Category: NATIONAL

  • दिल दहलाने वाली वारदात; जेल से छूटकर आए बेटे की सोते समय पिता ने की गोली मारकर की हत्या

     दिल दहलाने वाली वारदात; जेल से छूटकर आए बेटे की सोते समय पिता ने की गोली मारकर की हत्या

     

    ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। बेटा कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया था। आरोपी पिता का साथ उसके भाई ने भी दिया। मृतक कुछ दिनों पूर्व ही हत्या के एक मामले में जेल से छूट कर आया था। बेटे पर हत्या का आरोप लगने के बाद से पिता नाराज चल रहा था।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के लोगों ने पुलिस को तीन अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर गोली मारने की जानकारी दी गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि घटना को मृतक के पिता और उसके भाई ने ही अंजाम दिया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने मृतक को चार गोलियां मारी।

    पुलिस ने बताया है कि थाना बादलपुर में मृतक के मामा ने सूचना दी कि 7 मई को उनका भांजा घर पर आंगन में सो रहा था। सुबह 5 बजे सोते समय मेरे भांजे को 3 अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली गयी है। शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि घटना को मृतक के पिता व भाई ने ही अंजाम दिया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी है।

  • पर्ल कंपनी द्वारा लूट का शिकार लोगों के बड़ी खबर, मिलेगा सारा पैसा वापस, CM भगवंत मान ने ट्वीट कर कही ये बात

    पर्ल कंपनी द्वारा लूट का शिकार लोगों के बड़ी खबर, मिलेगा सारा पैसा वापस, CM भगवंत मान ने ट्वीट कर कही ये बात

     

    चंडीगढ़ : पर्ल कंपनी को लेकर CM पंजाब भगवंत मान ने कहा कि कंपनी ने लाखों लोगों के करोड़ों रुपए हड़पे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की पंजाब में काफी संपत्ति है। इस कारण राज्य सरकार सभी कानूनी तरीके से सभी परेशानियां दूर कर पर्ल कंपनी की संपत्ति को अपने कब्जे में लेगी। इस संबंध में CM मान ने ट्वीट कर जानकारी दी।

     

    CM मान ने कहा कि पर्ल कंपनी की संपत्ति को कब्जे में लेने के बाद लोगों का हड़पी गई पूरी रकम उन्हें वापस करने का रास्ता तलाशा जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने जल्द ही विस्तृत जानकारी देने की घोषणा की है।

  • पुलवामा में बड़ी आतंकी साजिश हुई नाकाम,सेना ने 5 किलो IED जब्त; एक आतंकवादी भी गिरफ्तार

    पुलवामा में बड़ी आतंकी साजिश हुई नाकाम,सेना ने 5 किलो IED जब्त; एक आतंकवादी भी गिरफ्तार

     

    जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बीच सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने यहां 5-6 किलोग्राम आईईडी बरामद किए हैं। पुलिस ने इसके साथ एक आतंकी को भी गिरफ्तार किया। इशफाक अहमद वानी नाम का आतंकी पुलवामा के अरिगम का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की है। कश्मीर जोन पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

    आईईडी की बरामदगी राजौरी के कंडी वन क्षेत्र में एक आतंकी हमले में पांच सैनिकों के शहीद होने के दो दिन बाद की गई थी। सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया और आगामी गोलाबारी में एक अल्ट्रा को मार गिराया गया। सेना के मुताबिक, मुठभेड़ में एक और आतंकी के घायल होने की आशंका है। सेना राजौरी से बारामुला तक आतंकियों की तलाश में है। सेना ने इस दरमियान 4-5 आतंकियों को ढेर किया है।

     

  • CRPF; छुट्टी पर गए जवानों को सिक्योरिटी बेस पर रिपोर्ट करने का निर्देश,जानें क्या है वजह

    CRPF; छुट्टी पर गए जवानों को सिक्योरिटी बेस पर रिपोर्ट करने का निर्देश,जानें क्या है वजह

     

     

    मणिपुर : पूर्वोत्तर का राज्य मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। मणिपुर में भड़की हिंसा की आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने इंटरनेट बैन करने के साथ ही उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए थे। इस बीच चुराचांदपुर में सीआरपीएफ के एक कोबरा कमांडो की हत्या के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। ऐसे में अब छुट्टी पर दगए सीआरपीएफ के जवानों को करीबी सिक्योरिटी बेस में रिपोर्ट करने को कहा है। सीआरपीएफ ने अपने उन जवानों को परिवार के साथ सिक्योरिटी बेस में रिपोर्ट करने को कहा है जो मणिपुर में रहते हैं और अपने होम टाउन छुट्टी पर गए हैं।

    बता दें, सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो की हत्या उस वक्त हुई जब वह छुट्टी पर थे। इस दौरान शुक्रवार दोपहर को हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। ऐसे में अब सीआरपीएफ के मुख्यालय ने फील्ड कमांडर्स को आदेश जारी किया है कि वह मणिपुर से आने वाले ऑफ ड्यूटी कमांडरों से तुरंत संपर्क करें और उन्हें सिक्योरिटी बेस में आने का मैसेज दें।

    मीडिया के मुताबिक सीआरपीएफ के जवानों के लिए जारी किए गए आदेश के मुताबिक जो भी जवान छुट्टी पर होम टाउन गए हैं वह अगर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं तो तुरंत अपने पास के सिक्योरिटी फोर्स बेस में संपर्क करें। इसके साथ ही मणिपुर और नागालैंड सेक्टर में मौजूद सीआरपीएफ के ऑफिसों से हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

    बता दें, सीआरपीएफ के जिस कमांडो की हत्या की गई है उसकी पहचान 204वीं कोबरा बटालियन के डेल्टा कंपनी के कॉन्सटेबल चोनखोलन हाओकिप के तौर पर की गई है। जानकारी के मुताबिक हमलवरों ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी और इसी दौरान गांव में घुस कर उनकी हत्या कर दी गई। बता दें मणिपुर की हिंसा में अब तक 18-20 लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हालांकि कई जगहों पर स्थिति बेहतर होने की खबर भी सामने आ रही है और जिन इलाकों में हालात गंभीर हैं, उन्हें फोर्स काबू में लाने की कोशिश कर रही है।

    इससे पहले शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल बैठक की थी। इस दौरान वीडियो क़ॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने सीएम एन बीरेन सिंह से बात की और हालातों की समीक्षा की।

  • आंतक पर भारत का कड़ा प्रहार;  राजौरी और बारामूला मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर; गोला-बारूद बरामद

    आंतक पर भारत का कड़ा प्रहार;  राजौरी और बारामूला मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर; गोला-बारूद बरामद

     

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए सेना ऑपरेशन त्रिनेत्र चला रही है। इसके तहत सेना ने राजौरी और बारामुला में दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, एनकाउंटर में बलिदान हुए 5 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। हालात को देखते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख मनोज पांडे आज शनिवार (6 मई 2023) को जम्मू-कश्मीर जाएँगे।

    उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के करहामा कुंजर इलाके में शनिवार (6 मई 2023) की सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की खबर है और दोनों तरफ फायरिंग जारी है।

    पुलिस ने बताया कि उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों की एक टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। जब सुरक्षाबलों ने आतंकियों से सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

    एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने बारामूला एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मारा गया आतंकी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का रहने वाला था और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। मारे गए आतंकी की पहचान आबिद वानी के रूप में हुई है। उसके पास से AK-47 बरामद किया गया है।

    वहीं, राजौरी में भी सुरक्षाबलों का आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। भारतीय सेना ने बताया कि गोलाबारी में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। वहीं, एक अन्य आतंकी के घायल होने की संभावना है। अब तक की गई बरामदगी में एक AK-56, 4 मैग, 56 राउंड मैग के साथ 1x9mm पिस्टल, 3 ग्रेनेड और 1 गोला बारूद शामिल हैं। मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है।

    बता दें कि शुक्रवार (5 मई 2023) को जम्मू क्षेत्र के राजौरी इलाके के कांडी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पाँच जवान बलिदान हो गए थे। मुठभेड़ के दौरान धमाके की वजह से जवानों की जान गई। माना जा रहा है कि आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया।

    दरअसल, धूरियन के तोता गली इलाके में आतंकियों ने 21 अप्रैल 2023 को आतंकियों ने सेना के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में भी 5 जवान बलिदान हो गए थे। इसके बाद से सेना ने आतंकियों के सफाए का अभियान शुरू किया था।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज जम्मू का दौरा करेंगे। वहीं, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज सुबह उड़ान भरी और चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान ‘त्रिनेत्र’ की समीक्षा की।

  • पीएम मोदी का बेंगलुरु में मेगा रोड शो शुरू, मुख्य सड़कों पर हजारों की संख्या में लोगों ने पीएम मोदी को बधाई दी

     पीएम मोदी का बेंगलुरु में मेगा रोड शो शुरू, मुख्य सड़कों पर हजारों की संख्या में लोगों ने पीएम मोदी को बधाई दी

     

    बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव अभियान के तहत शनिवार को यहां अपना मेगा रोड शो शुरू किया। आईटी सिटी में रविवार को आठ किलोमीटर का रोड शो शुरू करने से पहले वह 26.5 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और लोगों का अभिवादन करेंगे।

    शहर की मुख्य सड़कों पर हजारों की संख्या में लोगों ने पीएम मोदी को बधाई दी, खुशी मनाई और उनके वाहन पर फूल बरसाए। उनके साथ बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या और बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पी.सी. मोहन मौजूद थे।

    रोड शो बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में आरबीआई ग्राउंड के पास सोमेश्वर भवन से सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1.30 बजे तक मल्लेश्वरम में सांकी टैंक पर समाप्त होने की संभावना है।

    यह टैगलाइन ‘नम्मा बेंगलुरु, नम्मा हेम्मे (हमारा बेंगलुरु, हमारा गौरव)’ के तहत किया जा रहा है।

    नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में पुलिस की मदद मिलेगी। भाजपा ने कहा कि पीएम मोदी के निर्देश पर कदम उठाए गए हैं।

    रोड शो शहर की 13 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगा जिसमें सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पांच हजार पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

  • केदारनाथ धाम में स्थित गरुड़चट्टी और मोदी गुफा को जोड़ने के लिये लगाये गये पुल के गार्डर हुए क्षतिग्रस्त, आवाजाही हुई बंद

    केदारनाथ धाम में स्थित गरुड़चट्टी और मोदी गुफा को जोड़ने के लिये लगाये गये पुल के गार्डर हुए क्षतिग्रस्त, आवाजाही हुई बंद

    रुद्रप्रयाग (उत्तम हिन्दू न्यूज): केदारनाथ धाम में मोदी गुफा को जाने वाला पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। गरुड़चट्टी और मोदी गुफा को जोड़ने के लिये लगाये गये पुल के गार्डर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। जिसके कारण यहां आवाजाही बंद हो गई है। इस कारण श्रद्धालुओं की परेशानियां बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है मंदाकिनी नदी पर बने पुल के गार्डर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। ऐसे में धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को मंदाकिनी नदी पार स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम की टेंट कॉलोनी, मोदी गुफा, गरुड़चट्टी और ललित दास महाराज के आश्रम में पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं। नदी पार जाने के लिये मंदाकिनी नदी पर बने पुल पर फिलहाल आवाजाही बंद है।

    आपको बता दें कि, केदारनाथ धाम में मदाकिनी नदी पार केदारनाथ धाम का पुराना रास्ता और गरुड़चट्टी स्थित है। इस बार नदी पार गढ़वाल मंडल विकास निगम ने भी यात्रियों के रहने के लिये टेंट कॉलोनी बनाई है। मोदी गुफा सहित अन्य गुफएं भी यहीं हैं। लगातार बारिश होने के कारण पुल के आस-पास पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में जो भी यात्री मोदी गुफा के अलावा टेंट कॉलोनी में रुकने के लिये जा रहे हैं, उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    इसके अलावा ललित महाराज का आश्रम भी यहीं स्थित है। आश्रम में आये दिन हजारों भक्त निशुल्क भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने और रुकने के लिये जाते हैं। अब रास्ता क्षतिग्रस्त होने से उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। विभागीय अधिकारियों की ओर से बताया जा रहा है मंदाकिनी नदी पर बने पुल के गार्डर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। नये गार्डर बनाने के लिये दिये गये हैं। फिलहाल पुल से आवाजाही बंद है। जो भी यात्री नदी पार जाना चाहते हैं, उन्हें अब मंदिर के पीछे बने रास्ते से जाना होगा।

    चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने कहा कि मोदी गुफा और गरुड़चट्टी को जाने वाला पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यह मार्ग मोदी गुफा को भी जोड़ता है। साथ ही ललित महाराज आश्रम भी पुल के दूसरी ओर है। वहां सैकड़ों की संख्या में भक्त और साधु संत नि:शुल्क में रहते हैं। इसके अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम के टेंट भी पुल के दूसरी तरफ लगाये गये हैं। त्रिवेदी ने कहा कि जल्द ही पुल का ट्रीटमेंट किया जाना जरूरी है। मोदी गुफा के लिए कई लोगों ने बुकिंग करवाई है।

  • राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, ऑपरेशन जारी

     राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, ऑपरेशन जारी

     

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए। सेना ने कहा, राजौरी सेक्टर में चल रहे ऑपरेशन में सुबह गंभीर रूप से घायल हुए तीन सैनिकों ने दम तोड़ दिया। ऑपरेशन अभी भी जारी है। इससे पहले सेना ने बताया था कि आतंकवादियों ने जवाबी कार्रवाई में एक विस्फोटक उपकरण दागा।

    राजौरी सेक्टर के कंडी जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर 03 मई 2023 को संयुक्त अभियान चलाया गया। 05 मई 2023 को लगभग 07.30 बजे, एक सर्च टीम ने एक गुफा में छिपे आतंकवादियों के एक समूह के साथ संपर्क स्थापित किया। उन्होंने कहा, आसपास की अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल के लिए निर्देशित किया गया है।

    सेना ने कहा, प्रारंभिक रिपोटरें के अनुसार, आतंकवादियों का एक समूह इलाके में फंसा हुआ है। आतंकवादी समूह के हताहत होने की आशंका है। अभियान जारी है। जम्मू क्षेत्र में भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में एक सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ भारतीय सेना का अभियान जारी हैं।

  • खरी- खरी;  ‘सीमा पार से आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे’, SCO समिट में भारत ने पाकिस्तान को कही खरी खरी ये बातें..

    खरी- खरी;  ‘सीमा पार से आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे’, SCO समिट में भारत ने पाकिस्तान को कही खरी खरी ये बातें..

     

    नई दिल्ली : विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद की बैठक के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो इस समय भारत दौरे पर हैं। सत्र को संबोधित करते हुए बिलावल की मौजूदगी में एस जयशंकर ने पाकिस्तान को खूब सुनाया। आतंकवाद पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग को रोकने की आवश्यकता पर बल दिया।

    उन्होंने पाकिस्तान, चीन समेत सभी SCO सदस्य देशों के सामने साफ कर दिया कि भारत सीमा पार से आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, हम सबको मिलकर आतंकवाद से लड़ना होगा। आतंकवाद को अभी भी हराया नहीं जा सका। आतंकवाद से मुकाबला हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है।

    विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि जब दुनिया कोरोना का सामना करने में लगी हुई थी, उस दौरान भी कुछ देश आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे थे। इस खतरे से नजरें हटाना हमारी सुरक्षा के लिए हानिकारक साबित होगा। हमारा दृढ़ विश्वास है कि आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं हो सकता है। इसे सीमा पार आतंकवाद सहित इसके सभी रूपों में रोका जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों के लिए तैयार चैनलों को बिना किसी देरी के अवरुद्ध किया जाना चाहिए। सदस्य देशों को यह याद दिलाने की आवश्यकता नहीं है कि आतंकवाद का मुकाबला करना एससीओ के मूल जनादेशों में से एक है।

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मैं एससीओ की भारत की पहली अध्यक्षता के तहत आपकी मेजबानी करते हुए हर्षित महसूस कर रहा हूं। एससीओ की हमारी अध्यक्षता के तहत, हमने 100 से अधिक बैठक और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किये जिनमें 15 मंत्री स्तरीय बैठकें शामिल हैं।

  • एनकाऊंटर; एसटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को किया ढेर

     एनकाऊंटर; एसटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को किया ढेर

     

    मेरठ : कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना उर्फ अनिल नागर को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यूपी एसटीएफ ने इस कार्रवाई को मेरठ में अंजाम दिया है। दुजाना 10 अप्रैल को जमानत पर बाहर आया था। जेल से रिहा होते ही उसने गौतमबुद्ध नगर में अपने खिलाफ गवाही दे रहे लोगों को धमकियां दी थीं। एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके चलते उसकी तलाश शुरू की। इसी क्रम में उसके मेरठ में छिपे होने की सूचना मिली।

    दुजाना पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 60 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं। इसमें दुजाना के खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हत्या, लूट, डकैती और उगाही जैसे संगीन मामलों में एफआईआर दर्ज हैं।