Category: NATIONAL

  • केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना को दी मंजूरी ;मेधावी बच्चों को सस्ता लोन देगी मोदी सरकार, कैबिनेट में लगी फैसले पर मुहर

    केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना को दी मंजूरी ;मेधावी बच्चों को सस्ता लोन देगी मोदी सरकार, कैबिनेट में लगी फैसले पर मुहर

     

    नई दिल्ली ; केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि योजना के तहत 8 लाख रुपये सालाना से कम आमदनी वाले परिवार के बच्चों को 3 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी के तहत 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा।

    योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी मेधावी छात्र को आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित न रहना पड़े। यह योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें सुझाव दिया गया था कि सरकारी और निजी उच्च शिक्षा संस्थानों में योग्य छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। योजना के लिए 3,600 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 से लागू होगी। मेधावी बच्चों की पढ़ाई के अलावा कैबिनेट ने कई और अहम फैसले लिए हैं। वैष्णव ने बताया कि खाद्यान्न की खरीद में एफसीआई की बहुत बड़ी भूमिका होती है। आज भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को मजबूत करने का निर्णय भी लिया गया। कैबिनेट ने एफसीआई को 10,700 करोड़ रुपये की नई इक्विटी पूंजी देने का निर्णय लिया है।

  • बड़ा हादसा; तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर के बाद हर तरफ मची चीख-पुकार; 10 लोगों की दर्दनाक मौत

    बड़ा हादसा; तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर के बाद हर तरफ मची चीख-पुकार; 10 लोगों की दर्दनाक मौत

     

    हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बिलग्राम कोतवाली के हीरा रोशनपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार डीसीएम ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    हरदोई पुलिस के अनुसार, डीसीएम चालक की तेज़ रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। डीसीएम ने टेम्पो को सामने से टक्कर मारी, जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया और कई फीट तक सड़क पर घिसटता चला गया।

    इससे पहले सोमवार को भी जिले में कई सड़क हादसे हुए थे। मल्लावां क्षेत्र में एक कार के पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। वहीं, कोतवाली देहात और बघौली थाना क्षेत्र में भी सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई थी। हादसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसों के कारणों की जांच की जा रही है।

  • ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन के स्टेटस और खाने तक, भारतीय रेलवे के सुपर ऐप से होंगे काम, जानें कब तक होगा लॉन्च

    ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन के स्टेटस और खाने तक, भारतीय रेलवे के सुपर ऐप से होंगे काम, जानें कब तक होगा लॉन्च

    ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन के स्टेटस और खाने तक, भारतीय रेलवे के सुपर ऐप से होंगे काम, जानें कब तक होगा लॉन्च

     

    भारतीय रेलवे का यह एप आईआरसीटीसी एप से अलग होगा। इस ऐप में यात्रियों को सारी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। टिकट बुक करने से लेकर खाना मंगाने और ट्रेन का स्टेटस देखने की सुविधा भी होगी।

    त्योहारों में हुई फजीहत से सीख लेते हुए भारतीय रेलवे ने सुपर ऐप लॉन्च करने का फैसला किया है। यह सुपर ऐप दिसंबर 2024 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसके जरिए टिकट बुकिंग, प्लेटफार्म पर ट्रेन की जानकारी, भोजन वितरण और ट्रेन चलने की स्थिति के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। भारतीय रेलवे का सुपर ऐप पहले से मौजूद ऑल इन वन ऐप आईआरसीटीसी ऐप से अलग होगा।

    भारतीय रेलवे के इस सुपर ऐप में रेलवे से जुड़ी हर जानकारी पैसेंजर को मिलेगी। इस सुपर ऐप के जरिए यात्रियों को टिकट बुक करने, प्लेटफॉर्म पास खरीदने, समय-सारिणी की निगरानी करने में मदद मिलेगी। इसे रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र विकसित कर रहा है। यह एप्लीकेशन IRCTC की मौजूदा प्रणालियों के साथ मिलकर काम करेगा। इसकी सेवाओं में टिकट बुकिंग, भोजन वितरण, फीडबैक, ट्रेन ट्रैकिंग आदि शामिल हैं।

     

    अब IRCTC का क्या होगा?

    मौजूदा समय में ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए यात्री IRCTC ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप के जरिए एयरलाइंस के टिकट भी खरीदे जा सकते हैं और ट्रेन में खाना भी मंगाया जा सकता है। इसके अलावा भी इस ऐप में कई अन्य सुविधाएं हैं। भारतीय रेलवे का नया ऐप आने के बाद IRCTC यात्रियों के साथ CRIS के इंटरफेस के रूप में जारी रहेगा। इसकी सुविधाएं पहले की तरह काम करती रहेंगी।

  • संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने दी जानकारी 

    संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने दी जानकारी

     

    संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें संविधान की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी. इस दौरान वन नेशन वन इलेक्शन और वक्फ विधेयक जैसे अहम बिल पेश होंगे.

    संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने जानकारी दी

    किरेन रिजिजू (फाइल फोटो)

    संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने जानकारी दी है कि संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा. अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह जानकारी दी. यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान कई अहम बिल संसद में पेश किए जाएंगे. इस दौरान संविधान की 75वीं वर्षगांठ भी मनाई जाएगी.

    इस सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण बिल पेश करने वाली है, जिनमें वन नेशन वन इलेक्शन और वक्फ विधेयक जैसे बिल शामिल हैं, जिनके विरोध का ऐलान विपक्ष ने पहले ही कर दिया है.

    संविधान की 75वीं वर्षगांठ

    संसद के इस सत्र में देश के संविधान के लागू होने के 75 साल पर एक भव्य आयोजन किया जाएगा. जानकारी के अनुसार इसका आयोजन संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में होगा, पुराना संसद भवन को संविधान सदन के नाम से जाना जाता हैं. वर्षगांठ के आयोजन के लिए संसद की संयुक्त बैठक भी बुलायी जाएगी.

    कई महत्वपूर्ण बिल पेश होंगे

    सत्र में सरकार कई अहम बिल पास कराने की कोशिश करेगी, जिनमें वन नेशन वन इलेक्शन और वक्फ संपत्ति विधेयक प्रमुख हैं. इन दोनों बिलों को लेकर विपक्षी इंडिया गठबंधन ने विरोध करने का ऐलान किया है, जिससे सदन में हंगामे की संभावना जताई जा रही है.

    वक्फ संपत्ति बिल को लेकर भी सभी की नजर एनडीए के दो प्रमुख घटक दलों, टीडीपी और जदयू, पर है. कुछ दिन पहले मुस्लिम संगठनों ने इन दोनों दलों को इसका समर्थन ना करने की चेतावनी दी थी. इस मुद्दे पर टीडीपी के एक नेता ने कहा था कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री इस बिल का समर्थन नहीं करेंगे. इसी तरह जदयू खेमे से भी इस बिल पर विरोध की बातें की जा रही हैं.

  • Punjab के सीएम भगवंत मान ने कनाडा में हमले के बाद केंद्र सरकार से कहा …

    Punjab के सीएम भगवंत मान ने कनाडा में हमले के बाद केंद्र सरकार से कहा …

     

    कनाडा में हाल ही में ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर खालिस्तानियों ने हमला किया. इसी के बाद अब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा, कोई भी ऐसा नहीं चाहता कि ऐसी हिंसक घटनाएं हो. मैं मोदी सरकार से कनाडा सरकार से बात करने की मांग करता हूं.

    मोदी सरकार से कनाडा से बात करने की मांग करता हूं.... सीएम भगवंत मान ने कनाडा में हमले के बाद कहा

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

    कनाडा और भारत के बीच जहां एक तरफ इस समय तनाव देखा जा रहा है. वहीं, कनाडा में एक बार फिर हिंदुओं को निशाना बनाया गया. कनाडा में 3 नवंबर को रविवार के दिन ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर खालिस्तानियों ने हमला किया. खालिस्तानियों के इस हमले के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इसकी निंदा की है.

    कनाडा और भारत के बीच जहां एक तरफ इस समय तनाव देखा जा रहा है. वहीं, कनाडा में एक बार फिर हिंदुओं को निशाना बनाया गया. कनाडा में 3 नवंबर को रविवार के दिन ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर खालिस्तानियों ने हमला किया. खालिस्तानियों के इस हमले के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इसकी निंदा की है.

    भगवंत मान ने क्या कहा?

    सीएम भगवंत मान ने इस हमले की निंदा करने के साथ-साथ सरकार से एक्शन लेने की मांग की. उन्होंने कहा, मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि जो भी एक्शन लेना है वो उस के लिए कनाडा सरकार से बात करें ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं न हो. साथ ही उन्होंने कहा, ‘सरबत दा भला’ सब का भला इस बात में विश्वास रखने वाले लोग (पंजाबी) दुनिया भर में रहते हैं. वे शांति पसंद करने वाले लोग हैं जो कड़ी मेहनत से अपना रास्ता बनाते हैं. मैं मोदी सरकार से कनाडा सरकार से बात करने की मांग करता हूं.

     

    पीएम ट्रूडो ने भी की निंदा

    कनाडा में मंदिर में हुए इस अटैक के बाद सोमवार शाम को मंदिर और समुदाय के साथ एकजुटता दिखाने के लिए भारी भीड़ इकट्ठी हुई. साथ ही भारत के कई नेता इस घटना की निंदा कर रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी इस घटना की निंदा की है और इसको अस्वीकार्य बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि कनाडा में सभी को स्वतंत्रता और सुरक्षा के साथ अपने धर्म का पालन करने की इजाजत है.

  • AAP सांसद Harbhajan Singh मिले वरिष्ठ BJP नेता से, राजनितिक गलियारों में छिड़ी चर्चा

    You are currently viewing AAP सांसद Harbhajan Singh मिले वरिष्ठ BJP नेता से, राजनितिक गलियारों में छिड़ी चर्चा

    AAP MP Harbhajan Singh meets senior BJP leader, discussion sparks in political circles

    AAP सांसद Harbhajan Singh मिले वरिष्ठ BJP नेता से, राजनितिक गलियारों में छिड़ी चर्चा

    • जालंधरः जालंधर में भारतीय टीम के क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयवीर शेरगिल के साथ मुलाकात की। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी नेता से पूर्व क्रिकेटर की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई।

    इसे लेकर BJP नेता जयवीर शेरगिल ने खुद फोटो शेयर कर इसकी जानकारी सांझा की है। साथ ही शेरगिल ने लिखा कि- ”ये मुलाकात सिर्फ एक आम मुलाकात है, इसे राजनीति से जोड़कर न देखा जाए।” मेरे जालंधर स्थित घर पर क्रिकेट और पंजाब के खाने के स्वाद पर अच्छी “गपशप” हुई। साथ ही ब्रैकेट में शेरगिल ने लिखा कि- कोई राजनीतिक बात नहीं, बस जालंधर के 2 लड़के आपस में मिल रहे हैं।”

    PunjabKesari

    गौरतलब है कि इससे पहले पंजाबी गायक और बॉलीबुड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी बीते दिन दिल्ली शो के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयवीर शेरगिल के साथ मुलाकात की थी। दिलजीत दोसांझ अपनी टीम के साथ जयवीर शेरगिल के घर पहुंचे थे और उनके पूरे परिवार के साथ मुलाकात की थी। वहीं, जयवीर शेरगिल अपने घर के दरवाजे पर दिलजीत और उनकी टीम को रिसीव करने के लिए पहुंचे थे।

  • India – Usa संबंधों पर क्या होगा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का असर? विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब

    India – Usa संबंधों पर क्या होगा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का असर? विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब

     

    कैनबरा : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को उम्मीद जताई अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम चाहे जो भी हो, भारत-अमेरिका संबंध लगातार बढ़ते रहेंगे। कैनबरा में संसद भवन में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, जयशंकर ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2017 में क्वाड गठबंधन को पुनर्जीवित करने का क्रेडिट दिया, जो भारत-पैसिफिक सहयोग में एक महत्वपूर्ण डेवलपमेंट था।

    जयशंकर ने यह पूछे जाने पर कि यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के बाद भारत-अमेरिका संबंध किस प्रकार विकसित होंगे, उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले पांच राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में अमेरिका के साथ अपने संबंधों में स्थिर प्रगति देखी है, जिसमें ट्रंप का पिछला कार्यकाल भी शामिल है।” उन्होंने कहा, “इसलिए, जब हम अमेरिकी चुनाव को देखते हैं, तो हमें विश्वास है कि परिणाम चाहे जो भी हो, अमेरिका के साथ हमारे संबंध बढ़ते रहेंगे।”

    बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 नवंबर को वोट डाले जाने हैं। चुनाव परिणाम बुधवार सुबह तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि देरी संभव है, कभी-कभी परिणामों को अंतिम रूप देने में कई दिन, सप्ताह या एक महीने भी लग सकते हैं।

    विदेश मंत्री जयशंकर वर्तमान में दो देशों की यात्रा पर हैं, 7 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे और 8 नवंबर को सिंगापुर का दौरा करेंगे। वह रविवार को ब्रिस्बेन पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया और एक नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया।

    अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 15वें विदेश मंत्रियों की फ्रेमवर्क डायलॉग (एफएमएफडी) की सह-अध्यक्षता की। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने पोस्ट किया, “आज कैनबरा में विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 15वीं भारत-ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्रियों की फ्रेमवर्क डायलॉग संपन्न हुआ। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार बढ़ रही है। यह मजबूत राजनीतिक संबंधों, मजबूत रक्षा और सुरक्षा सहयोग, विस्तारित व्यापार, अधिक गतिशीलता और गहन शैक्षिक संबंधों में परिलक्षित होती है। हमारे संबंधित पड़ोस, इंडो-पैसिफिक, पश्चिम एशिया, यूक्रेन और वैश्विक रणनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की।”

  • दर्दनाक हादसा, Bhai Dooj का त्यौहार मनाकर ससुराल लौट रही मां-बेटी को क्रेन ने कुचला, Death

    You are currently viewing दर्दनाक हादसा,  Bhai Dooj का त्यौहार मनाकर ससुराल लौट रही मां-बेटी को क्रेन ने कुचला, Death

    Painful accident, mother and daughter returning to in-laws’ house after celebrating Bhai Dooj, crushed by crane, died

    दर्दनाक हादसा, Bhai Dooj का त्यौहार मनाकर ससुराल लौट रही मां-बेटी को क्रेन ने कुचला, Death

    • लुधियानाः लुधियाना में बीते दिन उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां भाई दूज का त्योहार मनाकर वापस ससुराल लौट रही महिला और उसकी 1 साल की बेटी को क्रेन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रका दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान रीना और उसकी 1 साल की बेटी यशिका के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बीती देर रात क्रेन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतका के पति रविंदर कुमार निवासी गांव बेनड़ा संगरुर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह पत्नी रीना और बेटी यशिका के साथ भाई दूज के मौके पर उसके मायके आया हुआ था। इस दौरान जब वह बाइक पर वापस अपने घर संगरूर वापस लौट रहे थे तो साहनेवाल से डेहलों की तरफ जाते समय जब वह टिब्बा नहर पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रेन ड्राइवर ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भयंकर थी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिस कारण रीना और बेटी यशिका क्रेन की तरफ गिर गई और क्रेन का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया और यशिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रीना गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले भर्ती करवाया गया, लेकिन जहां उसने भी उपचार दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी क्रेन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • उत्तराखंड में बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 22 से ज्यादा की हुई मौत…

    उत्तराखंड में बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 22 से ज्यादा की हुई मौत…

     

    अल्मोड़ा : उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा (Accident) हुआ है। यहां सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास बस दुर्घटनाग्रस्त ( Bus Accident) हो गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत (22 People Dead) हो गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। पुलिस (Police) प्रशासन ने रेस्क्यू का काम तेज कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रामनगर से एक बस रानीखेत की ओर को जा रही थी। बस में 40 यात्री सवार थे। सल्ट के कूपी के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस गहरी खाई में समा गई। बस के गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

    देखें VIDEO-

     

    हादसे के वक्त कुछ यात्री बाहर गिर पड़े। जख्मी यात्रियों ने सुबह करीब 9 बजे कंट्रोल रूम को सूचना दी। आपदा प्रबंधन अधिजारी विनीत पाल ने बताता की सल्ट और रानीखेत से टीमों को घटनास्थल भेजा गया है। जिस जगह यह हादसा हुआ है वह पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा के नजदीक है। यह जगह रामनगर के नजदीक है। इस संबंध में डीसी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि एंबुलेंस भेज दी गयी है। एसडीएम व पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव का तेजी से किया जा रहा है।

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जाहिर करते हुए कहा, ‘जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन को तेजी से साथ राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।’

  • पंजाब, यूपी और केरल की 14 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की बदली गई तारीख, अब इस दिन होंगे चुनाव

    पंजाब, यूपी और केरल की 14 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की बदली गई तारीख, अब इस दिन होंगे चुनाव

     

    नई दिल्ली- चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में होने वाले उपचुनाव की तारीखों को बदल दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को होंगे। चुनाव आयोग ने यह फैसला आगामी त्योहारों के मद्देनजर लिया है। इन सभी राज्यों में झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा।

    चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा, “बीते महीने 15 अक्टूबर को 15 राज्यों के 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी। विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों (भाजपा, कांग्रेस, बसपा, रालोद) समेत कुछ सामाजिक संगठनों ने 13 नवंबर को उपचुनाव वाले कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख बदलने के लिए आयोग को आवेदन भेजा था। इसमें कहा गया था क‍ि उस दिन बड़े पैमाने पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होने से बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है, जिससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है। आयोग ने इन पर विचार करते हुए कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख बदलने का निर्णय लिया है।”

    चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा, उनमें केरल की पलक्कड़ विधानसभा, पंजाब की बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट शामिल है। इसके अलावा यूपी की 9 सीटों पर भी 20 नवंबर को मतदान होगा, जिसमें कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है।

    चुनाव आयोग ने अक्टूबर में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ-साथ देश भर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना था। इसमें नांदेड़ और वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल हैं। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। इसके अलावा झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।