रामलीला स्टेज को लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

You are currently viewing रामलीला स्टेज को लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

रामलीला स्टेज को लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

 

  • जिले के रईया इलाके में शरारती तत्वों का हौंसला बहुत बुलंद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार शरारती तत्वों ने रामलीला स्टेज को आग लगा दी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का आयोजन करवाया जा रहा है। इस दौरान आज सुबह 4 बजे शरारती तत्वों ने रामलीला की स्टेज को आग लगा दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्टेज पर सो रहे पात्रों ने ही कड़ी मुशक्कत से आग पर काबू पाया और अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान होने से बचाव रहा लेकिन स्टेज का काफी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के साथ फोरेंसिक की टीम भी मौके पर ही मौजूद है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि उक्त घटना शॉर्ट सर्किट के कारण नहीं घटी। बाकी जांच दौरान जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके अनुसार ही बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *