समंदर में दिखेगा भारत का दम, फ्रांस के साथ 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियोंकीडील
नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बताया कि भारत अगले महीने तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद के सौदे को अंतिम रूप देने वाला है. उन्होंने कहा कि नई स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का निर्माण फ्रांस के नौसेना समूह के सहयोग से मझगांव डॉकयार्ड में किया जाएगा.
बुधवार 4 दिसंबर को 4 दिसंबर को ओडिशा के पुरी में नौसेना दिवस मनाया जाएगा. जिसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. इस बीच सोमवार को नौसेना दिवस से पहले नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बताया कि भारत अगले महीने तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद के सौदे को अंतिम रूप देने वाला है. उन्होंने कहा कि नई स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का निर्माण फ्रांस के नौसेना समूह के सहयोग से मझगांव डॉकयार्ड में किया जाएगा.
नेवी चीफ ने बताया कि नई पनडुब्बियों में मानदंडों को पूरा करने के लिए 60 प्रतिशत तक स्वदेशी सामग्री शामिल की जाएगी. तीन स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बियों से नौसेना की ताकत में कई गुना बढ़ोतरी होगी. क्योंकि चीन समंदर में अपनी ताकत काफी तेजी से बढ़ा रहा है, ऐसे में इन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों से भारत की ताकत में भी इजाफा होगा और इससे समंदर में भारत सुरक्षा क्षमता और भी मजबूत होगी. इससे चीन और पाकिस्तान की नौसेनाओं की गतिविधियों पर करीबी नजर रखी जाएगी.








Leave a Reply