Category: NATIONAL

  • PNG गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट, तीन दुकानों में लगी आग..

    PNG गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट, तीन दुकानों में लगी आग..

     PNG गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट, तीन दुकानों में लगी आग..

     

    हरियाणा के पलवल में ओल्ड जीटी रोड पर पीएनजी गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट हो गया है. ब्लास्ट होने की वजह से तीन दुकानों के साथ एक जेसीबी मशीन में भी आग लग गई है. हादसा उस समय हुआ जब जन स्वास्थ्य विभाग की टीम किसी काम के लिए जमीन की खुदाई करवा रही थी. घटना के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं.

  • जानें किस वजह से अमृतसर में लैंड करवाना पड़ा उपराष्ट्रपति का विमान..

    जानें किस वजह से अमृतसर में लैंड करवाना पड़ा उपराष्ट्रपति का विमान..

    अमृतसर : स्मॉग और कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आने से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की फ्लाइट मंगलवार दोपहर को लुधियाना की बजाय श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमृतसर पर उतरी। उपराष्ट्रपति को लुधियाना में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक चार्टर विमान से लुधियाना एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन कम दृश्यता के कारण विमान लुधियाना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड नहीं हो सका।

    फ्लाइट के अमृतसर में उतरे जाने के बाद, पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए एयरपोर्ट पर पहुंचकर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, अमृतसर देहात के एसपी चरणजीत सिंह सोहल और एयरपोर्ट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल एयरपोर्ट पर पहुंचे और उपराष्ट्रपति को रिसीव किया।

    दिल्ली-लुधियाना हवाई मार्ग पर कम विजिबिलिटी के कारण उपराष्ट्रपति का विमान जालंधर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पर भी नहीं उतर सका। विमान के अमृतसर में उतरने के बाद, उपराष्ट्रपति को लुधियाना जाने के लिए सड़क मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।

    उपराष्ट्रपति धनखड़, जो पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में “जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा परिवर्तन के मद्देनजर कृषि खाद्य प्रणालियों में परिवर्तन” पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे, अब अमृतसर से लुधियाना के लिए रवाना होंगे।

  • धार्मिक कार्यक्रम के लिए मिट्टी लेने गईं थी महिलाएं,तभी मिट्टी का टीला धंसने से 4 की मौत-कईयों की हालत नाजुक

    धार्मिक कार्यक्रम के लिए मिट्टी लेने गईं थी महिलाएं,तभी मिट्टी का टीला धंसने से 4 की मौत-कईयों की हालत नाजुक

     

    कासगंज  : उत्तरप्रदेश के कासगंज (kasganj uttar pradesh) जिले में धार्मिक कार्यक्रम के लिए मिट्टी लाने गई महिलाओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। खुदाई दौरान टीला धंस (Dig soil) गया, जिसकी चपेट में कई महिलाएं आ गईं। इनमें से 4 महिलाओं (4 woman died) की मौत हो गई, जबकि कई घायल (many injures in incident) हैं। सीएम योगी ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

    Women had gone to dig soil for a religious program, 4 died due to mound collapse  : बता दें कासंगज में एक सत्संग कार्यक्रम चल रहा है। जिसके लिए करीब एक दर्जन महिलाएं टीले से मिट्टी लाने पहुंची थी। जब उन्होंने मिट्टी के टीले से खुदाई शुरू की तो अचानक ही टीला धंस गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग तुरंत पहुंचे और उन्होंने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। जबतक पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची तब तक ग्रामीणों ने मलबे में फंसी सभी महिलाओं को निकाल लिया।

    रेस्क्यू के बाद घायल महिलाओं को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में 5 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

  • आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से भरत इंदर सिंह चहल को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक; पंजाब सरकार से मांगा जवाब

    आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से भरत इंदर सिंह चहल को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक; पंजाब सरकार से मांगा जवाब

     

     नई दिल्ली : आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Former CM captian amrinder singh) के सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल (Bharat inder singh chahal) को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी (Supreme court bans arrest) पर रोक लगा दी है। सप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा है कि याची पर दंड योग कार्रवाई न की जाए। साथ ही चहल को कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग दें। वहीं, पंजाब सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है। 25 अक्टूबर को उनके खिलाफ पटियाला अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे।

     चहल के वकील की तरफ से कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि 76 वर्षीय चहल कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। साथ ही जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं। हालांकि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 4 अक्टूबर को जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

    बता दें विजिलेंस के मुताबिक मार्च 2017 से सितंबर 2021 तक चहल और उसके पारिवारिक सदस्यों की आय 7,85,16,905 रुपए थी। जबकि 31,79,89,011 रुपए खर्च किए गए, जो आय के ज्ञात स्रोतों से लगभग 305 फीसदी अधिक है। आरोप हैं कि भरत इंदर सिंह चहल ने अपने और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर कई संपत्ति बनाई।

  • प्लास्टिक बैग में शव मिलने से मचा हड़कंप, 7 टुकड़ों में बंटी हुई थी सड़ी-गली लाश,जानें पूरी खबर..

     प्लास्टिक बैग में शव मिलने से मचा हड़कंप, 7 टुकड़ों में बंटी हुई थी सड़ी-गली लाश,जानें पूरी खबर..

     

    मुंबई : मुंबई के गोराई बीच पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्लास्टिक बैग में शव के 7 टुकड़े बरामद हुए हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़े-गले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के मुताबिक, शव को अलग-अलग हिस्सों में काटकर प्लास्टिक बैग के अंदर रखा गया था। पुलिस ने बाबरपाड़ा क्षेत्र के शेफाली गांव से शव को बरामद किया है और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक स्पेशल टीम का गठन किया है। टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आस-पास के पुलिस स्टेशनों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट्स से मिलान कर रही है।

    इस घटना की तुलना हाल ही में कानपुर में हुए एक हत्याकांड से की जा रही है। कानपुर में डीएम आवास कंपाउंड के अंदर एक महिला का शव मिला था और हत्या वाले दिन सीसीटीवी कैमरे बंद थे। दोनों ही मामलों में सीसीटीवी फुटेज की कमी जांच को मुश्किल बना रही है।

  • Justice Sanjeev Khanna बने देश के 51वें मुख्य न्यायधीश, राष्ट्रपति मुर्मु ने दिलाई शपथ, CM Atishi Marlena ने दी बधाई

    You are currently viewing Justice Sanjeev Khanna बने देश के 51वें मुख्य न्यायधीश, राष्ट्रपति मुर्मु ने दिलाई शपथ, CM Atishi Marlena ने दी बधाई

    Justice Sanjeev Khanna became the 51st Chief Justice of the country, President Murmu administered the oath, CM Atishi Marlena congratulated

    Justice Sanjeev Khanna बने देश के 51वें मुख्य न्यायधीश, राष्ट्रपति मुर्मु ने दिलाई शपथ, CM Atishi Marlena ने दी बधाई

    • नई दिल्लीः जस्टिस संजीव खन्ना ने आज यानि सोमवार को देश के 51वें सीजेआई के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस दौरान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    वहीं, मुख्य न्यायाधीश का पद ग्रहण करने पर न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिश ने बधाई देते हुए उनके प्रभावशाली का कार्यकाल की कामना की हैं। सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने संजीव खन्ना को बधाई देते हुए लिखा कि ‘मैं भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को हार्दिक बधाई देती हूं। उनके प्रभावशाली कार्यकाल की कामना करती हूं और कामना करता हूं कि उनका काम हमारे लोकतंत्र की नींव को और मजबूत करे, समानता को कायम रखे और हमारे देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों को मजबूत करें।

    बता दें कि चुनाव में ईवीएम की उपयोगिता बनाए रखना, चुनावी बांड योजना को खारिज करना, अनुच्छेद-370 के निरस्तीकरण के फैसले को कायम रखना और दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए अंतरिम जमानत प्रदान करने के फैसले देने वाले बेंच में वो शामिल थे।

    गौरतलब है कि जस्टिस संजीव खन्ना दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी सारी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से ही की है। उनका जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। उनके पिता न्यायमूर्ति देस राज खन्ना थे, जो दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। साल 1983 में वो दिल्ली बार काउंसिल के साथ एक वकील के रूप में नामांकित हुए। शुरुआत में दिल्ली के तीस हजारी परिसर में जिला न्यायालयों में और बाद में दिल्ली के उच्च न्यायालय और संवैधानिक कानून, प्रत्यक्ष कराधान, मध्यस्थता जैसे विविध क्षेत्रों में न्यायाधिकरणों में प्रैक्टिस की। वाणिज्यिक कानून, कंपनी कानून, भूमि कानून, पर्यावरण कानून और चिकित्सा लापरवाही कानूनों पर उनकी जबरदस्त पकड़ है।

  • बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को Pakistani डॉन शहजाद भट्टी ने दी धमकी, बोला- बकवास पर माफी मांगो वरना पछताना पड़ेगा

    You are currently viewing MITHUN CHAKRABORTY को Pakistani डॉन शहजाद भट्टी ने दी धमकी, बोला- बकवास पर माफी मांगो वरना पछताना पड़ेगा

    Pakistani don Shahzad Bhatti threatened MITHUN CHAKRABORTY, said – apologize for nonsense otherwise you will have to repent

    बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को Pakistani डॉन शहजाद भट्टी ने दी धमकी, बोला- बकवास पर माफी मांगो वरना पछताना पड़ेगा

     

    • मुबंईः  बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को धमकी मिली है। बता दें कि दुबई में बैठे पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने कोलकाता से BJP नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को धमकी दी है। इसके अलावा उसने मिथुन से माफी मांगने की सलाह दी है और चेतावनी दी है कि अगर अभिनेता ने माफी नहीं मांगी, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस धमकी के बाद दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें शहजाद भट्टी मिथुन चक्रवर्ती के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें धमकी दे रहा है। इन वीडियो में वह मिथुन के खिलाफ आपत्तिजनक बातें भी कर रहा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन ने 27 अक्तूबर को उतर 24 परगना जिले में हुए भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान एक बयान दिया था, जो विवादों में आ गया। इस बयान में उन्होंने कहा था कि वह अब सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि 60 के दशक का मिथुन चक्रवर्ती बोल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में उनका अनुभव काफी लंबा है और उन्होंने खून की राजनीति की है, इसलिए उन्हें राजनीति के दांव-पेंच अच्छे से समझ में आते हैं। वहीं चक्रवर्ती ने यह भी कहा था, “मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने कह रहा हूं कि अगर इस मुद्दे को सुलझाना होगा, तो मैं हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हूं।”इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

    इस पर अब पाकिस्तानी गैंगस्टर ने अभिनेता को 10 से 15 दिनों के भीतर माफी मांगने की नसीहत दी है और साथ ही धमकी दी है कि ऐसा नहीं किया तो पछताना पड़ सकता है। पाकिस्तानी डॉन ने कहा है कि, ‘मिथुन साब, मेरा आपको एक मशविरा है। आप 10-15 दिन में कोई वीडियो अपनी जारी करो और माफी मांग लो। यही बेहतर है कि आप माफी मांग लो और आपका ऐसा करना बनता भी है। आपने दिल दुखाया है। आपको दूसरे मजहबों के लोगों ने जितना प्यार किया है, उतनी इज्जत मुसलमानों ने भी दी है।’।

    भट्टी ने कहा कि आपकी फिल्में चाहे फ्लॉप रही हों, हम देखने जाते थे। आज आप जो अनाज खा रहे हो, इन लोगों की वजह से ही है। वैसे भी आप जिस उम्र में हो, उस उम्र में बंदा बकवास कर ही देता है, जिसके लिए बाद में पछताना पड़ता है। वहीं, डॉन शहजाद ने अभिनेता की उम्र पर भी टिप्पणी की है। साथ ही धमकी देते हुए कहा है, ‘अगर आपने माफी नहीं मांगी तो आपको पछताना पड़ सकता है कि ये मैंने क्या कर दिया है।’ शहजाद भट्टी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जाता है।

  • विमान ने इंजन में लगी आग, घटना का वक्त करीब 250 यात्रियों को ले जा रहा था विमान…

     विमान ने इंजन में लगी आग, घटना का वक्त करीब 250 यात्रियों को ले जा रहा था विमान…

     

    रोम : हैनान एयरलाइंस द्वारा संचालित ‘बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर’ विमान को इंजन में आग लगने के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद रोम के फिउमिसिनो एयरपोरर्ट पर वापस लौटना पड़ा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शेन्ज़ेन, चीन जा रहे इस विमान में 249 यात्री और 16 चालक दल के सदस्य सवार थे। इटली के कोस्ट गार्ड के अनुसार, आग संभावत: पक्षी के टकराने के कारण लगी थी, जो एविएशन में एक आम घटना है, खासकर उड़ान भरने या उतरने के दौरान पक्षी विमान से टकराते हैं। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    एक बयान में, हैनान एयरलाइंस ने इस असुविधा के लिए माफी मांगी और कहा कि पक्षी का टकराना इस घटना का कारण हो सकता है। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को कई विकल्प प्रदान करने की सूचना दी, जिसमें अपनी यात्रा जारी रखने वालों के लिए वैकल्पिक उड़ानें और अपनी योजना कैंसिल करने वालों के लिए धनवापसी या मुआवजा शामिल है।

    मीडिया रिपोर्टों के अनुसार विमान के दाहिने इंजन में आग लग गई, जिससे चालक दल को तुरंत कार्रवाई करने और सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर लौटने से पहले समुद्र के ऊपर एक आपातकालीन फ्यूल डंप करना पड़ा। विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 9:55 बजे फिमिसिनो से रवाना हुआ था, इसके बाद वह वापस मुड़ा और लगभग 11:00 बजे उतरा।

    स्थानीय तटरक्षक जहाजों को स्थिति की निगरानी करने और आपात स्थिति के लिए स्टैंडबाय पर रहने के लिए तैनात किया गया था, लेकिन स्थिति को जल्दी से नियंत्रण में लाया गया, और विमान बिना किसी और परेशानी से उतरा। घटना की जांच की जा रही है और विमान को कितना नुकसान हुआ है, अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। फिमिसिनो एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि हवाई यातायात संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और अन्य उड़ानों के लिए कोई खास देरी नहीं हुई।

  • तेजी से बदलने वाला है माैसम,जानें कहां जोर ठंड पकड़ेगी जोर

     तेजी से बदलने वाला है माैसम,जानें कहां जोर ठंड पकड़ेगी जोर

     

    नई दिल्ली : उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड जोर पकड़ने लगी है और जोरदार ठंड का दाैर जल्द शुरू होने वाला है। मौसम विभाग की मानें अगले पांच दिन यानी 15 नवंबर से देशभर के अधिकांश मैदानी इलाकों में मौसम करवट बदलेगा और कड़ाके की ठंड दस्तक देगी। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, और राजस्थान में मौसम तेजी से बदलेगा।

    पहाड़ी इलाकों के अलावा यूपी-बिहार और राजस्थान के कुछ शहरों में शाम को ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। दिल्ली में सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं, इस पूरे सप्ताह सुबह के समय धुंध छाई रहेगी IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

  • ट्रेनों के बीच दबकर रेलवे कर्मचारी की मौत पर मोदी सरकार को बोले राहुल गांधी

    ट्रेनों के बीच दबकर रेलवे कर्मचारी की मौत पर मोदी सरकार को बोले राहुल गांधी

     

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि आम लोग कब सुरक्षित होंगे, मोदी जी? आप तो बस अडानी को सेफ करने में लगे हुए हैं. बता दें कि इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बफर के बीच फंसे हुए व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में शंटिंग की कवायद के दौरान इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंस जाने से हुई एक रेल कर्मचारी की मौत के लिए शनिवार को रेलवे को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह लंबे समय से जारी लापरवाही और उपेक्षा का नतीजा है. बफर, ट्रेन के इंजन और कोच के दोनों सिरों पर लगा एक उपकरण है जो झटके से बचाता है. बफर को बोगियों के बीच टकराव के प्रभाव को कम करने के लिए तैयार किया जाता है.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब बिहार के बेगूसराय जिले में बरौनी जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस की शंटिंग चल रही थी. इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंसने से अमर कुमार (25) की मौत हो गई. बफर के बीच फंसे हुए व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.