Category: NATIONAL

  • मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण खत्म करने की मांग की अर्जी खारिज; SC ने इस वजह से ठुकराई याचिका

    मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण खत्म करने की मांग की अर्जी खारिज; SC ने इस वजह से ठुकराई याचिका

     

    बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने इस मामले में याचिका में दो बातें कही हैं- सरकार या तो मंदिरों से अपना नियंत्रण खत्म कर ले या फिर मस्जिदों, दरगाहों और गिरिजाघरों को भी नियंत्रण में लें. अश्विनी उपाध्याय का तर्क है कि धार्मिक स्थलों पर सरकारी नियंत्रण में अंतर संविधान की आत्मा के साथ भेदभाव है. यह समाज में धार्मिक भेदभाव को बढ़ावा देता है.

    मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण खत्म करने की मांग खारिज, SC ने इस वजह से ठुकराई याचिका

    सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ वकील अश्विनी उपाध्याय को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने अश्विनी उपाध्याय की मंदिरों पर सरकार का नियंत्रण खत्म करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है ये याचिका सुनवाई के लायक नहीं है. केंद्र की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने भी इस याचिका का विरोध किया है.

    मुख्य न्यायाधीश ने इसी के साथ अश्विनी उपाध्याय से ये भी कहा कि आप यह मांग संसद या सरकार से कर सकते हैं ना कि कोर्ट से. इस तरह की मांग को अदालत कैसे मंजूरी दे सकती है, आप अपनी याचिका वापस लें.

    अश्विनी उपाध्याय ने क्यों लगाई याचिका?

    वरिष्ठ वकील अश्विनी उपाध्याय ने मंदिरों पर सरकार का नियंत्रण खत्म करने की मांग लेकर सुप्रीम में जनहित याचिका लगाई थी. उन्होंने अपनी याचिका में मांग की थी कि हिंदुओं, बौद्धों, जैनियों और सिखों को मुसलमानों, पारसियों और ईसाइयों की तरह राज्य के हस्तक्षेप के बिना अपने धार्मिक स्थलों का प्रबंधन करने का समान अधिकार मिले.

    लेकिन सुप्रीम के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है. आप इस मामले में पीआईएल कैसे दाखिल कर सकते हैं? उधर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि याचिकाकर्ता इस मामले में रिप्रेजेंटेशन दे सकते हैं क्योंकि याचिका में सरकार को निर्देश देने की मांग की गई.

    कोर्ट की आपत्ति के बाद याचिका वापस

    इसके बाद अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि इस मुद्दे को इस प्रकार समझा जा सकता है. कालकाजी मंदिर का नियंत्रण सरकार के पास है, लेकिन जामा मस्जिद नहीं. यही मूल मुद्दा है. हालांकि जब मुख्य न्यायाधीश ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया तो अश्विनी उपाध्याय ने अपनी याचिका वापस ले ली.

    क्या है मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण खत्म करने की मांग

    देश भर में मंदिरों से सरकारी नियंत्रण खत्म करने की मांग हो रही है. पिछले दिनों जयपुर में इस बाबत एक महापंचायत भी आयोजित की गई थी. इसमें बीजेपी नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण को संविधान की आत्मा के खिलाफ बताया था.

    वकील अश्विनी उपाध्याय ने पूरे मामले में कहा था कि मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण धार्मिक भावना के साथ भेदभाव है. इस पर विचार किया जाना चाहिए और सरकार को मंदिरों से अपना नियंत्रण खत्म कर लेना चाहिए.

  • केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी  सरकार ने दिवाली पर दिया बड़ा तोहफा; 4% DA Hike का किया ऐलान

    केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी  सरकार ने दिवाली पर दिया बड़ा तोहफा; 4% DA Hike का किया ऐलान

     

     

    नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दिवाली से पहले केंद्र ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की, इसे लेकर केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी (DA Hike) को मंजूरी दे दी है।

    देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को इस फैसले के बाद फायदा होने वाला है। इस फैसले से केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए मौजूदा 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। कर्मचारियों को यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से जोड़ कर दिया जाएगा। कैबिनेट मीटिंग में लिए गए इस फैसले से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होने की संभावना है। कैबिनेट ने केंद्र सरकार के रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस को भी मंजूरी दे दी है।

    कैसे तय किया जाता है कर्मचारियों का डीए?
    महंगाई भत्ता या DA कर्मचारियों की सैलरी का अहम पार्ट होता है और इसमें इजाफे का सीधा असर कर्मचारियों के हाथ में आने वाली सैलरी पर पड़ता है। इसका निर्धारिण महंगाई दर के आधार पर होता है। महंगाई जितनी ज्यादा, कर्मचारियों के डीए में उतनी अधिक बढ़ोतरी की उम्मीद।

    इसके लिए मानक के तौर पर सीपीआई-आईडब्ल्यू (CPI-IW) के आंकड़ों को देखा जाता है। जुलाई 2023 में CPI-IW, 3.3 प्वाइंट ऊपर चढ़कर 139.7 हो गया था। एक साल पहले की समान अवधि से तुलना करें तो ये करीब 0.90 फीसदी ज्यादा था। इससे पहले जून 2023 में ये 136.4 और मई महीने में 134.7 रहा था।

  • मोदी सरकार कर्मचारियों को आज देगी दिवाली गिफ्ट! महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी

    You are currently viewing मोदी सरकार कर्मचारियों को आज देगी दिवाली गिफ्ट! महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी

    मोदी सरकार कर्मचारियों को आज देगी दिवाली गिफ्ट! महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी

     

    •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल आज सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट दे सकता है. उनके महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है. मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते को मौजूदा 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी कर सकती है. रेलवे भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि कर सकता है. इस साल मार्च में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 47.58 लाख सरकारी कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया था.

    यह बढ़ोतरी 01 जनवरी, 2023 से प्रभावी हुई थी. तब केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री मंत्री अनुराग ठाकुर ने सरकार के फैसले के बारे में बताते हुए कहा था कि इससे राजस्व पर प्रति वर्ष 12,815.60 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा. महंगाई भत्ता (DA) सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को प्रदान किया जाने वाला जीवन-यापन समायोजन भत्ता है, जबकि महंगाई राहत (DR) भी डीए के ही समान होता है, जो केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को लाभ पहुंचाता है. महंगाई भत्ता औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर निर्धारित किया जाता है, यह आंकड़ा श्रम ब्यूरो द्वारा मासिक रूप से जारी किया जाता है.

    महंगाई भत्ता बढ़ने से मासिक वेतन में कितनी होगी बढ़ोतरी?महंगाई के प्रभावों का मुकाबला करने के लिए सरकार हर छह महीने में डीए/डीआर दर में संशोधन करती है. जिनका न्यूनतम मूल वेतन 18000 रुपये है, उनके लिए मौजूदा 42 प्रतिशत डीए 7560 रुपये की मासिक वेतन वृद्धि प्रदान करता है. अगर डीए 4 फीसदी बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया जाता है, तो मासिक बढ़ोतरी 8280 रुपये हो जाएगी. यानी 18000 बेसिक पे वाले केंद्रीय कर्मचारी 720 रुपए महीने और 8640 रुपये वार्षिक वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं. इस बीच 56900 रुपये के अधिकतम बेसिक पे वाले कर्मचारियों को वर्तमान में 42 प्रतिशत डीए का लाभ मिलता है, जो उनकी मासिक कमाई में 23898 रुपये जोड़ता है. डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद, यह मासिक वृद्धि 26174 रुपये तक बढ़ने का अनुमान है.

  • पटाखा फैक्ट्रियों में जबरदस्त विस्फोट, 9 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत; कई घायल

     पटाखा फैक्ट्रियों में जबरदस्त विस्फोट, 9 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत; कई घायल

     

     

    विरुधुनगर : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में मंगलवार को दो पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट होने से नौ महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।

    पुलिस ने बताया कि आज दोपहर श्रीविल्लिपुथुर के पास रंगमपलयम में कनिष्कर फायरवर्क्स फैक्ट्री में अचानक हुए विस्फोट से नौ महिलाओं सहित 10 श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय श्रमिक फैंसी किस्म के पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले अत्यधिक ज्वलनशील रसायनों को मिलाने के काम में जुटे हुए थे।

    एक अन्य घटना में, शिवकाशी के पास किचनाइकेनपट्टी गांव में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। दोनों फैक्ट्रियों में पहुंचे दमकल ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वरिष्ठ राजस्व और पुलिस अधिकारी बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे।

  • ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ मैरीटाइम समिट में PM मोदी ने दिया मंत्र

    You are currently viewing ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ मैरीटाइम समिट में PM मोदी ने दिया मंत्र

    ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ मैरीटाइम समिट में PM मोदी ने दिया मंत्र

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय समुद्री अर्थव्यवस्था के लिए दीर्घकालिक रूपरेखा ‘अमृत काल विजन 2047’ पेश किया. यह ब्लूप्रिंट बंदरगाह सुविधाओं को बढ़ाने, टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रणनीतिक पहल का उल्लेख करता है. बता दें कि यह शिखर सम्मेलन 19 अक्टूबर तक मुंबई के MMRDA मैदान में आयोजित किया जाएगा

    -इतिहास साक्षी है कि जब भी भारत की मैरीटाइम क्षमता मजबूत रही है, देश और दुनिया को इससे बहुत लाभ हुआ है. इसी सोच के साथ बीते 9 वर्षों से हम इस सेक्टर को सशक्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    -हाल ही में भारत की पहल पर एक ऐसा कदम उठाया गया है, जो 21वीं सदी में दुनिया भर की मैरीटाइम इंडस्ट्री के कायाकल्प का सामर्थ्य रखता है. G20 समिट के दौरान इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर पर ऐतिहासिक सहमति बनी है. सैंकड़ों वर्ष पहले सिल्क रूट ने वैश्विक व्यापार को गति दी थी, ये दुनिया के कईं देशों के विकास का आधार बना था. अब ये ऐतिहासिक कॉरिडोर भी क्षेत्रीय और वैश्विक व्यापार की तस्वीर बदल देगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद ढही इमारत; चार की मौत- कई लोग मलबे में दबे

     फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद ढही इमारत; चार की मौत- कई लोग मलबे में दबे

     

     

    मेरठ : मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग मलबे में दबे हुए है। सूत्रों के अनुसार लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सत्यकाम नामक स्कूल के सामने घर के अंदर ही साबुन की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है।

    explosion in soap factory: यह साबुन फैक्ट्री मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी आलोक गुप्ता और गौरव गुप्ता की है और संजय गुप्ता का मकान किराए पर लेकर फैक्ट्री चलाई जा रही थी। मंगलवार सुबह फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी मलबे में दब गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    घटना के बाद एसएसपी और डीएम समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच चुकेे हैं और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार जब मलबा हटाया जा रहा था, तभी दोबारा विस्फोट हो गया। इसके बाद मकान का मलवा करीब 25 फीट दूरी तक बिखर गया। मौके पर मौजूद कई लोगों के सिर में ईंट के टुकड़े लगे। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से भीड़ को करीब 50 मीटर दूर कर दिया है।

  • कांग्रेस के पूर्व विधायक MLA कुलबीर जीरा गिरफ्तार, फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे घर की छापेमारी

     कांग्रेस के पूर्व विधायक MLA कुलबीर जीरा गिरफ्तार, फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे घर की छापेमारी

     

     

     

    चंडीगढ़  : कांग्रेस विधायक खैहरा के बाद अब पंजाब के फिरोजपुर के जीरा हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया है। जीरा ने इससे पहले घोषणा की थी और सभी पत्रकारों को निमंत्रण दिया था कि वह फिरोजपुर में दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस को गिरफ्तारी देंगे।

    Former Congress MLA  kulbir arrested : उल्लेखनीय है कि जीरा ने बीडीपीओ जीरा दफ्तर के समक्ष सरपंचों की मांगों को लेकर धरना दिया था। बीडीपीओ जीरा का आरोप है कि कुलबीर सिंह अपने साथियों के साथ उनके दफ्तर के अंदर घुस कर और सभी कमरों पर कब्जा कर लिया और वहां पड़े सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की है ।

    थाना जीरा सिटी पुलिस ने कुलबीर सिंह जीरा समेत 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जीरा ने घोषणा की थी कि वह धन-धन बाबा बुढ़ा साहब गुरुद्वारा के दर्शन करने के बाद वह फिरोजपुर में खुद पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देंगे। इससे पूर्व ही पुलिस ने मंगलवार सुबह जीरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

  • अग्निवीर में भर्ती हुए पहले जवान अमृतपाल को गार्ड ऑफ ऑनर न मिलने की बताई वजह..

    अग्निवीर में भर्ती हुए पहले जवान अमृतपाल को गार्ड ऑफ ऑनर न मिलने की बताई वजह..

    अग्निवीर अमृतपाल सिंह जो की केंद्र सरकार की तरफ से शुरु की गए अग्निवीर स्कीम में भर्ती हुआ था । बीते ग्यारह अक्टूबर को अमृतपाल सिंह की मौत हो गई जिसके बाद से ही विवाद हो रहा है।

    अमृतपाल सिंह 11 अक्टूबर को हुई थी मौत
    दरअसल 19 साल के अमृतपाल सिंह ने दिसंबर 2022 में अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में अग्निवीर बने थे और जम्मू-कश्मीर में उन्हें तैनात किया गया था। 11 अक्टूबर 2023 को एक अग्रिम चौकी पर उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद सेना ने उनके शव को जूनियर कमीशंड अधिकारी और चार अन्य जवानों के साथ उनके घर भेज दिया, लेकिन सेना की ओर से मृतक अग्निवीर को सैन्य अंतिम संस्कार नहीं दिया गया जिसको लेकर ही अमृतपाल का परिवार हंगामा कर रहा है।

    परिवार का कहना है कि अग्निवीर अमृतपाल सिंह की मौत के बाद सेना की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया है जिससे वो बेहद नाराज है। बता दें मृतक अग्निवीर पंजाब के मानसा जिले के गांव कोटली के रहने वाले थे। उनके पिता ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं, जिस पर अब विवाद शुरू हो गया है इसके साथ ही मामले पर अब राजनीति भी हो रही है। पंजाब में तो विपक्षी दलों ने सैन्य अंतिम संस्कार नहीं देने पर हैरानी भी जताई है।

    इस वजह से नहीं मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर
    वहीं इस मामले को लेकर सेना का कहना है कि हर साल करीब 140 मामले ऐसे हो रहे हैं। जिन्हें ऐसे मामले में सेना की ओर से मृतक सैनिक को ऑफ ऑनर नहीं दिया गया, तो अग्निवीर अमृतपाल की मौत पर विवाद क्यों हो रहा है। इस मामले पर भारतीय सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर एक बयान भी जारी किया हैा जिसमें लिखा गय़ा है कि अमृतपाल सिंह की मौत खुद की गोली से लगने के कारण हुई. मृतक अग्निवीर ने आत्महत्या की है और मौत का कारण खुद के द्वारा पहुंचाई गई चोट है. जिस कारण नियमों के मुताबिक गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया है. वहीं सेना ने यह भी कहा कि मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की जा रही है।

    सेना ने कहा 140 सैनिकों को भी नहीं मिला सम्मान
    पोस्ट में आगे लिखा है कि 2001 के बाद से हर साल 100 से 140 सैनिकों को मौत आत्महत्या या खुद की गोली लगने के कारण हुई है। ऐसे सभी मामलों में मृतक को गार्ड ऑफ ऑनर देने की अनुमति नहीं है। वहीं सेना ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में पोस्ट के अनुसार मृतक जवान के परिवार को अंतिम संस्कार के लिए वित्तीय सहायता/राहत के वितरण को उचित प्राथमिकता दी जाती है। सेना ने कहा कि वह किसी भी जवान के साथ कोई भेदभाव नहीं करती है। चाहे वह अग्निवीर हों या इस योजना के पहले सेना में भर्ती हुए जवान हों।
    14 जून 2022 अग्निवीर की हुई थी शुरुआत
    इस बीच अग्निवीर में जवान की मौत की घटना कोई पहली घटना नहीं है जिसमें जवान की मौत हुई है। सेना के तीनों विंग में जवानों की भर्तियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 14 जून 2022 को अग्निपथ स्कीम लाॅन्च की गई थी, जिसके तहत सेना में 4 साल के लिए युवाओं की भर्तियां की जा रही है।

  • इनकम टैक्स विभाग द्वारा की गई छापेमारी में 1 अरब से अधिक की संपत्ति जब्त, 94 करोड़ रुपये नकद, 8 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद

    इनकम टैक्स विभाग द्वारा की गई छापेमारी में 1 अरब से अधिक की संपत्ति जब्त, 94 करोड़ रुपये नकद, 8 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद

     

     

    नई दिल्ली : आयकर (आईटी) विभाग ने कुछ सरकारी ठेकेदारों, रियल एस्टेट डेवलपर्स के खिलाफ तलाशी और जब्ती अभियान में 94 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी के साथ-साथ 8 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण जब्त किए हैं। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार 12 अक्टूबर को कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दिल्ली में 55 परिसरों में छापेमारी की गई।

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कलाई घड़ियों के कारोबार से जुड़े एक निजी वेतनभोगी कर्मचारी के परिसर से विदेशी निर्मित लगभग 30 लक्जरी घड़ियां बरामद की गई।

    छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर बेहिसाब नकदी लेनदेन के खुलासे हुए। करदाताओं, उप-ठेकेदारों और कुछ नकदी संचालकों सहित सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान बड़े पैमाने पर बेहिसाब नकदी लेनदेन के साक्ष्‍य मिले।

    दस्तावेजों की हार्ड कॉपी और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

    कर चोरी की कार्यप्रणाली से पता चलता है कि ये ठेकेदार फर्जी खरीद की बुकिंग, उप-ठेकेदारों के साथ खर्चों का गलत दावा और न होने वाले खर्चों का दावा करके खर्चों को बढ़ाकर अपनी आय को कम करने में शामिल थे।

    जांच के दौरान माल रसीद नोट (जीआरएन) सत्यापन में खामियों के रूप में खर्चों की मुद्रास्फीति का संकेत देने वाले साक्ष्य का पता चला है।

    उप-ठेकेदारों के साथ फर्जी लेनदेन के संबंध में, बुक की गई खरीद और माल के वास्तविक भौतिक परिवहन से संबंधित दस्तावेजों में भारी खामियों के साक्ष्य भी उजागर हुए हैं, जिनमें से कुछ को जांच के दौरान भी कवर किया गया था। इसके अलावा, ये ठेकेदार गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए बुकिंग व्यय में भी शामिल थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

  • चेकिंग के लिए रोकी गई गाड़ी;  बदमाशों ने पुलिस जवान को मारी गोली, मौत

     चेकिंग के लिए रोकी गई गाड़ी;  बदमाशों ने पुलिस जवान को मारी गोली, मौत

     

    हाजीपुर : बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष लगातार प्रश्न उठा रहा है। इस बीच, वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में सोमवार को बेखौफ बदमाशों ने वाहन जांच के दौरान एक पुलिस जवान (कांस्टेबल) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

    हालांकि, स्थानीय लोगों ने हिम्मत का परिचय देते हुए दौड़ाकर दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सूरज चौक पर सराय थाना की पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध जा रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार युवक ने पुलिस के जवान पर गोली चला दी।

    सिपाही अमिताभ कुमार को चार गोलियां लग गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सिपाही को मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही मुंगेर का रहने वाला बताया जाता है। कहा जाता है कि हाल ही में वह स्थानांतरण होकर वैशाली जिले आया था।

    इधर, घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। हाजीपुर (नगर) के पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।