Category: NATIONAL

  • Digital Arrest और Cyber Fraud के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, गृह मंत्रालय ने गठित की हाई लेवल कमेटी

    Digital Arrest और Cyber Fraud के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, गृह मंत्रालय ने गठित की हाई लेवल कमेटी

    नई दिल्ली: देश में बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के मामलों को लेकर गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बुधवार को एक हाई लेवल कमेटी गठित की है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा सचिव इस कमेटी को मॉनिटर कर रहे हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में देशवासियों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ को लेकर सजग रहने की नसीहत दी थी। साथ ही उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए ‘रुको-सोचो-एक्शन लो’ का मंत्र भी दिया था।

    पीएम मोदी की नसीहत के बाद गृह मंत्रालय ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया। डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए एक हाई लेवल कमेटी गठित की गई है। बताया जा रहा है कि डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर लगाम लगाने लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गृह मंत्रालय के 14सी विंग ने सभी राज्यों की पुलिस से संपर्क भी किया है। एमएचए का 14सी विंग डिजिटल अरेस्ट पर केस-टू-केस मॉनिटर करेगा।

    ज्ञात हो कि इस साल डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी 6,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई है। गृह मंत्रालय के साइबर विंग ने अब तक 6 लाख मोबाइल को ब्लॉक किया है। ये सभी फोन साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं में शामिल थे। इसके अलावा 14सी विंग ने अब तक 709 मोबाइल एप्लिकेशन को भी ब्लॉक किया है।

    इतना ही नहीं, साइबर फ्रॉड में शामिल 1 लाख 10 हजार आईएमईआई को ब्लॉक किया गया है। साथ ही साइबर फ्रॉड से जुड़े 3.25 लाख फेक बैंक को भी फ्रीज किया गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मन की बात में डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड की घटनाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया था।

    प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल अरेस्ट का फरेब करने वालों के बारे में कहा कि उनका पहला दांव होता है कि ये आपकी सारी व्यक्तिगत जानकारी जुटा कर रखते हैं। उनका दूसरा दांव भय का माहौल पैदा करने का होता है। यह फोन कॉल पर इतना डरा देंगे कि आप कुछ सोच ही नहीं पाएंगे। इसके बाद फ्रॉड करने वाले समय का अभाव दिखाते हैं। ये इतना मनोवैज्ञानिक दबाव बनाते हैं कि इंसान डर जाता है और डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो जाता है।

  • Air India की 32 Flights में बम की धमकी के बाद मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट

    Air India की 32 Flights में बम की धमकी के बाद मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट

    नई दिल्ली : देश में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एयर इंडिया के 32 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हवाई अड्डों पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी विमानों की जांच की, लेकिन किसी में भी बम नहीं मिला।

    पिछले 15 दिनों में 400 से ज़्यादा विमानों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। ये धमकियां ज़्यादातर सोशल मीडिया के ज़रिए दी जा रही हैं। मंगलवार को एयर इंडिया के विमानों को निशाना बनाया गया। कुछ विमानों के टॉयलेट में धमकी भरे संदेश लिखे मिले, जबकि कुछ धमकियां ईमेल और सोशल मीडिया के ज़रिए भेजी गईं।

    धमकी मिलने के बाद एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जबकि बाकी विमानों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया गया। सभी विमानों की गहन जांच की गई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सुरक्षा एजेंसियां इन झूठी धमकियों की जांच कर रही हैं।

  • धनतेरस पर PM मोदी ने बुजुर्गों को दी सौगात..

    धनतेरस पर PM मोदी ने बुजुर्गों को दी सौगात..

    पीएम मोदी भारत के पहले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे. इसमें एक पंचकर्म हॉस्पिटल, फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक आयुर्वेदिक फार्मेसी, एक स्पोर्ट मेडिसिन यूनिट, एक सेंट्रल लाइब्रेरी, एक आईटी और स्टार्ट-अप इनक्यूबेशन सेंटर और 500 सीटों वाला एक ऑडिटोरियम शामिल है.

    29 अक्टूबर यानी आज धनतेरस का त्योहार है और इसी दिन आयुर्वेद दिवस भी मनाया जाएगा. वहीं इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के बुजुर्गों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. वह 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) की शुरुआत करेंगे.

    इस बाबत पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज आयुर्वेद दिवस पर दोपहर करीब 12:30 बजे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया जाएगा. साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत का भी विस्तार किया जाएगा. पीएम ने लिखा कि मैं स्वास्थ्य, फिटनेस और कल्याण के प्रति उत्साही सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करता हूं.

    12850 करोड़ रुपए की सौगात

    दरअसल धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस के मौके पर पीएम मोदी स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,850 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही पीएम मोदी आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज के विस्तार का भी शुभारंभ करेंगे.

     

  • पटाखे से निकली चिंगारी स्टोर में रखे पटाखों में गिरने से हुआ बड़ा धमाका…

     पटाखे से निकली चिंगारी स्टोर में रखे पटाखों में गिरने से हुआ बड़ा धमाका…

     

    केरल के कासरगोड मंदिर हादसे में 150 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 8 की हालत बेहद गंभीर है. आतिशबाजी स्टोरेज में आग लगने से यह हादसा हुआ है. लेकिन कैसे और किस लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ चश्मदीदों ने बताया. मामले में पुलिस ने मंदिर अध्यक्ष और सचिव समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

    1500 लोग, पटाखे से निकली चिंगारी और फिर हुआ धमाका... उड़ गई छत, हिल गई दीवार; केरल हादसे की दर्दनाक कहानी

    केरल हादसे के चश्मदीदों ने सुनाई कहानी.

    केरल का कासरगोड जिला… सोमवार को यहां नीलेश्वरम स्थित अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में वार्षिक कलियाट्टम उत्सव (Kaliyattam Festival) मनाया जा रहा था. 1500 से ज्यादा लोग यहां एकत्रित हुए. इसे केरल टेंपल फेस्टिवल (Kerala Temple Festival) भी कहते हैं. शाम को यहां आतिशबाजी शुरू हुई. मंदिर परिसर के एक स्टोर पर खूब सारे पटाखे रखे हुए थे, ताकि उन्हें बाद में फोड़ा जाए. वहीं, कुछ लोग उसी स्टोर के पास आतिशबाजी भी कर रहे थे. तभी आतिशबाजी के दौरान निकली एक चिंगारी स्टोर के अंदर रखे पटाखों पर जा गिरी. इससे बाकी के पटाखे फटने लगे.

    वक्त था रात के 12:30 बजे का. पटाखे (Firecracker) एक बाद एक फटने लगे तो स्टोर पर आग (Fire In Store) लग गई. स्टोर के बाहर कई लोग मौजूद थे. उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला. इस दौरान वहां लोग जान बचाने के लिए भागने लगे. लेकिन 150 से ज्यादा लोग आगजनी की इस घटना में घायल हो गए. आनन-फानन में सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाने लगा. फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई.

    मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. चिंताजनक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे. हादसे में घायल 8 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है.

  • हिमाचल के पहाड़ों पर कुछ भागों में बारिश-हिमपात के आसार

    हिमाचल के पहाड़ों पर कुछ भागों में बारिश-हिमपात के आसार

     

    शिमला- हिमाचल प्रदेश में राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मंगलवार को बारिश-हिमपात होने के आसार हैं। प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन के दौरान एक से 28 अक्टूबर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमौर व सोलन जिले में बारिश की बूंद तक नहीं बरसी। जबकि कांगड़ा में सामान्य से 94, किन्नौर 98, लाहौल-स्पीति 99, मंडी 83, शिमला 99 व ऊना में 53 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

    हिमाचल प्रदेश सहित पूरे उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में लगातार शुष्क मौसम बना हुआ है। शिमला सहित अन्य भागों में आज भी मौसम साफ बना हुआ है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 29 अक्टूबर को बारिश-हिमपात होने के आसार हैं। इसके बाद 30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 12.2, भुंतर 9.8, कल्पा 5.6, धर्मशाला 14.0, ऊना 14.6, नाहन 17.5, पालमपुर 11.5, सोलन 11.0, मनाली 8.2, कांगड़ा 14.3, मंडी 14.1, बिलासपुर 17.2, हमीरपुर 14.7, चंबा 13.2, डलहौजी 15.4, कुफरी 11.4, कुकुमसेरी 1.3, नारकंडा 10.1, रिकांगपिओ 8.5, धौलाकुआं 17.3, समदो 6.5, कसौली 15.1, पांवटा साहिब 20.0, ताबो -1.6, मशोबरा 12.9 व सैंज में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • बड़ा हादसा; निर्माणाधीन मेट्रो सुरंग में लोको पिकअप मशीन मजदूरों पर जा चढ़ी; 3 की हुई मौत

     बड़ा हादसा; निर्माणाधीन मेट्रो सुरंग में लोको पिकअप मशीन मजदूरों पर जा चढ़ी; 3 की हुई मौत

     

    पटना  : बिहार की राजधानी पटना में निर्माणाधीन मेट्रो सुरंग (Metro tunnel accident) में बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो सुरंग में लोको पिकअप मशीन की ब्रेक फेल (Brake fail) हो गई और मजदूरों पर चढ़ गई। इस हादसे में एक लोको पाइलट और दो मजदूरों की ( 3 died) मौत हो गई। वहीं, बचाव दल ने 6 मजदूरों का रेस्क्यू किया है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    loco pickup machine ran over workers; death of 3 : हादसा सोमवार देर रात हुआ था। अशोक राजपथ पर पटना मेट्रो के लिए अंडरग्राउंड सुरंग बनाने का काम चल रहा है। इसी दौरान सुरंग में लोको पिकअप मशीन की ब्रेक फेल हो गई। फिर काम कर रहे मजदूरों को रौंदते हुए लोको पिकअप मशीन आगे बढ़ गई। इस हादसे में 9 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि टनल में मशीन में किसी प्रकार की गड़बड़ी आने या ब्रेक फेल हो जाने के कारण ये हादसा हुआ। मजदूरों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, सभी ओडिशा के रहने वाले थे।

  • दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई हैं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

    दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई हैं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

     

    दिवाली और छठ के लिए बिहार जाने वाले लोगों के लिए इंडियन रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। अगर आपको भी घर जाना हो तो देख लें ट्रेनों की पूरी लिस्ट और टाइमिंग।

    diwali chhath special trains - India TV Hindi

    Image Source : FILE PHOTO

    दिवाली-छठ के लिए स्पेशल ट्रेनें

    Edited By: Kajal KumariOctober 28, 2024 14:57 IST

    दिवाली और छठ के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए इंडियन रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। रेलवे ने जो ट्रेनें चलाई हैं वे हैं- कोटा-दानापुर-कोटा पटना-न्यूजलपाईगुड़ी-पटना कटिहार-दौरम मधेपुरा-कटिहार और कटिहार-छपरा-कटिहार स्पेशल ट्रेन। कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 19 कोच होंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

    कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल गुना, सागर, कटनी, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते कोटा और दानापुर के मध्य 09803/09804 कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 19 कोच होंगे। यह ट्रेन कोटा से 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक रविवार व गुरुवार को तथा दानापुर से 28 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी।इसके साथ ही पटना-न्यूजलपाईगुड़ी-पटना स्पेशल सिलीगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, बरौनी, मोकामा के रास्ते न्यूजलपाईगुड़ी और पटना जंक्शन के मध्य पटना-न्यूजलपाईगुड़ी-पटना स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

    देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट

    05740 न्यूजलपाईगुड़ी-पटना स्पेशल न्यूजलपाईगुड़ी से शनिवार को 05.00 बजे खुलकर उसी दिन 17.40 बजे पटना जं. पहुंचेगी। वापसी में 05739 पटना-न्यूजलपाईगुड़ी स्पेशल शनिवार को पटना जं. से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 09.30 बजे न्यूजलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

    कटिहार-दौरम मधेपुरा-कटिहार स्पेशल पूर्णिया, बनमनखी, जानकीनगर, मुरलीगंज के रास्ते कटिहार और दौरम मधेपुरा के मध्य 07541/07542 कटिहार-दौरम मधेपुरा-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन 28 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन कटिहार और दौरम मधेपुरा के मध्य परिचालित की जाएगी।

    07541 कटिहार-दौरम मधेपुरा स्पेशल कटिहार से प्रतिदिन 19़.00 बजे खुलकर 22.00 बजे दौरम मधेपुरा पहुंचेगी। वापसी में 07542 दौरम मधेपुरा-कटिहार स्पेशल दौरम मधेपुरा से प्रतिदिन 22.45 बजे खुलकर देर रात्रि 02.30 बजे कटिहार पहुंचेगी।

    कटिहार-छपरा-कटिहार स्पेशल नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर सोनपुर के रास्ते कटिहार और छपरा के मध्य 05744/05743 कटिहार-छपरा-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस ट्रेन कटिहार से 27 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, रविवार व सोमवार को तथा छपरा से 28 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार एवं मंगलवार को किया जाएगा।

  • Factory में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियों ने पाया काबू

    You are currently viewing Factory में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियों ने पाया काबू

    A massive fire broke out in the factory, goods worth crores were reduced to ashes, fire brigade vehicles reached the spot and brought it under control

    Factory में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियों ने पाया काबू

    पटियालाः पटियाला के अन्तर्गत आते फोकल प्वाइंट स्थित एवी मार्केटिंग नामक इंडस्ट्री में बीती देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाईं दे रही थीं और चारों तरफ धुंए का गुब्बार सा नजर आ रहा था। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए फायर अफसर रमन कुमार ने बताया कि फोकल प्वाइंट के प्लाट नं. सी-66 में यह फैक्ट्री चल रही थी और फैक्ट्री में PVC मैटीरियल बनाया जाता था जो कि अधिकतर इंटीरियर डैकोरेशन के काम आता था। PVC मैटीरियल प्लास्टिक और कैमिकल के साथ बनता है, जिस करके आग तेजी के साथ फैल गई और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में लिया। उन्होंने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि पटियाला नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के अलावा समाना, नाभा, राजपुरा, सरहिंद से फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़िया मौके पर मंगवाई गई और कुल 10 गाड़ियों ने इस ऑप्रेशन में भाग लिया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया।

    वहीं, पटियाला के व्यापारी नेता शीशपाल मित्तल ने कहा कि यह 66 सी फैक्ट्री वरिन्द्र गर्ग की है जो कि शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति हैं और उसने बहुत मेहनत के साथ अपना कारोबार शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में वरिन्द्र गर्ग का करोड़ों रुपए का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया है इसके अलावा मशीनरी भी खत्म हो गई है। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की कि वरिन्द्र गर्ग की मदद की जाए।

  • जानें किस जगह पेट्रोल पंप संचालक से लूटे 8 लाख, विरोध करने पर 2 कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवर को मारी गोली…

    जानें किस जगह पेट्रोल पंप संचालक से लूटे 8 लाख, विरोध करने पर 2 कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवर को मारी गोली…

     

    सोनीपत  : हरियाणा के सोनीपत में रविवार रात बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप से 8 लाख रुपए लूट लिए। इस दौरान हुई झड़प में बदमाशों ने पेट्रोल पंप के 2 कर्मचारियों समेत ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी। इसके बाद लुटेरे फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ के बाद शहर में नाकाबंदी कर दी, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। लूट का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लुटेरे कर्मचारियों को गोली मारते और लूट करते दिख रहे हैं।

    8 lakhs looted from petrol pump operator in Sonipat : जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-पानीपत नेशनल हाईवे 44 पर टीडीआई के सामने गर्व पेट्रोल पंप है। यहां बीती रात करीब 9 बजे बाइक सवार होकर 4 युवक पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर अपनी कार खड़ी कर दी। इसके बाद वे हाथों में पिस्तौल लेकर सीधे पेट्रोल पंप के केबिन में पहुंच गए। बदमाशों ने केबिन में बैठे संचालक से पिस्तौल के बल पर पैसे लूटने की कोशिश की। उसने विरोध किया। इस पर उसकी पिटाई कर दी।

    पेट्रोल पंप पर काम करने वाले 2 कर्मचारी नन्हा और संजीव केबिन के अंदर आ गए। उन्होंने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी। दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद बदमाशों ने वहां रखी नकदी एक बैग में भरी और भागने लगे। इसी दौरान पेट्रोल भराने आए एक ट्रक चालक ने बदमाशों का विरोध किया तो उसके पैर में गोली लग गई।

    पुलिस अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप पर लूट हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस, सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बाइक पर 3 से 4 लोग आए थे। कितने पैसे लूटे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • देश में जनगणना को लेकर आई बड़ी खबर, 2025 में हो सकती है शुरू, जानें कब तक मिलेगी रिपोर्ट

    देश में जनगणना को लेकर आई बड़ी खबर, 2025 में हो सकती है शुरू, जानें कब तक मिलेगी रिपोर्ट

     

    नई दिल्ली : कोविड-19 के कारण लंबे समय तक टली भारत की जनगणना (Census) दोबारा शुरू होने जा रही है। खबरें हैं कि 2025 (Start 2025) में जनगणना का आगाज हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। बता दें इससे पहले जनगणना 2011 में हुई थी। कहा जा रहा है कि ताजा जनगणना पूरी होने के बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन हो सकता है।

    A big update has come regarding the census, it may start in 2025 : एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि देश की जनसंख्या का आधकारिक सर्वे 2025 में शुरू हो सकता है, जो साल 2026 तक जारी रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार, जनगणना के बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन शुरू होगा। यह प्रक्रिया 2028 तक चल सकती है।

    भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त के रूप में कार्यरत मृत्युंजय कुमार नारायण की सेंट्रल डेप्युटेशन को अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। इससे उनके लंबे अरसे से लंबित दशकीय जनगणना की कवायद को पूरा करने के लिए टीम का नेतृत्व करने का मार्ग तैयार हो गया है। नारायण 1995 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। वह 2020 से केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन प्रमुख पद (महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त) पर कार्यरत हैं।

    देश में पहली बार जनगणना के आंकड़े डिजिटल तरीके से जुटाए और संकलित किए जाएंगे। इसके लिए विशेष पोर्टल तैयार किया गया है।  इस पोर्टल में जातिवार जनगणना के आंकड़ों के लिए भी प्रावधान किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जातिवार जनगणना होने की स्थिति में पहली बार देश में मुसलमानों और अन्य मतों के अनुयायियों की भी जातियां गिनी जाएंगी। सांख्यिकी और विधि मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिवार जनगणना कराने को लेकर फिलहाल औपचारिक फैसला नहीं किया है। लेकिन पूरे आसार हैं कि भविष्य के मद्देनजर अभी जनगणना को बहुआयामी, भविष्योन्मुखी और सर्व समावेशी बनाया जाए। सूत्रों के मुताबिक कोरोना महामारी और फिर लोकसभा चुनाव के कारण अटकी हुई 2021 की जनगणना 2025 में हो सकेगी।