ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर पुलिस
आगरा- यूपी के आगरा में उस समय हड़कंप मच गया जब ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है।
ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया गया। इसके साथ ही यहां बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भी पहुंच गया। इस जांच के दौरान पर्यटकों में किसी तरह की अफरा-तफरी न फैले इसका भी विशेष ध्यान रखा गया।
दरअसल, एक ई-मेल के द्वारा ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम निरोधक दस्ता सहित अन्य टीमें पहुंचकर जांच में लगी हुई हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि वहीं ताजमहल के आसपास सुरक्षा पहले से ही रहती है। उसे और पुख्ता किया गया है। चेकिंग की जा रही है। किसी तरह की संदिग्ध वस्तु तो नहीं रखी गई है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल किसाने भेजा है और कहां से आया है इस संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। ताज के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।









Leave a Reply