Category: NATIONAL

  • घर में लगी आग में 2 बच्चों के साथ जिंदा जली मां, पति बच निकलने में कामयाब; हालत गंभीर

    घर में लगी आग में 2 बच्चों के साथ जिंदा जली मां, पति बच निकलने में कामयाब; हालत गंभीर

     

    पटना : बिहार के भागलपुर में पीरपैंती प्रखंड के अठनिया दियारा में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया, जिसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक, अठनिया दियारा में गौतम यादव अपनी पत्नी वर्षा देवी (30), एक बेटा प्रत्युष कुमार (7) और बेटी ज्योति कुमारी (4) के साथ घर में सोए हुए थे। इस बीच, गुरुवार देर रात घर में आग लग गई।

    अंदाजा लगाया जा रहा है कि गहरी नींद मे रहने के कारण गौतम यादव की पत्नी, बेटी, बेटा घर से निकल नहीं पाए पाए, जिससे तीनों की जलकर मौत हो गई, जबकि गृहस्वामी गौतम यादव किसी तरह आग के बीच से निकलने में कामयाब रहा। ग्रामीणों ने जख्मी गौतम यादव को रेफरल अस्पताल में इलाज करने के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरपैंती थाना पुलिस, बीडीओ, सीओ सहित अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे।

    पीरपैंती के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। कहा, “अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। हम आग लगने की वजह का पता लगा रहे हैं, इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसका इलाज कराया जा रहा है।” इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य का सिलसिला शुरू किया गया।

    मौके पर पहुंचे पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार खाना खाकर सोए हुए थे। इस बीच, आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा परिवार इसकी भेंट चढ़ गया। गौतम यादव अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस के मुताबिक थोड़ा बेहतर होते ही उसका बयान दर्ज होगा जिससे आग लगने के कारणों का कुछ पता लग सके।

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, किस-किसको मिला टिकट?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, किस-किसको मिला टिकट?

     

    दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है. आम आदमी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है. उसने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. सूची में उन नेताओं का भी नाम जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं.

    आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की पहली सूची में 11 उम्मीदवारों का नाम है. इसमें अनिल झा, वीर सिंह धींगान और सोमेश शौकीन का नाम शामिल है. ये हाल ही में आप में आए हैं. दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है.

    पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में उन 6 विधानसभाओं से उम्मीदवारों का ऐलान किया है जहां पर साल 2020 में वह बीजेपी से हार गई थी. ये सीटें हैं- विश्वास नगर, रोहतास नगर, लक्ष्मी नगर, बदरपुर, घोंडा, करावल नगर.

    किस-किसको मिला टिकट?

    • छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे
    • किराड़ी से अनिल झा उम्मीदवार होंगे
    • विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे
    • रोहतास नगर से सरिता सिंह उम्मीदवार होंगी
    • लक्ष्मी नगर से BB त्यागी उम्मीदवार होंगे
    • बदरपुर से राम सिंह उम्मीदवार होंगे
    • सीलमपुर से जुबैर चौधरी उम्मीदवार होंगे
    • सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे
    • घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे
    • करावल नगर से मनोज त्यागी प्रत्याशी होंगे
    • मटियाला से सोमेश शौकीन उम्मीदवार होंगे
  • Chennai: फेमस न्यूज़ चैनल के पत्रकार की सड़क हादसे दौरान Death, 100 मीटर दूर मिली लाश

    You are currently viewing Chennai: फेमस न्यूज़ चैनल के पत्रकार की सड़क हादसे दौरान Death, 100 मीटर दूर मिली लाश

    Chennai: Journalist of famous news channel dies in road accident, dead body found 100 meters away

    Chennai: फेमस न्यूज़ चैनल के पत्रकार की सड़क हादसे दौरान Death, 100 मीटर दूर मिली लाश

     

    चेन्नईः चेन्नई में मंगलवार रात उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां तेज रफ्तार BMW कार ने मोटरसाइकिल सवार वीडियो जर्नलिस्ट को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार वीडियो जर्नलिस्ट की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक पत्रकार की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है, जो पोंडी बाजार के रहने वाले थे। बता दें कि प्रदीप कुमार एक लोकप्रिय तेलुगु न्यूज़ चैनल में कैमरापर्सन के रूप में काम करते थे और चेन्नई में अंशकालिक Rapido चालक के रूप में भी कार्यरत थे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा मदुरावॉयल-तांबरम एलिवेटेड बाईपास पर हुआ, जब प्रदीप कुमार की बाइक को तेज रफ्तार BMW कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप कुमार एलिवेटेड हाईवे से नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर मारने के बाद BMW कार चालक गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त BMW कार को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को वहां प्रदीप की क्षतिग्रस्त बाइक और उनका शव दुर्घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर, हाईवे के निचले हिस्से में मिला।

    वहीं, अब पुलिस लापता BMW चालक की तलाश में जुटी है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। वीडियो जर्नलिस्ट प्रदीप कुमार की मौत ने चेन्नई में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • बेटे को बचाने गए Father की पीट-पीटकर बेरहमी से Murder, Activa की टक्कर के बाद हुआ था विवाद

    You are currently viewing बेटे को बचाने गए Father की पीट-पीटकर बेरहमी से Murder, Activa की टक्कर के बाद हुआ था विवाद

    Father who saved his son was brutally beaten to death, dispute broke out after collision with Activa

    बेटे को बचाने गए Father की पीट-पीटकर बेरहमी से Murder, Activa की टक्कर के बाद हुआ था विवाद

    •  अमृतसरः महानगर में अपने बेटे को बचाने आए एक पिता की कुछ युवकों ने पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दीहै। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों पर 304 का मामला दर्ज करके केवल खानापूर्ति कर रही है। मृतक की पहचान मंगल सिंह के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक मंगल सिंह के पुत्र तनवीर सिंह ने बताया कि कल देर रात उसका भाई एक्टिवा से घर आ रहा था तो घर के बाहर मोड़ पर दो युवक दूसरी एक्टिवा पर आए और उसकी स्कूटी में जोर से टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई जमीन पर गिर गया और उठकर उन्हें कहा कि वह धीरे चलाएं। जिससे कि नौजवान भड़क गए। आरोपी युवकों ने नशा किया था और उससे मारपीट शुरु कर दी। मारपीट देखकर वह भी अपने भाई के पास पहुंच गया तो उन नौजवानों ने और युवक बुला लिए। इतने में उनके पिता भी आ गए तो युवकों ने कुछ और युवकों को बुला लिया और उसके पिता के साथ भी मरपीट शुरु कर दी। जिसके बाद उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

    तनवीर ने पुलिस पर आरोप लगाते कहा कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। आरोपियों ने सरेआम उनके पिता का कत्ल किया है लेकिन पुलिस चुप है। इसीलिए वो अब इस मामले में उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और इंसाफ मांगेंगे। इस मामले में पोस्टमार्टम करवाने आए पुलिस अधिकारी मीडिया से जवाब देने से बचते रहे और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

    मृतक के बेटे ने बताया कि वारदात की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है परन्तु पुलिस को सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अभी तक मृतक का पोस्टमार्टम चल रहा है, जबकि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • शिरोमणि अकाली दल में इस्तीफों का दौर जारी, अब अनिल जोशी ने भी दिया इस्तीफा

    शिरोमणि अकाली दल में इस्तीफों का दौर जारी, अब अनिल जोशी ने भी दिया इस्तीफा

     

     

    चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल में जारी नेतृत्व संकट के बीच, सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे के बाद पार्टी के नेताओं का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। सुखबीर बादल के करीबी सहयोगी नरिंदर कुमार शर्मा के इस्तीफे के बाद अब पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है।

    अपने इस्तीफे में, अनिल जोशी ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे के बाद पार्टी में उनके विचारों के अनुसार काम करना अब संभव नहीं हो पाएगा। जोशी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह भविष्य में किसी अन्य पार्टी में शामिल होने का कोई इरादा नहीं रखते हैं।

    जोशी ने बताया कि वह 2021 में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए थे, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के कारण पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया था। उस समय वह स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल से प्रभावित होकर अकाली दल में शामिल हुए थे। हालांकि, हाल के दिनों में पार्टी में चल रही उथल-पुथल को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है कि अब पार्टी से इस्तीफा देना ही सबसे उचित होगा।

  • बढ़ते प्रदूषण के कारण हिमाचल परिवहन ने लिया बड़ा फैसला, HRTC के 13 रूट बंद

    बढ़ते प्रदूषण के कारण हिमाचल परिवहन ने लिया बड़ा फैसला, HRTC के 13 रूट बंद

     

     नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हिमाचल परिवहन ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दे कि देश की राजधानी दिल्ली के लिए एचआरटीसी के 13 रूट बंद कर दिए गए हैं। दरअसल इन दिनों दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा बढ़ गई है और वहां पर केवल इलैक्ट्रिक, सीएनजी या बीएस-6 टाइप की बसें ही प्रवेश कर सकती हैं और इन बसों की एचआरटीसी के पास कमी है। बता दे कि बीएस-6 टाइप की बसों की कमी के कारण यहां 13 रूट क्लब कर दिए गए हैं।

    बीएस-6 टाइप की सुपर लग्जरी बसों की खरीद प्रक्रिया यहां पर चल रही है और इस टाइप की साधारण बसें एचआरटीसी के पास उपलब्ध हैं। ऐसे में वोल्वो बसें जो बीएस-4 टाइप की हैं उनको दिल्ली नहीं भेजा जा सकता। केवल बीएस-6 टाइप की बसें ही वहां जाएंगी लिहाजा यहां पर कई रूट को एचआरटीसी ने क्लब कर दिया है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी होनी तय है। बताया जाता है कि एचआरटीसी के पास सुपर लग्जरी बसें जो 24 बसों की खरीद होनी है वो 30 दिसंबर तक आएंगी जिसके लिए टेंडर किया जा चुका है।

    इन बसों को जल्द से जल्द लेने के लिए एचआरटीसी ने प्रयास किया मगर वो नहीं हो सका लिहाजा उसे दिसंबर तक का इंतजार करना होगा। अब क्योंकि दिल्ली में दूसरे बसों का प्रवेश बंद कर दिया गया है इसलिए एचआरटीसी के सामने भी दिक्कत हो गई है और वो अपनी सभी बसों को वहां नहीं भेज सकता। इसमें वोल्वो बसों के रूट भी प्रभावित होंगे क्योंकि एचआरटीसी के पास बीएस-6 टाइप की बसें पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। निगम के मुताबिक इस बदलाव में केवल कम ऑक्यूपेंसी वाले रूटों को अन्य रूटों के साथ क्लब किया है।

    दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीमकोर्ट ने  केंद्र और दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) राज्यों को ग्रैप-4 के तहत प्रतिबंध लागू करनेके लिए तुरंत टीम गठित करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि AQI 450 से नीचे होने पर भी ये प्रतिबंध लागू रहेंगे। कोर्ट की परमिशन के बगैर पाबंदियां हटाई नहीं जा सकती। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM)ने 18 नवंबर से दिल्ली-NCRमें संशोधितग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे फेज को लागू कर दिया है।

    इसके साथ ही अदालत ने 12वीं तक के स्कूलों को बंद करके क्लासेस ऑनलाइन क्लासेस कराने का आदेश दिया है। दिल्ली के साथ ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। अब ऑनलाइन क्लासेस होंगी। जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी 23 नवंबर तक अपने लेक्चरऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दिए हैं।

  • किसानों ने एक बार फिर किया दिल्ली की तरफ कूच करने का ऐलान , जानिए किस दिन शंभू बॉर्डर से होंगे रवाना..

    किसानों ने एक बार फिर किया दिल्ली की तरफ कूच करने का ऐलान , जानिए किस दिन शंभू बॉर्डर से होंगे रवाना..

     

    चंडीगढ़ : हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने सोमवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद बताया कि किसान 6 दिसंबर को शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पंधेर ने कहा कि 9 महीने से किसानों की मांगों पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसी कारण किसानों ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस बार किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं लेकर जाएंगे, बल्कि समूह में दिल्ली पहुंचेंगे।

    किसान नेता ने सरकार से मांग की है कि उन्हें दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जगह मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास 6 दिसंबर तक का समय है। अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो किसान पीछे नहीं हटेंगे।

    पंधेर ने कहा, शंभू बॉर्डर पर जहां दीवार बना दी गई है, वहां से हम आगे बढ़ेंगे। सरकार से हमने प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर और रामलीला ग्राउंड में जगह मांगी है। हमें मौका दे जिससे हम अपना पक्ष रख पाएं और सरकार हमें प्रदर्शन के लिए जगह मुहैया करवाए। यह अब सरकार पर है कि उन्हें किसानों पर बम फेंक कर बात खत्म करनी है या फिर बैठक के जरिए।

    इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर से आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है।

  • आम आदमी पार्टी को छोड़ BJP में शामिल हुए कैलाश गहलोत, कहा- AAP ईमानदार नहीं रही; शीश महल जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल..

    आम आदमी पार्टी को छोड़ BJP में शामिल हुए कैलाश गहलोत, कहा- AAP ईमानदार नहीं रही; शीश महल जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल..

     

     

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक कैलाश गहलोत ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

    गहलोत ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने आप छोड़ने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि पार्टी अब ईमानदार नहीं रही है। उन्होंने पार्टी पर शीश महल जैसे कई शर्मनाक मुद्दों को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, हम खुद को आम आदमी कहते हैं, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।

    गहलोत ने कहा कि वह ईमानदार राजनीति के लिए आप में आए थे, लेकिन पार्टी ने उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि आप ज्यादातर समय केंद्र सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप में ही गंवाती है और राज्य के विकास में बाधा बनती है।

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि वह स्वतंत्र हैं और जहां चाहें जा सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि किसी नेता का पार्टी छोड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। पार्टी जनता के हितों के लिए काम करना चाहती है और उन लोगों के साथ आगे बढ़ेगी जो दिल्ली और देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मणिपुर हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा , हिंसा का समाधान न होना दुर्भाग्यपूर्ण..

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मणिपुर हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा , हिंसा का समाधान न होना दुर्भाग्यपूर्ण..

     

    मुंबई ; राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मणिपुर हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा कि मणिपुर हिंसा का समाधान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। आरएसएस ने कहा कि 19 महीने से जारी हिंसा अभी तक नहीं सुलझी है। हिंसा के कारण कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। लाखों लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। हिंसा की वजह से बेकसूर लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मणिपुर महिलाओं और बच्चों को बंदी बनाकर उनकी हत्या करने के अमानवीय, क्रूर और निर्दयी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है।

    आरएसएस ने केंद्र और राज्य सरकारों से संघर्ष को हल करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया और उनसे क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति लाने की दिशा में ईमानदारी से काम करने का आग्रह किया। इससे पहले रविवार को मणिपुर में चल रही हिंसा एक बार फिर बढ़ गई, जिसके कारण मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व दोनों जिलों में कफ्र्यू लगा दिया

  • Amritsar एयरपोर्ट पर प्लेन में बैठे यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा, यात्री बोले- 6 घंटे Plane में बैठाने के बाद Flight कर दी Canceled

    You are currently viewing Amritsar एयरपोर्ट पर प्लेन में बैठे यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा, यात्री बोले- 6 घंटे Plane में  बैठाने के बाद Flight कर दी Canceled

    Passengers sitting in the plane created a ruckus at Amritsar airport, passengers said – after sitting in the plane for 6 hours, the flight was canceled

    Amritsar एयरपोर्ट पर प्लेन में बैठे यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा, यात्री बोले- 6 घंटे Plane में बैठाने के बाद Flight कर दी Canceled

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात उस वक्त यात्रियों ने जोरदार हंगामा कर दिया, जब दरअसल, फ्लाइट IX-191 रात 12 बजे कैंसिल हो गई थी। यह फ्लाइट अमृतसर से दुबई जाने वाली थी। बताया जा रहा है कि पैसेंजर्स अपने बोर्डिंग पास दिखाकर 6 बजे ही प्लेन में बैठ गए थे। जिसके बाद यात्री करीब 6 घंटे फ्लाइट में बैठे रहे।

    रात 12 बजे फ्लाइट के कैंसिल होने की जानकारी देते हुए स्टाफ मेंबर। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दरअसल शाम 7 बजे से अमृतसर से इंडिया एक्सप्रैस की दुबई के लिए फ्लाइट थी। पैसेंजर्स अपने बोर्डिंग पास दिखाकर 6 बजे ही प्लेन में बैठ गए थे। पर काफी देर तक जब प्लेन नहीं टेकऑफ हुआ तो पैसेंजर्स ने पूछना शुरू कर दिया। जिसके बाद रात 12 बजे फ्लाइट कैंसिल करने की जानकारी दी गई। इसके बाद प्लेन में बैठे पैसेंजर्स एयरप्लेन के स्टाफ के ऊपर भड़ गए। जिस कारण स्टाफ को माफी मांगनी पड़ी।

    मामले की जानकारी देते हुए एक पैसेंजर मिलन कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा कि फ्लाइट में पानी तक नहीं दिया गया। 3 घंटे तक इंतजार करने के बाद जब पैसेंजर्स ने फ्लाइट टेकऑफ के बारे में पूछा तो वह बात को घुमाने लगे। जिसके बाद रात 9 बजे हंगामा शुरू कर दिया। प्लेन का स्टाफ जल्द उड़ान भरी जाएगी, बार-बार यही दोहरा रहा था।

    वहीं घटना के बारे में तनवीर सिंह ने बताया कि फ्लाइट में कुल 184 पैसेंजर्स मौजूद थे। जब सभी पैसेंजर्स ने प्लेन के स्टाफ पर दबाव बनाया कि कब टेकऑफ होगा तब जाकर 6 घंटे के बाद बताया कि आज की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। हालांकि यह नहीं बताया कि फ्लाइट क्यों कैंसिल की गई।