Category: NATIONAL

  • जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत के सवाल पर भड़के नीतिश , बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा ,BJP विधायकों पर साधा निशाना

     जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत के सवाल पर भड़के नीतिश , बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा ,BJP विधायकों पर साधा निशाना

     

     

     

    पटना : बिहार के छपरा में जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत होने के मामले में बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायकों ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे की मांग की। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं। जगह-जगह अवैध शराब लोगों को आसानी से मिल जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शराब माफिया पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। इसका खामियाजा लोगों को अपनी जान गवांकर चुकाना पड़ रहा है।

    विधानसभा में जब विपक्षी विधायक प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे थे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्से में आ गए। इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायकों को फटकारते हुए कहा कि ए क्या हो गया, चुप हो जाओ।
    नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सभी पहले शराबबंदी के पक्ष में थे। अब क्या हो गया है?

    दरअसल, बिहार के सारण में इसुआपुर और मशरक थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई। मृतको के परिजनों के अनुसार, मौत शराब पीने से हुई। हालांकि, इस मुद्दे पर प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। बताया जा रहा है कि अभी कई लोग अस्पताल में भी भर्ती हैं। पुलिस के तमाम आला अधिकारी इलाके में पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

    इसके बाद बीजेपी विधायकों ने वॉकआउट कर दिया। बीजेपी के विधायकों ने सदन के बाहर कई मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी का कहना है कि जब तक नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का माइक सदन में बंद करने के मामले में सीएम नीतीश कुमार माफी नहीं मांगते, सदन नहीं चलने देंगे।

  • 12वी की छात्रा पर दो बाइक सवारों ने फेंका तेजाब; जाने कहां घटित हुआ यह दिल दहलाने वाला मामला…

    12वी की छात्रा पर दो बाइक सवारों ने फेंका तेजाब; जाने कहां घटित हुआ यह दिल दहलाने वाला मामला…

    12वी की छात्रा पर दो बाइक सवारों ने फेंका तेजाब; जाने कहां घटित हुआ यह दिल दहलाने वाला मामला…

     

     

    दिल्ली में 12वीं क्लास की एक छात्रा पर दो बाइक सवार युवकों ने तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है बाइक पर सवार दो लड़के आए और लड़की पर तेजाब फेंक पर तेजी से भाग निकले घटना की जानकारी मिलते ही द्वारका मोड पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल अवस्था में छात्रा को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया, वही तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा एक आरोपी को पकड़े जाने की बात भी सामने आ रही है।

  • US का भारत को समर्थन:चीन को दो टूक कहा ‘हमारे सहयोगियों के खिलाफ बढ़ रही चीन की आक्रामकता, हम सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध’

    US का भारत को समर्थन:चीन को दो टूक कहा ‘हमारे सहयोगियों के खिलाफ बढ़ रही चीन की आक्रामकता, हम सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध’

     अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच ताजा संघर्ष के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के भारत के प्रयासों का अमेरिका ने समर्थन किया है।

    अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच ताजा संघर्ष के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के भारत के प्रयासों का अमेरिका ने समर्थन किया है। पेंटागन के प्रेस सचिव पैट राइडर ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हम अपने सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहेंगे। भारत ने जिस तरह से स्थिति को नियंत्रित किया हम उसके प्रयासों का पूरा समर्थन करते हैं। पैट राइडर ने आगे कहा है कि अमेरिका, भारत-चीन सीमा पर चल रही गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया जानती है कि चीन किस तरह से तानाशाही कर सीमा पर अपने बलों को इकट्ठा कर तथाकथित सैन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है।

    हमारे सहयोगियों के खिलाफ भी बढ़ रही चीन की आक्रामकता: अमेरिका
    पैट राइडर ने आगे कहा कि  चीन खुद को मुखर करने की कोशिश में अमेरिकी सहयोगियों और भागीदारों  के खिलाफ भी आक्रामक हो रहा है। उन्होंने कहा कि एलएसी के बाद अब चीन समुद्री सीमा में भी भारत के अलावा अन्य देशों के लिए भी बड़ी चुनौती बन रहा है। हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी सेना की मौजूदगी चिंता का विषय है।

    मंगलवार को अमेरिकी व्हाइट हाउस ने भी जारी किया था बयान
    मंगलवार (स्थानीय समय) को एक प्रेस वार्ता के दौरान भारत-चीन टकराव के मुद्दे पर बात करते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने  कहा कि अमेरिका स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और दोनों पक्षों को विवादित सीमाओं पर चर्चा करने के लिए मौजूदा द्विपक्षीय चैनलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है। करीन जीन-पियरे ने कहा कि हमें खुशी है कि दोनों पक्ष संघर्ष से जल्दी से अलग हो गए। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और भारत और चीन को विवादित सीमाओं पर चर्चा करने के लिए मौजूदा द्विपक्षीय चैनलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

    नौ दिसंबर को हुई थी भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प
    अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र के यांग्त्से में एलएसी पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों का जमावड़ा 9 दिसंबर को देखा गया था। भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सेना को वहां से हटने के लिए कहा और दृढ़ता से उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद हुई झड़प में दोनों पक्षों के सैनिकों को चोटें आईं। झड़प के तत्काल बाद दोनों पक्ष अपने इलाकों में लौट गए। बताया जा रहा है कि चीनी सैनिकों की तरफ से अचानक हुए इस हमले का मुहंतोड़ जवाब दिया गया। जहां भारत की तरफ से 20 सैनिक जख्मी हुए, वहीं चीन के घायल सैनिकों का आंकड़ा लगभग दोगुने से भी ज्यादा बताया जा रहा है।

  • भीषण दुर्घटना; लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस की डीसीएम से हुई टक्कर; हादसे में हुई 6 लोगों की मौत..

    भीषण दुर्घटना; लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस की डीसीएम से हुई टक्कर; हादसे में हुई 6 लोगों की मौत..

     

     

     

     

    फिरोजाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद के नगला खंगार में 61 मेल स्टोन के पास लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस आगे जा रही डीसीएम में घुस गई। स्लीपर बस में सवार छह यात्रियों की मौत हो है। जबकि एक दर्जन लोग घायल हुए है। 9 घायल शिकोहाबाद अस्पताल भेज गए हैं, जबकि बाकी घायल सैफई भेज दिए हैं। मृतक में एक बच्चा, एक महिला और 4 पुरुष शामिल हैं।

  • कैश नही निकला ; तो ATM मशीन ही उठा ले गए चोर, ट्रक में भरकर हुए फरार,जानें कहां पर हुआ ये मामला…

     

     कैश नही निकला ; तो ATM मशीन ही उठा ले गए चोर, ट्रक में भरकर हुए फरार,जानें कहां पर हुआ ये मामला…

     

     

    घटना शनिवार देर रात करीब 2.45 बजे की है. चोरों का एक समूह एटीएम से पैसा लूटने आया था लेकिन जब पैसे नहीं निकले तो पूरी एटीएम मशीन ही चुरा ली और इसे ट्रक पर भरकर फरार हो गया.

    नहीं निकले कैश तो ATM मशीन ही उठा ले गए चोर, ट्रक में भरकर हुए फरार

    नहीं निकले कैश तो ATM मशीन ही उठा ले गए चोर

    बेंगलुरु से ATM चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां चोरों के एक समूह ने पूरे एटीएम को ही पार कर दिया. मामला दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के बेलंदूर का है. चोरों का एक समूह एटीएम से पैसा लूटने आया था लेकिन जब पैसे नहीं निकले तो पूरी एटीएम मशीन ही चुरा ली और इसे ट्रक पर भरकर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात करीब 2.45 बजे की है. चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

    एटीएम बैंक ऑफ बड़ौदा का था. एटीएम के कियोस्क में 3.13 लाख कैश थे. सीसीटीवी फुटेज में चोरों को ट्रक पर एटीएम मशीन ले जाते साफ देखा जा सकता है. बेंगलुरु के बाहरी इलाके में जाकर चोरों एटीएम तोड़कर कैश निकाल लिए और एटीएम को वहीं फेंक दिया. सीसीटीव वीडियो के जरिए पुलिस ने सभी चोरों की पहचान कर ली है. इनमें से पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी 4 अभी फरार हैं. पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है.

    रेवाड़ी में चार पेट्रोल पंप से 1.27 लाख रुपये की लूट

    उधर, चार अज्ञात बदमाशों ने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित चार अलग-अलग पेट्रोल पंप से पिस्तौल के बल पर 1.27 लाख रुपये की नकदी लूट ली. पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार शाम को हुई. पुलिस ने बताया कि एक कार में आए बदमाश शाम सात बजकर 10 मिनट पर सबसे पहले निखरी गांव के समीप एक पेट्रोल पम्प पर पहुंचे. उन्होंने वहां कर्मचारियों को पिस्तौल दिखायी, हवा में दो गोलियां दागी और 40,000 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए.

  • सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीरों से भारत ने खोली चीन की पोल, अरुणाचल सीमा के पास गांवों और सड़कों का निर्माण दिखा

    सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीरों से भारत ने खोली चीन की पोल, अरुणाचल सीमा के पास गांवों और सड़कों का निर्माण दिखा

     

    नई दिल्ली -भारत और चीन के सैनिकों के बीच पिछले सप्ताह हुई झड़प की बात सार्वजनिक होने के एक दिन बाद की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग से सटी भारत-चीन सीमा के किनारे गांवों का निर्माण किया है और पीएलए सेना ने उस तरफ एक सड़क भी बनाई है। भारतीय सेना के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 9 दिसंबर को करीब 300 चीनी सैनिक एक सुनियोजित साजिश के तहत 17,000 फुट ऊंचे पहाड़ की चोटी पर नियंत्रण हासिल करने के लिए एलएसी के पास पहुंचे थे, लेकिन भारतीय सैनिकों ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया।

    इस बीच, झड़प पर चीन का पहला बयान आया है। उसके विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के साथ उसकी सीमा पर हालात ‘स्थिर’ बने हुए हैं।

    जब भारत ने तवांग के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प का मुद्दा उठाया तो चीन ने कहा कि सीमा पर स्थिति स्थिर है।

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, “जहां तक हम समझते हैं, चीन-भारत सीमा पर स्थिति कुल मिलाकर स्थिर है। राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से सीमा मुद्दे पर लगातार बातचीत चल रही है।” हालांकि, चीन ने कहा है कि भारत के साथ उसकी सीमा पर स्थिति स्थिर है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैनिक नौ दिसंबर को एलएसी के पास कंटीली लाठियां लेकर आए थे।

    भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। रक्षा मंत्री द्वारा तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों, सीडीएस और एनएसए के साथ एक बैठक भी बुलाई गई थी। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को झड़प पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश में तवांग से लगभग 35 किमी उत्तर-पूर्व में यांग्त्से में 17,000 फीट की ऊंचाई पर हुई थी।

    एक सूत्र ने बताया कि भारतीय और चीनी दोनों सैनिकों को चोटें आई हैं और घायल भारतीय सैनिकों में से छह को गुवाहाटी के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां किसी के गंभीर रूप से घायल होने या मरने की कोई खबर नहीं है। चीन बार-बार 17,000 फीट ऊंची चोटी पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि भारत का शिखर पर नियंत्रण है, जो सीमा के दोनों ओर एक कमांडिंग व्यू प्रदान करता है।

    अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी पीएलए सेना के बीच तनाव बढ़ने के बाद अब भारतीय वायुसेना के विमान चीनी सेना को फिर से एलएसी का उल्लंघन करने से रोकने के लिए अरुणाचल के आसमान में गश्त कर रहे हैं। वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, चीनी वायुसेना की ओर से किसी भी संभावित हवाई क्षेत्र के उल्लंघन को रोकने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है।

  • ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 सदस्य गिरफ्तार

    You are currently viewing ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 सदस्य गिरफ्तार

    ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 सदस्य गिरफ्तार

     

     

    पठानकोटः सिटी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गे आरोपियों से पुलिस ने तेजधार हथियारों सहित 3 मोबाइल भी बरामद किये हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगदीश चंद्र वासी राम सिंह कालोनी जिला हिसार, रोशन निवासी गांव सोरखी, जिला हिसार, विजय कुमार गांव गंडवाल, जिला सोनीपत, विनोद कुमार (42) गांव मेखरा जिला रोहतक, बजिंद्र निवासी गांव सरोपी जिला हिसार के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते जीआरपी थाना पठानकोट के प्रभारी सरदार सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली है कि ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह के 4-5 लोग पानी की टंकी के पास बैठे हुए हैं। जिसके जीआरपी चौकी पठानकोट कैंट प्रभारी एएसआई पलविंद्र सिंह और एएसआई पलविंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गिरोह में कई सदस्य हैं तथा वह विभिन्न रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करते हैं।

    पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच वहीं गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे भी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्य भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

  • दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने पिता के 32 कर दिये टुकड़े,जानें पूरी खबर..

     दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने पिता के 32 कर दिये टुकड़े,जानें पूरी खबर..

     

     

     

     

    बेंगलुरु : दिल्ली में कुछ हफ्ते पहले श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी ही दिल दहला देने वाली घटना कर्नाटक बागलकोट से सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने पिता की पहले हत्या की और उसके बाद शरीर के 32 टुकड़े कर खुले बोरवेल में फेंक दिया। हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस को बॉडी खोजने में बहुत परेशानी हुई।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    कर्नाटक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विठला कुलाली ने गुस्से से अपने पिता परशुराम कुलाली (53) की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। घटना 6 दिसंबर को कर्नाटक के बागलकोट में घटी है। हत्या करने के बाद भी जब 28 साल के आरोपी का दिल नहीं पसीजा तो उसने अपने पिता के शरीर के 32 टुकड़े कर दिए और उन टुकड़ों को खुले बोरवेल में फेंक दिया।

    पुलिस के मुताबिक, परशुराम अक्सर शराब के नशे में धुत होकर अपने दो बेटों में से छोटे विठला को गालियां देता था। परशुराम की पत्नी और बड़ा बेटा अलग रहते हैं। पिछले मंगलवार को, विठला अपने पिता की गाली सुनने के बाद गुस्सा हो गया। उसने लोहे की रॉड उठाई और कत्ल कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • जयमाला के समय शादी में हो गया बवाल, घराती-बरातियों में जमकर चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल

    जयमाला के वक्त बवाल, घराती-बरातियों में जमकर चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल

    जयमाला के वक्त बवाल, आपस में भिड़े घराती-बराती

    Image Credit Source: Instagram/Rajuraj2794

    सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी समारोह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि जब दुल्हन जयमाला से पहले दूल्हे की आरती उतार रही होती है, तभी बाराती और घराती आपस में भिड़ जाते हैं. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो जाता है. दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाने लगते हैं. हालांकि, शादी में बवाल क्यों मचा, इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन इस वीडियो को देखकर लोग जरूर कह रहे हैं कि शादी जैसे शुभ मुहूर्त पर किसी की इज्जत नहीं उछालनी चाहिए.

    वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन जयमाला के लिए ऊंचाई पर बने एक रिवॉल्विंग प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं. अगले ही पल दुल्हन जैसे ही दूल्हे की आरती उतारती है, तभी नीचे खड़ी भीड़ में लड़ाई शुरू हो जाती है. मेहमान एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाने लगते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मामला एक-दो लोगों से शुरू होता है. फिर देखते ही देखते समारोह जंग के मैदान में तब्दील हो जाता है. हर कोई एक-दूसरे से मारपीट पर उतारू हो जाता है. इस दौरान लोग एक-दूसरे पर कुर्सी तक फेंकने लगते हैं. ऐसे में जयमाला बीच में ही रोकनी पड़ती है.

    यहां देखिए वीडियो, जब जयमाला के बीच जमकर हुई मारपीट

    इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rajuraj2794 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 24 नवंबर को अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 80 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. हालांकि, वीडियो देखने के बाद अधिकांश यूजर्स ने शादी में बवाल मचाने वालों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

  • तवांग झड़प पर राजनाथ सिंह ने ली हाई लेवल मीटिंग हुई खत्म, 12 बजे ससंद में विपक्ष को देंगे जवाब…

    तवांग झड़प पर राजनाथ सिंह ने ली हाई लेवल मीटिंग हुई खत्म, 12 बजे ससंद में विपक्ष को देंगे जवाब…

     

     

    बताया जा रहा है कि बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख राजनाथ सिंह को देश की सभी सीमाओं पर ताजा स्थिति की जानकारी देंगे.जानकारी मिल रही है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में तवांग झड़प पर बयान दे सकते हैं.

    तवांग झड़प पर राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग खत्म, 12 बजे ससंद में देंगे जवाब

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो).

    अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई. इस मीटिंग मेंतीनों सेनाओं के प्रमुखों, सीडीएस, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव और रक्षा सचिव भी मौजूद रहे. अब खबर आई है कि राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे इस मसले पर संसद में बयान देंगे. तवांग सेक्टर में 9 और 11 दिसंबर को हिंसक झड़प हुई थी. इस झड़प में दोनों देशों के जवान घायल हुए हैं.

    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) और आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवाने समेत तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने राजनाथ सिंह से मुलाकात कर देश की सभी सीमाओं पर ताजा स्थिति की जानकारी दी.

    तवांग झड़प पर संसद में बयान देंगे राजनाथ सिंह

    जानकारी मिल रही है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में तवांग झड़प पर दोपहर 12 बजे बयान देंगे. कांग्रेस, आप, आरजेडी और एआईएमआईएम समेत तमाम विपक्षी दलों ने इस अहम विषय पर बहस की मांग उठाई है. आप के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में Suspension Notice दाखिल किया है. वहीं मनोज झा ने रूल 267 के तहत नोटिस दिया है.

    ताकतवर देश के तौर पर उभर रहा भारत- रिजिजू

    तवांग झड़प पर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू का भी बयान सामने आया है. रिजिजू ने कहा है किभारत ताकतवर देश के तौर पर उभर रहा है. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमारा बड़ा मुद्दा रहा है. जब हम अपने प्राचीन इतिहास की बात करते हैं तो उसमें कोई विरोधाभास नहीं होना चाहिए. कृष्ण भगवान तो मथुरा के थे लेकिन रुक्मिणी भिस्मक नगर अरुणाचल की थीं. इसको कनेक्ट करने का काम पीएम मोदी ने किया, इससे ये भी प्रूव होता है कि अरुणाचल कितना पुराना भारत का हिस्सा है.