Category: NATIONAL

  • Social media पर मिल रही शिकायतों पर मोदी सरकार के एविएशन मिनिस्टर सिंधिया का औचिक एक्शन, दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर लिया जायजा…

    Social media पर मिल रही शिकायतों पर मोदी सरकार के एविएशन मिनिस्टर सिंधिया का औचिक एक्शन, दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर लिया जायजा…

     

     

    भीड़-भाड़ की वजह से कई लोग लगातार ही दिल्ली एयरपोर्ट की शिकायतें कर रहे थे. इसी बीच एविएशन मिनिस्टर ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर वहां के हाल चाल जाने.

    भीड़-भाड़ की शिकायतों पर सिंधिया का एक्शन, दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर लिया जायजा

    एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट

    एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को अचानक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे. लगातार भीड़-भाड़ की शिकायतें आने की वजह से सिंधिया ने यह औचक निरीक्षण किया है. यहां पर उन्होंने अधिकारियों से बात की और पूरे एयरपोर्ट का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया. न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें सिंधिया एयरपोर्ट के अधिकारियों से स्टेशन पर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

    सिंधिया ने पिछले एक हफ्ते स्टेक हॉस्डर्स के साथ एक मीटिंग रखी थी जिसमें पैसेंजर्स की ओर से लगातार आ रही फ्लाइट डिले होने की शिकायतों पर चर्चा की गई. यह खासतौर पर दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर ज्यादा परेशानी का सबब बन रही है. इस दौरान मिनिस्ट्री की ओर से एक प्रवक्ता ने कहा था कि ‘हम एयरलाइन्स के साथ पीक ऑवर्स के डिपार्चर्स को रिड्यूज करने की कोशिश में लगे हैं.’ इस पर एविएशन मिनिस्टर ने कहा था कि वह खुद एयरपोर्ट पर जांच व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे.

  • 8 महीने के बच्चे को चोरी कर बेचने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार, बरामद हुआ बच्चा..

    8 महीने के बच्चे को चोरी कर बेचने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार, बरामद हुआ बच्चा..

     8 महीने के बच्चे को चोरी कर बेचने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार, बरामद हुआ बच्चा..

     

    वारदात में शामिल महिलाओं में दो आशा वर्कर

    ढाई लाख रुपए में एक व्यक्ति को बच्चा बेचने का सौदा हुआ था तय 

    हरिद्वार में ज्वालापुर क्षेत्र से चोरी हुआ 8 महीने का बच्चा पुलिस ने बरामद कर लिया है. बच्चा चोरी की वारदात में शामिल सात आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 6 महिलाएं हैं. एसएसपी ऑफिस में डीआईजी गढ़वाल केएस नगन्याल ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया. बच्चा चोरी की इस वारदात में शामिल महिलाओं में दो आशा वर्कर हैं, जिन्होंने ढाई लाख रुपए में एक व्यक्ति को बच्चा बेचने का सौदा तय किया था. शनिवार को मौका पाकर पड़ोस की ही एक महिला सुषमा ने सोते हुए बच्चे को घर से चुरा लिया और दूसरे सहयोगियों की मदद से कांगड़ी में रहने वाले अमित को बेच दिया.

     

     

  • पहली बार सेना को मिलेंगी लेडी Marcos Commando ! हवा, पानी, जमीन… हर जगह दिखेंगी ये महिला कमांडो…

    पहली बार सेना को मिलेंगी लेडी Marcos Commando ! हवा, पानी, जमीन… हर जगह दिखेंगी ये महिला कमांडो…

     

    महिलाओं को अब भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना की स्पेशल फोर्सेज में मार्कोस कमांडो के तौर पर सेवाएं देने का मौका मिलेगा. नौसेना ने इसके लिए मंजूरी देने का फैसला किया है.

    पहली बार सेना को मिलेंगी लेडी Marcos! हवा, पानी, जमीन... हर जगह दिखेंगी ये कमांडो

    नौसेना तैयार करेगी महिला मार्कोस (सांकेतिक तस्वीर)

    भारतीय नौसेना ने इतिहास में पहली बार महिलाओं को स्पेशल फोर्सेज में शामिल होने की इजाजत देने का फैसला किया है. इस तरह अब महिलाएं भी एलीट स्पेशल फोर्सेज में शामिल हो पाएंगी. ये एक ऐसी पहल है, जिसके जरिए पहली बार महिलाएं तीनों सेनाओं में कमांडो के तौर पर अपनी सर्विस दे पाएंगी. इस मामले की जानकारी रखने वाले वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. महिलाएं पहले से ही तीनों सेनाओं में अलग-अलग पदों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. ऐसे में उनका Commando बनना देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक नया कदम होगा.

    कौन होते हैं Marcos Commando?

    मार्कोस को इस तरह से ट्रेंड किया जाता है कि वे समुद्र, आसमान और जमीन तीनों पर मिशन को अंजाम दे सकें. ये कमांडो दुश्मन के जहाजों, उनके ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर छिप कर हमला करने में माहिर होते हैं. इन कमांडो की ट्रेनिंग इस तरह से होती है कि ये नौसेना को सपोर्ट देते हुए टोही मिशनों को अंजाम देते हैं. समुद्री हालातों में आतंकियों से लड़ने में भी इन्हें महारत होती है. मार्कोस कमांडो को कश्मीर के वूलर झील एरिया में आतंक विरोधी अभियान के लिए तैनात किया गया है.

    थल सेना, वायुसेना और नौसेना की स्पेशल फोर्सेज में कुछ सबसे बेहतरीन सैनिक शामिल होते हैं. इन्हें कड़ी ट्रेनिंग से होकर गुजरना होता है. स्पेशल फोर्सेज के ये कमांडो किसी भी हालात में तेजी से कार्रवाई करने के लिए ट्रेंड होते हैं. यही वजह है कि शुरू से ही इसमें सिर्फ पुरुषों को ही जगह दी जा रही थी.

    अग्निवीरों को भी मिलेगा मार्कोस बनने का मौका

    नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, ‘नौसेना में शामिल महिलाएं अब मरीन कमांडो (Marcos) बन पाएंगी, अगर वे इसे चुनना चाहती हैं और इसका लिए क्राइटेरिया को पूरा करती हैं. ये सच में भारतीय सैन्य इतिहास में एक शानदार पल है. लेकिन किसी को भी सीधे स्पेशल फोर्सेज यूनिट में नहीं भेजा जाता है. लोगों को इसके लिए खुद आगे आना होता है.’

    वहीं, एक अन्य अधिकारी ने इस मामले पर कहा, ‘खुद से मार्कोस कमांडो बनने के लिए आगे आने का विकल्प महिला अधिकारियों और नाविकों दोनों को है, जो अगले साल अग्निवीर के तौर पर सर्विस में शामिल होंगे.’ एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘स्पेशल ऑपरेशन से लेकर वॉरशिप की ड्यूटी तक, नौसेना में कोई भी विंग महिलाओं को काम करने से नहीं रोकता है. इसने खुद को पूरी तरह से जेंडर-न्यूट्रल बना लिया है.’

     

  • सुखविंदर सुक्खू के सिर सजा हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री का ताज, राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में ली शपथ

    सुखविंदर सुक्खू के सिर सजा हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री का ताज, राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में ली शपथ

     

     

    शिमला : सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। शिमला के रिज मैदान में राहुल गांधी समेत पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में उन्होंने रविवार को सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सीएम पद की शपथ दिलाई है जबकि मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री बने हैं।

    कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। सुखविंदर सुक्खू ने शपथ ग्रहण करने के बाद कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जनता का भी आभार जताया। बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐलान करते हुए कहा था कि हिमाचल के नए सीएम और उपमुख्यमंत्री का रविवार को शपथ लेंगे।

    दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री पद की वस्तुत: दावेदारी करने वाली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कुछ अन्य नेताओं की पुरजोर लामबंदी के बीच शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। मीटिंग के बाद शुक्ला ने बताया कि विधायकों की राय के आधार पर अलाकमान ने फैसला किया है कि सुक्खू मुख्यमंत्री और अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। अग्निहोत्री पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे।

  • तरनतारन: सरहाली कलां पुलिस स्टेशन में रविवार को बम मिलने के बाद पहुंची बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, NIA ने 7 संदिग्धों को दबोचा…

    तरनतारन: सरहाली कलां पुलिस स्टेशन में रविवार को बम मिलने के बाद पहुंची बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, NIA ने 7 संदिग्धों को दबोचा…

     

    तरनतारन : तरनतारन के सरहाली कलां पुलिस स्टेशन में रविवार को बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) के सदस्य पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। आतंकी हमले के अलर्ट के बीच तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे आरपीजी (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) से हमला किया गया था। यह सात महीने में दूसरा आरपीजी अटैक है। जिस वक्त यह हमला हुआ उस समय एसएचओ समेत आठ से दस पुलिसकर्मी थाने में मौजूद थे। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि थाने से सटे सांझ केंद्र की इमारत की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

    घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने माना था कि यह आतंकी हमला है। हमले में इस्तेमाल आरपीजी एक सैन्य-ग्रेड हार्डवेयर है, जिसे रॉकेट लांचर से दागा गया था। इसे पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया है। उन्होंने कहा, बीएसएफ और केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से पंजाब पुलिस मामले की जांच करेगी। इस बीच, एनआईए ने भी जांच शुरू कर दी है। एनआईए ने इस मामले में सात संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है।

  • ब्रेकिंग न्यूजः अब लुधियाना में दुकानदार पर चली गोलियां, बाल-बाल बचा दुकानदार, पीड़ित ने पत्नी पर लगाया आरोप… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः अब लुधियाना में दुकानदार पर चली गोलियां, बाल-बाल बचा दुकानदार, पीड़ित ने पत्नी पर लगाया आरोप… पढ़ें पूरी खबर

    Breaking News: Bullets fired at the shopkeeper in Ludhiana, the shopkeeper narrowly escaped, the victim accused the wife… read full news

    ब्रेकिंग न्यूजः अब लुधियाना में दुकानदार पर चली गोलियां, बाल-बाल बचा दुकानदार, पीड़ित ने पत्नी पर लगाया आरोप… पढ़ें पूरी खबर

     

    लुधियाना: पंजाब में लगातार बढ़ रहे अपराध और आए दिन हो रही गोलीबारी और हत्याओं की घटनाओं से जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को लुधियाना के अंतर्गत आते मुंडियां कलां में सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों द्वारा दुकानदार पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें दुकानदार बाल-बाल बच गया और गोलियां दीवार पर लगीं। वहीं पीड़ित पीड़ित दुकान ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते कहा कि पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं, यह हमला उसी ने कराया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इससंबंधी जानकारी देते पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि वह अमृतसर का रहने वाला है। उसकी लुधियाना में पार्टस बनाने की दुकान है। उसकी पत्नी के उसकी मौसी के बेटे से अवैध संबंध थे। इस बात का उसे पता चल गया। इसके बाद उसने जब पत्नी से इस संबंध के बाद में पूछा तो वह उससे बहसबाजी करने लगी। इसी बात की रंजिश रखकर आज उस पर जानलेवा हमला उन्हीं लोगों ने किया है।

    पीड़ित अजय ने कहा कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। इतने में 3 लोग दुकान के बाहर आए उनमें से दो लोग दुकान के अंदर आ गए और एक युवक बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। दुकान में आए लोगों के हाथ में पिस्टल थी। पिस्टल देखते ही उसने उन्हें धक्का दे दिया। जब उसने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पीड़ित व्यक्ति ने बताया किये घटना चंडीगढ़ रोड के जी.टी.बी नगर की है। आरोपियों द्वारा गोलियां चलाने के बाद इलाके में सहम पाया जा रहा है।

  • भारत ने एक बार फिर दोस्ती निभाते हुए रूसी तेल पर G7 देशों के फैसले का नहीं किया समर्थन

    भारत ने एक बार फिर दोस्ती निभाते हुए रूसी तेल पर G7 देशों के फैसले का नहीं किया समर्थन

     

    नई दिल्ली : रूस ने जी-7 देशों और उनके सहयोगियों के रूसी तेल पर प्राइस कैप लगाने का समर्थन नहीं करने के भारत के फैसले का स्वागत किया है। रूसी उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने रूस में भारतीय राजदूत पवन कपूर के साथ अपनी बैठक के दौरान बयान दिया।

    रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उप-प्रधानमंत्री ने रूसी तेल पर प्राइस कैप लगाने का समर्थन नहीं करने के भारत के फैसले का स्वागत किया, जिसकी घोषणा पांच दिसंबर को जी7 देशों और उनके सहयोगियों द्वारा की गई थी। इससे पहले सितंबर में जी-7 देशों ने रूस से तेल आयात पर प्राइस कैप लगाने पर सहमति जताई थी।

    बयान के मुताबिक, नोवाक ने कहा कि रूस ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति के लिए अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से निभा रहा है और ऊर्जा संकट के बीच पूर्व-दक्षिण के देशों को ऊर्जा निर्यात कर रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि साल 2022 के पहले आठ महीनों में भारत को रूसी तेल आयात बढ़कर 16.35 मिलियन टन पहुंच गया। विशेष रूप से, यूक्रेन युद्ध के बावजूद भारत ने रूस से तेल आयात करना जारी रखा।

    बता दें, इस साल गर्मियों के दौरान भारत को तेल की आपूर्ति के मामले में रूस दूसरे स्थान पर था। इसके अलावा, रूस से तेल उत्पादों और कोयले की आपूर्ति में भी बढ़ोतरी हुई है।

  • CBSE; 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरु होंगी,जनवरी में होगें प्रैक्टिकल

    CBSE; 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरु होंगी,जनवरी में होगें प्रैक्टिकल

    नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने की तारीख तो बताई है लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर परीक्षाओं की डेटशीट जारी नहीं की है। बोर्ड का कहना है कि जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए विषयवार डेटशीट जारी की जाएगी। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनवरी माह से 10वीं एवं 12वीं के प्रैक्टिकल शुरू कर दिए जाएंगे। सीबीएसई बोर्ड ने प्रैक्टिकल को लेकर एक आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। सीबीएसई के नोटिस के मुताबिक प्रैक्टिकल, 1 जनवरी 2023 से शुरू होगें। प्रैक्टिकल की अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जा सकते हैं। बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है कि वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं, इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट असेसमेंट 1 जनवरी 2023 से शुरू होने हैं।

    वहीं आईसीएसई बोर्ड की बात करें तो कक्षा 10 के लिए इसकी परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। वहीं आईसीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी।

    सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों के साथ साथ देश भर में फैले अपने स्कूलों को भी दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक छात्रों को प्रैक्टिकल के शेड्यूल के मुताबिक स्कूलों में उपस्थित होना होगा। सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल देने का दूसरा अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। ऐसे में यह जरूरी है कि छात्र तय तिथि पर प्रैक्टिकल्स में शामिल हो। सभी छात्रों को उनके स्कूलों द्वारा प्रैक्टिकल की तारीख और प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

    कोरोना महामारी के कारण बीते वर्ष दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की गई थी। हालांकि इस वर्ष ऐसा नहीं है। इस बार बोर्ड परीक्षाएं कोरोना काल से पहले की ही तरह सामान्य तौर पर आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सीबीएसई ने बोर्ड ने सभी संबंधित स्कूलों को 1 जनवरी से शुरू हो रहे प्रैक्टिकल तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लेने के स्पष्ट निर्देश भी जारी किए हैं।

    सीबीएसई बोर्ड का कहना है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जल्दी ही जारी की जाएगी। सीबीएसई का कहना है कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही टाइम-टेबल जारी किया जाएगा। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि उन्हें किसी भी अन्य डेट शीट या सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली जानकारी से भ्रमित नहीं होना चाहिए। किसी भी जानकारी की पुष्टि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी , छात्रों के साथ मेट्रो में सफर के दौरान की बातचीत…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी , छात्रों के साथ मेट्रो में सफर के दौरान की बातचीत…

     

    नागपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नागपुर रेलवे स्टेशन से नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे नागपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया और प्रीमियम ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगी। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस का रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में ठहराव है।

    वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रीडम पार्क से खपरी तक नागपुर मेट्रो की यात्रा की। उन्होंने इस दौरान छात्रों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने नागपुर मेट्रो के फ्रीडम पार्क स्टेशन पर अपना टिकट खरीदा। बता दें, पहली “वंदे भारत एक्सप्रेस” ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी।

    इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, रेल मंत्री रावसाहेब दानवे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।

  • मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रोफेसर को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर 10 फुट दूर गिरे प्रोफेसर, CCTV में खौफनाक घटना कैद

    मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रोफेसर को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर 10 फुट दूर गिरे प्रोफेसर, CCTV में खौफनाक घटना कैद

     

    गाजियाबाद : गाजियाबाद की एक सोसायटी में मॉर्निंग वॉक कर रहे प्रोफेसर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी दी है। इसके बाद बेकाबू कार ने पार्किंग में खड़ी कई और बाइकों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। प्रोफेसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

    सोसाइटी के अंदर टक्कर इतनी तेज थी की प्रोफेसर 10 फीट दूर जा कर गिरे। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की आम्रपाली एम्पायर सोसाइटी में ये हादसा 3 दिसंबर को हुआ, लेकिन इस मामले में प्रोफेसर पंकज गोयल की पत्नी सुकीर्ति गोयल ने 8 दिसंबर को एफआईआर कराई है। 3 दिसंबर की सुबह 7 बजे पंकज गोयल, पत्नी सुकीर्ति गोयल व एक अन्य रेजिडेंट्स के साथ सोसाइटी के अंदर मॉनिर्ंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान एक कार तेजी से गेट के अंदर घुसती है और सड़क के सबसे दाएं तरफ चल रहे पंकज गोयल को टक्कर मार देती है।