Category: NATIONAL

  • प्रधानमंत्री मोदी ने देश की पहली रैपिड रेल को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, बच्चों संग किया सफर

    प्रधानमंत्री मोदी ने देश की पहली रैपिड रेल को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, बच्चों संग किया सफर

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल ‘नमो भारत’ के 17 KM लंबे पहले खंड का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहे।

    कल से आम नागरिक इस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे का पहला चरण 17 किलोमीटर लंबा है। यानी अभी यात्री गाजियाबाद के साहिबाबद से दुहाई डिपो तक यात्रा कर सकेंगे। साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक का ट्रेन किराया 50 रुपए रखा गया है। वहीं, प्रीमियम कोच के लिए 100 रुपए चुकाने होंगे।

    ट्रेन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने बच्चों संग रेल यात्रा का आनंद लिया। ‘नमो भारत’ रैपिड रेल कई तरह की हाईटेक सुविधाओं से लैस है। दिल्ली-मेरठ तक पूरे 82.15 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस को जून 2025 तक चालू करने का लक्ष्य है।

  • भारत को आज मिलेगी पहली RapidX ट्रेन की सुविधा;  ‘वंदे भारत’ से भी ज्यादा रफ्तार से दौड़ेगी, महज 20 रुपये में कर सकेंगे सफर

    भारत को आज मिलेगी पहली RapidX ट्रेन की सुविधा;  ‘वंदे भारत’ से भी ज्यादा रफ्तार से दौड़ेगी, महज 20 रुपये में कर सकेंगे सफर

     

     

    नई दिल्ली : देश को आज पहली रैपिडएक्स ट्रेन मिलने वाली है।पीएम नरेंद्र मोदी आज 11.15 बजे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे पहले हिस्से का आज उद्घाटन करेंगे और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ऑनलाइन टिकट खरीदकर ट्रेन में यात्रा करते हुए भी नजर आएंगे। उनके साथ स्कूली बच्चे भी सफर करेंगे। रैपिडएक्स को ‘नमो भारत’ नाम दिया गया है। आम यात्री 21 अक्टूबर से यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, अभी ये ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक चलेगी।

    first RapidX train: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जनसभा में आने वाले लोगों को पानी की बोतल, खाने पीने की सामान, झंडा बैनर आदि अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल और पर्स के अलावा कुछ भी ले जाने दिया जाएगा। चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। पीएम मोदी की जनसभा में नारी शक्ति की झलक देखने को मिलेगी। जनसभा में 260 मीटर के दायरे में लोगों के बीच प्रधानमंत्री की ओपन जिप्सी के आगे महिलाएं चलेगीं।

    बता दें कि इस ट्रेन की स्पीड वंदे भारत से भी ज्यादा है। साहिबाबाद से दुहाई तक के लिए आपको 50 रुपये का किराया चुकाना होगा। वहीं, प्रीमियम कोच के लिए आपको दोगुना किराया यानी 100 रुपए चुकाने होंगे। साहिबाबाद और गाजियाबाद से सफर के लिए आपको स्टैंटर्ड कोच में 30 रुपए और प्रीमियम केटेगरी कोच में 60 रुपए चुकाने होंगे। साहिबाबाद से गुलधार के लिए 30 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। अगर सबसे कम किराए की बात करें तो एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने के लिए आपको सबसे कम किराया 20 रुपए तय किया गया है। इसी तरह से प्रिमियम क्लास में सफर करने के लिए एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक का सबसे कम किराया 40 रुपए है।

  • Chandrayaan-3 को लेकर ISRO चीफ ने देशवासियों को दिया बड़ा अपडेट,एक बार फिर से प्रज्ञान रोवर के एक्टिव होने की जताई उम्मीद

    Chandrayaan-3 को लेकर ISRO चीफ ने देशवासियों को दिया बड़ा अपडेट,एक बार फिर से प्रज्ञान रोवर के एक्टिव होने की जताई उम्मीद

     

     
     0 

    नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): चन्द्रयान-3 से भारत ने अं‍तरिक्ष में इतिहास रचा था। अब इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 का रोवर ‘प्रज्ञान’ चंद्रमा की सतह पर सुप्तावस्था में है, लेकिन इसके फिर से सक्रिय होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी इस बात से भलीभांति अवगत है कि रोवर और लैंडर ‘विक्रम’ चंद्रमा की सतह पर सुप्तावस्था या निष्क्रय अवस्था में चले गए हैं।

    उन्होंने कहा कि ‘चंद्रयान-3’ मिशन का उद्देश्य ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ था और इसके बाद अगले 14 दिन तक प्रयोग किए गए और सभी जरूरी आंकड़े एकत्र कर लिए गए हैं। सोमनाथ ने यहां मलयाला मनोरमा समूह द्वारा आयोजित ‘मनोरमा न्यूज कॉन्क्लेव 2023’ को संबोधित करते हुए कहा कि अब यह वहां शांति से सो रहा है…इसे अच्छे से सोने दो..हम इसे परेशान न करें…जब यह अपने आप उठना चाहेगा, तो उठेगा…मैं अभी इसके बारे में यही कहना चाहता हूं।

    यह पूछे जाने पर कि क्या इसरो को अब भी उम्मीद है कि रोवर फिर से सक्रिय हो जाएगा, उन्होंने कहा, उम्मीद रखने का कारण है। सोमनाथ ने अपनी ‘उम्मीद’ के कारण बताते हुए कहा कि इस मिशन में एक लैंडर और एक रोवर शामिल थे। उन्होंने बताया कि चूंकि लैंडर एक विशाल संरचना है, इसलिए इसका पूरी तरह से परीक्षण नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि लेकिन जब रोवर का परीक्षण शून्य से 200 डिग्री सेल्सियस नीचे पर किया गया, तो यह उससे भी कम तापमान पर काम करता हुआ पाया गया।

    इसरो प्रमुख ने स्पष्ट किया कि ‘चंद्रयान-3’ मिशन का उद्देश्य पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि इसरो मिशन के माध्यम से एकत्र किए गए वैज्ञानिक डेटा का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। गत 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने के बाद, लैंडर तथा रोवर और पेलोड ने एक के बाद एक प्रयोग किए ताकि उन्हें 14 पृथ्वी दिन (एक चंद्र दिवस) के भीतर पूरा किया जा सके। चंद्रमा पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होता है।

    पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा पर रात्रि की शुरुआत होने से पहले, लैंडर और रोवर दोनों क्रमश: 4 और 2 सितंबर को सुप्तावस्था या निष्क्रय अवस्था (स्लीप मोड) में चले गए थे। इसरो ने 22 सितंबर को कहा था कि उसने अपने चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ के साथ सम्पर्क करने के प्रयास किए हैं ताकि उनके सक्रिय होने की स्थिति का पता लगाया जा सके लेकिन अभी तक उनसे कोई सिग्नल नहीं मिला है।

  • भारत के बढ़ते कदम; देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम तैयार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उद्धाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

    भारत के बढ़ते कदम; देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम तैयार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उद्धाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस यानी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्धाटन करेंगे. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस प्रोजेक्ट के पूरे होने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी है. दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है. 21 अक्टूबर से यह यात्रियों के लिए भी खुल जाएगा.

     

     

    देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम तैयार, उद्धाटन से पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने PM मोदी को दी बधाई

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस यानी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तैयार होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीरें शेयर कीं और पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 150 किमी की दूरी में कस्बों और शहरों को जोड़ने के लिए आरआरटीएस की एक और अवधारणा की शुरुआत कर रहे हैं. यह अग्रणी पहल भारत में पहली बार शुरू की जा रही है.

    हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर यह भी लिखा कि दुनिया ने शायद ही कभी ऐसा नेता देखा हो जो गरीबों और आम आदमी के लिए अर्बन मोबिलिटी को बेहतर बनाने पर इतना महत्व देता हो. उन्होंने लिखा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी ने बीआरटीएस की शुरुआत की थी. वह इस बात का ज्वलंत उदाहरण है कि कैसे शहरी परिवहन को सफल बनाने और आम आदमी के लिए जीवन को आसान बनाने की योजना बनाई जानी चाहिए.

     

    20 को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद आरआरटीएस कॉरिडोर का साहिबाबाद-दुहाई डिपो खंड 21 अक्टूबर से यात्रियों के लिए खुल जाएगा. इसके लिए एक स्मार्ट RAPIDX कार्ड जारी करके भी किया जाएगा.

    साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच पांच स्टेशन हैं- साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो.

    कैसा होगा आरआरटीएस का किराया

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा घोषित किराया दरों के अनुसार यात्रियों को साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक स्टैंडर्ड क्लास के लिए 20 रुपये से 50 रुपये के बीच भुगतान करना होगा. रैपिडएक्स ट्रेनों में प्रीमियम क्लास के लिए किराया 100 रुपये होगा. हालांकि 90 सेमी से कम ऊंचाई वाले बच्चे मुफ्त यात्रा कर सकते हैं. साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक दूरी के आधार पर प्रीमियम श्रेणी के टिकटों की कीमत 40 रुपये से 100 रुपये के बीच रखी गई है.

     

     

  • बासमती पर निर्यात मूल्य बढ़ने से किसानों की आशा पर पानी फिरा, पंजाब में रकबा बढ़ा दाम गिरे

    You are currently viewing बासमती पर निर्यात मूल्य बढ़ने से किसानों की आशा पर पानी फिरा, पंजाब में रकबा बढ़ा दाम गिरे

    बासमती पर निर्यात मूल्य बढ़ने से किसानों की आशा पर पानी फिरा, पंजाब में रकबा बढ़ा दाम गिरे

     

    •  केंद्र सरकार की ओर से बासमती राइस का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) 1200 डॉलर प्रति टन करने से किसानों की आशा व मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों ने इस बार पंजाब में 20 फीसदी बासमती का रकबा काफी उम्मीदों से बढ़ाया था। बावजूद इसके बासमती का खरीद दाम उचित नहीं मिल रहा है।

    बासमती निर्यातकों का अलग से नुकसान हो रहा है। उन्हें विदेशों में खरीददार नहीं मिल रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान ने बासमती पर एमईपी नहीं रखी है। लिहाजा विदेशों में पाकिस्तान की बासमती ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। निर्यातक इस बात से परेशान हैं कि ज्यादा दाम होने की वजह से भारत अपने बड़े ग्राहक आधार को खो सकता है।

    पंजाब में सबसे ज्यादा बासमती चावल का उत्पादन होता है और इस फैसले से उसी को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। पंजाब के बासमती एक्सपोर्ट एसोसिएशन के निदेशक अशोक सेठी का कहना है कि हमने पिछले दो दिन से बासमती की खरीद बंद कर दी है। हमारे साथ पंजाब के 3700 किसान जुड़े हैं जिनको हमने ट्रेनिंग देकर पंजाब में बासमती उगाने के लिए प्रोत्साहित कर नेटवर्क तैयार किया लेकिन अब उनकी बासमती खरीदने वाला कोई नहीं है।

  • सरकार ने गेहूं व मसूर समेत रबी की 6 फसलों पर MSP बढ़ाया

    You are currently viewing सरकार ने गेहूं व मसूर समेत रबी की 6 फसलों पर MSP बढ़ाया

    सरकार ने गेहूं व मसूर समेत रबी की 6 फसलों पर MSP बढ़ाया

    • केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आमदनी और आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की दिशा में लगातार काम कर रही है. इसी कड़ी में सरकार ने दिवाली से पहले देश के किसानों को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने रबी की 6 फसलों पर एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है. कैबिनेट ने MSP में 2% से लेकर 7% तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. कैबिनेट की बैठक में सरकार ने इस फैसले पर मुहर लगाई.

    सरकार ने गेहूं और सरसों समेत 6 फसलों के एमएसपी को बढ़ाने का फैसला लिया है. गेहूँ, जौ,आलू, चना, मसूर, अलसी, मटर व सरसों रबी की प्रमुख फसलें मानी जाती हैं. गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 150 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ा दिया है.

    किसानों की आय बढ़ाना सरकार का लक्ष्यकैबिनट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार किसानों की आय को डेढ़ गुना बढ़ाएगी. किसानों को पिछले साल की तुलना में तिलहन और सरसों में 200 रुपये प्रति क्विंटलमसूर पर 425 रुपये प्रति क्विंटल, गेंहू पर 150 रुपये, जौ पर 115 रुपये, चना 105 रुपये और सनफ्लोअर पर 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है.

    कैबिनेट ने 2024-25 में गेहूं के लिए 2,275 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी को मंजूरी दी.-2024-25 में जौ के लिए 1,850 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी को मंजूरी दी.-2024-25 में चने के लिए 5,440 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी को मंजूरी दी.-2024-25 में मसूर के लिए 6,425 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी को मंजूरी दी.-2024-25 में रेपसीड, सरसों के लिए 5,650 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी को मंजूरी दी-2024-25 में कुसुम के लिए 5,880 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी को मंजूरी दी.

  • हादसा: रामलीला उत्सव के बीच झूला टूटने सेे हवा में लटकीं 20 जिंदगियां; लोगों में बना दहशत का माहौल

    हादसा: रामलीला उत्सव के बीच झूला टूटने सेे हवा में लटकीं 20 जिंदगियां; लोगों में बना दहशत का माहौल

     

     

    नई दिल्ली: देशभर में रामलीला उत्सव चल रहा है और जगह-जगह मेले भी लगााए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली के नरेला में एक रामलीला ग्राउंड में चल रहे मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां मेले में लगाया गया झूला चलता हुआ अचानक रुक गया। अचानक झूला रुकने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया और चारों और चीखें सुनाई देने लगी है। हालांकि सूझबूझ के दौरान 20 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इस दौरान जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

    जानकारी के अनुसार बुधवार रात 11:10 बजे नरेला के सुभाष रामलीला मंदारिन से दमकल विभाग को सूचना मिली। बताया गया है कि 20 से अधिक लोग झूले में फंस गए हैं। इसके बाद दो फायर टेंडर की गाड़ियों को रवाना किया गया। सभी लोग सुरक्षित हैं। 20 लोगों में चार पुरुष, 12 महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, जांच की जा रही है।

    वीडियो में देख सकते हैं कि चलते हुए झूले का एक हिस्सा रुक गया। इसके बाद झूला घूमता रहा। इसी दौरान उसमें फंसे लोग बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।

  • अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में बड़ी वारदात, पुजारी की गला रेतकर हत्या; इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में बड़ी वारदात, पुजारी की गला रेतकर हत्या; इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    अयोध्या  : रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में साधु गला रेतकर हत्‍या कर दी गई है। गुरुवार सुबह इस घटना के बारे में पता चलने पर हड़कंप मच गया। साधु राम सहारे दास हनुमानगढ़ी की बसंतिया पट्टी के संत दुर्बल दास के शिष्‍य थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी और एसएसपी सहित पुलिस के अन्‍य अफसर हनुमानगढ़ कैंपस में पहुंचे।

    Major violence in Hanumangarhi temple of Ayodhya :  मामले की छानबीन की जा रही है। कहा जा रहा है कि अंबेडकरनगर के भीटी में करीब 10 बीघा जमीन के स्‍वामित्‍व को लेकर हत्‍या की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिसर में सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे। मंदिर परिसर में रहने वाला एक युवक घटना के बाद से ही गायब चल रहा है। उस पर हत्‍या का शक जताया जा रहा है। हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रवेश द्वार के पास स्थित कमरे में साधु राम सहारे दास रहते थे। इसी कमरे में उनका शव मिला है। उनके गले पर गहरे निशान पाए गए हैं। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

  • ट्रेन में सफर होगा आसान; वेटिंग की होगी टेंशन खत्म! रेलवे करने जा रहा बड़ा बदलाव, यात्रियों को ऐसे मिलेगा फायदा

    ट्रेन में सफर होगा आसान; वेटिंग की होगी टेंशन खत्म! रेलवे करने जा रहा बड़ा बदलाव, यात्रियों को ऐसे मिलेगा फायदा

     

    भारतीय रेलवे लंबी वेटिंग वाले यात्रियों के लिए एक सौगात लेकर आ रहा है, दरअसल ट्रेन चलने के करीब 4 घंटे पहले ट्रेन का पहला चार्ट बनाया जाता है. ऐसे में अगर यात्री टिकट कैंसल करते हैं तो उसकी जानकारी सिर्फ टीटीई के पास ही होती थी, लेकिन अब अन्य यात्रियों को भी चार्ट देखने को मिलेगा जिससे वह खाली सीट देखकर बुक कर सकते हैं.

     

    ट्रेन में वेटिंग की टेंशन खत्म! रेलवे करने जा रहा बड़ा बदलाव, ऐसे मिलेगा फायदा

    आईआरसीटीसी.

    भारतीय रेलवे अब जल्द ही यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है. लंबी वेटिंग लिस्ट के बावजूद भी यात्रियों को अब खाली बर्थ आसानी से मिल सकेगी. दरअसल रेलवे ने चार्ट बनने के बाद खाली सीटों की जानकारी को ऑनलाइन रखने की व्यवस्था की है. इससे जो बर्थ जिस स्टेशन तक खाली हैं उन पर यात्री बुकिंग कर सकेंगे. इतना ही नही रेलवे अन्य सुविधाओं को देने की तैयारी भी कर रहा है.

    दरअसल ट्रेन चलने के करीब 4 घंटे पहले चार्ट बनता है जिसके बाद ट्रेन चलने के करीब आधे घंटे पहले दूसरा चार्ट तैयार किया जाता है. ऐसे में पहला चार्ट बनने के बाद यात्रियों को ऑनलाइन ही इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि कौन सी बर्थ खाली है, वह सीधे ऑनलाइन ही उन सीटों को बुक कर सकेंगे. इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप पर यात्रियों के लिए ‘चार्ट’ का नया ऑप्शन देखने को मिल जाएगा.

    चार्ट ऑप्शन पर जैसे ही यूजर क्लिक करेंगे तो उस पर ट्रेन का नंबर, डिपार्चर की तारीख, बोर्डिंग स्टेशन समेत सारी जानकारी दिख जाएगी. इसमें ट्रेन की कौन सी क्लास की कितनी बर्थ खाली हैं, सारी जानकारी मिल जाएगी. रेलवे के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कई यात्री चार्ट बनने के बाद टिकट कैंसल करते हैं. जिसके बाद आखिरी अपडेटेड लिस्ट टीटी के हाथ सौंपी जाती है.

    भारतीय रेलवे की यह सुविधा जैसे ही यात्रियों के लिए ऑनलाइन की जाएगी वैसे ही सभी अपने लैपटॉप और मोबाइल पर किसी कोच में कौन सी बर्थ खाली है और कौन सी बर्थ पर कौन यात्री कहां तक ट्रेवल करेगा सारी जानकारी अपडेट कर दी जाएगी. ऐसे में यात्री अब टीटीई के भरोसे नहीं रहेंगे. हालांकि खाली सीटों का आवंटन टीटीई भी कर सकेंगे. इसके अलावा नए अपडेट में अब ट्रेन का मैप भी आपको देखने को मिल जाएगा जिसमें ट्रेन में इंजन से कोच का नंबर और मैप दिया जाएगा ताकि बुजुर्ग यात्रियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े.

  • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र को विदेशों से भी मिल सकेगा फंड खत्म हुई अड़चन, गृह मंत्रालय ने दी अनुमति

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र को विदेशों से भी मिल सकेगा फंड खत्म हुई अड़चन, गृह मंत्रालय ने दी अनुमति

     

     

    अयोध्या : अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विदेशी स्रोतों से चंदा प्राप्त करने की अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दे दी गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चंदा दिल्ली में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में न्यास के बैंक खाते में जमा कराया जा सकता है।

    चंपत राय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम 2010 के अंतर्गत स्वैच्छिक योगदान पाने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एफसीआरए विभाग ने मान्यता प्रदान कर दी है।’ उन्होंने कहा, ‘विदेशी स्रोतों से मिलने वाला कोई भी स्वैच्छिक योगदान केवल भारतीय स्टेट बैंक की 11, संसद मार्ग, नई दिल्ली-110001, स्थित मुख्य शाखा वाले खाते में ही स्वीकार होगा।’

    राय ने मीडिया को अलग से जारी एक बयान में कहा, ‘गृह मंत्रालय के एफसीआरए विभाग ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को विदेशी स्रोतों से स्वैच्छिक अंशदान प्राप्त करने के लिए पंजीकृत किया है।’ राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने पिछले दिनों ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये साक्षात्कार में बताया था कि अयोध्या में निर्माणाधीन तीन मंजिला राम मंदिर के भूतल का निर्माण कार्य दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।

    मिश्रा ने यह भी कहा था कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 20 से 24 जनवरी के बीच किसी दिन हो सकती है और इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अंतिम तारीख प्रधानमंत्री कार्यालय की सूचना के आधार पर तय की जाएगी।