Category: NATIONAL

  • दिवाली को पहले PM मोदी की लोगों से अपील,जानें क्या कहा जनता से..

     दिवाली को पहले PM मोदी की लोगों से अपील,जानें क्या कहा जनता से..

     

    नई दिल्ली : दिवाली का मौसम नजदीक आने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से स्थानीय स्तर पर बने उत्पाद खरीदने का आग्रह किया। अपने मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा, जब आप अपनी दिवाली भारत में बने, भारतीयों द्वारा बनाए गए उत्पादों से रोशन करेंगे, अपने परिवार की हर छोटी-छोटी जरूरत को स्थानीय स्तर पर पूरा करेंगे, तो दिवाली की चमक और बढ़ जाएगी। उन कारीगरों के जीवन में, एक नई दिवाली चमकेगी, जीवन का एक सवेरा होगा, उनका जीवन अद्भुत होगा। भारत को आत्मनिर्भर बनाएं, ‘मेक इन इंडिया’ को चुनते रहें, ताकि करोड़ों देशवासियों की दिवाली भी रोशन हो।

    उन्होंने आगे बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर एक बहुत बड़े देशव्यापी संगठन की नींव रखी जा रही है। इस संगठन का नाम है- ‘मेरा युवा’ ‘भारत’ यानी मेरा भारत। मेरा भारत संगठन भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा। विकसित भारत के निर्माण में भारत की युवा शक्ति को एकीकृत करने का यह एक अनूठा प्रयास है। प्रधान मंत्री ने आगे कहा, मेरा युवा भारत की वेबसाइट मेरा भारत भी लॉन्च होने वाली है। मैं युवाओं से आग्रह करूंगा कि मेरे देश के आप सभी युवा, मेरे देश के आप सभी बेटे-बेटियां माई भारत जीओवी डॉट इन पर रजिस्टर करें और विभिन्न कार्यक्रमों के लिए साइन अप करें।

    पीएम मोदी ने कहा, 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की भी पुण्य तिथि है। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ मिजोरम और राजस्थान के आदिवासी बहुल राज्यों में आगामी चुनावों के बीच विशाल आदिवासी वोट बैंक पर नजर रखते हुए, पीएम मोदी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा, तांतिया भील और कई अन्य आदिवासी व्यक्तित्वों द्वारा किए गए योगदान को याद किया।

    हमें गर्व है कि योद्धा टंटिया भील ने हमारी धरती पर जन्म लिया। हम शहीद वीर नारायण सिंह को पूरी श्रद्धा के साथ याद करते हैं, जो कठिन परिस्थितियों में अपने लोगों के साथ खड़े रहे। चाहे वीर रामजी गोंड हों, वीर गुंडाधुर हों, भीमा नायक हों, उनका साहस आज भी प्रेरणा देता है। अल्लूरी सीताराम राजू ने आदिवासी भाई-बहनों में जो भावना भरी, उसे देश आज भी याद करता है।

    उन्‍होंने कहा, हमें पूर्वोत्तर में कियांग नोबांग और रानी गाइदिन्ल्यू जैसे स्वतंत्रता सेनानियों से भी बहुत प्रेरणा मिलती है। आदिवासी समुदाय से ही देश को राजमोहिनी देवी और रानी कमलापति जैसी वीरांगनाएं मिलीं। देश इस समय आदिवासी समाज को प्रेरणा देने वाली रानी दुर्गावती जी की 500वीं जयंती मना रहा है। मुझे आशा है कि देश के अधिक से अधिक युवा अपने क्षेत्र की आदिवासी विभूतियों के बारे में जानेंगे और उनसे प्रेरणा लेंगे। देश अपने आदिवासी समाज का आभारी है। पीएम मोदी ने कहा, स्वाभिमान और राष्ट्र का उत्थान सर्वोपरि है।

  • केरल ब्लास्ट के पीछे कौन? खुफिया विभाग ने जारी किया था अलर्ट, निशाने पर यहूदी तो नही!

    केरल ब्लास्ट के पीछे कौन? खुफिया विभाग ने जारी किया था अलर्ट, निशाने पर यहूदी तो नही!

     

    केरल के एर्नाकुलम में हुए सीरियल ब्लास्ट में एक महिला की मौत हो गई है. यह ब्लास्ट तब हुए, जब दो हजार लोग प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे. बड़ी बात यह है कि यह ब्लास्ट हमास के पूर्व चीफ खालिद मेशाल के भाषण के करीब 12 घंटे बाद हुआ है. खालिद ने मलप्पुरम में फिलिस्तीन समर्थक एक रैली में भाषण दिया था.

     

    केरल ब्लास्ट के पीछे हमास? खुफिया विभाग ने जारी किया था अलर्ट, निशाने पर यहूदी!

    दक्षिण राज्य केरल में कोच्चि के एर्नाकुलम में एक कन्वेंशन सेंटर में सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया गया है. इस ब्लास्ट में एक महिला की मौत हो गई है, वहीं 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर है. यह ब्लास्ट कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा के दौरान हुआ है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ, उस वक्त हॉल में दो हजार से ज्यादा लोग माजूद थे।

    चश्मदीदों ने बताया कि एक के बाद एक पांच धमाके हुए, जिसके बाद हॉल में आग लग गई. ब्लास्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की. इस ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम करेगी. सीएम पिनाराई विजयन से बात के बाद अमित शाह ने ब्लास्ट वाली जगह एनआईए और एनएसजी की टीम भेजने के निर्देश दिए हैं. एनआईए और एनएसजी की टीम इस ब्लास्ट की सघन जांच करेगी.

    जांच पूरी होने तक वहीं रहेगी NIA की टीम

    कहा जा रहा है कि जांच पूरी होने तक केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम वहीं रहेगी. ब्लास्ट के बाद सीएम विजयन ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हम घटना के संबंध में जानकारियां इकट्ठा कर रहे हैं. सभी शीर्ष अधिकारी एर्नाकुलम में हैं. डीजीपी घटनास्थल पर जा रहे हैं. हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. मैंने डीजीपी से बात की है.

    केरल ब्लास्ट के पीछे हमास?

    सूत्रों ने बताया है कि ब्लास्ट को लेकर इस्लामिक कट्टरपंथियों पर संदेह है. बड़ी बात यह है कि यह ब्लास्ट केरल में हमास के पूर्व चीफ खालिद मेशाल के भाषण के 12 घंटे बाद हुआ है. खालिद मेशाल ने कल मलप्पुरम में फिलिस्तीन समर्थक एक रैली में वर्चुअली भाषण दिया था, जिसके बाद काफी विवाद भी हुआ था. खालिद मेशाल का ये भाषण अरबी भाषा में था.

     

    खुफिया विभाग ने जारी किया था अलर्ट

    बता दें कि खुफिया विभाग के इजरायल-हमास जंग के बीच एक जरूरी अलर्ट भी जारी किया था. जिसमें बकायदा जिक्र किया गया था कि भारत में यहूदियों से संबंधित स्थल आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं. इतना ही नहीं हाल ही में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISIS के जिन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था, उन्होंने भी मुंबई के चावर्ड हाउस यहूदियों के एक महत्वपूर्ण स्थल की बकायदा रैकी कर वहां के वीडियोज़ विदेशों में बैठे आतंकियों को भेजे थे.

    आतंकियों के निशाने पर यहूदियों के स्थल?

    मध्य प्रदेश के रतलाम में जिस आतंकी संगठन अल सुफा के नेटवर्क का खुलासा सुरक्षा एजेंसियों ने किया था, उन आतंकियों के निशाने पर भी भारत में यहूदियों के स्थल थे. हालांकि अभी तक केरल में ब्लास्ट की वजह साफ नहीं हो पाई है.

  • आने वाले नए शैक्षणिक सत्र से देश  की 300 यूनिवर्सिटी में लागू होगा 4 वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम..

    आने वाले नए शैक्षणिक सत्र से देश  की 300 यूनिवर्सिटी में लागू होगा 4 वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम..

     

     

    नई दिल्ली : आने वाले नए शैक्षणिक सत्र से देश भर की 300 से अधिक यूनिवर्सिटीज 4 वर्षीय अंडरग्रैजुएट प्रोग्राम यानि एफवाईयूपी लागू कर सकती हैं। हालांकि यह नियम बाध्यकारी नहीं होगा। छात्रों के पास एफवाईयूपी या फिर 3 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम को अपनाने का विकल्प मौजूद रहेगा। यूजीसी के मुताबिक छात्रों को रिसर्च स्पेशलाइजेशन के साथ चार वर्षीय स्नातक ‘यूजी ऑनर्स’ डिग्री मिलेगी। फिलहाल देश भर की करीब 150 यूनिवर्सिटी में मौजूदा सत्र 2023-24 से एफवाईयूपी लागू हो गया है।

    यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार के मुताबिक अगले सत्र में यह संख्या दोगुनी हो जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2023-24 की शुरुआत में देशभर के 105 विश्वविद्यालयों ने एफवाईयूपी को लागू किया था। 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों को लागू करने वाले विश्वविद्यालयों में 19 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 24 राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय, 44 डीम्ड विश्वविद्यालय और 18 प्राइवेट विश्वविद्यालय शामिल थे। इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय, विश्व भारती विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय व मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय शामिल हैं।

    अब इन विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर 150 तक पहुंच चुकी है। एफवाईयूपी की रूपरेखा के तहत यूजीसी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रावधानों का पालन करते हुए छात्रों को तीन वर्षीय स्नातक डिग्री के साथ-साथ 4 वर्षीय ऑनर्स डिग्री हासिल करने का विकल्प प्रदान किया है।

    यूजीसी चेयरमैन के मुताबिक छात्र 120 क्रेडिट पूरा होने पर तीन वर्षीय यूजी डिग्री और 4 वर्ष में 160 क्रेडिट पूरा करने पर एफवाईयूपी ऑनर्स डिग्री हासिल कर सकेंगे। रिसर्च स्पेशलाइजेशन के इच्छुक छात्रों को चार साल के अंडर ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में एक रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू करना होगा। इससे उन्हें रिसर्च स्पेशलाइजेशन के साथ साथ ऑनर्स की डिग्री हासिल होगी।

    विशेषज्ञों का मानना है कि चार वर्षीय अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम (एफवाईयूपी) के नए ड्राफ्ट से विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को मदद मिलेगी। भारतीय छात्रों में विदेशों में पढ़ाई को लेकर क्रेज साल दर साल बढ़ रहा है। बीते साल नवंबर तक 6 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र, उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए हैं, जबकि 2021 में यह संख्या 4.44 लाख थी।

    इन आंकड़ों में कहा गया है कि कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और इटली ऐसे शीर्ष 5 देश हैं जहां पर भारतीय छात्र पढ़ने के लिए ज्यादा जा रहे हैं।

    यूजीसी के नए ड्राफ्ट के अनुसार, अब छात्र तीन साल के बजाय चार साल पूरा करने पर ही अंडरग्रेजुएट ‘ऑनर्स’ की डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।

    यूजीसी का कहना है कि एफवाईयूपी का पाठ्यक्रम और क्रेडिट फ्रेमवर्क’ का ड्राफ्ट अंतरराष्ट्रीय स्टैण्डर्ड के अनुसार है। शिक्षा के स्तर में अंतरराष्ट्रीय बराबरी का एक लाभ यह भी है कि भारतीय छात्र को अमेरिका और पश्चिमी देशों के विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए पहले से अधिक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। हालांकि कुछ शिक्षाविद् इससे सहमत नहीं हैं।

    प्रसिद्ध शिक्षाविद् सीएस कांडपाल के मुताबिक एफवाईयूपी उन छात्रों को मदद करेगी जो अमेरिका के कई प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में एडमिशन पाने के इच्छुक हैं। लेकिन प्रोग्राम में इस तरह की स्किल सिखाने की जरूरत है जिससे रोजगार बढ़ाया जा सके। इस तरह की स्किल विदेश में पढ़ने वाले छात्रों के भी लिए बहुत मददगार होगी। इन स्किल में कम्युनिकेशन, एडाप्टिबिलिटी, विदेशी भाषा, और सेल्फ-अवेयरनेस शामिल हो सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि मूल उद्देश्य देश में तीन साल के प्रोग्राम में ज्यादा संख्या में छात्रों को शामिल करना था। एफवाईयूपी, डिग्री तीन वर्षीय कार्यक्रम का विस्तार है। जैसे कि स्कूलों में आप क्लास में जाते हैं, नोट्स तैयार करते हैं और परीक्षा देते हैं। परीक्षा में आपके प्रदर्शन के हिसाब से आपको ग्रेड मिलता है। इस प्रकार की शिक्षा से छात्र विदेशों में अच्छी यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन शिक्षा पाने के साथ-साथ करियर बनाने के लिए तैयार नहीं होते हैं क्योंकि उनका उद्देश्य मात्र विदेश के विश्वविद्यालय में प्रवेश पाना है। जो संस्थान एफवाईयूपी शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें उसे इस बारे में सोचने की जरूरत है।

  • केरल: एर्नाकुलम में कन्वेंशन सेंटर में हुआ धमाका, 1 की मौत 20 घायल; आतंकी हमले की आशंका

    केरल: एर्नाकुलम में कन्वेंशन सेंटर में हुआ धमाका, 1 की मौत 20 घायल; आतंकी हमले की आशंका

     

    एर्नाकुलम  : केरल के एर्नाकुलम में कलामसेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में तीन जबरदस्त धमाके हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय यह धमाके हुए उस समय कन्वेंशन सेंटर यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना चल रही थी। धमाकों में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    Blast at convention center in Kerala’s Ernakulam : पुलिस के मुताबिक यह घटना करीब 9 बजे की है। धमाके के बाद स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया। यहां मौजूद कई लोगों का यह भी कहना है कि कन्वेंशन सेंटर में लगातार पांच धमाके हुए जिसमें से एक बेहद तेज था। केरल के मंत्री पी राजीव धणाके के बाद मौके पर पहुंचे। केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने तुरंत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी हाजिर होने का आदेश दिया है।

    कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कन्वेंशन सेंटर में उस वक्त कुछ यहूदी भी मौजूद थे। ऐसे में संभव है कि उनको निशाना बनाकर ही यह धमाका किया गया हो। एक दिन पहले ही मलप्पुरम में आयोजित रैली में हमास के पूर्व चीफ ने हिंदुत्व और यहूदियों के खिलाफ जहर उगला था। इसके बाद रैली का आयोजन करने वाले संगठन ने यह भी कहा था कि हमास भारत में कोई प्रतिबंधित या फिर आतंकी संगठन नहीं है।

  • अमेरिका में ताबड़तोड़ गोलीबारी कर 18 लोगों की जान लेने वाले अपराधी का झाड़ियों में मिला शव

    अमेरिका में ताबड़तोड़ गोलीबारी कर 18 लोगों की जान लेने वाले अपराधी का झाड़ियों में मिला शव

     

    नई दिल्ली : अमेरिका के ल्यूइस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में मास शूटिंग में 18 लोगों की जान लेने वाले शख्स रॉबर्ट कार्ड की मौत हो गई है। वह लिस्बन शहर में मृत पाया गया। उसकी लाश उसके ही घर में झाड़ियों से बरामद की गई है। पब्लिक सेफ्टी कमीश्नर माइकल जे ने बताया कि मेन स्टेट पुलिस ने रॉबर्ट को ट्रेस किया, जिसके बाद वे उसके घर तक पहुंचे। रॉबर्ट की लाश के पास एक सुसाइड नोट भी मिला, जो उसने अपने बेटे के नाम लिखा था।

    सीएनएन के अनुसार 40 साल के हमलवार रॉबर्ट कार्ड ने सिर पर खुद को गोली मार ली। बता दें कि इस शख्स की अंधाधुंध गोलीबारी से 18 लोग मारे गए थे और करीब 13 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने कहा, गोलीबारी के बाद वह भाग गया, और जिसके बाद कम से कम 80 एफबीआई एजेंटों ने मिलकर एक तलाशी अभियान शुरू किया। यह तलाशी अभियान दो दिनों तक चला। इस कारण स्कूलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का अलर्ट भी जारी किया गया था।

    लोग दहशत के मारे अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। सीएनएन ने बताया कि रॉबर्ट कार्ड का शव लेविस्टन से लगभग 8 मील दूर जंगल में पाया गया। कार्ड एक सेना रिजर्विस्ट और फायरआर्म इंस्ट्रक्टर था, लेकिन उसे कभी भी किसी युद्ध क्षेत्र में तैनात नहीं किया गया था।

  • पंजाब पुलिस के मिली बड़ी सफलता: बब्बर खालसा के 4 आतंकी गिरफ्तार,हथियारों के जखीरे में 6 पिस्तौल और 275 जिंदा कारतूस किये बरामद

    पंजाब पुलिस के मिली बड़ी सफलता: बब्बर खालसा के 4 आतंकी गिरफ्तार,हथियारों के जखीरे में 6 पिस्तौल और 275 जिंदा कारतूस किये बरामद

     

     

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक संगठनों के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। एसएएस नगर (मोहाली) पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के 4 अंतकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस दौरान 6 पिस्तौल और 275 जिंदा कारतूस मिले हैं। ये लोग त्योहारों के दिनों में टारगेट किलिंग कर पंजाब का माहौल खराब करने की योजना बना रहे थे। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

    डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, एसएएस नगर पुलिस की सीआईए विंग ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। संगठन के सदस्यों का संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा का आतंकी संगठन बीकेआई पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी कर रहा था। ये लोग ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर पंजाब में सप्लाई करने का काम भी कर रहे थे। बीकेआई मॉड्यूल के सदस्यों को टारगेट किलिंग का काम सौंपा गया था।

    गौरव यादव ने कहा कि मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा का समर्थन हासिल था, जो उसे देश की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की मदद से सहायता प्रदान कर रहा था। यादव ने कहा, पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने बताया कि ये आतंकी सीधे तौर पर पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी हरविंदर रिंदा के कॉन्टैक्ट में थे और वह इनकी पूरी मदद कर रहा था। हरविंदर रिंदा आईएसआई की मदद से इन्हें हथियार और आर्थिक मदद भेज रहा था। इन्हें पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से हथियार और आर्थिक मदद भेजी गई थी।

  • हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को  दिल्ली के AIIMS अस्पताल में किया गया भर्ती

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को  दिल्ली के AIIMS अस्पताल में किया गया भर्ती

     

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज दिल्ली स्थित एम्स में रेफर कर दिया गया है. पेट में इन्फेक्शन के बाद उन्हें शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में डॉक्टरों की टीम से राय ली गई और उन्हें दिल्ली अस्पताल रेफर करने का फैसला किया गया.

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लाया गया दिल्ली, AIIMS अस्पताल में भर्ती

    हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को शिमला के अस्पताल से दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया गया है. पेट में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें शिमला के अस्पताल में एडमिट कराया गया था. मुख्यमंत्री सुबह करीब 11.20 बजे एम्स पहुंचे और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉक्टल प्रमोद गर्ग की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है. डॉक्टरों की शुरुआती जांच में पता चला कि मुख्यमंत्री पैंक्रिएटिटिस से पीड़ित हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है.

  • Punjab News: अमृतसर में BSF व पंजाब पुलिस ने किया सर्च ऑपरेशन

    You are currently viewing Punjab News: अमृतसर में BSF व पंजाब पुलिस ने किया सर्च ऑपरेशन

    Punjab News: अमृतसर में BSF व पंजाब पुलिस ने किया सर्च ऑपरेशन

     

    • बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा अमृतसर के एक ग्रामीण जिले के भरोपल गांव के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान किया गया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान धान के खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने ड्रोन को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    थाना घरिंडा के प्रभारी इंस्पेक्टर मनमीत पाल सिंह का कहना है कि वह राजाताल गांव में गश्त कर रहे थे कि उन्हें सूचना मिली कि पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन गांव भरोपाल दाउंके के खेतों में घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो किसान जजबीर सिंह निवासी दाऊंके के खेत में एक छोटा ड्रोन बरामद कर लिया।

    पुलिस जांच कर रही है कि इस ड्रोन से कहीं कोई खेप तो नहीं पहुंची है। अगर पहुंची है तो वह किस तस्कर के पास आई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद उन लोगों की भी पहचान कर ली जाएगी, जिन्होंने इस ड्रोन को मंगवाया था। जांच अभी जारी है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    चीन में निर्मित किया गया ड्रोन

    आपको बता दें कि इस चीन में किए गए बरामद ड्रोन का मॉडल नंबर डीजेआई मविक 3 क्लासिक है और यह एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन है। इस ड्रोन को चीन में निर्मित किया गया है।

  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

    You are currently viewing इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

    इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

     

    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी भी हैं।
  • प्रेमी के साथ भागी नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला,जानें किस जगह हुई ये दिल दहलाने वाली वारदात…

    प्रेमी के साथ भागी नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला,जानें किस जगह हुई ये दिल दहलाने वाली वारदात…

    प्रेमी के साथ भागी नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला,जानें किस जगह हुई ये दिल दहलाने वाली वारदात…

     

     

    बंगलुरू में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी है. आरोपी की बेटी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर ना केवल एक युवक से प्यार करती थी, बल्कि उसके साथ भाग भी गई थी. पुलिस ने इस लड़की को ढूंढ कर आरोपी को सौंप दिया तो आरोपी ने घर लाकर उसके ऊपर चाकू से हमला किया. इस वारदात में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई है.

     

    बंगलुरु में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही सगी बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी है. दरअसल आरोपी की बेटी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर एक युवक से प्यार करती थी और मौका देखकर उसके साथ भाग गई थी. बाद में जब पुलिस ने लड़की को बरामद करने के बाद आरोपी को सौंप दिया तो आरोपी ने घर लाकर उसकी हत्या कर दी है. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए वारदात कबूल लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    पुलिस के मुताबिक मामला बेंगलुरु के परप्पाना अग्रहारा का है. मूल रूप से मैसूर के एचडी कोटे के रहने वाले किसान गणेश शरदम्मा ने अपनी ही बेटी पल्लवी की हत्या की है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि पल्लवी किसी लड़के से प्यार करती थी, वहीं उसके रिश्ते को गणेश मानने को तैयार नहीं था. ऐसे में एक दिन पल्लवी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई. इस संबंध में गणेश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

    चूंकि लड़की अभी नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसकी तलाश कराई और वापस गणेश को सौंप दिया. थाने से बेटी को साथ लेकर गणेश घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच काफी बहस हुई. इसी दौरान आरोपी ने चाकू उठाकर बेटी के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए. इससे पल्लवी की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गणेश ने खुद थाने आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.उसने वारदात कबूल करते हुए कहा कि उसने ही अपनी बेटी को मारा है. फिलहाल पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी गणेश ने जब अपनी बेटी के ऊपर प्रहार किया तो उसकी पत्नी व अन्य रिश्तेदारों ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन आरोपी की आंखों में खून सवार था. उसने अपने रिश्तेदारों पर भी प्रहार किए. जिससे गणेश की मां शरदम्मा और चाचा शांता कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वारदात के संबंध में पल्लवी की चाची गीता ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.