Category: NATIONAL

  • NIA का बड़ा एक्शन; श्रीनगर समेत 5 जिलों में 13 जगह पर एक साथ रेड

     NIA का बड़ा एक्शन; श्रीनगर समेत 5 जिलों में 13 जगह पर एक साथ रेड

     

    श्रीनगर  : बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से है। यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) ने रविवार को सुबह टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के कई जगहों पर छापा मारा है। एनआईए की टीम ने श्रीनगर सहित 5 जिलों में 13 जगह छापेमारी की है। एनआईए के अधिकारी इन स्थानों में तलाशी ले रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई लोगों के घरों पर छापा मारा गया था।

    जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लगातार जांच एजेंसियों का अभियान जारी है। इससे पहले 11 मई को जमात-ए-इस्लामी और टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू कश्मीर के 11 जगहों पर एक साथ छापेमारी की थी। एनआईए ने छापेमारी की है। ये कार्रवाई पुलावामा, कुपवाड़ा, बडगाम और बारामुला में की गई थी। इस दौरान टीम ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की थी।

    वहीं, बीते दिनों एनआईए की टीम ने श्रीनगर के कुरसु राजबाग में तीन सगे भाइयों मोहम्मद अयूब पख्तून, सफीन और तारिक अहमद के आवास पर छापा मारा था। इसी क्रम में एनआईए की टीम ने रविवार को भी जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवादी साजिश के मामले में कई जगहों पर रेड मारी है। एनआईए के अधिकारी अभी संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ले रहे हैं और कुछ लोगों से पूछताछ भी जारी है। हालांकि, अभी तक किसी को गिरफ्तार या हिरासत में लेने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

  • मुंबई से अमृतसर आने वाली गोल्डन टेंपल मेल पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव, ट्रेन की खिड़कियां टूटी; यात्रियों में हड़कंप

    मुंबई से अमृतसर आने वाली गोल्डन टेंपल मेल पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव, ट्रेन की खिड़कियां टूटी; यात्रियों में हड़कंप

     

    अमृतसर : 12 मई को मुंबई से अमृतसर के लिए रवाना हुई गोल्डन टेंपल मेल गाड़ी संख्या 12903 पर पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। ये पत्थर बाजी शनिवार रात कुछ अज्ञात युवकों द्वारा की गई। घटना के दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस ने इस घटना की जांच शुरु कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, 13 मई की रात 12.45 बजे जब ये ट्रेन ब्यास रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तब कुछ मिनटों के बाद ही ट्रेन पर जोर-जोर से पत्थर गिरने की आवाजें आने लगी। स्थिति तब अधिक संवेदनशील हो गई, जब ट्रेन के AC कोच B1 व B2 की कांच की खिड़कियों पर पत्थर गिरे।

    ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री प्रवीण जैन ने बताया कि घटना से ट्रेन में AC कोच B1 व B2 की कई खिड़कियां टूट गई। ट्रेन में डबल लेयर कांच होने के कारण पैसेंजर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ। खिड़कियों की बाहरी परत टूटी, लेकिन अंदर के शीशों में सिर्फ क्रैक आए। जिससे पैसेंजर्स को नुकसान होने से बच गया।

  • देश में ही बनेंगे 928 रक्षा उत्पाद,मेक इन इंडिया से सेना के बचेंगे 715 करोड़ रुपए

     देश में ही बनेंगे 928 रक्षा उत्पाद,मेक इन इंडिया से सेना के बचेंगे 715 करोड़ रुपए

    नई दिल्ली: आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत देश में ही रक्षा उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के तहत रक्षा विभाग ने 928 उत्पादों की एक लिस्ट जारी की है, जिनका अब भारत में ही निर्माण किया जाएगा। इन उत्पादों के विदेशों से आयात पर अगले पांच से साढ़े पांच साल में प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि इस लिस्ट को जारी करने का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश में ही रक्षा उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देना है।

    रक्षा मंत्रालय ने दिसंबर 2023 से लेकर दिसंबर 2028 तक इन 928 उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाने की समय सीमा तय की है। इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने तीन और ऐसी लिस्ट जारी की थी। ये लिस्ट दिसंबर 2021, मार्च 2022 और अगस्त 2022 में जारी की गईं थी। अभी तक 2500 उत्पादों का घरेलू उत्पादन शुरू हो चुका है और तय समयसीमा में ही 1238 उत्पादों का भी देश में उत्पादन शुरू करने की योजना है।

    मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि रक्षा मामले में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मंत्रालय ने 928 रणनीतिक रूप से अहम उत्पादों की लिस्ट जारी की है, जिनका अभी देश में ही निर्माण किया जाएगा। अभी इन उत्पादों के आयात पर करीब 715 करोड़ रुपए खर्च होते हैं।

  • भारत में अब नहीं होगी पानी की किल्लत! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

    भारत में अब नहीं होगी पानी की किल्लत! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

     

     

    पानी की समस्या को दूर करने के लिए भारत सरकार ने जलदूत नाम (Jaldoot App) का एक ऐप विकसित किया है. इस ऐप की मदद से गांव में कुओं के जलस्तर का पता लगाया जाएगा. पढ़ें Nivedita Khandekar की ये रिपोर्ट…

     

     

    Groundwater Assessment: देश में अब नहीं होगी पानी की किल्लत! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

    देश में अब नहीं होगी पानी की किल्लत!

    आने वाले समय में देश में पानी की किल्लत न हो, इसके लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए जलदूत ऐप बनाया है. यह ऐप 6.5 लाख गांवों में साल में दो बार (प्री और पोस्ट मानसून) ग्राउंड वाटर लेवल का पता लगाएगा. जलदूत ऐप देश भर के गांवों में चयनित तालाबों के जलस्तर का आकलन करेगा.

    वहीं, अमृत सरोवर मिशन के तहत 50 हजार जलाशयों का निर्माण किया जाना है. इस मिशन को पिछले साल अप्रैल में जल संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किया गया था. वहीं, इस बीच जलशक्ति मंत्रालय ने कहा कि ग्राउंड वाटर असेसमेंट रिपोर्ट अब एनुअल बेसिस पर जारी की जाएगी. जल शक्ति मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार ने न्यूज9 प्लस को बताया कि इस साल से हम हर साल असेसमेंट रिपोर्ट लाने जा रहे हैं.

    भूजल की मात्रा और गुणवत्ता दोनों की निगरानी

    उन्होंने कहा कि हम बेहतर डेटा गैदरिंग के लिए मोनेटरिंग कुओं की संख्या भी बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस समय सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड के पास भूजल की मात्रा और गुणवत्ता दोनों की निगरानी के लिए लगभग 26000 स्थानों पर पीजोमीटर और खुले कुएं हैं. अब तक यह प्रक्रिया मैनुअल थी. इसमें जलस्तर की निगरानी के लिए साल में चार बार और गुणवत्ता के लिए साल में एक बार रीडिंग ली जाती थी.

    कुमार ने कहा कि हम अपनी असेसमेंट रिपोर्ट के लिए 67000 स्थानों से डेटा प्राप्त कर रहे थे. कुमार ने आगे बताया कि हम अपने नेटवर्क को 40,000 स्थानों तक विस्तारित करने की योजना बना रहे हैं. इसमें कई राज्य हैं. वहीं, जल शक्ति मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुबोध यादव ने कहा हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह कुल संख्या बढ़कर लगभग एक लाख हो जाएगी.

    क्या है जलदूत ऐप

    इस ऐप को ग्रामीण विकास मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है. इस ऐप को जलस्तर का पता लगाने के लिए लॉन्च किया गया है. यह ऐप प्रत्येक गांवों में चयनित दो से तीन कुओं के जलस्तर का पता लगाएगा. इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी इस ऐप के जरिए जलस्तर का पता लगाया जा सकेगा. यह ऐप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में काम करेगा. यह ऐप साल में दो बार प्री-मानसून और पोस्ट-मानसून के बाद कुएं के जलस्तर को पता लगाने अनुमति देगा.

    अमृत सरोवर मिशन का उद्देश्य

    जल संरक्षण के उद्देश्य से अमृत सरोवर मिशन को शुरू किया गया था. इस मिशन के तहत देश में करीब 50 हजार अमृत सरोवर बनाए जाने हैं. हर एक अमृत सरोवर 10 हजार क्यूबिक मीटर की जल धारण क्षमता के साथ 1 एकड़ इलाके में होगा. इस साल 15 अगस्त तक इस मिशन को पूरा करने का लक्ष्य है. अमृत सरोवर मिशन के डायरेक्टर अमित कटारिया ने कहा कि 12 मई तक देश भर में पहचाने गए 105,734 जल निकायों में से 50,794 जल निकायों का काम पूरा कर लिया गया था.

    भारत में हर साल 230 क्यूबिक किमी भूजल की खपत

    बता दें कि भारत दुनिया में भूजल का सबसे अधिक उपयोग करता है. वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर साल करीब 230 क्यूबिक किमी भूजल की खपत होती है. यह वैश्विक खपत के एक चौथाई से अधिक है. इसके अलावा अमेरिका और चीन को मिलाकर भी अधिक है. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की 60 फीसदी से अधिक सिंचित कृषि और 85 फीसदी पेयजल आपूर्ति भूजल पर निर्भर है. इसके साथ साथ ही भारत के लगभग दो तिहाई 63 फीसदी जिलों को भूजल स्तर गिरने का खतरा है.

  • कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद अब CM पद पर निगाहें, सिद्धारमैया या शिवकुमार? आलाकमान लेगा निर्णय

    कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद अब CM पद पर निगाहें, सिद्धारमैया या शिवकुमार? आलाकमान लेगा निर्णय

     

     

    बेंगलुरू : कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस पार्टी की निगाहें अब इस बात पर टिक गई हैं कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार इस पद के लिए सबसे आगे हैं। दोनों फैसले के लिए आलाकमान की ओर देख रहे हैं। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि आलाकमान नवनिर्वाचित विधायकों की राय लेगा और उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आलाकमान द्वारा पर्यवेक्षकों को यहां भेजा जाएगा और बाद में परामर्श और उचित प्रक्रिया के बाद निर्णय लिया जाएगा। शिवकुमार ने यह भी कहा कि आलाकमान फोन करेगा।

    सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार और सिद्धारमैया के लिए आलाकमान 50:50 के फॉर्मूले के साथ आ रहा है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए दांव बहुत बड़ा है।

    सिद्धारमैया को अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और दलितों वाले अहिंदा (अल्पसांख्य, हिंदुलिदा और दलित) समूह के जननेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने नीति निर्माण और घोषणापत्र के वादों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस की तीखी आलोचना के लिए भी जाना जाता है।

    शिवकुमार ने राज्य में पार्टी को शून्य से ऊपर उठाया, जब बीजेपी ने 2019 में उसके नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। उन्होंने पार्टी को संगठित किया और संसाधनों को जमा किया। वह वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं और कांग्रेस पार्टी के लिए उनसे अधिकांश वोट हासिल करने में कामयाब रहे।

  • जालंधर में लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में चला ‘झाड़ू’का जादू , AAP उम्मीदवार सुशील रिंकू ने दर्ज की बड़ी जीत; CM मान ने केजरीवाल को गले लगाकर दी बधाई

    जालंधर में लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में चला ‘झाड़ू’का जादू , AAP उम्मीदवार सुशील रिंकू ने दर्ज की बड़ी जीत; CM मान ने केजरीवाल को गले लगाकर दी बधाई

     

    जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को भारी मात्रा में मिले लोगों के प्यार से बड़ी जीत मिली है। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी को बड़े अंतर से हाराया। आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सुशील रिंकू अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी पर लगातार बढ़त बनाए हुए थे।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नतीजों पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये जीत कांग्रेस के गढ़ में मिली है। जनता ने आप सरकार के कामों पर मुहर लगाई है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल को बधाई देने के लिए दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी।

    सुशील कुमार को 34 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आप उम्मीदवार को 3,02,097 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को 2,43,450 वोट मिले। शिरोमणि अकाली दल के सुखविंदर सुक्खी को 1,58,354 वोट मिले।

    जालंधर सीट पर 16,21,800 रजिस्टर्ड वोटर्स हैं, जिसमें से 8,97,154 ने ही वोट डाले. इस तरह वोटर टर्नआउट 54.70% रहा। जिला प्रशासन ने शहर के कपूरथला रोड पर स्थित डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड स्टेट पटवार स्कूल और स्पोर्ट्स कॉलेज कैंपस में काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं।

  • CBSE ने  10वीं का रिजल्ट कियाघोषित, 93.12 प्रतिशत हुए पास, यहां भी लड़कियों ने फिर मारी बाजी

    CBSE ने  10वीं का रिजल्ट कियाघोषित, 93.12 प्रतिशत हुए पास, यहां भी लड़कियों ने फिर मारी बाजी

    CBSE ने  10वीं का रिजल्ट कियाघोषित, 93.12 प्रतिशत हुए पास, यहां भी लड़कियों ने फिर मारी बाजी

     

    नई दिल्ली : सीबीएसई बोर्ड ने 12 मई को दसवीं कक्षा का बोर्ड रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 93.12 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। गौरतलब है कि दसवीं बोर्ड परीक्षा, देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में 21 लाख 65 हजार 805 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 20 लाख 16 हजार 779 छात्र पास हुए हैं। इनमें से 2 प्रतिशत छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।

    दसवीं बोर्ड परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों में से 94.25 प्रतिशत लड़कियां हैं। लड़कियों से लगभग 2 प्रतिशत कम 92.27 फीसदी लड़के दसवीं बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं। वहीं यदि ट्रांसजेंडर छात्रों की बात की जाए तो 90 प्रतिशत ट्रांसजेंडर छात्र 10वीं सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

    सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक दसवीं कक्षा के रिजल्ट में भी त्रिवेंद्रम रीजन देश भर में अव्वल रहा है। त्रिवेंद्रम रीजन के 99.91 प्रतिशत छात्र 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं। दूसरे नंबर पर 99.18 प्रतिशत के साथ बेंगलुरु है। तीसरे स्थान पर 99.14 पास प्रतिशत के साथ चेन्नई है।

    इससे पहले 12 मई को ही सीबीएसई ने 12वीं का बोर्ड रिज्लट भी जारी किया। पूरे देश के औसत पास प्रतिशत की बात की जाए तो सीबीएसई ने बताया कि इस वर्ष 12वीं बोर्ड में कुल 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। 12वीं बोर्ड में भी त्रिवेंद्रम रीजन देश भर में अव्वल रहा है। गौरतलब है कि देश भर में 16 लाख से अधिक छात्रों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड के लिए अपना पंजीकरण करवाया था।

    सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 1,95,799 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। यानी करीब 9 प्रतिशत छात्र ऐसे हैं जो कि 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने में कामयाब रहे। वहीं करीब 2 प्रतिशत यानी कि 44,297 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।

    वहीं चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड की श्रेणी में आने वाले 278 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं इसी श्रेणी से आने वाले 58 छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इस श्रेणी में कुल 7154 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे इनमें से 6627 यानी कि 92.63 परसेंट छात्र दसवीं बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं।

    सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक इस वर्ष 1 लाख 34 हजार 774 छात्रों ने कंपार्टमेंट की परीक्षा पास की है। 10वीं व 12वीं कक्षा के रिजल्ट से पहले ही सीबीएसई छह अंकों का डिजीलॉकर सिक्योरिटी पिन जारी कर चुका है। इसके माध्यम से डिजीलॉकर से छात्र अपनी मार्क्‍सशीट (अंकतालिका) व माइग्रेशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई ने संबंधित सभी स्कूलों को एक सकुर्लर जारी कर डिजीलॉकर के लिए सिक्योरिटी पिन जारी किया था।

    सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद छात्र डिजीलॉकर पर अपनी मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि पिन के माध्यम से किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की गुजांइश नहीं रहेगी। दरअसल पिछले वर्ष से सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों के महत्वपूर्ण डाटा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए डिजीलॉकर के लिए छह अंकों के सिक्योरिटी पिन की व्यवस्था को शुरू किया है।

    ऐसे करें चेक अपना रिजल्ट
    – CBSE Board की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
    – होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CBSE Board 10th Result 2023 लिखा हो।
    – एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
    – अपना रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें।
    – CBSE Board 10th Result 2023 चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
    – भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

  • छत पर गिरे पत्थर को समझा आम पत्थर, वो निकला 5 अरब साल पुराना उल्‍कापिंड- रातोंरात महिला बनीं करोड़पति

    छत पर गिरे पत्थर को समझा आम पत्थर, वो निकला 5 अरब साल पुराना उल्‍कापिंड- रातोंरात महिला बनीं करोड़पति

    नई दिल्ली : कुछ समय पहले एक खबर आई थी कि इंडोनेशिया में एक शख्‍स के घर पर आसमान से एक अनमोल खजाना आ गिरा और मालामाल हो गए। अब इसी तरह की एक और घटना सामने आई है। एक मह‍िला के घर पर पत्‍थर आकर गिरा। मह‍िला उसे आम पत्‍थर समझ रही थी, लेकिन जब विशेषज्ञों ने देखा तो बताया कि यह 5 अरब साल पुराना उल्‍कापिंड है। बता दें कि Meteorites काफी कीमती होते हैं, यहां तक कई कुछ की कीमत सोने को भी पीछे छोड़ देती है। इनकी कीमत 0.50 डॉलर से लेकर 1000 डॉलर प्रति ग्राम भी हो सकती है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के न्‍यू जर्सी में सोमवार दोपहर बाद यह घटना हुई, जब होपवेल टाउनशिप में एक घर की छत से एक धातु की वस्तु आकर गिरी। मकान मालक‍िन सूजी कोप ने कहा, यह घर की छत पर गिरा और सीधे बेडरूम में पहुंच गया। मुझे लगा कि किसी ने पत्‍थर चलाया होगा। लेकिन ऊपर देखा तो यह छत तोड़कर नीचे आया था। गनीमत रही कि उस वक्‍त वहां पर कोई मौजूद नहीं था और किसी को चोट नहीं आई। अध‍िकारियों ने बताया कि आकार में चौकोर दिखने वाला यह उल्‍कापिंड 4 से 6 इंच का है। देखने में यह किसी धातु की तरह नजर आता है।

    फ्रैंकलिन इंस्टीट्यूट के प्रमुख खगोलशास्त्री डेरिक पिट्स ने कहा, संभवत: पांच अरब साल पुराना यह उल्कापिंड सौर मंडल के शुरुआती दिनों का अवशेष हो सकता है। यह अब तक अंतरिक्ष में इधर-उधर दौड़ रहा था और अब पृथ्वी पर आ गिरा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, पिछले वीकेंड इलाके में एटा एक्वारिड्स उल्का बौछार पीक पर थी। माना जा रहा है कि उसके कारण एक उल्‍कापिंड पृथ्‍वी तक पहुंचने में कामयाब रहा। अध‍िकार‍ियों ने इसे स्‍कैन किया ताकि जांचा जा सके कि रेडियो एक्टिव विकिरण तो नहीं फैल रहा है। फायर डिपार्टमेंट ने कंफर्म किया कि कोई खतरा नहीं है।

    अध‍िकारियों के मुताबिक, इस चट्टानी टुकड़े का वजन करीब 1.8 किलोग्राम है। खगोलशास्त्रियों का कहना है कि जब भी कोई उल्‍कापिंड धरती के वायुमंडल में प्रवेश करता है, तो घर्षण और ज्‍यादा तापमान होने की वजह से उसमें आग लग जाती है और वह नष्‍ट हो जाता है। लेकिन कई बार यह पूरी तरह खत्‍म नहीं होता। इसकी वजह से कुछ टुकड़े पृथ्‍वी तक आ जाते हैं। इन्‍हें ही उल्‍कापिंड के नाम से जाना जाता है। वैसे तो उल्‍कापिंडों का किसी घर या लोगों से टकराना एक तरह की दुर्लभ घटना है।

  • Cyclone Mocha अगले कुछ घण्टों में हो खतरनाक, 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

     Cyclone Mocha अगले कुछ घण्टों में हो खतरनाक, 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

     

    नई दिल्ली : चक्रवात मोचा पर भारतीय मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। अगले 6 घंटे में बताया जा रहा है कि चक्रवात घातक रूप अख्तियार कर सकता है। यह बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। चक्रवात लगातार उत्तर-उत्तर पूर्व की तरफ बढ़ रहा है। चक्रवात की आशंकाओं के बीच नेशनल डिजास्टर मैनेजमें अथॉरिटी ने पश्चिम बंगाल में कई टीमें तैनात की हैं। इनके अलावा त्रिपुरा, मिजोरम और उत्तर पूर्व के कुछ राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान है।

    चक्रवात के बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और म्यांमार में क्यौप्यू के बीच दक्षिण पूर्वी म्यांमार और उत्तरी म्यांमार के तटों को पार करने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, यह 14 मई की दोपहर के आसपास सितवे के करीब 150-160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर हवा के साथ 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाला एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान है।

    चक्रवात तूफान को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल में एडीआरएफ की 8 टीमें तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ की दूसरी बटालियन के कमांडेंट, गुरमिंदर सिंह ने कहा कि 12 मई को चक्रवात मोचा भयंकर तूफान और 14 मई को एक बहुत ही गंभीर चक्रवाक में बदल सकता है। 8 टीमों की तैनाती की गई है। 200 से बचावकर्मी जमीन पर भेजे गए हैं और 100 बचावकर्मी स्टैंडबाय पर हैं।

    मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर पूर्व के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान लगाया है। चक्रवात मोचा की वजह से अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश का अनुमान है। चक्रवात के बंगाल की खाड़ी में सेंट्रल मूवमेंट्स की वजह से अगले पांच दिनों तक उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का अनुमान है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

  • बृजभूषण के खिलाफ बड़ा एक्शन, पहलवानों की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने गठित की SIT

    बृजभूषण के खिलाफ बड़ा एक्शन, पहलवानों की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने गठित की SIT

     

    नई दिल्ली : कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने अहम कदम उठाया है। महिला पहलवानों से संबंधित मामलों की विस्तार से तफ्तीश करने के लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

    एसआईटी में कई अलग-अलग ब्रांच के पुलिस अधिकारी को भी शामिल किया गया है। महिला पहलवानों द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर कई राज्यों में जाकर इस केस से जुड़े इनपुट्स को एकत्रित किया जा रहा है। वहीं यौन शोषण मामले में पुलिस ने बृजभूषण के बयान दर्ज किए हैं और उनसे कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं।