Category: NATIONAL

  • दर्दनाक हादसा; जयपुर-अजमेर हाईवे पर आल्टो कार पर पलटा टैंकर- 8 लोगों की दबकर मौत

    दर्दनाक हादसा; जयपुर-अजमेर हाईवे पर आल्टो कार पर पलटा टैंकर- 8 लोगों की दबकर मौत

     

    जयपुर : राजस्थान के जयपुर के दूदू में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा दूदू के रामनगर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हाईवे से गुजर रहे टैंकर का अचानक से टायर फट गया। टायर फटते ही टैंकर आल्टो कार पर जा पलटा। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर में दबने की वजह से कार पूरी तरह पिचक गई। हादसे में 8 लोगों की दबकर मौत हो गई।

    एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मृतक फागी के रहने वाले थे जो अजमेर जियारत करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि टैंकर का टायर फटते ही वह डिवाइडर तोड़ते हुए अल्टो से टकरा गया। इसमें सात की मौके पर ही मौत हो गई।

    इस दौरान टैंकर ने एक मोटर साइकिल सवार युवक को भी चपेट में ले लिया था। वहीं एक को जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल में रेफर किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसकी भी मौत हो गई।

  • पूर्व सीएम बादल की अंतिम अरदास में शामिल हुए अमित शाह, कहा-बादल साहिब का जाना देश के लिए बड़ा घाटा

    पूर्व सीएम बादल की अंतिम अरदास में शामिल हुए अमित शाह, कहा-बादल साहिब का जाना देश के लिए बड़ा घाटा

     

    Amit Shah participated in the last prayer of former CM Badal

    श्री मुक्तसर साहिब -शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक स.प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि आज बादल साहिब का जाना देश के लिए बड़ा घाटा है। शिअद में इमरजेंसी के समय प्रकाश सिंह बादल लोकतंत्र की रक्षा के लिए चट्टान की तरह खडे़ रहे।

    उन्होंने कहा कि मैं कई बार बादल साहब से मिला। जब भी मिला कुछ सीखने को मिला। मुश्किल समय में उनसे सुझाव लिए। दल दोनों के अलग थे, लेकिन उन्होंने वही सुझाव दिया जो मेरे दल के लिए भी सही था। इतनी पारदर्शिता के साथ सुझाव एक महापुरुष ही दे सकता है। रिकॉर्ड के आधार पर कह सकता हूं, नए पंजाब की नींव उन्हीं ने रखी। अमित शाह ने कहा कि सुखबीर बादल से बात हो रही थी, उन्होंने बताया हिंदू सिख एकता के लिए बादल साहब ने काम किया। बादल गांव में मस्जिद, मंदिर और गुरुद्वारा बादल साहब का बनाया हुआ है। आज भाईचारे का सरदार चला गया।

  • लूट की बड़ी वारदात ; कपूरथला में गन प्वाइंट पर सुनार से 35 लाख की नकदी और गहने लूटे

    लूट की बड़ी वारदात ; कपूरथला में गन प्वाइंट पर सुनार से 35 लाख की नकदी और गहने लूटे

     

    कपूरथला– कपूरथला जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कार में सवार होकर परिवार समेत अमृतसर जा रहे सुनार से गन प्वाइंट पर 35 लाख रुपये की नकदी और गहने लूटने का मामला सामने आया है। वारदात नडाला-ढिलवां रोड के पास हुई। थाना सुभानपुर की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी-जांच, डीएसपी भुलत्थ के साथ थाना ढिलवां, थाना सुभानपुर, थाना भुलत्थ व थाना बेगोवाल की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, जिससे घटना की सच्चाई का पता चल सके, क्योंकि पुलिस को लूट की कहानी पर संदेह है। पुलिस को दिए बयान में संतोख सिंह निवासी गली आवेवाली गेट भगतांवाला अमृतसर हाल निवासी जलालपुर होशियारपुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी बलविंदर कौर व बच्चों के साथ कार (पीबी-07एपी-8182) में जलालपुर से वाया नडाला होकर ढिलवां रोड राधा स्वामी सत्संग घर के समीप पहुंचा तो उसकी कार के आगे एक कार जा रही थी। उसकी पत्नी ने हाथ में पर्स पकड़ा हुआ था, जिसमें 35 लाख रुपये नकद थे। इसी दौरान आगे जा रही कार के चालक ने एकदम से ब्रेक लगा दी। जिससे उन्हें भी कार रोकनी पड, जैसे ही उसने कार रोकी तो आगे वाली कार में से मुंह बांधे दो नौजवान उतरे। इनमें से एक के हाथ में पिस्तौल थी। इन दोनों युवकों ने उसकी पत्नी से पर्स छीन लिया और गन प्वाइंट पर उसकी पत्नी की बालियां, अंगूठी व सोने के कड़े आदि उतरवा लिए। उसने बताया कि लुटेरे सारा सामान लूट कर ढिलवां की तरफ फरार हो गए। उसने बताया कि लुटेरों की गाड़ी का नंबर पीबी-65एबी-2606 था।

  • किश्तवाड़ में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 जवान थे सवार

    किश्तवाड़ में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 जवान थे सवार

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर से एक बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां के किश्तवाड़ जिले के एक गांव में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हेलिकॉप्टर में भारतीय सेना के तीन अधिकारी सवार थे। रेस्क्यू के लिए टीमों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

    बताया जा रहा है कि जहां ये हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वो किश्तवाड़ का काफी दुर्गम इलाका है। यहां बीते दो-तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। सेना के तीन अधिकारी हेलिकॉप्टर पर जा रहे थे, बताया जा रहा है कि यही हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। हालांकि सेना की ओर से पता लगाया जा रहा है कि उनकी तबीयत कैसी है। इसके लिए रेस्क्यू की टीमों को रवाना कर दिया गया है। हालांकि अभी तक उन अधिकारियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

  • Jalandhar उपचुनाव चुनाव से ठीक पहले राघव चड्ढा ने डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

    Jalandhar उपचुनाव चुनाव से ठीक पहले राघव चड्ढा ने डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

     

    ब्यास : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की है।

    राघव चड्ढा ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है।

  • सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 2 आतंकवादी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

    सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 2 आतंकवादी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

     

    श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, दो आतंकवादी मारे गए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। उनके पास से एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल समेत कई हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

    पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को वनिगम पयीन क्रीरी के द्राच इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी।

    सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

  • बड़ा सड़क हादसा; ट्रक से भिड़ी SUV, 2 बच्चों समेत 11 लोगों की हुई मौत- शादी समारोह में जा रहे थे सभी

    बड़ा सड़क हादसा; ट्रक से भिड़ी SUV, 2 बच्चों समेत 11 लोगों की हुई मौत- शादी समारोह में जा रहे थे सभी

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में 5 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। मृतक एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घटना में हताहत लोग धमतरी जिले के सोरम-भटगांव गांव के रहने वाले थे और शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। दुर्घटना बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 पर पुरुर थानाक्षेत्र अंतर्गत जगतारा गांव के पास हुई।

    पुरुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि घटना में जान गंवाने वाले लोग कांकेर जिला के मरकटोला गांव में शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे तभी उनकी एसयूवी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। बताया कि वाहन में सवार 10 लोगों की तत्काल मौत हो गई वहीं 1 बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वह अपना वाहन घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।

    वहीं छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “अभी-अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 11 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

  • धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहे DU के स्टूडेंट्स को पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया..

    धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहे DU के स्टूडेंट्स को पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया..

     

    नई दिल्ली : पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को पुलिस ने घसीटा और फिर हिरासत में ले लिया है। डीयू के स्टूडेंट्स ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। स्टूडेंट्स बजरंग पूनिया की समर्थन की अपील पर मार्च निकाल रहे थे।

    पहले स्टूडेंट्स को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने समझाया कि आप लोग यहां पर प्रदर्शन ना करें। आपके पास प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। लेकिन छात्राएं नहीं मानी जिसके चलते प्रदर्शन करने वाले सभी छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

    इधर पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दी गई दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी लौटा दी है। वहीं जंतर-मंतर पर पहलवानों का भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ धरना जारी है। पहलवानों का कहना है कि जबतक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती है, तबतक उनका धरना जारी रहेगा।

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दो शिफ्ट में एक-एक सिपाही को पहलवानों की सुरक्षा में लगाया गया था। जिसे पहलवानों ने लौटा दिया है। पहलवानों का कहना है कि अगर वे लोग जंतर-मंतर पर भी सुरक्षित नहीं है, तो कहीं भी सुरक्षित नहीं रह सकते हैं। वे लोग यहां शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं।

  • कांग्रेस शाही परिवार के लिए कर्नाटक को बनाना चाहती है ‘ATM नंबर-1’,   प्रधानमंत्री मोदी ने सादा गांधी परिवार पर निशाना

     

    मुल्की : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने चुनावी भाषण की शुरुआत ‘बजरंग बली की जय’ के साथ करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और उसके परिवार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आने का प्रयास इसलिए कर रही है क्योंकि वह दिल्ली में बैठे इस शाही परिवार के लिए इसे ‘एटीएम नम्बर वन’ बना सके।

    मोदी कर्नाटक में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि कर्नाटक औद्योगिक विकास में नम्बर एक बने, हमारा प्रयास है कि कर्नाटक कृषि विकास में , शिक्षा और स्वास्थ्य में नम्बर एक बने, लेकिन कांग्रेस क्या चाहती है , कांग्रेस कर्नाटक को दिल्ली में बैठा ‘शाही परिवार’ (रॉयल सोनिया गांधी और उनका परिवार) के लिए एटीएम नम्बर एक बनाना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि कर्नाटक के आधुनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत कर देश में नंबर वन और कर्नाटक को ‘मैन्युफैक्चरिंग सुपरपावर’ बनाना है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस भाजपा की विकास पहलों को विफल करने के लिए सेवानिवृत्ति के नाम पर वोट मांग रही है। उन्होंने दावा किया कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा।

    मोदी ने भारत के खिलाफ लंदन में की गई टिप्पणी के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरी दुनिया भारत में विकास और लोकतंत्र की प्रशंसा कर रही है, लेकिन कांग्रेस देश को दुनिया भर में बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया का विश्वास और प्रशंसा मोदी के कारण नहीं, बल्कि आपके वोट के कारण है, जिसने दिल्ली में एक मजबूत और स्थिर सरकार की शुरुआत की।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर समाज में शांति है, तो कांग्रेस शांति से नहीं बैठ सकती है। अगर देश में प्रगति और विकास है, तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती है , कांग्रेस की पूरी राजनीति ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर आधारित है। कर्नाटक कांग्रेस के इस खतरनाक चेहरे का गवाह रहा है।

    मोदी ने पहली बार मतदान करने वालों से अपील करते हुए कहा कि वे कर्नाटक के भविष्य का फैसला करने जा रहे हैं। यदि आप अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो अपने मन का काम करें। यह कांग्रेस से संभव नहीं हो पाएगा। अगर कर्नाटक में अस्थिरता है, तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में शांति और विकास की दुश्मन है, क्योंकि यह आतंक के आकाओं को बचाती है और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक देश की स्टार्टअप क्रांति को मजबूत कर रहा है। मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, यहां तक कि ब्रिटेन ने भारत पर दो शताब्दियों तक शासन किया और यह लोगों के समर्थन के बिना संभव नहीं था।

    प्रधानमंत्री भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए लोगों से अपील की और कहा कि मुझे आपकी और आपके मदद की जरूरत है। साथ ही इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के लिए भाजपा को वोट देने की जरूरत है। कर्नाटक में मतदान 10 मई को होगा एवं मतगणना 13 मई को होगी।

  • पंजाब में नौजवानों को अब तक 29000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दीं, अन्य पदों पर भर्ती जारी: CM भगवंत मान

    पंजाब में नौजवानों को अब तक 29000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दीं, अन्य पदों पर भर्ती जारी: CM भगवंत मान

    -नियुक्ति की प्रक्रिया केवल मेरिट, निष्पक्ष और पारदर्शी होने के कारण एक भी नौकरी के लिए अदालत की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा

    -स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मेडिकल शिक्षा और सहकारिता विभाग के 200 उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र
    -‘सरकार तुहाडे द्वार’ प्रोग्राम के अंतर्गत हफ़्ते में दो बार गाँवों के दौरे करेंगे डिप्टी कमिशनर

    चंडीगढ़
    : राज्य के नौजवानों को सरकारी नौकरियां देने के लिए शुरू की व्यापक मुहिम की सफलता का जि़क्र करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि मार्च, 2022 से अब तक नौजवानों को 29000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दीं हैं और अलग-अलग विभागों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

    आज यहाँ सैक्टर-35 में म्यूंसिपल भवन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान और सहकारिता विभाग के नये चुने 200 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपने के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने नौजवानों को रोजग़ार देने की गारंटी दी थी और यह बहुत संतोषजनक बात है कि अब तक 29000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दीं जा चुकीं हैं जबकि पिछली सरकार के समय पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगारी का दुख भोगते थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस म्यूंसिपल भवन में मैं हफ़्ते में दो बार नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए आता हूं जिस कारण इस म्यूंसिपल भवन को ‘नियुक्ति भवन’ भी कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों में भर्ती चल रही है जिससे और नौजवानों को भी जल्दी ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।’’ नये चुने उम्मीदवारों को सरकार के परिवार का हिस्सा बनने के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उनको अपनी ड्यूटी तन-मन और लगन के साथ निभाने के लिए कहा जिससे कामकाज के लिए उम्मीदों के साथ उनके पास आने वाले लोगों को किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    नौजवानों को क्रमवार नियुक्ति पत्र सौंपने का जि़क्र करते हुए भगवंत मान ने कहा कि समूची भर्ती प्रक्रिया केवल मेरिट, निष्पक्षता और पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही है जिससे किसी तरह की कानूनी रुकावट न आए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुये ख़ुशी हो रही है कि हमने अब तक 29000 सरकारी नौकरियाँ दीं हैं और अभी तक एक भी नौकरी के लिए किसी तरह की अदालती चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों की तरफ से नौकरियों के अधिक मौके देने की मुहिम को बड़ा समर्थन दिया गया है। एक मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि एक नौजवान पहले क्लर्क भर्ती हुआ, उसके बाद मेहनत करके ऐसिस्टैंट लाईनमैन बना और उसके बाद एस. डी. ओ. नियुक्त हुआ है।

    स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में स्टाफ बहुत काबिल है परन्तु अपेक्षित साजो-सामान न होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य सहूलतें नहीं मिल रही थीं परन्तु अब सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र को प्रमुखता दी जा रही है।

    ‘सरकार तुहाडे द्वार’ प्रोग्राम को पंजाब भर में लागू करने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हफ़्ते में दो बार डिप्टी कमिशनर और अन्य स्टाफ गाँवों के दौरे करके लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिलों में पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर इसको लागू किया था और इसकी सफलता के बाद अब व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोग्राम से लोगों और सरकार के दरमियान फर्क ख़त्म होगा जबकि इससे पहले लोगों को कामकाज के लिए जि़ला दफ़्तरों या चंडीगढ़ के दफ़्तरों में परेशान होना पड़ता था। लोगों तक सीधी पहुँच कायम करने के लिए एक और मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार उनकी सरकार ने विधान सभा सैशन का सीधा प्रसारण करने का ऐतिहासिक कदम उठाया जिससे सारी राजनैतिक पार्टियों की कारगुज़ारी को लोग अपने आंखों से देख सकें।

    इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के साथ-साथ डाक्टर, नर्सें और अन्य पैरा-मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जायेगी जिससे लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा सकें। स्वास्थ्य मंत्री ने नये भर्ती हुए उम्मीदवारों को पंजाब को ‘रंगला राज्य’ बनाने के सपने को साकार करने के लिए इसके ‘ब्रैड अम्बैसडर’ बनने का न्योता दिया।