बृजभूषण के खिलाफ बड़ा एक्शन, पहलवानों की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने गठित की SIT
नई दिल्ली : कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने अहम कदम उठाया है। महिला पहलवानों से संबंधित मामलों की विस्तार से तफ्तीश करने के लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
एसआईटी में कई अलग-अलग ब्रांच के पुलिस अधिकारी को भी शामिल किया गया है। महिला पहलवानों द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर कई राज्यों में जाकर इस केस से जुड़े इनपुट्स को एकत्रित किया जा रहा है। वहीं यौन शोषण मामले में पुलिस ने बृजभूषण के बयान दर्ज किए हैं और उनसे कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं।









Leave a Reply