Category: NATIONAL

  • बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोर की छत ढहने से 25 लोगों के दबे होने की अंदेशा ,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..

    बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोर की छत ढहने से 25 लोगों के दबे होने की अंदेशा ,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। जनपद में आज एक कोल्ड स्टोरेज की छत ढह गई। इस इमारत के गिरने से करीब 25 लोग मलबे में दब गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

    संभल में गुरुवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक कोल्ड स्टोर की छत अचानक ढह गई। प्रथम जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 20-25 लोगों के छत के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है।

    यह घटना फैजगंज के बेहटा थानाक्षेत्र के ओरछी की बताई जा रही है। राहत बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है। घटनास्थल पर मलबा हटाने का कार्य चल रहा है ताकि दब लोगों को जल्द से जल्द निकाला जा सके

  • भारतीय सेना का अरुणाचल प्रदेश में चीता हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटना का शिकार , दोनों पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

     भारतीय सेना का अरुणाचल प्रदेश में चीता हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटना का शिकार , दोनों पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

     

    नई दिल्ली : भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 09:15 बजे इस हेलिकॉप्टर ने अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास ऑपरेशनल उड़ान भरी और इसके कुछ देर बाद ही हेलिकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया। बाद में इसके बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई।

    डिफेंस गुवाहाटी के PRO, लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी के दौरान आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 09:15 बजे ATC से संपर्क टूटने की जानकारी मिली थी। अब उस हेलीकॉप्टर के बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और जल्द ही विस्तृत जानकारी मिलने की संभावना है।

  • Tv जगत के दिग्गज एक्टर समीर खाखर के निधन से दौडी शोक की लहर, नुक्कड़ नाटक में ‘खोपड़ी’ के किरदार हुए थे फेमस..

    Tv जगत के दिग्गज एक्टर समीर खाखर के निधन से दौडी शोक की लहर, नुक्कड़ नाटक में ‘खोपड़ी’ के किरदार हुए थे फेमस..

     

    मुंबई : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर समीर खाखर का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। टीवी शो नुक्कड़ के किरदार खोपड़ी से उन्हें पहचान मिली थी। वे कई टीवी शोज और फिल्मों में दिखे थे।

    बता दें कि बीते कई दिनों से समीर के बीमार होने की खबर सामने आ रही थी। समीर को सांस की तकलीफ थी और वह अन्य कई मेडिकल समस्याओं से पीड़ित थे। मंगलवार दोपहर में उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद समीर को बोरीवली में एम एम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

    सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। उनके जाने की खबर आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। उनके दोस्त, सह कलाकार और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विलर ने समीर को श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “अभिनेता समीर खक्कर का निधन, ऐसा बहुत कम होता है जब किसी अभिनेता को उसके द्वारा निभाए गए किरदार के नाम से जाना जाता हो। ऐसे ही एक अभिनेता थे समीर खक्कड़ जिनका आज निधन हो गया। भले ही सीरियल में उनका किरदार एक हमेशा के लिए पियक्कड़ का था, लेकिन समीर खक्कड़ में कुछ ऐसा था जिसने ‘खोपड़ी’ के किरदार को इतना प्यारा और प्यारा बना दिया। जबकि टेलीविजन पर उनका ‘खोपड़ी’ का किरदार इतना यादगार बन गया। उन्होंने कई अन्य टेलीविजन शो में भी काम किया। ऊं शांति”

  • हिन्दू मन्दिर एक्ट की मांग को लेकर हिमाचल के धर्मशाला पहुंचे मनोज नन्ना

     हिन्दू मन्दिर एक्ट की मांग को लेकर हिमाचल के धर्मशाला पहुंचे मनोज नन्ना

     

    जालंधर/धर्मशाला (सुमेश शर्मा): हिंदू मंदिर एक्ट बनाए जाने की पुरजोर मांग को लेकर हिंद क्रांति दल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्ना की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम धर्मशाला के डीसी निपुण जिंदल को ज्ञापन दिया है। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्ना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की धरती देवी देवताओं की धरती है। हिमाचल में देश के प्रसिद्ध व‌ सिद्ध मंदिर है।

    देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हिमाचल के इन मंदिरों में आकर दान रुपी नगदी तथा सोना चांदी के छतर चढ़ाते हैं। जो कि सरकारी खजाने में जमा हो जाते हैं। जबकि उक्त धनराशि से हिंदू मंदिरों का भव्य निर्माण, हिंदू बच्चों के लिए गुरुकुल, अस्पताल, धर्मशालाएं, स्कूल, कॉलेज, गौशालाओं तथा जरूरतमंद हिंदू परिवारों की मदद की जानी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा इसलिए जल्द हिंदू मंदिर एक्ट बनाया जाए।

    इसी तरह काऊ सेस का पैसा भी गांऊओ की भलाई पर नहीं खर्चा जा रहा। गांऊ तो सड़कों पर भूखी प्यासी कचरा खाने को मजबूर है। इसलिए जल्द हमारी इन दो मुख्य मांगों को माना जाए अन्यथा जल्द ही विशाल जन आंदोलन होगा। इस मौके पर रमेश कालिया, विकल्प कुमार, प्रिंस कुमार इत्यादि भी मौजूद थे।

  • रूस ने Black Sea में मार गिराया अमेरिकी सैन्य टोही ड्रोन रीपर ,  दोनों देशों की सेना अलर्ट पर..

    रूस ने Black Sea में मार गिराया अमेरिकी सैन्य टोही ड्रोन रीपर ,  दोनों देशों की सेना अलर्ट पर..

     

    न्यूयॉर्क : यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका में टकराव के बीच रूस का एसयू-27 लड़ाकू विमान मंगलवार को एक अमेरिकी सैन्य टोही ड्रोन रीपर से टकरा गया। टकराने के बाद वह ड्रोन काला सागर में गिर गया। अमेरिकी सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रूसी जेट अमेरिकी ड्रोन से टकराया और उसे मार गिराया। जानकारी के मुताबिक ब्लैक सी के उपर मंगलवार को अमेरिकी ड्रोन और रूसी जेट आमने सामने आ गए जिसके बाद रूसी जेट अमेरिकी ड्रोन को नीचे गिराने के लिए उससे टकराया और ड्रोन के प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

    बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद दोनों देशों की सेना अलर्ट हो गई हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक घटना से परिचित एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया, एक रूसी लड़ाकू जेट ने मंगलवार को अमेरिकी वायु सेना के MQ-9 रीपर ड्रोन के प्रोपेलर को नुकसान पहुंचाने के बाद काला सागर के ऊपर ड्रोन को मार गिराया।

    अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक अमेरिकी रीपर ड्रोन और रूस के दो फाइटर जेट SU-27 ब्लैक सी के ऊपर अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घूम रहे थे तभी एक जेट जानबूझकर ड्रोन के सामने आ गया और तेल फेंकने लगा। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एक जेट ने रीपर ड्रोन के प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया, जो ड्रोन के पीछे लगा हुआ था। प्रोपेलर को नुकसान पहुंचते ही अमेरिकी सेना को मजबूरन रीपर को नीचे लाना पड़ा।

    बता दें ब्लैक सी की सीमाएं रूस और यूक्रेन से मिलती है। ऐसे में दोनों देशों के बीच जारी जंग से यहां भी तनाव बना हुआ है। युद्ध के दौरान रूसी और अमेरिकी एयरक्राफ्ट अमूमन यहां चक्कर लगाते नजर आते हैं, लेकिन इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है।

    इस घटना पर अमेरिकी वायु सेना ने एक बयान जारी कर रूसी विमान पर “लापरवाही भरे तरीके से और अनप्रोफेशनल तरीके से काम करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के संचार समन्वयक जॉन किर्बी के अनुसार, राष्ट्रपति जो बिडेन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार सुबह इस घटना की जानकारी दी।

  • केंद्रीय कर्मचारियों को झटका, नहीं मिल सकता कोविड महामारी के दौरान रुका 18 माह का डीए

    केंद्रीय कर्मचारियों को झटका, नहीं मिल सकता कोविड महामारी के दौरान रुका 18 माह का डीए

    नई दिल्ली : कोरोना महामारी के दौरान रोका गया केंद्रीय कर्मचारियों का 18 महीनों का महंगाई भत्ता या डीए नहीं दिया जाएगा। लोक सभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में सरकार ने जानकारी दी है कि कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता काटकर सरकार ने जो 34,402.32 करोड़ रुपए बचाए हैं। सरकार ने इस पैसे का कोरोना महामारी से उबरने में उपयोग किया है।

    दरअसल, कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की तीन किश्तें नहीं दी गईं थीं। जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत नहीं दी गई। सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मौजूदा समय में बजट घाटा FRBM Act के प्रावधानों की तुलना में दोगुना है, इसलिए यह डीए देने का प्रस्ताव नहीं है।

    सरकार का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए)/महंगाई की तीन किस्तों को रोकने का निर्णय 1 जनवरी 2021 को COVID-19 के संदर्भ में लिया गया था, ताकि सरकारी वित्त पर ज्यादा दबाव न पड़ें। लेकिन अभी भी सरकार का राजकोषीय घाटा दोगुने से भी अधिक स्तर पर चल रहा है। अभी सरकार को राजकोषीय घाटा से उबरने में कुछ और समय लग सकता है।

  • जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर NIA की एक साथ कई जगह छापेमारी

     जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर NIA की एक साथ कई जगह छापेमारी

     

    श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के प्रमुखों और सदस्यों की आतंकी गतिविधियों से संबंधित मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग और शोपियां में संदिग्धों के घरों की तलाशी ली जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने टेरर फंडिंग को लेकर हुर्रियत नेता काजी यासिर और जम्मू-कश्मीर साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष जफर भट के घरों पर छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार छापे आतंकी फंडिंग और अन्य आतंकवादी गतिविधियों के मामलों से संबंधित हैं।

    श्रीनगर के सौरा इलाके में जेल में बंद महिला अलगाववादी नेता आसिया इंद्राबी के घर की भी तलाशी ली गई। तिहाड़ जेल में बंद आसिया इंद्राबी की गिरफ्तारी के बाद साल 2019 में एनआईए ने घर को पहले ही कुर्क कर लिया था।

    बता दें कि NIA ने पिछले साल 21 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने पिछले साल 23 दिसंबर को कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग, सोपोर और जम्मू जिलों में जम्मू और कश्मीर में 14 स्थानों पर तलाशी भी ली थी।

    तलाशी के दौरान, एजेंसी के अधिकारियों ने तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री जैसे डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड और डिजिटल स्टोरेज डिवाइस बरामद किए थे।

  • लंदन में दिए बयान पर संसद में हंगामा, राजनाथ सिंह बोले, “माफी मांगें राहुल गांधी…

    लंदन में दिए बयान पर संसद में हंगामा, राजनाथ सिंह बोले, “माफी मांगें राहुल गांधी…”

    नई दिल्ली  : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। बजट सत्र का दूसरा चरण छह अप्रैल तक चलेगा और इस दौरान 17 बैठकें होंगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर संसद में खूब हंगामा हुआ।

    केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में भाजपा के नेता पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने विदेशी जमीन पर भारतवासियों और सदन का अपमान किया है। भारत में वाक स्वतंत्रता है और संसद में सभी अपनी बात रखते हैं। उन्हें भारत के ऊपर इस प्रकार की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए।”

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन के एक वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने विदेश की धरती से भारत का अपमान किया है। उन्हें संसद में आकर माफी मांगनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

  • Air India की फ्लाइट में NRI ने मचाया हंगामा, बीच हवा में दरवाजा खोलने की कोशिश, यात्रियों से दुर्व्यवहार- केस दर्ज

    Air India की फ्लाइट में NRI ने मचाया हंगामा, बीच हवा में दरवाजा खोलने की कोशिश, यात्रियों से दुर्व्यवहार- केस दर्ज

    मुंबई : एयर इंडिया की लंदन-मुंबई उड़ान में एक यात्री के विमान के शौचालय में धूम्रपान करने, यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने, बीच हवा में दरवाजा खोलने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। यात्री की पहचान 37 वर्षीय अमेरिकी एनआरआई रत्नाकर त्रिवेदी के रूप में हुई।

    विमान में हंगामा करने पर एआई फ्लाइट के चालक दल ने आरोपी को पकड़कर उसे उसकी सीट पर बैठाकर उसके हाथ- पैर बांध दिए। एआई चालक दल ने पुलिस को बताया कि यात्री ने विमान में बहुत असभ्य तरीके से व्यवहार किया। उसे शौचालय में धूम्रपान करते हुए पाया गया।

    जब चालक दल ने उसे रोका और सिगरेट फेंक दी, तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया और चालक दल को गाली देना शुरू कर दिया। त्रिवेदी ने अन्य यात्रियों को डराते हुए हवा में विमान के दरवाजे को खोलने की कोशिश की। बाद में, एहतियात के तौर पर, चालक दल के सदस्यों ने उसे काबू कर उसे उसकी सीट पर बांध दिया।

    विमान में यात्रा कर रहे एक डॉक्टर ने यह जानने की कोशिश की कि वह नशे में है या उसकी मानसिक स्थिति खराब है है। पुलिस ने पुलिस ने उसके नमूने लैब में भेज दिए हैं और परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच, त्रिवेदी को हिरासत में लेने वाली सहार पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विमान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

  • PM मोदी की सुरक्षा में सेंध को लेकर केंद्र ने दिखाई सख्ती, Punjab सरकार से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

    PM मोदी की सुरक्षा में सेंध को लेकर केंद्र ने दिखाई सख्ती, Punjab सरकार से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध को लेकर केंद्र सरकार सख्त हो गई है। केंद्र ने पंजाब सरकार से इस मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। इस बारे में केंद्रीय गृह सचिव ने पंजाब के मुख्य सचिव से बात भी की है और कहा है कि पीएम की सुरक्षा चूक मामले में जो भी जिम्मेदार अधिकारी हैं, उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की जाए।