Category: NATIONAL

  • दिल्ली सरकार की कैबिनेट में  2 नए मंत्री हुए शामिल,  जैन और सिसोदिया की जगह आतिशी और साैरभ भारद्वाज ने ली शपथ

    दिल्ली सरकार की कैबिनेट में  2 नए मंत्री हुए शामिल,  जैन और सिसोदिया की जगह आतिशी और साैरभ भारद्वाज ने ली शपथ

    नई दिल्ली -दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में वीरवार को दो नए मंत्रियों की एंट्री हुई। विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली। आतिशी को शिक्षा, पीडब्लूडी, बिजली और पर्यटन विभाग मिला है जबकि सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, शहरी विकास, जल और उद्योग विभाग मिला है।

    इससे पहले दिल्ली एलजी हाउस में सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने मंत्री पद की शपथ ली। दरअसल, मनीष सिसोदिया को दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था, जबकि सत्येंद्र जैन पहले से ही भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने और सत्येंद्र जैन ने मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों के इस्तीफों के बाद केजरीवाल की कैबिनेट में सिर्फ चार मंत्री रह गए थे, ऐसे में केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना को मंत्री बनाने की सिफारिश एलजी को भेजी थी।

  • ऑस्ट्रेलिया के PM के साथ IND-AUS का टेस्ट मैच का लुत्फ उठा रहे है प्रधानमंत्री मोदी …

    ऑस्ट्रेलिया के PM के साथ IND-AUS का टेस्ट मैच का लुत्फ उठा रहे है प्रधानमंत्री मोदी …

     

    नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्टेलियाई पीएम एंथनी अल्‍बनीज के साथ टेस्ट मैच देखने पहुंचे हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने एक खास रथ से स्टेडियम का जायजा भी लिया।

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज पहले दिन का खेल देखेंगे। मैच से पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के कप्तान को सम्मानित किया और उन्हें खास टेस्ट मैच की खास टोपी भी दी। इसके बाद एक खास गाड़ी में दोनों नेताओं ने स्टेडियम का एक चक्कर भी लगाया। इस दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा है।

  • राहुल पर BJP के रविशंकर प्रसाद ने किया पलटवार , ‘मर्यादा, शालीनता और लोकतांत्रिक शर्म… सब भूल गए’ राहुल…

     राहुल पर BJP के रविशंकर प्रसाद ने किया पलटवार , ‘मर्यादा, शालीनता और लोकतांत्रिक शर्म… सब भूल गए’ राहुल…

     

     

    Rahul Gandhi News: बीजेपी ने कहा कि ब्रिटेन में राहुल गांधी ने भारत के लोकतंत्र, भारत की राजनीति, भारत की संसद, भारत की न्यायिक प्रणाली को शर्मसार करने की कोशिश की है.

     

    ब्रिटेन यात्रा पर गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनके बयानों को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि राहुल गांधी विदेश जाते हैं, लेकिन उनको वहां पता नहीं क्या हो जाता है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह विदेश जाते हैं और वहां अपनी सारी मर्यादा, सारी शालीनता, लोकतांत्रिक शर्म, सब भूल जाते हैं. अब जब देश की जनता न उनको सुनती है, न समझती है तो विदेश में जाकर विलाप करते हैं कि भारत का लोकतंत्र खतरे में हैं.

    रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ”राहुल गांधी ने लंदन में अपने भाषणों में भारत के लोकतंत्र, संसद, राजनीतिक व्यवस्था और भारत की जनता समेत न्याय व्यवस्था और सामरिक सुरक्षा सभी का अपमान किया है.” उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी ने भारत के लोकतंत्र, भारत की राजनीति, भारत की संसद, भारत की न्यायिक प्रणाली और उसकी सामरिक सुरक्षा को विदेशी धरती से शर्मसार करने की कोशिश की है.”

     

    अपनी हार का गुस्सा देश पर न निकालें राहुल- BJP

    रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा, ”देश सेवा, राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र समर्पण के लिए संघ ने बहुत बड़ा काम किया है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आलोचना नेहरू जी भी करते थे, इंदिरा जी भी करती थीं, राजीव जी भी करते थे और राहुल जी भी करते हैं.” उन्होंने कहा, ”संघ कहां से कहां पहुंच गया और आप कहां से कहां सिमट गए. राहुल गांधी विदेश की धरती पर भारत का अपमान करना बंद करें. अगर देश आपको बार-बार हराता है तो इसका गुस्सा विदेश जाकर न निकालें.”

  • भयंकर सड़क हादसा; हिमाचल के कालका-शिमला NH पर इनोवा ने 9 राहगीरों को रौंदा, 5 की मौत

    भयंकर सड़क हादसा; हिमाचल के कालका-शिमला NH पर इनोवा ने 9 राहगीरों को रौंदा, 5 की मौत

    सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक बड़ा हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। सोलन के धर्मपुर में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक इनोवा तेज रफ्तार गाड़ी ने राहगीरों को रौंद दिया है। जानकारी के अनुसार घटना में 5 लोगों की मौके पर मौत होने का समाचार है, जबकि 2 लोगों को पीजीआई रेफर किया गया। वहीं 2 अन्य घायल जिला अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।

    यह भीषण सड़क हादसा मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब पेश आया है। तेज रफ्तार गाड़ी शिमला की तरफ जा रही थी। इस दौरान गाड़ी ने अपना नियंत्रण खो दिया और हाईवे किनारे जा रहे लोगों को रौंद दिया। घटना के दौरान 9 लोगों को रौंदा गया है। जिसमें 5 की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर घायल है। मृतकों व घायलों की पहचान अभी हो नहीं पाई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

  • होली के त्यौहार में रंग में भंग डालने की अंतिकयो की साजिश को सेना ने किया नाकाम, सुरक्षाबलों ने पकड़े 2 आतंकी- हथियार और गोला-बारूद बरामद

     होली के त्यौहार में रंग में भंग डालने की अंतिकयो की साजिश को सेना ने किया नाकाम, सुरक्षाबलों ने पकड़े 2 आतंकी- हथियार और गोला-बारूद बरामद

     

     

    जम्मू : होली से पहले पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम हुई है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।

    प्रथम जानकारी के अनुसार ये दोनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने बारामूला से पकड़ा है। इन दोनों से काफी मात्रा में कई हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।

    बता दें कि इस समय देश में होली का त्यौहार चल रहा है। हमारे रंगीन त्यौहार में कोई भंग न डाले, इससे पहले ही सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

  • डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने दी देशवासियों को रंगों के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं; युवकों से की अपील , हर्ष उल्लास के साथ सयंम से करें ट्रैफिक नियमों का पालन…

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने दी देशवासियों को रंगों के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं; युवकों से की अपील , हर्ष उल्लास के साथ सयंम से करें ट्रैफिक नियमों का पालन…

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने दी देशवासियों को रंगों के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं; युवकों से की अपील , हर्ष उल्लास के साथ सयंम से करें ट्रैफिक नियमों का पालन…


    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने युवकों से जोश के साथ होश में रहकर होली खेलने की करी अपील

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) पूरे देश में इस समय होली का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें हर परिवार के युवक-युवतियों होली को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित नजर आ रहे हैं हर तरफ रंग बिरंगे रंगों और पिचकारी उसे दुकानें सजी हुई है छोटे बच्चे जहां अपने मम्मी पापा से पिचकारी लेने की जिद करने में जुटे हैं वही युवा वर्ग होली मनाने के उत्साह में कुछ नई नई प्लानिंग में झूटे हुए है जिसे देख जालंधर प्रशासन द्वारा भी तैयारियां पुरजोर शुरू की हुई है ताकि हर कोई बिना किसी दिक्कत अपने परिवार के साथ होली मना सकें। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं वही युवकों से डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के द्वारा अपील की गई है कि वह होली खेलने में ट्रैफिक नियमों का पूर्ण पालन करें ताकि किसी दूसरे को होली खेलने में दिक्कत का सामना ना करना पड़े अक्सर देखा जाता है की होली खेलने वाले बाइक सवार कई बार उत्तेजित होकर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं जिससे शहर में परिवारों के साथ निकलने वाले लोग असहज महसूस करते हैं। पुलिस हर वर्ष ऐसी चेतावनी जारी करती है कि बाइक सवार युवक ट्रैफिक नियमों की पालना अवश्य करें।

    इन बातों का विशेष तौर पर रखें ध्यान

    होली एक ऐसा त्यौहार हैं जिसे देश के विभिन्न भागों में भिन्न-भिन्न तरीकों से मनाया जाता हैं। इसमें मुख्यतया रंगों और पानी का इस्तेमाल ज्यादा होता हैं। सभी एक-दूसरे के ऊपर तरह-तरह के रंग और पानी उड़ेलते हुए ही नज़र आते हैं।

    चूँकि पहले के समय में केवल प्राकृतिक रंगों से ही खेलने की परंपरा थी जिन्हें ज्यादातर सभी लोग अपने घरों में ही बनाते थे। ये रंग शरीर के लिए भी लाभदायक होते थे किंतु आजकर बाजार में तरह-तरह के रंग आ गए हैं। बाजार में जो प्राकृतिक रंगों के नाम से भी बिक रहे हैं वे भी पूरी तरह से प्राकृतिक हो, यह निश्चित नही।

    इसके लिए आपको पहले से ही कुछ आवश्यक बातों को ध्यान में रखकर होली का पर्व खेलना चाहिए ताकि बाद में किसी गंभीर समस्या का सामना ना करने पड़े। यह सावधानियां छोटी-छोटी हैं लेकिन इससे आपको कोई समस्या भी नही होगी और आप होली का पूरा आनंद भी उठा पाएंगे। आइए जानते हैं।

    होली के दिन बरते यह सावधानियां (Holi Safety Tips In Hindi)
    आज हम आपको संपूर्ण जानकारी देंगे कि होली खेलने से पहले क्या करना चाहिए, होली खेलते समय क्या करना चाहिए, होली खेलने के बाद क्या करना चाहिए, होली किसे खेलनी चाहिए और किसे नही, होली को रंगों से खेले या नही, प्राकृतिक रंग कैसे बनाए और कुछ अन्य आवश्यक (Holi Par Kya Savdhaniya Rakhni Chahiye) बातें। आइए जाने होली के दिन रखी जाने वाली सावधानियां।

    होली पर रखे इन बातों का ध्यान (How To Play Safe Holi In Hindi)

    #1. सबसे पहले बात करते हैं रंगों की। पहले केवल गुलाल और लाल रंग से ही खेलने की परंपरा थी। होली का मुख्य रंग गुलाल माना जाता हैं किंतु आजकल काले, पीले, हरे, नीले, चमकीले इत्यादि कई भांति के रंग आ गए हैं। इन रंगों में खतरनाक रसायन इत्यादि मिले होते हैं जो आपके शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    इनसे बचाव के लिए बाज़ार में प्राकृतिक रंगों की भी बाढ़ सी आ गयी हैं किंतु ये रंग कितने प्राकृतिक हैं यह भी पता नही चल सकता। फिर भी ये प्राकृतिक रंग बाकि रंगों से बेहतर हैं। इसलिये आप जितना हो सके इन प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल करे। सबसे बेहतर तो यह होगा कि आप अपने घर पर ही रंग बनाए जो नुकसानदायक तो बिल्कुल नही होंगे बल्कि आपकी त्वचा को लाभ भी पहुंचाएंगे।

    #2. दूसरी महत्वपुर्ण बात यह हैं कि गहरे रंगों को खरीदने से बचे और दूसरों को भी ऐसा ही करने को कहे। जैसे कि गहरा हरा, काला, नीला रंग इत्यादि। दरअसल इन रंगों को गहरा करने के लिए इनमें रसायन की मात्रा ज्यादा मिलायी जाती हैं जो यदि आपकी आँखों इत्यादि में चली जाए तो गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं।

    #3. दो रंगों का इस्तेमाल मुख्य रूप से ना करे, एक तो सिल्वर चमकीला रंग और दूसरा गहरा हरा रंग। सिल्वर चमकीले रंग में एल्युमीनियम ब्रोमाइड पाया जाता हैं जो त्वचा संबंधी कैंसर के लिए उत्तरदायी होता हैं जबकि गहरे हरे रंग में कॉपर सल्फेट पाया जाता हैं जो आँखों में अंधापन पैदा कर सकता हैं।

    #4. यदि आपको आभूषण-गहने पहनने इत्यादि में रुचि हैं तो होली वाले दिन इसे ना पहने। एक दिन के लिए ही सही लेकिन आप अपने कानों की बालियाँ, गले की चेन, हाथों का कड़ा, अंगूठियाँ, इत्यादि कुछ भी ना पहने। दरअसल होली खेलते हुए इन सबसे या तो आपको चोट लग सकती हैं या फिर जिसके साथ आप होली खेल रहे हैं, वे भी चोटिल हो सकते हैं।

    दूसरा, इनके खुलकर गिर जाने या चोरी हो जाने का भी डर रहता हैं। इसलिये होली वाले दिन चाहे असली गहने हो या आर्टिफीशियल गहने, इन्हें ना ही पहने।

    #5. कुछ लोग इस बात का इतना ध्यान नही रखते और होली वाले दिन अपने पुराने कपड़े इत्यादि पहन लेते हैं जो कि कई जगह से घिस भी चुके होते हैं। आप कपड़े चाहे कैसे भी पहने, हमें इसमें कोई आपत्ति नही लेकिन उन्हें पहनते समय इस बात का पूरा ध्यान रखे कि पानी लगने के बाद वे पारदर्शी ना हो जाए क्योंकि इससे आपको ही शर्मिदगी का सामना करना पड़ेगा।

    दरअसल जिन कपड़ों की परत पतली होती हैं या जो ज्यादा घिस चुके होते हैं, वे पानी पड़ने के बाद पारदर्शी बन जाते हैं जिससे आपके शरीर का अंदर का भाग दिखने लगता हैं। इसलिये आप इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रखे।

    #6. कुछ लोगों को समय-समय पर चेहरे का फेशिअल, ब्लीच, थ्रेडिंग इत्यादि करने की आदत होती हैं। तो जब होली आने वाली हो तब कम से कम उससे एक सप्ताह पहले ऐसा कुछ भी करवाने से बचे। अन्यथा ऐसा करने से होली वाले दिन जब आपकी त्वचा रंगों में संपर्क में आएगी तब उसको बहुत नुकसान हो सकता हैं।

    #7. होली पर लोग रंगों के साथ-साथ एक-दूसरे पर पानी भी डालते हैं। कुछ गुब्बारों में भरकर डालते है तो कुछ सीधा बाल्टी ही उड़ेल देते हैं। इस बात का ध्यान रखिये कि यह मौसम सर्द ऋतु के जाने और ग्रीष्म ऋतु के आने का होता हैं। इसलिये ज्यादा समय तक पानी से भीगे ना रहे अन्यथा आप बीमार पड़ सकते हैं।

  • Reservation News: धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम-ईसाई धर्म अपनाने वालों को न मिले आरक्षण का फायदा- RSS विंग

    Reservation News: धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम-ईसाई धर्म अपनाने वालों को न मिले आरक्षण का फायदा- RSS विंग

     

    Christians-Muslims Reservation: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठनों का कहना है कि मुसलमानों और ईसाइयों में ओबीसी विभिन्न राज्यों में संबंधित कोटा के तहत आरक्षण का लाभ पहले से ही लेते हैं.

    देश में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन और धरना प्रदर्शन होते रहे हैं. इस बीच आरक्षण का विरोध भी हुआ. विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मीडिया शाखा और अन्य संगठनों की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित संगोष्ठी में इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया कि आरक्षण का लाभ ऐसे दलितों को नहीं दिया जाना चाहिए, जिन्होंने धर्मांतरण करके इस्लाम, ईसाई या कोई अन्य धर्म अपना लिया है.

    आलोक कुमार ने कहा कि रविवार को समाप्त हुई दो दिवसीय संगोष्ठी के बाद आरएसएस की मीडिया शाखा विश्व संवाद केंद्र (वीएसके) ने न्यायमूर्ति के जी बालकृष्णन आयोग को एक ज्ञापन सौंपने का फैसला किया. केंद्र सरकार ने धर्मांतरण कर चुके अनुसूचित जातियों के लोगों को आरक्षण देने के मुद्दे का परीक्षण करने के लिए इस आयोग का गठन किया है.

    धर्मांतरण-आरक्षण के विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

    इस मुद्दे पर गौर करने के लिए केंद्र द्वारा तीन सदस्यीय समिति नियुक्त करने के आलोक में वीएसके ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, और पाक्षिक पत्रिका हिंदू विश्व के साथ मिलकर धर्मांतरण और आरक्षण विषय पर इस संगोष्ठी का आयोजन किया था. यह आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया गया था

    वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, संगोष्ठी में सर्वसम्मति से यह बात दोहराई कि अनुसूचित जाति को आरक्षण धर्म का विषय है. इस अनुसूची में जातियों के चयन का आधार सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक पिछड़ापन है. कुमार ने कहा कि वीएसके के जी बालकृष्णन आयोग को सौंपने के लिए एक ज्ञापन तैयार करेगा और इस मामले में व्यक्तिगत सुनवाई का अनुरोध भी करेगा.

    कोटा के तहत मुस्लिम-ईसाइयों को पहले से मिलता है आरक्षण- VHP

    वीएचपी नेता ने कहा, हम तार्किक और उचित निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए आयोग के सामने तथ्यों को रखने के लिए सभी संभव कदम उठायेंगे. उन्होंने कहा, मुसलमानों और ईसाइयों में ओबीसी विभिन्न राज्यों में संबंधित कोटा के तहत आरक्षण का लाभ पहले से ही लेते हैं. अन्य गरीब मुसलमान और ईसाई आर्थिक रूप से कमजोर तबके के आरक्षण के हकदार हैं.

  • पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, सरकार से इंसाफ की लगा रहे है गुहार…

     पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, सरकार से इंसाफ की लगा रहे है गुहार…

     

    चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के बाहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्व. सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर आज पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

    माता पिता अपने बेटे की हुई हत्या को लेकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा भी धरने पर बैठे हैं।

  • हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान  पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा ; देखें विडियो; बाल-बाल बचे पूर्व CM येदियुरप्पा

    हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान  पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा ; देखें विडियो; बाल-बाल बचे पूर्व CM येदियुरप्पा

    नई दिल्ली : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा आज हेलीकॉप्टर का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। पॉयलट ने सूझबूझ दिखाई और बड़ा हादसा होने से टल गया। बीएस येदियुरप्पा चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रहे हैं और सोमवार को वो कलबुर्गी पहुंचे। लेकिन, प्रशासन की गलती से हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

    ये हादसा उस समय हुआ जब कलबुर्गी में बीएस येदियुरप्पा का हेलीकॉप्टर लैंड कर रहा था, तभी हेलीकॉप्टर के ब्लेड की वजह से धुएं का तूफान आ गया। हेलीकॉप्टर के पंखे की तेज हवा से पास बनी झुग्गी झोपड़ियों पर लगे प्लास्टिक और आस पास के कूड़े का ढेर इतनी तेजी से ऊपर उड़ने लगा कि बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

    देखें VIDEO-

    पायलट को ऐन वक्त पर लैंडिंग टालनी पड़ी। पायलट ने समझदारी दिखाई और स्थिति को भांपते हुए दोबारा हेलीकॉप्टर को ऊपर की तरफ ले लिया। करीब आधा घंटा तक हेलीकॉप्टर हवा में ही रहा। बाद में मौजूद पुलिस बल ने आसपास की जगह को साफ करवाया, तब हेलीकॉप्टर को लैंड कराया जा सका।
  • हिमाचल के बाबा वड़भाग सिंह के मेले में आए लुधियाना के श्रद्धालु की मौत

    You are currently viewing हिमाचल के बाबा वड़भाग सिंह के मेले में आए लुधियाना के श्रद्धालु की मौत

    Death of Ludhiana devotee who came to the fair of Baba Vadbhag Singh of Himachal

    हिमाचल के बाबा वड़भाग सिंह के मेले में आए लुधियाना के श्रद्धालु की मौत

     

    ऊनाः ऊना के अंतर्गत आते अम्ब में स्थित बाबा बड़भाग सिंह के मंदिर में आए लुधियाना के श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हिमाचल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार ऊना उपमंडल अम्ब में बाबा वड़भाग सिंह के मेले चले हुए थे। इसी दौरान पंजाब के हजारों श्रद्धालु मेले में माथा टेकने के लिए आ रहे हैं। रविवार को लुधियाना से माथा टेकने के लिए आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

    इस संबंधी जानकारी देते डीएसपी अम्ब वसुधा सूद ने बताया कि मेले के सेक्टर नंबर-3 में रविवार रात करीब 10 बजे टेंट में रूके कुलदीप सिंह 62 पुत्र नछत्तर सिंह निवासी विचित्र नगर लुधियाना की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।