Category: NATIONAL

  • एक परिवार ने अपने लापता बेटे को समझकर एक लावारिस शव का अंतिम संस्कार , और अपनी शोकसभा में जिंदा पहुंच गया शख्स, फिर जो हुआ…

    एक परिवार ने अपने लापता बेटे को समझकर एक लावारिस शव का अंतिम संस्कार , और अपनी शोकसभा में जिंदा पहुंच गया शख्स, फिर जो हुआ…

     

    मेहसाणा : गुजरात के मेहसाणा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक परिवार ने अपने लापता बेटे को समझकर एक लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन, जब परिवार शोक मना रहा था, तब लापता समझा जा रहा व्यक्ति अचानक घर लौट आया।

    43 वर्षीय ब्रिजेश सुथार 27 अक्टूबर से लापता थे। परिवार ने उन्हें हर जगह खोजा लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। आखिरकार, पुलिस ने साबरमती पुल के पास एक शव बरामद किया। शव की हालत खराब होने के कारण परिवार ने शिनाख्त में मुश्किलें आईं, लेकिन शारीरिक बनावट के आधार पर उन्होंने शव को ब्रिजेश का ही मान लिया और अंतिम संस्कार कर दिया।

    हालांकि, कुछ दिन बाद ब्रिजेश घर लौट आए। पता चला कि शेयर मार्केट में नुकसान के कारण वह मानसिक तनाव से गुजर रहे थे और घर से भाग गए थे। जब उन्हें पता चला कि उनके परिवार ने उनके लिए शोक मनाया है, तो वे हैरान रह गए। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया था, वह किसका था।

    ब्रिजेश की मां ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को हर जगह खोजा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने जब उन्हें शव दिखाया तो उन्होंने शिनाख्त कर ली। उन्हें नहीं पता था कि वे गलती कर रहे हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग इस घटना पर हैरान हैं और पुलिस से जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।

  • महाराष्ट्र की सभी रैलियां रद्द कर अचानक नागपुर से दिल्ली लौटे अमित शाह, जानें वजह..

    महाराष्ट्र की सभी रैलियां रद्द कर अचानक नागपुर से दिल्ली लौटे अमित शाह, जानें वजह..

     

    नई दिल्ली  : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का प्रचार आखिरी दौर में है। भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra election) के बीच आज अचानक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah rallies cancel)) का दौरा रद्द कर दिया गया। अमित शाह आज महाराष्ट्र में चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे, लेकिन अचानक से उनकी चारों सभाओं को कैंसिल कर दिया गया। सभी सभाओं को रद्द करके अमित शाह आज दिल्ली रवाना हो गए। भारतीय जनता पार्टी के विदर्भ संगठन मंत्री ने इस बारे में जानकारी दी है।

    All rallies of Amit Shah canceled in Maharashtra : दरअसल, महाराष्ट्र चुनाव के बीच अमित शाह लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज अमित शाह महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। अमित शाह नागपुर के काटोल और सावनेर सहित गडचिरोली और वर्धा जिले में चार सभाओं में शामिल होने वाले थे। हालांकि अचानक अमित शाह ने यह दौरा रद्द कर दिया और दिल्ली रवाना हो गए। भारतीय जनता पार्टी के विदर्भ संगठन मंत्री ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासकीय कार्यों की वजह से अमित शाह अपना दौरा रद्द करके दिल्ली गए हैं।

  • नाइजीरिया पहुंचने पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, 17 वर्षों में नाइजीरिया जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री ..

    नाइजीरिया पहुंचने पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, 17 वर्षों में नाइजीरिया जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री ..

     

    नई दिल्ली: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार नाइजीरिया पहुंचे। यह यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का हिस्सा है, जिसमें वे ब्राजील और गुयाना भी जाएंगे। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने अबुजा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस यात्रा को भारत और नाइजीरिया के रिश्तों को मजबूत करने के लिए खास माना जा रहा है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति टीनुबू का धन्यवाद करते हुए लिखा, “थोड़ी देर पहले नाइजीरिया पहुंचा। इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं। उम्मीद है कि यह यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती को और गहरा करेगी।”

    पीएम मोदी पिछले 17 वर्षों में नाइजीरिया जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

    राष्ट्रपति टीनुबू ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमारे देश नाइजीरिया में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। 2007 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है। हमारी चर्चा दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने और मुख्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर होगी। पीएम मोदी, आपका स्वागत है।”

    प्रधानमंत्री मोदी को नाइजीरिया के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर बुलाया गया है। अबुजा में फेडरल कैपिटल टेरिटरी के मंत्री नायेसम इज़ेनवो विके ने उनका स्वागत किया और अबुजा की चाबी भेंट की, जो नाइजीरियाई जनता के विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।

    पीएम मोदी ने भी अपने आगमन की तस्वीरें साझा की और भारत और नाइजीरिया के बीच द्विपक्षीय मित्रता को गहरा करने की आशा व्यक्त की।

    तीन देशों की इस यात्रा में पीएम मोदी पहले नाइजीरिया (16 से 21 नवंबर), फिर ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, और अंत में गुयाना का दौरा करेंगे। गुयाना की यह यात्रा पिछले 50 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली राजकीय यात्रा होगी।

    इससे पहले पीएम मोदी ने कहा, “नाइजीरिया के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर यह मेरी पहली यात्रा है। मेरी यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर होगी जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित है। मैं वहां भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के दोस्तों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने हिंदी में मेरे स्वागत के संदेश भेजे हैं।”

    इसके अलावा पीएम मोदी ने नाइजीरिया में मराठी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नाइजीरिया में, मराठी समुदाय ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर खुशी व्यक्त की है। यह सचमुच सराहनीय है कि वे किस प्रकार अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहते हैं।”

  • Aap को लगा बड़ा झटका;द‍िल्‍ली के पर‍िवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने केजरीवाल को चिट्ठी लिख दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

    Aap को लगा बड़ा झटका;द‍िल्‍ली के पर‍िवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने केजरीवाल को चिट्ठी लिख दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

     

    नई द‍िल्‍ली : आम आदमी पार्टी को रव‍िवार को बड़ा झटका लगा। दि‍ल्‍ली के परि‍वहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्‍तीफा दे द‍िया। उन्‍होंने आप संयोजक अरव‍िंद केजरीवाल को इस आशय का एक पत्र ल‍िखते हुए पार्टी व सरकार पर कई आरोप भी लगाए।

    कैलाश गहलोत ने पत्र में आरोप लगाया क‍ि द‍िल्‍ली सरकार और आम आदमी पार्टी अपना समय केंद्र से व‍िवाद करने में ही व्‍यतीत करती रहती है। यह हर समय केंद्र से आरोप-प्रत्‍यारोप में उलझी रहती है। इससे व‍िकास कार्य प्रभाव‍ित होते हैं। गहलोत ने यह भी आरोप लगाया क‍ि पार्टी की रुच‍ि जनता से क‍िए वादों को पूरा करने में नहीं है। पार्टी अपना समय केवल केंद्र सरकार से वाद-व‍िवाद करने में ही नष्‍ट करती रहती है। केंद्र सरकार से तालमेल न होने के कारण जनह‍ित के कार्य नहीं हो पाते। जनता को जो सुव‍िधाएं प्रदान की जानी चा‍ह‍िए, वह उसे नहीं म‍िल पाती।

    गहलोत ने पत्र में यमुना सफाई का मुद्दा भी उठाया। उन्‍होंने कहा क‍ि जनता से वादा करने के बावजूद दस साल में भी हमारी सरकार इस द‍िशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठा सकी। द‍िल्‍ली में यमुना की हालत बद से बदतर ही होती गई। दस सालों में प्रदूषण कम होने की बजाय बढ़ता ही गया। हम जनता से क‍िए वादे को पूरा नहीं कर पाए। उन्‍होंने ल‍िखा क‍ि प‍िछले व‍िधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्‍यमंत्री व आप संयोजक अरव‍िंंद केजरीवाल ने जनता से वादा क‍िया था क‍ि पांच साल में यमुना इतनी साफ हो जाएगी क‍ि हम उसमें स्‍नान भी कर सकते हैं। लेक‍िन ऐसा नहीं क‍िया जा सका। हमारी सरकार ऐसा करने में असफल रही।

    कैलाश गहलोत ने केजरीवाल को ल‍िखे पत्र में रिनोवेशन के नाम पर मुख्‍यमंत्री आवास को शीश महल का रूप देने पर भी एतराज जताया। उन्‍होंने ल‍िखा क‍ि सरकार बनाते समय हमने जनता से सादगी का वादा क‍िया था। लेक‍िन सरकार में आते ही पार्टी का चाल, चर‍ित्र व चेहरा ही बदल गया। जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये शीश महल पर खर्च कर द‍िए गए। जन धन का इस तरह दुरुपयोग उच‍ित नहीं है। यह जनता के साथ मजाक है। इसी प्रकार गहलोत ने पत्र में कुछ और मुद्दों को उठाते हुए भरे मन से पार्टी काे छोड़ने की बात कही।

  • Mansa में घनी धुंध के कारण Bus और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच भीषण टक्कर, 1 की Death, 5 गंभीर Injured

    You are currently viewing Mansa में घनी धुंध के कारण Bus और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच भीषण टक्कर, 1 की Death, 5 गंभीर Injured

    Heavy collision between bus and tractor-trolley due to dense fog in Mansa, 1 dead, 5 seriously injured

    Mansa में घनी धुंध के कारण Bus और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच भीषण टक्कर, 1 की Death, 5 गंभीर Injured

    मानसाः पंजाब में पड़ रही घनी धुंध के कारण सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी बीच मानसा के अन्तर्गत आते सरदूलगढ़ में शनिवार सुबह घनी धुंध के कारण उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब जहां एक प्राइवेट बस और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि सरदूलगढ़ में आज सुबह 9 बजे के करीब घना कोहरा होने के चलते आगे जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सुक्खू कीशू नामक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ट्रैक्टर-ट्राली में सवार मजदूर एक सेलर में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे कि इस दौरान जब वह सरदूलगढ़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। वहीं, इस संबंधी ट्रैक्टर के ड्राइवर ने बताया कि घनी धुंध होने के चलते पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ है।

  • ट्रेन के अंदर और पटरियों के ऊपर रील बनाने वालों की अब तो खैर नहीं..

      ट्रेन के अंदर और पटरियों के ऊपर रील बनाने वालों की अब तो खैर नहीं..

     

    नई दिल्ली : रेलवे बोर्ड (Railway board) ने अपने सभी जोन के लिए निर्देश जारी कर कहा है कि रेल सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने पर केस दर्ज किया जाएगा। यानी अगर कोई शख्स ट्रेन में या ट्रेन की पटरियों पर रील बनाएगा (FIR on make reels) तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

    If reels are made inside the train and on the tracks it is okay a case will be registered  : दरअसल लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए रेल और रेल की पटरियों पर रील बनाते हैं। कई जगह ये भी देखा गया है कि रील बनाते-बनाते लोग चलती ट्रेन से घायल भी हुए हैं। युवाओं में खासकर यह क्रेज है कि वह रेलवे की पटरियों पर जाकर एक्शन रील बनाते हैं या फिर कुछ एक्सपेरिमेंट करते हैं, जैसेकि ट्रेन की पटरी पर पत्थर रख दिया या कोई सामान रख दिया। इस तरह की रील बनाने वाले लोग खुद के साथ-साथ रेल यात्रियों की जिंदगी भी खतरे में डालते हैं।

    ऐसे में रेल पटरियों और चलती ट्रेनों में रील बनाने को लेकर सरकार सख्त रवैया अपना रही है। ऐसा करने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस मामले में अपने सभी जोन को निर्देश दिया है, जिसमें कहा गया है कि अगर रील बनाने वाले सुरक्षित रेल परिचालन के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं या कोचों या रेल परिसरों में यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बनते हैं तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

  • राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चेकिंग, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ली तलाशी

     राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चेकिंग, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ली तलाशी

     

    अमरावती : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी महाराष्ट्र के अमरावती में एक चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। इस दौरान राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चुनाव आयोग के अधिकारियों ने तलाशी ली। चुनाव आयोग की कार्रवाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कई लोगों को राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेते हुए देखा जा सकता है। साथ ही इस वीडियो में राहुल गांधी हेलीकॉप्टर के पास ही खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद ही राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से दूर जा पार्टी नेताओं से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबर ये भी है कि रायगढ़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शरद चंद गुट मुखिया शरद पवार का बैग चेक किया गया।

    बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने गए राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा जिले में फंसा रहा। राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को एटीएस ने उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी, जिससे वह करीब आधे घंटे तक हेलीपैड पर खड़ा रहा।

    क्लीयरेंस न मिलने का ठीकरा कांग्रेस ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी। राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा के बेलबड्डा में फंसा हुआ था। कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए इसे पार्टी की गलत नीति करार दिया था।

    गौरतलब है कि हाल ही में उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग के कर्मचारियों द्वारा बैग चेक किया गया था। जिसकी विपक्षी पार्टियों ने निंदा की थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं के बैग और हेलीकॉप्टर की जांच किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसे विपक्ष ने जानबूझकर ध्यान भटकाने की रणनीति करार दी थी।

  • Tractor चोरी कर ले जा रहे चोर पर मालिक ने किया फायर, चोर गंभीर Injured, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Tractor चोरी कर ले जा रहे चोर पर मालिक ने किया फायर, चोर गंभीर Injured, जांच में जुटी Police

    Owner opened fire on thief who was stealing tractor, thief seriously injured, police engaged in investigation

    Tractor चोरी कर ले जा रहे चोर पर मालिक ने किया फायर, चोर गंभीर Injured, जांच में जुटी Police

     

    लुधियाना: महानगर के अंतर्गत आते थाना जोधेवाल में राहों रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे एक ट्रैक्टर चोरी कर रहे एक चोर पर मालिक ने फायर कर दिया। जिसमें चोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह एक चोर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर के मालिक की आंख खुल गई और उसने चोर पर अपनी पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली चोर के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस मामले संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गुरदयाल सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब तीन बजे एक व्यक्ति ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक की आंख खुल गई और वह ट्रैक्टर चोर के पीछे भागा, लेकिन चोर ट्रैक्टर को भगा ले गया। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक ने अपनी पिस्तौल से ट्रैक्टर के टायर पर गोली चला दी, लेकिन गोली चोर के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में चोर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर चोर की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि चोर का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

  • पंजाब-हरियाणा आमने-सामने… चीमा बोले-एक इंच जमीन नहीं देंगे, CM सैनी ने कहा, चंडीगढ़ पर हमारा भी हक

    पंजाब-हरियाणा आमने-सामने… चीमा बोले-एक इंच जमीन नहीं देंगे, CM सैनी ने कहा, चंडीगढ़ पर हमारा भी हक

     

    चंडीगढ़ : हरियाणा को विधानसभा भवन के लिए अलग जमीन देने का मामला पूरी तरह से गरमा गया है। पंजाब के राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर विरोध जता रहे हैं। आज वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से चंडीगढ़ स्थित पंजाब राज भवन में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान चीमा ने गवर्नर से चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा की नई इमारत के लिए 10 एकड़ जमीन दिए जाने के मंजूरी प्रस्ताव पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के 22 गांव को उजाड़ कर चंडीगढ़ शहर बसाया गया था और 1966 में जब पंजाब और हरियाणा का बंटवारा हुआ तो अस्थाई व्यवस्था के तौर पर हरियाणा को चंडीगढ़ में अपने प्रशासनिक और शासनिक कार्य के संचालन के लिए स्थाई तौर पर जगह उपलब्ध कराई गई थी जबकि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पर पूरी तरह से पंजाब का अधिकार है। चीमा ने कहा कि लंबे समय तक पंजाब में कांग्रेस की और गठबंधन के तहत भाजपा और शिरोमणि अकाली दल की प्रदेश में सरकार रही। इसके बावजूद चंडीगढ़ पर पंजाब का पूरी तरह से अधिकार होने को लेकर कभी भी कांग्रेस और गठबंधन की भाजपा और शिरोमणि अकाली दल की सरकार ने इस मुद्दे पर केंद्र के समक्ष गंभीरता से नहीं उठाया। आज केंद्र सरकार साजिश के तहत चंडीगढ़ में हरियाणा के अधिकार क्षेत्र को बढ़ावा दे रहा है ताकि पंजाब के अधिकारों का हनन हो सके। आप मंत्रियों ने कहा कि चंडीगढ़ की एक इंच जमीन नहीं दी जाएगी।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का इस पर बयान आया है। सैनी ने कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी हक है। सैनी ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान गलत राजनीति से ऊपर उठकर काम करें। पंजाब के लोगों के हित के लिए काम करें। बेवजह के मुद्दों पर लोगों का ध्यान भटकाने का काम ना करें। सैनी ने कहा कि मान ने पहले एसवाईएल पर पंजाब के लोगों को गुमराह किया, अब भी गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

  • एडुकेशन सिस्टम में हो रहे बड़े बदलाव; छात्र अब 2 साल में ही कर सकेंगे ग्रेजुएशन’, डिग्री के बीच भी ले सकेंगे ब्रेक

    एडुकेशन सिस्टम में हो रहे बड़े बदलाव; छात्र अब 2 साल में ही कर सकेंगे ग्रेजुएशन’, डिग्री के बीच भी ले सकेंगे ब्रेक

     

    नई दिल्ली- यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने छात्रों को सुविधा प्रदान की है। यूजीसी ने ग्रेजुएशन प्रोग्राम को और आसान बना दिया है। जिस कारण छात्र दो या ढ़ाई साल में ग्रेजुएशन कर सकते है।

    UGC चेयरमैन एम.जगदीश कुमार ने कहा कि कोई भी स्टूडेंट अपने सिलेबस का टाइम ड्यूरेशन अब घटा-बढ़ा सकता है। ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम जो 3 से 4 साल का होता है, उसे स्टूडेंट्स घटाकर दो-ढाई साल का भी कर सकते हैं। इसके साथ ही कमजोर स्टूडेंट्स अपने ग्रेजुएशन प्रोग्राम का समय बढ़ाकर 5 साल तक कर सकते हैं। UGC चेयरमैन नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) पर ऑटोनॉमस कॉलेजों के लिए साउथ जोन समिट के मौके पर IIT-मद्रास पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि IIT मद्रास के डायरेक्टर वी कामाकोटी ने एक नई स्कीम का सुझाव दिया था और इसे UGC ने मंजूरी दे दी है। इससे पहले कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर UGC चेयरमैन ने कहा कि ऑटोनॉमस कॉलेज और इंस्टीट्यूट कम्युनिकेशन के लिए इंग्लिश का इस्तेमाल करते हुए पढ़ाई का माध्यम मातृभाषा रखें। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के स्टूडेंट्स को मदद मिलेगी और सीखने का बेहतर मौका मिलेगा।

    डिग्री के बीच भी ले सकते हैं ब्रेक
    डिग्री के बीच ब्रेक भी ले सकते हैं स्टूडेंट्स इससे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत UGC डिग्री के बीच में ब्रेक लेने का ऑप्शन भी स्टूडेंट्स के लिए ला चुका है। अगर कोई स्टूडेंट चाहे तो वह कोर्स से ब्रेक ले सकता है और बाद में वापस आकर इसे पूरा कर सकता है। इसके साथ ही जगदीश कुमार ने कहा कि 12-13 नवंबर को दिल्ली में हायर एजुकेशन की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEP 2020 की प्रोग्रेस को रिव्यू किया है और इसे लागू करने की बात कही है।