार ने एनसीसी की जो सीटें खाली पड़ी थी उन्हें भरने की मंजूरी दी है। एनसीसी की 203 पदों को भरा जाएगा ताकि स्कूल और हायर एजुकेशन के स्टूडेंट स्वयं को फिट रख कर एनसीसी का हिस्सा बन सकें। साथ ही पंजाब कैबिनेट ने पटवारी की 710 पोस्टें भरने की भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मान सरकार ने गैर सिंचाई नहर एक्ट 1878 में शोध किया है। क्रेशर नीति के अंतर्गत सरकार ने 6 महीने की राहत दी है।

  • इंसानियत शर्मसार, 6 वर्षीय बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी काबू

    You are currently viewing इंसानियत शर्मसार, 6 वर्षीय बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी काबू

    Shame on humanity, 6-year-old girl raped by uncle, accused arrested

    इंसानियत शर्मसार, 6 वर्षीय बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी काबू

     

    जालंधरः महानगर में रिश्तों को तार-तार और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के बस्ती शेख स्थित कोट मोहल्ला में एक चाचा ने अपनी ही छह वर्षीय भतीजी के साथ शराबी हालत में दुष्कर्म कर डाला। आरोपी को पकड़ कर परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया है और बच्ची को देर रात सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने घर पर पूजा पाठ का कार्यक्रम रखा था। घर पर प्रीतिभोज भी रखा था। उसी दौरान उनके रिश्तेदार भी वहां आए हुए थे और शराब पीने के बाद अंदर सो रहे थे कि अचानक उनकी बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची की चीखें सुनकर मां कमरे की तरफ भागी। जब अंदर जाकर देखा तो बच्ची संदिग्ध हालत में पड़ी थी और रो रही थी महिला ने तुरंत अपने पति को आवाज लगाई। बच्ची के पिता ने बताया कि फर्श पर खून बिखरा पड़ा था और दरिंदा वहीं पर मौजूद था। जिसे उन्होंने मौके पर ही पकड़ लिया और इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

    दुष्कर्म की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस थाना डिविजन नंबर पांच के एएसआई हरीश कुमार ने बताया कि उन्होंने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा के मेडिकल के लिए भेज दिया है। एएसआई हरीश कुमार ने बताया कि मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • अनजान नंबरों से पहले आई Missed Calls और  अचानक से खाते से निकल गये 50 लाख रुपए

    अनजान नंबरों से पहले आई Missed Calls और  अचानक से खाते से निकल गये 50 लाख रुपए

     

     

    नई दिल्ली :  दिल्ली में सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले एक शख्स को साइबर ठगी का शिकार होना पड़ा। ठगों ने उसके अकाउंट से 50 लाख रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात ये है कि पीड़ित ने किसी से ओटीपी तक साझा नहीं किया था। फिर भी उसके खाते से पैसे निकल गए। मामला 13 नवम्बर का है।

    जानकारी के अनुसार जब पीड़ित अपने घर पर था उसी समय उसके फ़ोन पर अनजान नम्बर से कॉल आया। पीड़ित ने फोन उठाया लेकिन दूसरे तरफ से कोई आवाज़ नहीं आई। इसके बाद अलग- अलग नम्बर से कई बार फोन आते रहे। जिसमें कुछ मिस्ड कॉल थी। हालांकि पीड़ित ने 2-3 बार फ़ोन उठाया भी, लेकिन दूसरी तरफ से कोई आवाज़ नहीं आई।

    पीड़ित का कहना है कि ये सिलसिला करीब एक घंटे तक चलता रहा। उसके बाद उसको फोन पर एक मैसेज आया। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। मैसेज खाते से करीब 50 लाख निकालना का था। व्यक्ति ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस जांच कर रही है। डीसीपी सायबर सेल के मुताबिक पीड़ित को ओटीपी मिला था, चूंकि मोबाइल कॉम्प्रोमाइज हो चुका था इसलिए उसे पता नहीं चला

  • कांग्रेस नेता की फिर फिसली जुबान; बयान में कहा- PM मोदी की हत्या करनी होगी; FIR के निर्देश

    कांग्रेस नेता की फिर फिसली जुबान; बयान में कहा- PM मोदी की हत्या करनी होगी; FIR के निर्देश

     

     

    भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया गया है। एक सभा को संबोधित करते हुए राजा पटेरिया ने कहा- पीएम मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। उनका ये वीडियो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। राजा पटेरिया ने कहा कि कि मोदी जाति,धर्म और भाषा के आधार लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहेगा। इस मामले में एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजा पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

    डॉ. मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने पटेरिया का बयान सुना। इससे स्पष्ट हो रहा है कि ये महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं। इस कांग्रेस की इटली से संबद्ध मुसोलिनी वाली मानसिकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री के खिलाफ बेहद आपतिजनक बयान दिया है। वे इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दे रहे हैं।

    पटेरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे मोदी के बारे में आपत्तिजनक और उकसावे वाले शब्द बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं। मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटेरिया का ये बयान सामने आया है।

  • नशा मुक्ति केंद्र संचालक और साथी पर हमला,पिस्तौल के बल पर लूटपाट के बाद केंद्र में बंद साथी को छुड़ा ले गए आरोपी

    नशा मुक्ति केंद्र संचालक और साथी पर हमला,पिस्तौल के बल पर लूटपाट के बाद केंद्र में बंद साथी को छुड़ा ले गए आरोपी

     

    सोनीपत : खरखौदा शहर के नशा मुक्ति केंद्र में घुसकर दो युवकों ने संचालक और साथी पर हमला कर दिया। हमला करने के साथ वह पिस्तौल के बल पर नकदी, मोबाइल छीन अपने एक साथी को भी छुड़वाकर ले गए। घायल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

    मनौली निवासी सतपाल का कहना है कि उन्होंने खरखौदा में नशा मुक्ति केंद्र खोल रखा है। जिसमें वे अपने साथी हिमांशु के साथ रात को सो रहे थे। रात सवा तीन बजे दो युवक दीवार फांदकर अंदर घुसे और दरवाजा खटखटाया। उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो युवकों ने दरवाजा तोड़ दिया। जिसके बाद उन्होंने पिस्तौल निकालकर उनके ऊपर तान दी और मारपीट करते हुए दस हजार की नकदी, 3 मोबाइल और गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद कुछ समय पहले केंद्र में इलाज के लिए आए रोहतक निवासी मोहित को बाहर निकालने को कहा। उनके मना करने पर उन पर हमला कर घायल करने के बाद मोहित को भी अपने साथ लेकर भाग गए। सतपाल का कहना है कि दोनों को वह जानते है। एक सुमित खरखौदा का रहने वाला है जो कुछ समय पहले उनके नशा मुक्ति केंद्र में ही बंद था, जबकि दूसरा दिल्ली के मुंगेशपुर का रहने वाला गौरव था। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।