Amritsar एयरपोर्ट पर प्लेन में बैठे यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा, यात्री बोले- 6 घंटे Plane में बैठाने के बाद Flight कर दी Canceled

You are currently viewing Amritsar एयरपोर्ट पर प्लेन में बैठे यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा, यात्री बोले- 6 घंटे Plane में  बैठाने के बाद Flight कर दी Canceled

Passengers sitting in the plane created a ruckus at Amritsar airport, passengers said – after sitting in the plane for 6 hours, the flight was canceled

Amritsar एयरपोर्ट पर प्लेन में बैठे यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा, यात्री बोले- 6 घंटे Plane में बैठाने के बाद Flight कर दी Canceled

अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात उस वक्त यात्रियों ने जोरदार हंगामा कर दिया, जब दरअसल, फ्लाइट IX-191 रात 12 बजे कैंसिल हो गई थी। यह फ्लाइट अमृतसर से दुबई जाने वाली थी। बताया जा रहा है कि पैसेंजर्स अपने बोर्डिंग पास दिखाकर 6 बजे ही प्लेन में बैठ गए थे। जिसके बाद यात्री करीब 6 घंटे फ्लाइट में बैठे रहे।

रात 12 बजे फ्लाइट के कैंसिल होने की जानकारी देते हुए स्टाफ मेंबर। - Dainik Bhaskar

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दरअसल शाम 7 बजे से अमृतसर से इंडिया एक्सप्रैस की दुबई के लिए फ्लाइट थी। पैसेंजर्स अपने बोर्डिंग पास दिखाकर 6 बजे ही प्लेन में बैठ गए थे। पर काफी देर तक जब प्लेन नहीं टेकऑफ हुआ तो पैसेंजर्स ने पूछना शुरू कर दिया। जिसके बाद रात 12 बजे फ्लाइट कैंसिल करने की जानकारी दी गई। इसके बाद प्लेन में बैठे पैसेंजर्स एयरप्लेन के स्टाफ के ऊपर भड़ गए। जिस कारण स्टाफ को माफी मांगनी पड़ी।

मामले की जानकारी देते हुए एक पैसेंजर मिलन कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा कि फ्लाइट में पानी तक नहीं दिया गया। 3 घंटे तक इंतजार करने के बाद जब पैसेंजर्स ने फ्लाइट टेकऑफ के बारे में पूछा तो वह बात को घुमाने लगे। जिसके बाद रात 9 बजे हंगामा शुरू कर दिया। प्लेन का स्टाफ जल्द उड़ान भरी जाएगी, बार-बार यही दोहरा रहा था।

वहीं घटना के बारे में तनवीर सिंह ने बताया कि फ्लाइट में कुल 184 पैसेंजर्स मौजूद थे। जब सभी पैसेंजर्स ने प्लेन के स्टाफ पर दबाव बनाया कि कब टेकऑफ होगा तब जाकर 6 घंटे के बाद बताया कि आज की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। हालांकि यह नहीं बताया कि फ्लाइट क्यों कैंसिल की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *