Category: NATIONAL

  • ज्ञानवापी के व्यास तहखाना केस में मुस्लिम पक्ष कोहाइकोर्ट से भी लगा झटका, जारी रहेगी पूजा

    ज्ञानवापी के व्यास तहखाना केस में मुस्लिम पक्ष कोहाइकोर्ट से भी लगा झटका, जारी रहेगी पूजा

     

    वाराणसी  – ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा के खिलाफ मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका तो दायर कर दी लेकिन उसे कोर्ट से राहत नहीं मिली है। व्यास तहखाने में पूजा होती रहेगी और मामले की अगली सुनवाई छह फरवरी को होगी, तब तक के लिए पूजा पर रोक नहीं है। कोर्ट ने मस्जिद समिति से 6 फरवरी तक अपनी अपील में संशोधन करने को कहा। इलाहाबाद हाईकोर्ट का एडवोकेट जनरल को आदेश कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। उल्लेखनीय है कि यहां 30 साल से पूजा पर रोक थी। आधी रात को ही भक्त पूजा करने के लिए पहुंच गए। इधर मुस्लिम पक्ष रात 3 बजे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने ज्ञानवापी मस्जिद की कानूनी टीम के जरिए रात 3 बजे सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार से संपर्क किया।

  • मोदी सरकार ने डिफेंस बजट  को बढ़ाकर 6.21 लाख करोड़ रुपए किया, पिछले साल के मुकाबले 27 हजार करोड़ का इजाफा

     

    नई दिल्ली : सरकार ने गुरुवार को 2024-25 के अंतरिम बजट में रक्षा बजट बढ़ाकर 6.21 लाख करोड़ रुपये कर दिया, जो पिछले वित्त वर्ष के 5.94 लाख करोड़ रुपये के आवंटन से 4.72 प्रतिशत अधिक है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को संसद में पेश बजट में 13 प्रतिशत से अधिक का आवंटन रक्षा मंत्रालय को किया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बढ़े हुए बजटीय आवंटन से सशस्त्र बलों को अत्याधुनिक, विशिष्ट प्रौद्योगिकी वाले घातक हथियारों, लड़ाकू विमानों, जहाजों, प्लेटफार्मों, मानव रहित हवाई वाहनों, ड्रोन और विशेषज्ञ वाहनों सहित अन्य से लैस करने में सुविधा होगी।

    मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मौजूदा सुखोई-30 बेड़े के नियोजित आधुनिकीकरण के साथ-साथ विमानों की अतिरिक्त खरीद, मौजूदा मिग-29 के लिए उन्नत इंजनों का अधिग्रहण, परिवहन विमान सी-295 और मिसाइल प्रणालियों के अधिग्रहण को आवंटित बजट से वित्त पोषित किया जाएगा।

    इसके अलावा, ‘मेक इन इंडिया’ की पहल को आगे बढ़ाने के लिए, घरेलू उत्पादन में अत्याधुनिक तकनीक सुनिश्चित करने के लिए एलसीए एमके-1 आईओसी/एफओसी कॉन्फ़िगरेशन को अतिरिक्त रूप से वित्त पोषित किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा, भारतीय नौसेना की परियोजनाएं जैसे जहाज पर उतरने वाले लड़ाकू विमानों, पनडुब्बियों, अगली पीढ़ी के सर्वेक्षण जहाजों आदि की खरीद इस आवंटन के माध्यम से पूरी की जाएगी।

    मंत्रालय ने कहा कि आवंटन का बड़ा हिस्सा देश को घरेलू स्तर पर निर्मित अगली पीढ़ी की हथियार प्रणाली प्रदान करने के लिए घरेलू स्रोतों के माध्यम से खरीद के लिए उपयोग किया जाएगा, जिसका जीडीपी पर कई गुना प्रभाव पड़ेगा, रोजगार पैदा होंगे, पूंजी निर्माण सुनिश्चित होगा और घरेलू अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।

    वित्त वर्ष 2024-25 के लिए रक्षा के लिए बजटीय आवंटन वित्त वर्ष 2022-23 के आवंटन से लगभग एक लाख करोड़ (18.35 प्रतिशत) अधिक है और वित्त वर्ष 23-24 के आवंटन से 4.72 प्रतिशत अधिक है।

    मंत्रालय के कुल आवंटन में से, 27.67 प्रतिशत का एक बड़ा हिस्सा पूंजीगत व्यय के लिए इस्तेमाल होता है, 14.82 प्रतिशत नियमित कार्यों और परिचालन तैयारियों पर राजस्व व्यय के लिए, 30.68 प्रतिशत वेतन और भत्ते के लिए, 22.72 प्रतिशत पेंशन के लिए और 4.11 प्रतिशत नागरिक संगठनों के लिए जाता है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए रक्षा में पूंजीगत व्यय के लिए बजटीय आवंटन 1.72 लाख करोड़ रुपये है जो वित्त वर्ष 22-23 के वास्तविक व्यय से 20.33 प्रतिशत अधिक है और वित्त वर्ष 23-24 के संशोधित आवंटन से 9.40 प्रतिशत अधिक है।

    मंत्रालय ने कहा कि यह आवंटन तीनों सेनाओं की दीर्घकालिक एकीकृत परिप्रेक्ष्य योजना (एलटीआईपीपी) के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य वित्त वर्ष 2024-25 में कुछ बड़े अधिग्रहणों को मूर्त रूप देकर सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के माध्यम से महत्वपूर्ण क्षमता अंतराल को भरना है।

  • ज्ञानवापी में 31 साल बाद हुई मंगला गौरी की पूजा,जानें पूरी खबर…

    ज्ञानवापी में 31 साल बाद हुई मंगला गौरी की पूजा,जानें पूरी खबर…

     

    ज्ञानवापी मस्जिद के व्यासजी तहखाने में पूजा की परमिशन से मुस्लिम पक्ष खफा है. मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने गुरुवार को व्यासजी तहखाने में पूजा को चुनौती दी है. जिला कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.

    ज्ञानवापी केस: तहखाने में पूजा की परमिशन से मुस्लिम पक्ष खफा, मस्जिद कमेटी ने हाई कोर्ट में लगाई याचिका

    ज्ञानवापी मस्जिद

    ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाने में पूजा को मुस्लिम पक्ष ने चुनौती दी है. मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने जिला अदालत के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका डाली है. वाराणसी जिला कोर्ट ने बुधवार को तहखाने में पूजा की अनुमति दी थी. इसके बाद देर रात व्यासजी तहखाने पूजा भी हुई. बता दें कि मुस्लिम पक्ष ने एक्टिंग चीफ जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता के समक्ष अर्जी को मेंशन किया. उन्होंने लिस्टिंग रजिस्ट्रार के पास जल्द सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कराने को मुस्लिम पक्ष को भेजा. मुस्लिम पक्ष के वकीलों के मुताबिक जल्द मामले पर सुनवाई होगी.

    मुस्लिम पक्ष ने ज्ञानवापी परिसर में व्यास जी के तहखाने में पूजा कराए जाने की अनुमति देने के वाराणसी जिला अदालत के फ़ैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जिला जज वाराणसी के फैसले को चुनौती दी है. इंतजामिया मस्जिद कमेटी के एडवोकेट सैयद फरमान अहमद नकवी ने याचिका दाखिल की है.

    हिंदू पक्ष को मिला था तहखाने में पूजा का अधिकार

    ज्ञानवापी केस में बुधवार को वाराणसी जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया था. कोर्ट ने हिंदू पक्ष को व्यासजी के तहखाना में पूजा का अधिकार दिया था. वाराणसी के जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने यह फैसला सुनाया था. जिला जज ने अपने आदेश में विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों से पूजा कराए जाने और बैरिकेडिंग हटाने को लेकर कहा था. जस्टिस विश्वेश ने अपने रिटायरमेंट से कुछ घंटे पहले यह बड़ा फैसला सुनाया.

    ज्ञानवापी में 31 साल बाद हुई मंगला गौरी की पूजा

    वाराणसी जिला कोर्ट के आदेश के बाद व्यासजी तहखाने में बुधवार देर रात पूजा हुई. इस दौरान मंगला गौरी की आरती हुई. काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने गनेश्वर शास्त्री द्रविड़ से पूजा कराई. पूजा के समय मंदिर ट्रस्ट के पदेन अध्यक्ष की हैसियत से बनारस के कमिश्नर कौशल राज शर्मा, मंदिर प्रशासन के पूर्व एवं वर्तमान सीइओ भी मौजूद थे. इसके अलावा ज्ञानवापी परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे.

  • रेल रोको आंदोलन की घोषणा के बाद आज ट्रेन रोकने करने जा रहे एमपी सिमरनजीत मान नजरबंद

    रेल रोको आंदोलन की घोषणा के बाद आज ट्रेन रोकने करने जा रहे एमपी सिमरनजीत मान नजरबंद

     

    फतेहगढ़ साहिब –संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान को आज पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर लिया। उनके आवास के बाहर और आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर इलाके को छावनी में बदल दिया गया। किसी को अंदर जाने और बाहर आने की इजाजत नहीं है। दरअसल, सोशल वर्कर व ब्लॉगर भाना सिद्धू की गिरफ्तारी के विरोध में सांसद मान ने 1 फरवरी यानी गुरुवार से धूरी में रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था।

  • इंकम टैक्स स्लैब को लेकर आपके मन में उठ रहे कई सवाल, तो ऐसे करें दूर

     इंकम टैक्स स्लैब को लेकर आपके मन में उठ रहे कई सवाल, तो ऐसे करें दूर

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया। सीतारमण के डायरेक्ट टैक्स में किसी तरह का बदलाव नहीं करने के बाद अब न्यू टैक्स रिजीम में 7 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री होगी जबकि 50,000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा पहले की तरह मिलता रहेगा। वहीं ओल्ड टैक्स रिजीम में 2.5 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री रहेगी, लेकिन आम आदमी को 5 लाख रुपए तक की इनकम पर टैक्स रिबेट मिलेगी। अगर किसी की सालाना इनकम 5 लाख रुपए है।

    निर्मला सीतारमण ने पेश किया अंतरिम बजट 2024. (Sansadtv/youtube)

    नई टैक्स रिजीम में 3 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री है। ऐसे में बचे हुए 2 लाख रुपए पर उस व्यक्ति पर 5% के हिसाब से टैक्स की देनदारी बनेगी। यानी, उसे 10,000 रुपए टैक्स चुकाना होगा। पर इस रिजीम में सरकार 7.5 लाख तक की इनकम पर टैक्स को सेक्शन 87A के तहत माफ कर देती है। इसमें भी एक पेंच है। अगर आप सैलरीड है और आपकी कमाई 7.5 लाख रुपए से एक रुपए भी ज्यादा हुई तो आपको एक रुपए पर नहीं बल्कि 4,50,001 रुपए पर टैक्स चुकाना होगा। अब 3 लाख रुपए का टैक्स माफ होने के बाद बचे हुए 4,50001 रुपए में से 3 लाख रुपए पर 5% की दर से 15,000 रुपए और बाकी 1,50,001 रुपए पर 10% की दर से 15,000 रुपए चुकाने होंगे। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 पेश करते हुए पर्सनल टैक्स को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं की। इस बार भी टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा है कि नई टैक्स रिजीम के तहत 7 लाख तक की आय टैक्स फ्री है। अब टैक्स स्लैब में बदलाव के लिए करदाताओं को आम चुनाव के बाद पेश होने वाले पूर्ण बजट का इंतजार रहेगा। अगर स्टैंडर्ड डिडक्शन को जोड़ दिया जाए तो 7.50 लाख रुपये तक नई रिजीम के तहत कोई टैक्स नहीं देना होता है।

  • चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव को लेकर BJP पर हमलावर हुए AAP और कांग्रेस नेता, पीठासीन अधिकारी के खिलाफ FIR की मांग

    चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव को लेकर BJP पर हमलावर हुए AAP और कांग्रेस नेता, पीठासीन अधिकारी के खिलाफ FIR की मांग

     

    चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हैं. दोनों ने बीजेपी के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इस दौरान प्रर्दशनकारियों को प्रीसाइडिंग अफसर के खिलाफ थाने में शिकायत देने से रोका गया. वहीं कांग्रेस ने इस मामले में हाईकोर्ट में अर्जी भी लगाई है. जिस पर कोर्ट ने जवाब तलब

    चंडीगढ़ में BJP पर हमलावर हुए AAP और कांग्रेस, पीठासीन अधिकारी के खिलाफ FIR की मांग

    बहुमत होने के बाद भी चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में हार के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पीठासीन अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. अपनी मांग को लेकर दोनों दलों ने के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 17 थाने में केस दर्ज करने के लिए शिकायत पत्र देने की कोशिश की, लेकिन थाने के अंदर नहीं जाने देने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

    कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव के दौरान हेराफेरी और धांधली का आरोप लगाया है. प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा है कि उन्हें शिकायत पत्र देने से रोक दिया गया. चुनाव के दौरान बीजेपी ने धांधली की है. इससे साफ है कि बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकती है. हमारे उम्मीदवार को हराने के लिए सब कुछ किया गया. उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी ओर से हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है. इस पर हाईकोर्ट ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम से जवाब तलब किया है. ऐसे में विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की तैयारी नहीं है. लेकिन जिस तरह से हालात बन रहे हैं. उससे हम अपना विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रख सकते हैं. वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि यही स्थिति रही तो लोकसभा चुनाव में बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है.

    कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का कहना है कि प्रीसाइडिंग अफसर ने बैलेट पेपर से छेड़छाड़ की. बता दें कि मंगलवार को हुए चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप सिंह के आठ वोट अवैध घोषित कर दिए गए थे. दरअसल, चुनाव में बीजेपी को 16 वोट मिले, इंडिया गठबंधन को 12 वोट मिले, आठ वोटों की गणना नहीं की गई. उन्हें रद्द कर दिया गया. जिस पर नाराज इंडिया गठबंधन ने इस मामले की जांच की मांग की. उधर प्रीसाइडिंग अफसर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है.

     

  • राहुल गांधी की कार शीशा टूटने की वजह आई सामने, जानें कैसे टूटा SUV का शीशा

    राहुल गांधी की कार शीशा टूटने की वजह आई सामने, जानें कैसे टूटा SUV का शीशा

     

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कार पर पथराव की अफवाहों के बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को साफ कर दिया कि उनकी कार पर हमला नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल की गई रस्सी के कारण कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एसयूवी का शीशा टूट गया.

    राहुल गांधी की कार पर नहीं हुआ हमला, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा-रस्से से टूट गई विंडशील्ड

    राहुल गांधी की कार का शीशा टूटा.

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कार पर पथराव की अफवाहों के बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को स्पष्टीकरण दिया कि सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल की गई रस्सी के कारण कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एसयूवी का शीशा टूट गया. श्रीनेत ने ‘एक्स’ पर लिखा, झूठी खबरों को स्पष्टीकरण की जरूरत है. राहुल जी से मिलने के लिए भारी भीड़ आई थी, तभी अचानक एक महिला उनसे मिलने के लिए आगे आई तो गाड़ी अचानक रोकनी पड़ी. सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल की गई रस्सी के कारण कार का शीशा टूट गया. उन्होंने आगे कहा कि गांधी परिवार न्याय की लड़ाई लड़ रहा है और देश उन्हें सुरक्षित रखेगा.”

    पहले की रिपोर्टों में दावा किया गया था कि बंगाल-बिहार सीमा के पास उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान एक उपद्रवी द्वारा पथराव के कारण राहुल गांधी की कार का शीशा टूट गया था, इस बीच, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पुलिस पर पथराव की आशंका को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया.

    उन्होंने कहा, हो सकता है कि पीछे से किसी ने भीड़ के बीच पत्थर फेंका हो पुलिस बल उस पर ध्यान नहीं दे रहा है. नजरअंदाज करने से बहुत कुछ हो सकता है. यह एक छोटी सी घटना है लेकिन कुछ भी हो सकता था.”

    अधीर चौधरी को नहीं पता कि यह कैसे टूटा! उनकी विचारोत्तेजक टिप्पणी, ‘समझ लो, कौन तोड़ सकता है.’ इलाके में भारी तनाव पैदा हो गया था. कार का शीशा पूरी तरह टूट गया है. राहुल कार से उतर गये. मालूम हो कि राहुल गांधी की यात्रा कटिहार इलाके से गुजर रही थी. अचानक कार पर हमला हो गया.

    इस दिन की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा, ”समझिए किसने तोड़ा, जो तोड़ना चाहते हैं उन्होंने तोड़ा. अतिथि देव भव: बंगाल की संस्कृति के अतिथि हैं. जब अतिथि भूमिका की बात आती है तो हम किसी को नीची दृष्टि से नहीं देखते. हर स्थिति पर हमला किया जा रहा है. इसकी शुरुआत कूचबिहार से हुई. उन्हें बैठकें नहीं करने दे रहे, उन्हें बोलने नहीं दे रहे – हरसंभव विरोध किया जा रहा है.” लेकिन कैसे तोड़ें? अधीर ने कहा, ”मैं कैसे कह सकता हूं, मैं कार में बैठा था.”

  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 15 लोगों की मौत; गोलीबारी में 9 आतंकी ढेर

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 15 लोगों की मौत; गोलीबारी में 9 आतंकी ढेर

     

    कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने तीन समन्वित हमले किए, जिनमें 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस दौरान गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें नौ आतंकवादी ढेर हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तीन हमलों में से एक हमला उच्च सुरक्षा वाली जेल पर भी किया गया। उन्होंने बताया कि ये हमले सोमवार को प्रांतीय राजधानी क्वेटा से करीब 70 किलोमीटर दूर माच शहर में हुए।

    मंगलवार रात ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 29 और 30 जनवरी की रात को, आत्मघाती हमलावरों सहित कई आतंकवादियों ने बलूचिस्तान में माच और कोलपुर परिसरों पर हमला किया। विज्ञप्ति के अनुसार, हमलों का कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। इस दौरान हुई गोलीबारी में नौ आतंकवादी मारे गए और तीन घायल हो गए जिन्हें सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया। आतंकवादियों ने उच्च सुरक्षा वाली केंद्रीय माच जेल में घुसने की कोशिश की, जहां कुछ खतरनाक आतंकवादी और ऐसे कैदी हैं जिन्हें मौत की सजा सुनाई गई है।

    आईएसपीआर ने सोमवार रात से चार सुरक्षाकर्मियों और दो नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बल तुरंत तैनात हो गए हैं और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं। बयान में कहा गया, ‘तीन आत्मघाती हमलावरों सहित नौ आतंकवादियों को मार दिया गया है, जबकि तीन घायल हुए हैं।’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पहले कहा था कि केंद्रीय माच जेल पर कम से कम 15 रॉकेट दागे गए।

    प्रतिबंधित अलगाववादी समूह ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए), मजीद समूह ने हमलों की जिम्मेदारी ली है। हमलों के बाद, सुरक्षा बलों और पहाड़ों में पीछे हटने की कोशिश कर रहे हमलावरों के बीच कई घंटे भारी गोलीबारी हुई। बलूचिस्तान के कार्यवाहक सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा कि माच में अंतिम निकासी अभियान अभी भी जारी है। अचकजई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘क्षेत्र में स्थिति काबू में है। सुरक्षा बलों पर सोमवार रात का हमला इस साल आतंकवादियों द्वारा किया गया सबसे घातक हमला है। पिछले साल नवंबर में बंदरगाह शहर ग्वादर में आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 14 सैनिक मारे गए थे।

    यह हमला पाकिस्तानी हमलों का स्पष्ट प्रतिशोध था, जिसे देश ने जनवरी की शुरुआत में ईरान में विद्रोहियों के ठिकाने बताया था। बीएलए ने 18 जनवरी को ईरान में उनके शिविरों पर पाकिस्तान के हमलों के बाद बलूचिस्तान और अन्य जगहों पर सुरक्षा बलों पर हमले शुरू करने की धमकी दी थी। ईरान में बीएलए के शिविरों पर हमलों में कम से कम नौ लोग मारे गए थे। ये हमले पाकिस्तान में ईरानी हमले के जवाब में किए गए थे।

  •  हादसा; पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की बहू की माैत, बेटा और पोता गंभीर घायल,दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ ये भीषण हादसा

     

    अलवर -दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की बहू चित्रा सिं की माैत हो गई। हादसे में चित्रा के पति पूर्व सांसद मानवेंद्र और बेटा हमीर सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों को अलवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से जयपुर आ रहे थे, लेकिन अचानक से हाईवे पर उनकी गाड़ी पलट गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार मानवेंद्र सिंह जसोल अपने परिजनों के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से गुजर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटनास्थल की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें एक कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हालत में नजर आ रही है।

  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मचा हड़कंप,राहुल गांधी की कार हुई क्षतिग्रस्त

     भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मचा हड़कंप,राहुल गांधी की कार हुई क्षतिग्रस्त

     

    कटिहार – कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दाैरान भगदड़ मच गई। भगदड़ इतनी ज्यादा मच गई थी कि राहुल गांधी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहुल बाल-बाल बच गए और कार से निकलकर बस में बैठ गए और प्रशासन ने लोगों को शांत कर दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राहुल की कार पर पत्थर मारा गया जिससे गाड़ी का कांच टूट गया।

    गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस की ये यात्रा ऐसे वक्तहुई है जब पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौट चुके हैं। कुमार के पाला बदलने से पहले कांग्रेस ने जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के साथ बिहार में सत्ता साझा किया था।