Category: NATIONAL

  • नीतिश ने कसा कांग्रेस को तंज;कहा ‘इंडिया’ की चिंता नहीं, 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त 

    नीतिश ने कसा कांग्रेस को तंज;कहा ‘इंडिया’ की चिंता नहीं, 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त

     
     0 

    पटना (उत्तम हिन्दू न्यूज)-Congress is not worried about ‘India… देश में विपक्षी दल को एकजुट करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नाराजगी जताते हुए कहा कि फिलहाल इंडिया गठबंधन में कोई चर्चा नहीं हो रही है और इसे लेकर कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस को इसकी चिंता नहीं है। वह पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त है। पटना में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ ‘ रैली में लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि देश को बचाने के लिए हमलोगों ने एक गठबंधन बनाया। इसकी बैठक पटना सहित कई जगहों पर हुई। उन्होंने कहा कि देश का इतिहास बदलने वालों को हटाने के लिए सबसे बातचीत कर यह गठबंधन बनाया गया था, लेकिन अभी तो काम अधिक नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमलोग कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे थे लेकिन उनको चिंता नहीं है। अभी तो उनको कोई मतलब नहीं है। अभी पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में व्यस्त हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि पांच राज्यों का चुनाव होने दीजिए, उसके बाद विपक्षी गठबंधन की एक मीटिंग होगी।

    नीतीश ने कहा कि हम लोग तो सबको एक साथ लेकर चलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग सोशलिस्ट लोग हैं। भाकपा से हमारा पुराना रिश्ता है।

    Congress is not worried about ‘India …उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग आजकल हिंदू मुस्लिम में लड़ाई करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे हिंदू मुस्लिम में कोई झंझट नहीं है। सभी एकजुट हैं, लेकिन ये लोग कोशिश करते हैं।

  • संगमरमर के 8 फुट ऊंचे स्वर्ण जड़ित ‘सिंहासन’ पर विराजमान होंगे श्री रामलला, राजस्थान के कारीगर रहे तैयार

    संगमरमर के 8 फुट ऊंचे स्वर्ण जड़ित ‘सिंहासन’ पर विराजमान होंगे श्री रामलला, राजस्थान के कारीगर रहे तैयार

     

    अयोध्या: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला संगमरमर के स्वर्ण जड़ित आठ फीट ऊंचे ‘सिंहासन’ पर विराजमान होंगे। राजस्थान के कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा यह सिंहासन आगामी 15 दिसंबर तक अयोध्या पहुंच जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि आठ फीट ऊंचे, तीन फीट लंबे और चार फीट चौड़े सिंहासन को राम मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा। इस पर पांच साल पुरानी रामलला की मूर्ति रखी जाएगी।

    मिश्रा ने बताया कि भगवान राम के भक्तों ने भी बड़ी मात्रा में सोने और चांदी की वस्तुएं दान की हैं। उनका कहना था कि चूंकि ट्रस्ट के गठन से पहले और बाद में दान की गई ये सोने-चांदी की वस्तुएं, सिक्के और ईंटें पिघल जाएंगी, ऐसे में उन्हें सुरक्षित रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए उन्हें पिघलाकर सुरक्षित रखा जाएगा तथा यह कार्य एक प्रतिष्ठित संस्था के मार्गदर्शन में किया जायेगा।

    उन्होंने बताया कि राम मंदिर का भूतल 15 दिसंबर तक हर हाल में तैयार कर लिया जाएगा और प्रथम तल का काम भी 80 फीसदी तक पूरा हो चुका है। मिश्रा ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के फर्श का काम भी पूरा हो चुका है, अब गृह मंडप के फर्श पर संगमरमर बिछाने का काम चल रहा हैय़ उनके अनुसार यात्री सुविधा केंद्र की तीनों मंजिलों की छत का निर्माण हो चुका है एवं सुरक्षा उपकरण भी लगाए जा रहे हैं.

    उन्होंने बताया कि राम मंदिर की बाहरी दीवार (‘परकोटा’) के प्रवेश द्वार का काम भी अंतिम चरण में है और यह काम भी नवंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। उनके अनुसार पहली मंजिल के 17 खंभे लगाए जा चुके हैं और केवल दो खंभे लगाए जाने बाकी हैं। उन्होंने 15 दिसंबर तक पहली मंजिल की छत बन जाने की उम्मीद जताई।

  • 200 के बाद ₹400 करोड़ की मांग, मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी

    You are currently viewing Bollywood news 200 के बाद ₹400 करोड़ की मांग, मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी

     200 के बाद ₹400 करोड़ की मांग, मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी

    • उद्योगपति मुकेश अंबानी को तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले व्यक्ति ने अंबानी से 400 करोड़ रुपये की मांग की है। इससे पहले मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को एक ईमेल मिला था, जिसमें 200 करोड़ रुपये मांगी गई गई थी।

    पुलिस ने मंगलवार को बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक अज्ञात व्यक्ति से ₹400 करोड़ की धमकी भरा ईमेल मिला है। एक अधिकारी ने बताया कि चार दिनों में अंबानी को भेजा गया यह तीसरा धमकी भरा ईमेल है।

    मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी

    इससे पहले, शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति से मुकेश अंबानी को 20 करोड़ रुपये की मांग वाला पहला ईमेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद उद्योगपति के सुरक्षा प्रभारी द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर यहां गामदेवी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार को कंपनी को एक और ईमेल मिला जिसमें ₹200 करोड़ की मांग की गई।

    अधिकारी ने बताया कि कंपनी को सोमवार को तीसरा ईमेल मिला, जिसमें भेजने वाले ने मांग दोगुनी कर दी है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस, उनकी अपराध शाखा और साइबर टीमें ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं।

  • फिरोजपुर में पुलिस और शातिर में मुठभेड़, पैर में लगी गोली

    You are currently viewing फिरोजपुर में पुलिस और शातिर में मुठभेड़, पैर में लगी गोली

    फिरोजपुर में पुलिस और शातिर में मुठभेड़, पैर में लगी गोली

    •  पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सोढ़ी वाला में पुलिस और एक शातिर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। शातिर के पांव में गोली लगी है। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ हत्या के तीन मामले दर्ज हैं।
  • भारतीय वायुसेना में सेवा निभा रहे Mig-21 बाइसन विमान ने आसमान में भरी आखिरी उड़ान, वायुसेना ने दी विदाई

    भारतीय वायुसेना में सेवा निभा रहे Mig-21 बाइसन विमान ने आसमान में भरी आखिरी उड़ान, वायुसेना ने दी विदाई

     

    नई दिल्ली : एक युग के अंत के रूप में भारतीय वायुसेना के मिग-21 बाइसन विमान को आखिरी बार भारतीय आसमान में उड़ाया गया। विमान को राजस्थान के बाड़मेर जिले के उत्तरलाई के आसमान में देखा गया। वायु सेना के मुताबिक 30 अक्टूबर को इस अवसर को चिह्नित करने के लिए मिग-21 बाइसन ने आधुनिक फाइटर जेट सुखोई 30 एमकेआई के साथ उड़ान भरी। इस समारोह के दौरान तीनों सेनाओं के सैनिक मौजूद रहे।

    रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मिग-21 स्क्वाड्रन ने लगभग छह दशकों तक देश की सेवा की है। भारत-पाक संघर्षों के दौरान भी ‘मिग-21 स्क्वाड्रन’ ने युद्ध प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि “ओरियल्स” के नाम से जाना जाने वाला स्क्वाड्रन 1966 से मिग-21 का संचालन कर रहा है। अब इस स्क्वाड्रन को सुखोई-30 एमकेआई विमान से सुसज्जित किया जा रहा है।

    रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह परिवर्तन देश के आसमान को आधुनिक बनाने और उसकी रक्षा करने के लिए भारतीय वायु सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दरअसल भारतीय वायु सेना ने अपने मिग-21 लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगाने की प्रक्रिया काफी पहले ही शुरू कर दी थी।

    गौरतलब है कि मिग-21 फाइटर जेट बीते 6 दशकों से भारतीय वायु सेना के बेड़े का महत्वपूर्ण विमान है। वायु सेना के मुताबिक यह रोक मिग-21 लड़ाकू विमानों के पूरे बेड़े पर लगाई गई है।

    बीते दिनों राजस्थान में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद भी वायु सेना ने यह विमान न उड़ाने का निर्णय लिया था। भारतीय वायु सेना के मुताबिक राजस्थान हादसे की जांच पूरी होने तक मिग-21विमानों के बेड़े यह प्रतिबंध लागू था।

    जहां एक और भारतीय वायु सेना के पास आधुनिकतम फाइटर जेट सुखोई मौजूद है, वहीं बीते वर्ष दिसंबर में आधुनिक फाइटर जेट राफेल की अंतिम किस्त भी भारत पहुंच चुकी है। इसी के साथ ही भारत फ्रांस के बीच हुआ राफेल सौदा पूरा हो गया है। भारत और फ्रांस के बीच कुल 36 राफेल फाइटर जेट को लेकर सौदा हुआ था और अब भारत को सभी 36 राफेल मिल चुके हैं।

    भारतीय वायु सेना चरणबद्ध तरीके से मिग-21 विमानों को अपने बेड़े से बाहर करने की प्रक्रिया का पालन पहले से ही कर रही थी। इन विमानों को भारतीय वायु सेना से पूरी तरह हटा लेने का फैसला लिया गया था। भारतीय वायुसेना उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान के साथ एलसीए मार्क 1 ए और एलसीए मार्क 2 सहित स्वदेशी विमानों को शामिल कर कर रही है।

  • विपक्षी नेताओं की फोन हैकिंग मामले में Apple ने दिया आधिकारिक स्पष्टीकरण देते हुए कहा- ‘अलर्ट की वजह बताना संभव नहीं’

    विपक्षी नेताओं की फोन हैकिंग मामले में Apple ने दिया आधिकारिक स्पष्टीकरण देते हुए कहा- ‘अलर्ट की वजह बताना संभव नहीं’

     

    फोन कंपनी Apple की तरफ से आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आया है. कंपनी ने कहा कि हम किसी भी तरह के स्टेट स्पांसर्ड अटैक की सूचना नहीं देते हैं. कंपनी ने कहा कि यह संभव है कि एप्पल के कुछ अलार्म अलर्ट गलत हो सकते हैं. कंपनी ने कहा कि वह इस अलर्ट के पीछे का कारण बताने में असमर्थ है.

     

    विपक्षी नेताओं की फोन हैकिंग मामले में Apple ने दी सफाई, कहा- 'अलर्ट की वजह बताना संभव नहीं'

    फोन अलर्ट मामले पर एप्पल कंपनी ने दिया स्पष्टीकरण

    मंगलवार को देश के कई बड़े नेताओं के आईफोन पर अलर्ट मैसेज आने के बाद, फोन कंपनी Apple की तरफ से आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आया है. कंपनी ने कहा कि हम किसी भी तरह के स्टेट स्पांसर्ड अटैक की सूचना नहीं देते हैं. कंपनी ने कहा कि यह संभव है कि एप्पल की कुछ खतरे की सूचनाएं (अलार्म अलर्ट) गलत हो सकते हैं.

    आधिकारिक बयान में कंपनी ने आगे कहा कि इस तरह के राज्य-प्रायोजित हमलावरों को अच्छी तरह से वित्तीय सहायता मिलती है. वह ऐसे हमले समय-समय पर करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों के बारे में जानकारी हासिल करना खुफिया संकेतों पर निर्भर करता है. कंपनी ने कहा कि वह इस अलर्ट के पीछे का कारण बताने में असमर्थ है.

    कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने Apple के बयान पर कहा है कि जो राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि उसी बात की एप्पल ने पुष्टि की है. वहीं, बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने भी एप्पल के इस बयान के बाद बयान दिया है.

    मालवीय ने कहा, ‘राहुल गांधी द्वारा खुद का मज़ाक उड़ाने के कुछ ही मिनटों के भीतर Apple ने एक बयान जारी किया. पिछली बार भी राहुल गांधी ने अपना फोन जांच के लिए जमा नहीं कराया था. वह फालतू आरोप लगाकर राष्ट्रीय समय क्यों बर्बाद करें?

    मालवीय ने आगे कहा, ‘राहुल गांधी द्वारा खुद का मज़ाक उड़ाने के कुछ ही मिनटों के भीतर Apple ने एक बयान जारी किया. पिछली बार भी राहुल गांधी ने अपना फोन जांच के लिए जमा नहीं कराया था’. उन्होंने आगे कहा कि एप्पल ने ऐसे नोटिफिकेशन न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया के 150 देशों में भेजे हैं. इन सभी अलर्ट मेसेज का कारण कंपनी नहीं बता पाई है. ऐसे में विपक्ष द्वारा इसके पीछे सरकार का हाथ होना, एकदम बेफजूल है.

  • प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड में हुए शामिल, CRPF की महिला बाइकर्स ने दिखाया साहसिक करतब

    प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड में हुए शामिल, CRPF की महिला बाइकर्स ने दिखाया साहसिक करतब

    एकता नगर (गुजरात) : आज देश में पूर्व उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। लौह पुरुष के 148वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्हें याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश उनकी सेवा का सदैव ऋणी रहेगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “सरदार पटेल की जयंती पर, हम उनकी अदम्य भावना, दूरदर्शी राजनेता और असाधारण समर्पण को याद करते हैं, जिसके साथ उन्होंने हमारे देश की नियति को आकार दिया। राष्ट्रीय एकता के लिए उनकी प्रतिबद्धता हमारा मार्गदर्शन करती रहती है। हम उनकी सेवा के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे।”

    प्रधानमंत्री गुजरात के केवडिया में पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की और राष्ट्रीय एकता दिवस परेड भी शामिल हुए। इस परेड में बीएसएफ और विभिन्न राज्य पुलिस के मार्चिंग दल शामिल हुए और अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। इस मौके पर पीएम मोदी ने सीआरपीएफ (CRPF) की महिला कर्मियों का साहसिक करतब देखा। सभी महिला बाइकर्स को पीएम मोदी और जनता की ओर से काफी सराहना मिली।

    मालूम हो कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस या राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस अवसर पर पूरे देश में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाता है, जिसमें समाज के सभी क्षेत्रों के लोग भाग लेते हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत साल 2014 में केंद्र सरकार द्वारा की गई थी।

  • Delhi-NCR में फूटा प्रदूषण हुआ बे लगाम; 1000 तक पहुंचा AQI,डॉक्टर लोगों को दे रहे है सलाह- मास्क पहनकर ही निकलें

    Delhi-NCR में फूटा प्रदूषण हुआ बे लगाम; 1000 तक पहुंचा AQI,डॉक्टर लोगों को दे रहे है सलाह- मास्क पहनकर ही निकलें

    नई दिल्ली : सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए एक्सपर्ट ने मास्क पहनने की सलाह दी है। मंगलवार सुबह समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 327 पर पहुंच गया। धीरपुर में पीएम 2.5 के साथ एक्यूआई 404 पर था, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में था। हालांकि, पूसा में, एक्यूआई ने पीएम 2.5 को 293 ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया। लोधी रोड पर, पीएम 2.5 सांद्रता के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी के तहत 306 पर था और पीएम 10 भी ‘खराब’ श्रेणी के तहत 201 पर था।

    Pollution bomb explodes in Delhi-NCR: वहीं, सोमवार को सत्यवती कॉलेज में 999 AQI दर्ज किया गया था। जहांगीरपुरी में AQI 530, आनंद विहार में 500, वजीरपुर में 429, मुंडका में 426, रोहिणी 425 और नॉर्थ कैंपस में 401 दर्ज किया गया है। आईआईटी दिल्ली स्टेशन पर पीएम 2.5 320 पर था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में था, जबकि पीएम-10 187 पर पहुंच गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में था। मथुरा रोड पर वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में था, जिसमें पीएम 2.5 330 और पीएम 10 सांद्रता 259 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी। सफर के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को शहर की वायु गुणवत्ता और खराब होकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रहेगी, जिसमें पीएम 2.5 333 तक पहुंच जाएगा और पीएम 10 की सांद्रता 288 पर ‘खराब’ श्रेणी में आ जाएगी।

    दिल्ली के पड़ोसी शहर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 375 और पीएम 10 की सघनता 349 रही, दोनों ‘बहुत खराब’ श्रेणी में हैं, जबकि गुरुग्राम का एक्यूआई 249 ‘खराब’ श्रेणी में और पीएम 10 की सघनता 155 ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

    इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से एक डिग्री अधिक है। हालांकि, मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके अलावा, मंगलवार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई।

  • SFJ एक ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहरः भारतीय राजदूत की गिरफ्तारी पर रखा एक लाख डालर का इनाम

     

    नई दिल्ली : 29 अक्टूबर को खालिस्तान जनमत संग्रह के दूसरे चरण के समापन पर, कट्टरपंथी सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) समूह ने कनाडा में उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा की गिरफ्तारी पर एक लाख डॉलर इनाम देने की घोषणा की और एक नया नक्शा जारी किया, जिसमें दिल्ली को खालिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। गैरकानूनी चरमपंथी समूह वर्मा को सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की “हत्या” के लिए जिम्मेदार मानता है, जिनको इस साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के बाहर गोली मार दी गई थी।

    एसएफजे के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा, भारत में सिखों के लिए एक अलग मातृभूमि के लिए समर्थन देने के लिए रविवार को 60 हजार से अधिक लोग सरे के गुरुद्वारे में आए, जिसके अध्यक्ष निज्जर थे। मतदान के समापन पर, सभा द्वारा दो प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें “निज्जर की हत्या की साजिश रचने और निर्देशित करने” के लिए वर्मा की गिरफ्तारी और मुकदमा चलाने की मांग की गई।

    जनमत संग्रह का आयोजित करने वाले भारत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एसएफजे ने भारत की राजधानी दिल्ली को खालिस्तान के हिस्से के रूप में शामिल करते हुए एक नया नक्शा भी जारी किया। पन्नून ने वाशिंगटन डी.सी. से मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह पंजाब और भारत के बीच एक युद्ध है जिसमें कब्ज़ा करने वाली सेना हिंसा का उपयोग कर रही है, जबकि सिख वोटों का उपयोग कर रहे हैं।”

    घोषित आतंकवादी पन्‍नून ने कहा, “एसएफजे इस समय भारत को “गोलियों” से नहीं गिरा रहा है, बल्कि हम इस सदी के सबसे शक्तिशाली हथियार “बैलेट” का उपयोग कर रहे हैं।” उन्होंने वीज़ा रोकने और ओसीआई कार्ड रद्द करने के भारत के हालिया कदमों की भी आलोचना की और इसे नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा “खालिस्तान जनमत संग्रह को रोकने” के लिए अपनाई गई “आतंकवादी रणनीति” बताया।

    जनमत संग्रह का पहला चरण पिछले महीने आयोजित किया गया था, जब प्रधान मंत्री मोदी ने जी 20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अपने समकक्ष जस्टिन ट्रूडो को कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों को जारी रखने के बारे में नई दिल्ली की चिंताओं से अवगत कराया था। एसएफजे के एक प्रवक्ता ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के संयुक्त मतदान में दो लाख से अधिक लोगों ने मतदान किया है।

    समूह ने कहा कि वह 2024 में कनाडाई शहरों एबॉट्सफ़ोर्ड, एडमॉन्टन, कैलगरी, मॉन्ट्रियल में जनमत संग्रह का आयोजन करेगा। बयान में कहा गया है कि जहां 29 अक्टूबर को सरे में मतदान केंद्र निज्जर को समर्पित किया गया था, वहीं आगामी मतदान केंद्र खालिस्तानी नेताओं रविंदर सिंह पन्नू, भूपिंदर सिंह कूनर और बलबीर सिंह खैरा को समर्पित किया जाएगा।

    निज्जर की मौत के बाद कनाडा में पोस्टर युद्ध छिड़ गया, जिसमें भारतीय राजनयिकों और प्रतिष्ठानों को धमकी दी गई और उनकी मौत के लिए उच्चायुक्त संजय वर्मा और वैंकूवर और टोरंटो में महावाणिज्य दूत को जिम्मेदार ठहराया गया। निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों को शामिल करने वाली ट्रूडो की 18 सितंबर की टिप्पणी से उत्साहित पन्नून ने इस महीने की शुरुआत में जी7 देशों में भारतीय दूतावासों के समक्ष रैलियां आयोजित करने का आह्वान किया और मेजबान सरकारों से भारतीय राजनयिक मिशनों को बंद करने के लिए कहा।

    कई खालिस्तान समर्थकों ने सितंबर के अंत में कनाडाई शहरों वैंकूवर, ओटावा और टोरंटो में भारतीय राजनयिक मिशनों के बाहर रैली की, भारतीय तिरंगे का अपमान किया और पीएम मोदी के पोस्टर को चप्पलों की माला पहनाई। ऑनलाइन सामने आए वीडियो की एक श्रृंखला में, उन्होंने कनाडा में हिंदुओं को धमकी देते हुए उन्हें भारत वापस जाने के लिए कहा और पीएम मोदी से इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध से सीखने को कहा, ताकि भारत में भी इसी तरह की “प्रतिक्रिया” न हो।

    ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया, जिसे भारत ने “बेतुका और प्रेरित” बताते हुए खारिज कर दिया। इस साल की शुरुआत से, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में खालिस्तानी जनमत संग्रह का आह्वान कर रहे हैं, हिंदू मंदिरों और भारतीय मिशनों और प्रतिष्ठानों को भारत-विरोधी भित्तिचित्रों के साथ तोड़-फोड़ कर रहे हैं।

  • जाने किस जगह NCP विधायक के घर पर हुआ हमला; फूंके वाहन

    जाने किस जगह NCP विधायक के घर पर हुआ हमला; फूंके वाहन

     

    मुंबई : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन जोर पकड़ रहा है और राज्य में विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुका है। सोमवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने बीड जिले के मजलगैन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर हमला किया और पथराव किया।

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने एनसीपी विधायक के घर पर पथराव किया। भीड़ ने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने घर पर पथराव करने के बाद उनके घर में आग भी लगा दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके घर से भीषण आग निकल रही है।

    मराठा प्रदर्शनकारियों की चल रही भूख हड़ताल के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बीड के माजलगांव में विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर पथराव किया और एक वाहन को आग लगा दी। खबरें हैं कि जारांगे पाटिल का कथित तौर पर अपमान करने के बाद भीड़ एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके पर भड़क गई।

    एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके पार्टी के अजित पवार वर्ग से हैं। घटना सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के वक्त विधायक प्रकाश सोलंके और उनके परिवार के सदस्य घर में थे। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी माजलगांव में मार्च निकाल रहे थे जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और विधायक के घर पर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने घर की खिड़कियां तोड़ दीं और घर के बाहर खड़ी कारों पर भी हमला किया। उन्होंने घर और कारों में भी आग लगा दी।