Category: NATIONAL

  • Pushpa 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा : हैदराबाद में बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ मचने से एक महिला की मौत; 2 घायल

    Pushpa 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा : हैदराबाद में बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ मचने से एक महिला की मौत; 2 घायल

    नई दिल्ली : अल्लू अर्जुन को देखने के लिए फैंस कितने क्रेजी हो उठते हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। इसी का नतीजा है कि उनकी फिल्म पुष्पा 2 के अनाउंसमेंट के बाद से पब्लिक के बीच इसकी दीवानगी देखी जा सकती थी। वहीं ट्रेलर रिलीज और बीच बीच में आ रहे इसके पोस्टर ने उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया था। अब आखिरकार 5 दिसंबर को पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

    Accident during the screening of Pushpa 2: Crowd went out of control in Hyderabad : वहीं हैदराबाद में रिलीज से एक दिन पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां अल्लू अर्जुन को देखने के लिए अचानक से भगदड़ मच गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दरअसल हैदराबाद के संध्या थिएटर में इसका प्रीमियर रखा गया था। इस मौके पर अल्लू अर्जुन भी थिएटर में मौजूद थे। हालांकि, स्टार की मौजूदगी के कारण भीड़ को काबू करना मुश्किल हो गया। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग भी वहां पहुंचे। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए प्रशासन ने हल्का लाठीचार्ज भी किया।

    मृतक महिला का नाम रेवती बताया जा रहा है। पुलिस ने सीपीआर भी दिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। वहीं एक घायल लड़के को भी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चों को बचाने की कोशिश कर रही थी जब वह भीड़ में फंस गई।

  • जाम में फंसे लोगों का फूटा गुस्सा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जड़ दिए थप्पड़ पे थप्पड़..

    जाम में फंसे लोगों का फूटा गुस्सा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जड़ दिए थप्पड़ पे थप्पड़..

     

    नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को आज संभल जाने से रोक दिया गया। वे उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए थे, लेकिन यूपी बॉर्डर पर पुलिस ने उनका काफिला रोक लिया। काफिले को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई, और इसके बाद घंटों चली मशक्कत के बाद उन्हें दिल्ली वापस भेज दिया गया। इसके साथ ही कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली लौट आए।

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर कड़ी चौकसी बढ़ा दी थी। राहुल और प्रियंका के काफिले को रोकने के लिए ट्रैफिक को पहले ही बंद कर दिया गया था। प्रशासन की सख्ती से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपनी जरूरी यात्रा नहीं कर सके—कुछ तो पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रहे थे, जबकि कुछ को अदालत में सुनवाई के लिए जाना था।

    लंबे समय तक जाम में फंसे रहने के बाद, गुस्साए लोगों ने कांग्रेस नेताओं पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानीय लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़ गए और कुछ को थप्पड़ पे थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस सांसद संसद के लिए रवाना हो गए।

  • बैंक अकाउंट में अब जोड़े जा सकेंगे 4 नॉमिनी, लोकसभा में पारित हुआ नया बैंकिंग कानून; जानें पूरी खबर..

     बैंक अकाउंट में अब जोड़े जा सकेंगे 4 नॉमिनी, लोकसभा में पारित हुआ नया बैंकिंग कानून; जानें पूरी खबर…

     

    नई दिल्ली- ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, लोकसभा ने बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पारित कर दिया है। यह विधेयक बैंक खाताधारकों को अपने खातों में अधिकतम चार नामांकित व्यक्ति रखने की अनुमति देता है।

    नामांकित व्यक्तियों की अधिक संख्या का उद्देश्य बैंकों में बिना दावे वाली जमा राशियों को कम करना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जमाकर्ताओं के पास क्रमिक या एक साथ नामांकन की सुविधा होगी, जबकि लॉकर धारकों के पास केवल क्रमिक नामांकन होगा। एक और बड़ा बदलाव निदेशक पदों के लिए ‘पर्याप्त ब्याज’ को फिर से परिभाषित करने से जुड़ा है, जो लगभग छह दशक पहले तय की गई 5 लाख रुपये की मौजूदा सीमा के बजाय 2 करोड़ रुपये तक बढ़ सकता है। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, “भारत का बैंकिंग क्षेत्र राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है। हम एक भी बैंक को संघर्ष नहीं करने दे सकते। 2014 से, हम इस बात को लेकर बेहद सतर्क रहे हैं कि बैंक स्थिर रहें। हमारा इरादा अपने बैंकों को सुरक्षित, स्थिर और स्वस्थ रखना है और 10 साल में हर कोई इसका नतीजा देख रहा है, जिससे अर्थव्यवस्था को फायदा हो रहा है।”

    उन्होंने आगे कहा, “आज बैंकों को पेशेवर तरीके से चलाया जा रहा है। मेट्रिक्स स्वस्थ हैं, इसलिए वे बाजार में जा सकते हैं, बॉन्ड और ऋण जुटा सकते हैं। अपने व्यवसाय को उसी के अनुसार चला सकते हैं।” बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं :-

    – बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 अधिकतम चार व्यक्तियों को नामांकित करने की अनुमति देता है, जिसमें जमाराशियों, सेफ कस्टडी में रखी वस्तुओं और सुरक्षा लॉकरों को लेकर नामांकन के प्रावधान शामिल हैं।

    -विधेयक, किसी व्यक्ति द्वारा लाभकारी हित की शेयरधारिता की सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये करने की अनुमति देता है

    -यह विधेयक बैंकों द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक को वैधानिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने की रिपोर्टिंग तिथियों को संशोधित करने की अनुमति देता है, ताकि उन्हें पखवाड़े या महीने या तिमाही के अंतिम दिन के साथ अलाइन किया जा सके।

    -विधेयक के साथ सहकारी बैंकों में निदेशकों (अध्यक्ष और पूर्णकालिक निदेशक को छोड़कर) का कार्यकाल 8 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष किया गया है।

    -विधेयक केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक को राज्य सहकारी बैंक के बोर्ड में सेवा करने की अनुमति देता है।

    – यह विधेयक वैधानिक लेखा परीक्षकों को दिए जाने वाले पारिश्रमिक को तय करने में बैंकों को अधिक स्वतंत्रता देने का प्रयास करता है।

  • राहुल के संभल दौरे से पहले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगा भारी ट्रैफिक जाम, गाजीपुर बॉर्डर पर रेंगने लगीं हजारों गाड़ियां

    राहुल के संभल दौरे से पहले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगा भारी ट्रैफिक जाम, गाजीपुर बॉर्डर पर रेंगने लगीं हजारों गाड़ियां

     

    संभल दौरे पर जा रहे राहुल गांधी के काफिले को गाजीपुर फ्लाईओवर पर रोक लिया गया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में गाजीपुर बॉर्डर पर लगाए गए अवरोधकों को तोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वहां एकत्र होने से भारी ट्रैफिक जाम हो गया है।

     

    delhi up border traffic jam - India TV Hindi

    उत्तर प्रदेश के संभल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे से पहले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में गाजीपुर बॉर्डर पर लगाए गए अवरोधकों को तोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वहां एकत्र होने से ट्रैफिक जाम हो गया। यूपी पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अवरोधक लगा दिए और वाहनों की जांच शुरू कर दी है। ACP स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, ‘‘हमें हाईवे पर लोगों के एकत्र होने की सूचना मिली है और हमने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।’’

    राहुल के काफिले को ‘यूपी गेट’ पर रोका

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संभल में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जिले में जाते समय गाजियाबाद में ‘यूपी गेट’ पर रोक दिया गया है। संभल में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (उपद्रव या आशंकाजनक खतरे के तत्काल मामलों में आदेश जारी करने की शक्ति) के तहत प्रतिबंध 31 दिसंबर तक बढ़ा दिए गए हैं। पहले यह प्रतिबंध रविवार को समाप्त होना था।

    पुलिस से झड़प, धरने पर बैठे कांग्रेसी

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हिंसा प्रभावित संभल के दौरे पर जा रहा है। उनके साथ यूपी के पांच अन्य कांग्रेस सांसद भी मौजूद हैं। काफिले को गाजीपुर फ्लाईओवर पर रोक लिया गया है। प्रशासन ने आगे जाने की इजाजत नहीं दी है। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली है। वहीं, वरिष्ट पुलिस अधिकरी से राहुल गांधी ने सर्फ 4 लोगों के संभल जाने की इजाजत मांगी है। प्रशासन के जवाब का इंतजार किया जा है। राहुल और प्रियंका अपनी गाड़ी में बैठ गए हैं। फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है।

    संभल हिंसा में 4 की मौत

    बता दें कि संभल की एक अदालत ने 19 नवंबर को एक मुगल कालीन मस्जिद के सर्वेक्षण का आदेश दिया था और उसी दिन एक टीम ने वहां सर्वेक्षण किया था। तभी से वहां तनाव की स्थिति है। दावा किया गया था कि मस्जिद वाले स्थान पर पहले हरिहर मंदिर था। उसके बाद 24 नवंबर को दोबारा सर्वेक्षण के दौरान प्रदर्शनकारियों के शाही जामा मस्जिद के पास एकत्र होने और सुरक्षा कर्मियों से भिड़ जाने के दौरान हिंसा भड़क उठी । इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

  • अमृतसर गोल्डन टेंपल में सजा भुगत रहे सुखबीर बादल पर अचानक से फायरिंग, बाल-बाल बचे: सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ा

    अमृतसर गोल्डन टेंपल में सजा भुगत रहे सुखबीर बादल पर अचानक से फायरिंग, बाल-बाल बचे: सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ा

     

    अमृतसर : अमृतसर (Amritsar) के दरबार साहिब (Darbar Sahib) में सजा भुगत रहे पंजाब (Punjab) के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal) पर बुधवार को फायरिंग (Firing) की गई। हालांकि, इस हमले में सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal) बाल-बाल बच गए। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद हुई है। सुरक्षाकर्मियों ने सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) को घेरा हुआ है।

    फायरिंग (Firing) करने वाले व्यक्ति की पहचान गुरदासपुर (Gurdaspur) के डेराबाबा नानक (Derababa Nanak) के रहने वाले नारायण सिंह चौड़ा (Narayan Singh Chowda) के रूप में हुई है। वह दल खालसा (Dal Khalsa) का सदस्य बताया जा रहा है। बादल सुबह अकाल तख्त की सजा भुगतने के लिए पहुंचे थे। वे बरछा पकड़कर घंटाघर के बाहर बैठे हुए थे। तभी उन पर हमला किया गया।

    बता दें कि दो दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब पर राम रहीम मामले में 5 सिंह साहिबानों की बैठक हुई, जिसमें उन्हें और शिरोमणि अकाली दल सरकार के दौरान अन्य कैबिनेट सदस्यों को धार्मिक दुराचार के आरोपों के लिए सजा सुनाई गई थी।

  • लद्दाख: सबसे ज्यादा ऊंचाई पर रनवे तैयार, जल्द उड़ान भरेंगे भारतीय लड़ाकू विमान, जानें खासियत

    लद्दाख: सबसे ज्यादा ऊंचाई पर रनवे तैयार, जल्द उड़ान भरेंगे भारतीय लड़ाकू विमान, जानें खासियत

    भारत का सबसे ऊंचा एयरफील्ड पूर्वी लद्दाख के न्योमा में बनकर तैयार हो चुका है. यह एयरफील्ड LAC से महज 46 किलोमीटर की दूरी पर बना है. इस एयरफील्ड के जरिए LAC के करीब तक फाइटर ऑपरेशन आसान होगा. इसकी मदद से ईस्टर्न लद्दाख में पैंगोंग, चुशूल, गलवान में चीन की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.

    पूर्वी लद्दाख के न्योमा में स्थित भारत का सबसे ऊंचा एयरफील्ड बनकर तैयार हो चुका है. इस एयरफील्ड के बनने से चीन के साथ लगने वाली सीमा पर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और कनेक्टिविटी में मजबूती मिलेगी. यह एयरफील्ड LAC से महज 46 किलोमीटर की दूरी पर बनी है. इंडियन एयर फोर्स इसी महीने पूर्वी लद्दाख में नए और एडवांस न्योमा एयरबेस पर अपनी पहली औपचारिक परीक्षण उड़ान भरने वाली है. यह भारत का सबसे ऊंचा रनवे है.

    13,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस एयरफील्ड की मदद से जरूरत पड़ने पर भारत अपने रक्षा बलों को बहुत कम समय में एलएसी पर एकत्रित कर सकेगा. न्योमा एएलजी से इस क्षेत्र में भारत की रणनीतिक क्षमताओं को मजबूती मिलेगी. इस रनवे पर सबसे भारी सैन्य विमान, फिक्स्ड विंग, रोटरी विंग, लड़ाकू विमान और परिवहन विमान उतर सकेंगे.

    क्या हैं इस एयरफील्ड की खासियत?

    न्योमा एयरफील्ड चीन की सीमा से सिर्फ 46 किलोमीटर दूर है. वहीं हवाई दूरी की बात करें तो ये चीन की सीमा से सिर्फ 15 किलोमीटर दूर है. यह भारत का सबसे ऊंचा एयरफील्ड है. इस एयरफील्ड के जरिए LAC के करीब तक फाइटर ऑपरेशन आसान होगा. ईस्टर्न लद्दाख में पैंगोंग, चुशूल, गलवान में चीन की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.

  • समंदर में दिखेगा भारत का दम, फ्रांस के साथ 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियोंकीडील

    समंदर में दिखेगा भारत का दम, फ्रांस के साथ 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियोंकीडील

    नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बताया कि भारत अगले महीने तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद के सौदे को अंतिम रूप देने वाला है. उन्होंने कहा कि नई स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का निर्माण फ्रांस के नौसेना समूह के सहयोग से मझगांव डॉकयार्ड में किया जाएगा.

    बुधवार 4 दिसंबर को 4 दिसंबर को ओडिशा के पुरी में नौसेना दिवस मनाया जाएगा. जिसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. इस बीच सोमवार को नौसेना दिवस से पहले नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बताया कि भारत अगले महीने तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद के सौदे को अंतिम रूप देने वाला है. उन्होंने कहा कि नई स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का निर्माण फ्रांस के नौसेना समूह के सहयोग से मझगांव डॉकयार्ड में किया जाएगा.

    नेवी चीफ ने बताया कि नई पनडुब्बियों में मानदंडों को पूरा करने के लिए 60 प्रतिशत तक स्वदेशी सामग्री शामिल की जाएगी. तीन स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बियों से नौसेना की ताकत में कई गुना बढ़ोतरी होगी. क्योंकि चीन समंदर में अपनी ताकत काफी तेजी से बढ़ा रहा है, ऐसे में इन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों से भारत की ताकत में भी इजाफा होगा और इससे समंदर में भारत सुरक्षा क्षमता और भी मजबूत होगी. इससे चीन और पाकिस्तान की नौसेनाओं की गतिविधियों पर करीबी नजर रखी जाएगी.

  • ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर पुलिस

    ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर पुलिस

     

    आगरा- यूपी के आगरा में उस समय हड़कंप मच गया जब ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है।

    ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया गया। इसके साथ ही यहां बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भी पहुंच गया। इस जांच के दौरान पर्यटकों में किसी तरह की अफरा-तफरी न फैले इसका भी विशेष ध्यान रखा गया।

    दरअसल, एक ई-मेल के द्वारा ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम निरोधक दस्ता सहित अन्य टीमें पहुंचकर जांच में लगी हुई हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि वहीं ताजमहल के आसपास सुरक्षा पहले से ही रहती है। उसे और पुख्ता किया गया है। चेकिंग की जा रही है। किसी तरह की संदिग्ध वस्तु तो नहीं रखी गई है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल किसाने भेजा है और कहां से आया है इस संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। ताज के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

  • PM मोदी और गृहमंत्री शाह करेंगे चंडीगढ़ का दौरा, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

    PM मोदी और गृहमंत्री शाह करेंगे चंडीगढ़ का दौरा, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग भी लेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य देशभर में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा करना है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 दिसंबर को चंडीगढ़ का एक दिवसीय दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग भी लेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य देशभर में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा करना है.यह कार्यक्रम तीन नए कानूनों पहला भारतीय न्याय संहिता (BJS), दुसरा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BCSS), और तीसरा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BEA) के इंप्लिमेंटेशन को लेकर आयोजित किया जा रहा है. ये कानून 1 जुलाई 2024 से पूरे देश में लागू किए गए थे. खास बात यह है कि चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें 100 फीसदी लागू करने में सबसे तेज पहल की है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पुलिस की सराहना करेंगे.

    पिछले पांच महीनों में, नए कानूनों के तहत पुलिस विभाग ने कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. हालांकि, अदालत स्तर पर ई-गवाही (E-Deposition) और ई-सम्मनिंग (E-Summoning) जैसी डिजिटल प्रक्रियाओं की शुरुआत का इंतजार था. प्रधानमंत्री 3 दिसंबर को इन दोनों पहलुओं की औपचारिक शुरुआत करेंगे. इससे न्याय प्रणाली को अधिक ट्रांसपेरेंसी और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा.

    गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी तीन नए कानूनों के इंप्लीमेंटेशन की समीक्षा करेंगे और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश भी देंगे. चंडीगढ़ पुलिस की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री इस बात पर जोर देंगे कि अन्य राज्यों के पुलिस विभाग भी इस मॉडल को अपनाएं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे और कार्यक्रम में अपने विचार भी साझा करेंगे.

    यह दौरा न केवल चंडीगढ़ पुलिस के प्रयासों को मान्यता देगा बल्कि नए कानूनों के इंप्लिमेंटेशन में तेजी लाने और न्याय प्रणाली में डिजिटल बदलाव के महत्व को भी रेखांकित करेगा. प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह का यह दौरा न्याय प्रणाली में बदलाव के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है.

  • ‘फेंगल’ के दस्तक से पहले चेन्नई एयरपोर्ट बंद, भारी बारिश से कई उड़ानें रद्द; यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

    ‘फेंगल’ के दस्तक से पहले चेन्नई एयरपोर्ट बंद, भारी बारिश से कई उड़ानें रद्द; यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

     

     

    चेन्नई : चक्रवात फेंगल के कारण तमिलनाडु में भारी बाढ़ और तेज हवाओं का प्रकोप जारी है। इस कारण चेन्नई एयरपोर्ट को शाम 7 बजे तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। खराब मौसम के चलते कई उड़ानें रद्द या देरी से चल रही हैं।

    एयर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया है कि चेन्नई से आने-जाने वाली उड़ानें भारी बारिश और खराब मौसम के कारण प्रभावित हो रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने भी चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, तूतीकोरिन, मदुरै, तिरूपति और विशाखापत्तनम से आने वाली उड़ानों में देरी या रद्द होने की संभावना जताई है।

    यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जांच के लिए एयरलाइंस की वेबसाइट या ऐप का उपयोग करें। साथ ही, यात्रा से पहले मौसम का पूर्वानुमान अवश्य देखें। चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने भी एक बयान जारी कर बताया है कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जैसे ही मौसम साफ होगा, उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

    चक्रवात फेंगल के चलते तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान के उपग्रह और श्रीहरिकोटा में डॉपलर मौसम रडार चक्रवात पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।आगामी चक्रवात को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी सुरक्षा व्यवस्था और बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अपडेट शेयर करते हुए कहा “मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो-तीन दिनों तक लगातार बारिश होगी। तमिलनाडु सरकार लगातार निगरानी कर रही है और एहतियाती कदम उठा रही है।