Category: NATIONAL

  • जहरीला फल खाने से वजह से दर्जनभर बच्चों की सेहत बिगड़ी, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद करवाया गया अस्पताल में भर्ती

     जहरीला फल खाने से वजह से दर्जनभर बच्चों की सेहत बिगड़ी, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद करवाया गया अस्पताल में भर्ती

    ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रवासी मजदूरों के 12 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अधिकारियों ने घटना के बारे में बताया कि लालसिंघी गांव में बच्चों ने कल शाम अपने माता-पिता के काम पर जाने के दौरान पास के जंगल से कुछ जहरीले फल खा लिए। अधिकारियों का कहना है कि इन बच्चों की उम्र 3 से 9 साल के बीच की है।

    अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास चौहान ने कहा कि जब बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया तो उनकी हालत गंभीर थी। लेकिन उचित दवा के बाद अब वे स्थिर हैं।

  • बेंगलुरु से लखनऊ जा रही Air Asia विमान की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्या रही वजह..

    बेंगलुरु से लखनऊ जा रही Air Asia विमान की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्या रही वजह..

    नई दिल्ली : बेंगलुरू से लखनऊ जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट ने आज तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 10 मिनट बाद केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की। फ्लाइट ने शनिवार सुबह करीब पौने 7 बजे उड़ान भरी थी और इसे लखनऊ में सुबह 9 बजे लैंड करना था। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इसे ग्राउंडेड कर दिया गया।

    घटना की पुष्टि करते हुए एआईएक्स कनेक्ट के प्रवक्ता ने कहा, ‘बेंगलुरु से लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट i5-2472 को एक मामूली तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। इस वजह से फ्लाइट बेंगलुरु लौट आई।’ प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।’ वहीं अन्य फंक्शन को ठीक करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

    लैंडिंग से पहले एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था। ताकि कोई हादसा होने पर उसे नियंत्रित किया जा सके। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के इंजन-2 में ऑयल तेजी से कम हो रहा था। देखने पर पता चला कि दूसरे इंजन से तेल लीक हो रहा है। इंजन का तेल घटकर 8 Qts हो गया था, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया।

  • पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल सिंह के समर्थक के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल सिंह के समर्थक के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर… पढ़ें पूरी खबर

    Big action of Punjab government, cancellation of arms license of Amritpal Singh’s supporter… read full news

    पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल सिंह के समर्थक के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर… पढ़ें पूरी खबर

     

    चंडीगढ़ः अजनाला कांड के बाद पंजाब सरकार अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जिसके तहत पुलिस प्रशासन ने शनिवार को अमृतपाल के दो साथियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिये हैं। ये लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से ही जारी किए गए थे। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ और रामबन के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अमृतपाल सिंह के दो बॉडीगार्ड्स के जारी हथियारों के लाइसेंस को रद्द कर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने अमृतपाल सिंह के जिन दो साथियों पर कार्रवाई की है उनमें 19 सिख रेजिमेंट से रिटायर्ड सैनिक वरिंदर सिंह और 23 बख्तरबंद पंजाब से रिटायर्ड सैनिक तलविंदर सिंह का नाम शामिल है। वरिंदर सिंह को पंजाब पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। बीते दिन खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने वाले कम से कम 6 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया था। इसके लिए केंद्र सरकार ने अनुरोध किया था।

    इस संबंधई जानकारी देते सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि विदेशों से संचालित किए जा रहे 6 से 8 यूट्यूब चैनल पिछले 10 दिनों में ‘ब्लॉक’किए गए हैं। बता दें कि अजनाला कांड के बाद पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही हैं। अजनाला में हुई हिंसा दौरान अमृतपाल सिंह के साथियों के हथियारों को लेकर जांच जारी है।

  • स्नैपचैट पर रील बनाते समय भाखड़ा नहर में डूबे युवकों के शव बरामद, आखिरी पलों का वीडियो आया सामने

    You are currently viewing स्नैपचैट पर रील बनाते समय भाखड़ा नहर में डूबे युवकों के शव बरामद, आखिरी पलों का वीडियो आया सामने

    Bodies of youths drowned in Bhakra canal recovered while making reel on Snapchat, video of last moments surfaced

    स्नैपचैट पर रील बनाते समय भाखड़ा नहर में डूबे युवकों के शव बरामद, आखिरी पलों का वीडियो आया सामने

     

    शिमलाः रोपड़ के रंगीलपुर पुल के पास सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसलने से भाखड़ा नहर में 5 दिन पहले डूबे दोनों युवकों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। दरअसल, दोनों युवक हिमाचल के रहने वाले थे, जो रोपड़ के रंगीलपुर पुल के पास सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और दोनों डूब गए। मृतकों की पहचान सुमित और विराज के रूप में हुई है, जो शिमला के रोहड़ू के रहने वाले थे।

    मिली जानकारी के अनुसार, सुमित मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। और विराज अपने दोस्त को मिलने 5 मार्च शनिवार को खरड़ गया था। रविवार सुबह दोनों घूमने मोटर साइकिल पर भाखड़ा नहर रंगीलपुर के पास गए थे। इनके साथ तीसरा साथी अमन निवासी बिहार भी था। स्नैपचैट रील बनाते व सेल्फी लेते समय सुमित का पैर अचानक फिसल गया, जिसको बचाने के चक्कर में विराज ने उसका हाथ पकड़ा तो उसका पैर भी फिसल गया और दोनों नहर के तेज पानी के बहाव में बह गए।

    वहीं तीसरे साथी ने उन्हें बचाने के लिए शोर मचाया तो पुल के साथ स्थित ख्वाजा मंदिर में सुबह सेवा करने आए एक युवक तथा होमगार्ड के जवानों ने रस्सी की मदद से दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक नहर के तेज पानी के बहाव में बह गए। वहीं, पुलिस ने आज दोनों युवकों के शवों को बरामद कर लिया है।

  • सतीश कौशिक की मौत आई शक के घेरे में! Delhi Police ने बनाई मेहमानों की लिस्ट- फार्म हाउस से मिली संदिग्ध ‘दवाएं’

    सतीश कौशिक की मौत आई शक के घेरे में! Delhi Police ने बनाई मेहमानों की लिस्ट- फार्म हाउस से मिली संदिग्ध ‘दवाएं’

    मुंबई : एक्टर सतीश कौशिक की अचानक मौत से सभी सदमे में हैं। सतीश कौशिक दिल्ली में एक फार्म हाउस पर पार्टी कर रहे थे। उसी वक्त उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और 9 मार्च को उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में सतीश कौशिक की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस को फार्म हाउस से आपत्तिजनक दवाओं के पैकेट मिले हैं। अब पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इनका संबंध सतीश कौशिक की मौत से तो नहीं है।

    सतीश कौशिक की मौत पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि अभी पूरी डिटेल के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे सही तरह से पता चल पाएगा कि आखिर मौत की वजह क्या था। जिला पुलिस की क्राइम टीम ने दिल्ली के साउथ वेस्ट में स्थित फार्म हाउस की तलाशी ली, जहां होली पार्टी का आयोजन किया गया था। क्राइम टीम को मौके से कुछ दवाएं मिली हैं। अब जांच की जा रही है कि आखिर किसने इन दवाओं का इस्तेमाल किया? उनसे सतीश कौशिक का कोई संबंध तो नहीं है। इस सब की जांच की जा रही है।

    आपको बता दें ये पार्टी दिल्ली के एक बिजनेसमैन के फार्म हाउस पर आयोजित की गई थी। पुलिस अब पार्टी में शामिल 10-12 मेहमानों की लिस्ट को खंगाल रही है। वहीं पार्टी में शामिल बिजनेसमैन इस मामले में वांटेड की लिस्ट में शामिल है। आपको बता दें एक्टर सतीश कौशिश इस पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली आए थे। सतीश कौशिक जिस दोस्त के फार्म हाउस पर पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे उसका नाम विकास मालू है। दिल्ली के बिजवासन में इसका फार्म हाउस है। विकास मालू पर सालों पुराना एक रेप केस था, जिसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।

  • पत्नी द्वारा पति की हत्या कर शव को घर में जलाने की कोशिश, शातिर इतनी की पुलिस को रोकने के लिए दरवाजे में लगा दिया करंट

     पत्नी द्वारा पति की हत्या कर शव को घर में जलाने की कोशिश, शातिर इतनी की पुलिस को रोकने के लिए दरवाजे में लगा दिया करंट

     

    जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत ओल्ड सुभाष कॉलोनी में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसके शव को घर में ही जलाने की कोशिश की। महिला ने खुद को घर में कैद कर लिया और पुलिस को घर के अंदर दाखिल होने से रोकने के लिए दरवाजे पर बिजली का करंट दौड़ा दिया। महिला लाठी लेकर छत पर चढ़ गई और पड़ोसियों को धमकाया। पुलिस बड़ी मुश्किल से घर के अंदर दाखिल हुई, जहां से उसके पति अमरनाथ सिंह का अधजला शव बरामद किया गया।

    अमरनाथ सिंह ट्रांसपोर्टिंग और रियल इस्टेट के बिजनेस से जुड़े थे। हत्या की आरोपी उनकी पत्नी मीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    ओल्ड सुभाष कॉलोनी लाइन नंबर 3 सी स्थित मकान में रहने वाले मीरा सिंह और अमरनाथ सिंह के दो बच्चे हैं, जो पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में पुणे और बेंगलुरु में रहते हैं। पड़ोसियों के मुताबिक मीरा सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। बीती रात उनके घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को किसी अनहोनी का संदेह हुआ। पता चला कि अमरनाथ सिंह चार-पांच दिनों से घर के बाहर नहीं आए हैं।

    पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुणे में रहने वाले उनके बेटे को दी। उनके बेटे ने जमशेदपुर पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद उलीडीह और मानगो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो मीरा सिंह हंगामा करने लगी। वह लाठी लेकर छत पर चढ़ गईं और लोगों को धमकाने लगीं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने घर में बिजली का करंट दौड़ा दिया।

    बाद में पुलिस ने इलाके की बिजली कटवाने के बाद घर में प्रवेश किया तो अमरनाथ सिंह का अधजला शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • भारत-पाक सरहद पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया किया गिरफ्तार

    You are currently viewing भारत-पाक सरहद पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया किया गिरफ्तार

    BSF arrested a Pakistani intruder on Indo-Pak border

    भारत-पाक सरहद पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया किया गिरफ्तार

     

    फिरोजपुरः भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ को जवानों ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी “घुसपैठिये”को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए घुसपैठिए से बीएसएफ के जवानों ने 100 पाकिस्तानी रुपए और सिगरेट व माचिस की दो-दो डिब्बियां भी बरामद की हैं। फिलहाल  सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों का एक संयुक्त दल उससे पूछताछ कर रहा है और जल्द उसे अगली कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

    बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि घुसपैठिये ने 9-10 मार्च की दरमियानी रात सीमा पार की और राज्य के फिरोजपुर सेक्टर में ‘तीरथ’सीमा चौकी क्षेत्र से भारत में प्रवेश किया। प्रवक्ता ने बताया कि‘‘प्रारंभिक पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि वह पाकिस्तान के खैबर जिले का रहने वाला है।’’बता दें कि यह घटना एक दिन पहले बीएसएफ द्वारा एक बांग्लादेशी और एक पाकिस्तानी नागरिक को इसी तरह पंजाब में इस सीमा पर पकड़े जाने के बाद सामने आई है।

  • लुधियाना में बेखौफ चोर, एडिशनल सेशन जज की कोठी को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing लुधियाना में बेखौफ चोर, एडिशनल सेशन जज की कोठी को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

    Fearless thief in Ludhiana, targetted additional session judge’s house, police engaged in investigation

    लुधियाना में बेखौफ चोर, एडिशनल सेशन जज की कोठी को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

     

    लुधियानाः लुधियाना में चोरों के हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते थाना डिवीजन नंबर-8 के अन्तर्गत आती एडिशनल सेशन जज की कोठी में पेश आया है। जहां चोरों ने एडिशनल जज की कोठी में घुस कर बाथरुम से नल और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी पुलिस को दिये बयानों में जज रवदीप हुंदल के गनमैन सरदूल सिंह ने कहा कि जज रवदीप हुंदल माल रोड स्थित कोठी नंबर 5 में रहते हैं। 6 मार्च को जज छुटि्टयां होने के कारण चंडीगढ़ चले गए थे। 9 मार्च को जब वह वापस आए तो कोठी में सारा सामान बिखरा मिला। कोठी में बने बाथरुम से अज्ञात चोर गीजर व कई टूंटियां आदि चुरा कर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    वहीं इलाके में चोरों द्वारा जज की कोठी को निशाना बनाना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाता है सेशन जज की कोठी तक इलाका में सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की पुलिस किस तरह राखी कर पाएगी। इलाका पुलिस मुताबिक मामले की जांच जा रही है। इलाके में आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

  • सनकी प्रेमी की करतूत सुन सहर गए लोग, महिला डॉक्टर को चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

     सनकी प्रेमी की करतूत सुन सहर गए लोग, महिला डॉक्टर को चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

     

    जम्मू : जम्मू के जानीपुर क्षेत्र में एक महिला चिकित्सक की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास किया और खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    मृतका की पहचान जम्मू के तल्लब तिल्लो निवासी सुमेधा शर्मा (27) जबकि आरोपी की पहचान पंपोश कॉलोनी निवासी जौहर गनई (30) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपी ने किचन में रखे हुए चाकू से वारकर अपने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।

    यह घटना तब सामने आई जब आरोपी के एक रिश्तेदार ने पुलिस को सूचित किया कि जौहर गनई ने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि वह कुछ निजी मुद्दों के कारण सुसाइड करने जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जम्मू के जानीपुर में जौहर के घर गई।

    पुलिस यहां पहुंची तो देखा कि घर का मेन गेट अंदर से बंद है। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची जहां सुमेधा का शव खून से लथपथ पड़ा था। आरोपी के पेट में चाकू से वार के निशान थे। पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन सुमेधा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम के सामने हिंदू मंदिरों पर हमले का मुद्दा उठाया…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम के सामने हिंदू मंदिरों पर हमले का मुद्दा उठाया…

     

    नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ मुलाकात के दाैरान कई अहम मुद्दों पर वार्ता हुई। मोदी ने मुलाकात के दाैरान ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हुए हमलों और भारतीयों की सुरक्षा का जिक्र किया।

    इस पर एंथनी ने सुरक्षा का आश्वासन दिया। इससे पहले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘सुरक्षा सहयोग हमारी रणनीति का महत्वपूर्ण स्तंभ है। इंडो पैसेफिक क्षेत्र में हम लोग आपसी सहयोग बढ़ाएंगे। इसपर चर्चा हुई है। रक्षा के क्षेत्र में हमने पिछले कुछ सालों में उल्लेखनीय समझौते किए हैं।’

    मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, “यह अफसोस की बात है कि पिछले कुछ हफ्तों से ऑस्ट्रेलिया से मंदिरों पर हमले की लगातार खबरें आ रही हैं, मैंने ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले की खबरें देखी हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे खबरें भारत में सभी लोगों को चिंतित करती हैं, मैंने इस बारे में पीएम एंथनी अल्बनीज को बता दिया है और उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई उनके लिए प्राथमिकता है।” ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। आज वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अल्बानीज ने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा बहुत अच्छे से स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया और भारत अच्छे दोस्त हैं और पार्टनर भी हैं। हम रोज अपने संबंध को और मजबूत कर रहे हैं। इसके बाद पीएम अल्बानीज ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की।