भारत के बढ़ते कदम; देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम तैयार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उद्धाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

भारत के बढ़ते कदम; देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम तैयार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उद्धाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस यानी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्धाटन करेंगे. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस प्रोजेक्ट के पूरे होने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी है. दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है. 21 अक्टूबर से यह यात्रियों के लिए भी खुल जाएगा.

 

 

देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम तैयार, उद्धाटन से पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने PM मोदी को दी बधाई

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस यानी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तैयार होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीरें शेयर कीं और पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 150 किमी की दूरी में कस्बों और शहरों को जोड़ने के लिए आरआरटीएस की एक और अवधारणा की शुरुआत कर रहे हैं. यह अग्रणी पहल भारत में पहली बार शुरू की जा रही है.

हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर यह भी लिखा कि दुनिया ने शायद ही कभी ऐसा नेता देखा हो जो गरीबों और आम आदमी के लिए अर्बन मोबिलिटी को बेहतर बनाने पर इतना महत्व देता हो. उन्होंने लिखा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी ने बीआरटीएस की शुरुआत की थी. वह इस बात का ज्वलंत उदाहरण है कि कैसे शहरी परिवहन को सफल बनाने और आम आदमी के लिए जीवन को आसान बनाने की योजना बनाई जानी चाहिए.

 

20 को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद आरआरटीएस कॉरिडोर का साहिबाबाद-दुहाई डिपो खंड 21 अक्टूबर से यात्रियों के लिए खुल जाएगा. इसके लिए एक स्मार्ट RAPIDX कार्ड जारी करके भी किया जाएगा.

साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच पांच स्टेशन हैं- साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो.

कैसा होगा आरआरटीएस का किराया

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा घोषित किराया दरों के अनुसार यात्रियों को साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक स्टैंडर्ड क्लास के लिए 20 रुपये से 50 रुपये के बीच भुगतान करना होगा. रैपिडएक्स ट्रेनों में प्रीमियम क्लास के लिए किराया 100 रुपये होगा. हालांकि 90 सेमी से कम ऊंचाई वाले बच्चे मुफ्त यात्रा कर सकते हैं. साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक दूरी के आधार पर प्रीमियम श्रेणी के टिकटों की कीमत 40 रुपये से 100 रुपये के बीच रखी गई है.

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *