कैश नही निकला ; तो ATM मशीन ही उठा ले गए चोर, ट्रक में भरकर हुए फरार,जानें कहां पर हुआ ये मामला…

 

 कैश नही निकला ; तो ATM मशीन ही उठा ले गए चोर, ट्रक में भरकर हुए फरार,जानें कहां पर हुआ ये मामला…

 

 

घटना शनिवार देर रात करीब 2.45 बजे की है. चोरों का एक समूह एटीएम से पैसा लूटने आया था लेकिन जब पैसे नहीं निकले तो पूरी एटीएम मशीन ही चुरा ली और इसे ट्रक पर भरकर फरार हो गया.

नहीं निकले कैश तो ATM मशीन ही उठा ले गए चोर, ट्रक में भरकर हुए फरार

नहीं निकले कैश तो ATM मशीन ही उठा ले गए चोर

बेंगलुरु से ATM चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां चोरों के एक समूह ने पूरे एटीएम को ही पार कर दिया. मामला दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के बेलंदूर का है. चोरों का एक समूह एटीएम से पैसा लूटने आया था लेकिन जब पैसे नहीं निकले तो पूरी एटीएम मशीन ही चुरा ली और इसे ट्रक पर भरकर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात करीब 2.45 बजे की है. चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

एटीएम बैंक ऑफ बड़ौदा का था. एटीएम के कियोस्क में 3.13 लाख कैश थे. सीसीटीवी फुटेज में चोरों को ट्रक पर एटीएम मशीन ले जाते साफ देखा जा सकता है. बेंगलुरु के बाहरी इलाके में जाकर चोरों एटीएम तोड़कर कैश निकाल लिए और एटीएम को वहीं फेंक दिया. सीसीटीव वीडियो के जरिए पुलिस ने सभी चोरों की पहचान कर ली है. इनमें से पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी 4 अभी फरार हैं. पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है.

रेवाड़ी में चार पेट्रोल पंप से 1.27 लाख रुपये की लूट

उधर, चार अज्ञात बदमाशों ने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित चार अलग-अलग पेट्रोल पंप से पिस्तौल के बल पर 1.27 लाख रुपये की नकदी लूट ली. पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार शाम को हुई. पुलिस ने बताया कि एक कार में आए बदमाश शाम सात बजकर 10 मिनट पर सबसे पहले निखरी गांव के समीप एक पेट्रोल पम्प पर पहुंचे. उन्होंने वहां कर्मचारियों को पिस्तौल दिखायी, हवा में दो गोलियां दागी और 40,000 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *