Category: NATIONAL

  • अयोध्या की जीत के बाद अब ज्ञानवापी मामले में हिन्दू पक्ष को मिला पूजा का अधिकार, 31 साल से बंद था पूजा-पाठ

    अयोध्या की जीत के बाद अब ज्ञानवापी मामले में हिन्दू पक्ष को मिला पूजा का अधिकार, 31 साल से बंद था पूजा-पाठ

     

    वाराणसी –ज्ञानवापी मामले में बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि वाराणसी जिला कोर्ट ने ज्ञानवापी के व्यास जी तहखाने में पूजा की इजाजत दे दी है। इस तहखाने में 31 सालों से यानी 1993 से तहखाने में पूजा-पाठ बंद था।​ कोर्ट के कहा कि वाराणसी के जिलाधिकारी 7 दिन के अंदर पुजारी नियुक्त करेंगे, इसके साथ ही व्यास परिवार पूजा-पाठ शुरू कर सकता है। वाराणसी के जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में मंगलवार को हिन्दू और मुस्लिम दोनों पक्ष की तरफ से बहस पूरी कर ली गई थी। ज्ञानवापी मस्जिद में एक तहखाना है, जिसमें एक देवता के विग्रह की पूजा का काम सोमनाथ व्यास किया करते थे। जिला जज ने अपने आदेश में कहा कि विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों से पूजा कराई जाए बैरिकेडिंग हटाने की व्यवस्था की जाए। याचिका में सोमनाथ व्यास जी के नाती शैलेन्द्र पाठक ने तहखाने में पूजा पाठ की इजाजत मांगी थी। 17 जनवरी को व्यास जी के तहखाने को जिला प्रशासन ने कोर्ट के आदेश से अपने नियंत्रण में ले लिया था। एएसआई सर्वे कार्रवाई के दौरान तहखाने की साफ-सफाई हुई थी।

  • प्लेसमेंट कैंप के दौरान 21 उम्मीदवारों को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया

    प्लेसमेंट कैंप के दौरान 21 उम्मीदवारों को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया

     

    प्लेसमेंट कैंप के दौरान 21 उम्मीदवारों को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 30 जनवरी जिला प्रशासन के सहयोग से आज जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंप में 21 उम्मीदवारों को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के उपनिदेशक गुरमेल सिंह ने बताया कि ब्यूरो दफ़्तर में आयोजित कैंप में सोलर फर्स्ट एनर्जी, पेस्ट कंट्रोल एश्योरेंस एवं सर्विस सेंटर के 39 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 21 युवाओं को रोजगार के लिए सूचीबद्ध किया गया।
    उन्होंने कहा कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो समय-समय पर ऐसे प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर युवाओं को रोजगार पाने में मदद करता है। उन्होंने जिले के युवाओं से रोजगार के अधिक अवसरों का लाभ उठाने और ब्यूरो द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंप में अधिक से अधिक भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दफ़्तर के हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • फरवरी से होंगे ये 8 बड़े बदलाव, इन बदलावों की वजह से आपकी जेब पर होगा सीधा असर

    फरवरी से होंगे ये 8 बड़े बदलाव, इन बदलावों की वजह से आपकी जेब पर होगा सीधा असर

     

    नई दिल्ली : फरवरी के महीने का आगमन होने वाला है। देश में 1 फरवरी से 8 नियम बदलने जा रहे हैं। ये नियम सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालेंगे। ऐसे में आपको इन नियमों के बारे में पहले से जानकारी होना जरूरी है। आप अपने जरूरी काम इसी महीने की अंतिम तारीख तक फटाफट जरूर निपटा लें। चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में…

    फास्टैग KYC
    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कहा कि वह उन FASTags को बैन या ब्लैकलिस्ट कर देगा जिनके KYC पूरा नहीं हुआ है। फास्टैग केवाईसी अपडेट करने की समय सीमा 31 जनवरी है।

    नेशनल पेंशन सिस्टम यानी की NPS के बदले नियम
    पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत पेंशन निकासी के नियमों में 12 जनवरी को बदलाव किया था। जो कि एक फरवरी 2024 से लागू होंगे। नए नियम के तहत NPS अकाउंट होल्डर अपने पेंशन खाते के कंट्रीब्यूशन का 25% तक निकाल सकते हैं।

    फंड ट्रांसफर का नियम
    अब आपको अगर किसी को पैसा तुरंत ट्रांसफर करना हो तो आप एक फरवरी से बिना बेनिफिशरी का नाम जोड़े सीधे बैंक अकाउंट में 5 लाख तक का पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं वो भी एक मिनट में, इसके लिए आपको बस बेनिफिशरी का फोन नंबर और अकाउंट नंबर एड करना होगा।

    CNG और पेट्रोल-डीजल के दाम
    हर महीने की पहली तारीख को CNG और PNG के रेट अपडेट किए जाते हैं इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी नए रेट जारी होंगे। तो वहीं मई 2022 से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार पेट्रोल के रेट को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।

    LPG के दाम
    हर महीने की पहली तारीख को LPG के दाम भी अपडेट किए जाते हैं। नए साल के पहले दिन 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम हुए थे। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1.50 रुपये से लेकर 4.50 रुपये तक सस्ता हुई थी। हालांकि घरेलू 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी ये चेंज हो सकता है।

    बल्क ईमेल
    गूगल बल्क ईमेल भेजने के लिए प्रमाणीकरण के नियम में बदलाव करने जा रहा है, जो कि एक फरवरी से लागू हो जाएगा। इसके तहत अब 5000 मेल को एक साथ भेजना संभव नहीं होगा।

    एसबीआई होम लोन
    SBI की तरफ से स्पेशल होम लोन कैंपेन चलाया जा रहा है, जिसके तहत बैंक के ग्राहक 65 बीपीएस तक के होम लोन पर छूट का लाभ उठा सकते हैं। प्रोसेसिंग फीस और होम लोन पर रियायत की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2024 है। यह डिस्काउंट सभी होम लोन के लिए मान्य है।

    पंजाब और सिंध विशेष FD
    पंजाब एंड सिंध बैंक के ग्राहक ‘धन लक्ष्मी 444 दिन’ एफडी की सुविधा का फायदा 31 जनवरी 2024 तक ले सकते हैं।

  • PFI के 15 वर्करों को सजा ए माैत,BJP के नेता की थी हत्या

    PFI के 15 वर्करों को सजा ए माैत,BJP के नेता की थी हत्या

     

     केरल की एक अदालत ने प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 15 वर्करों को भाजपा नेता की हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई है। भाजपा के OBC विंग के नेता रंजीत श्रीनिवासन की 19 दिसंबर 2021 को हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने कहा था कि आठ दोषी, जिनकी पहचान निजाम, अजमल, अनूप, मोहम्मद असलम, अब्दुल सलाम उर्फ सलाम पोन्नद, अब्दुल कलाम, सफरुद्दीन और मनशद के तौर पर हुई है, वे रंजीत श्रीनिवास के मर्डर में सीधे तौर पर शामिल थे। अन्य दोषियों की पहचान जसीब राजा, नवास, शमीर, नसीर,जाकिर हुसैन, शाजी पूवाथुंगल और शमनास अशरफ के तौर पर हुई है।

     

    रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी लीडर रंजीत श्रीनिवासन की हत्या में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (SDPI) से जुड़े कार्यकर्ता शामिल थे। इन लोगों ने 19 दिसंबर 2021 को रंजीत को घर में उनके परिवार के सामने बुरी तरह पीटा था और उनकी हत्या कर दी थी। विशेष अभियोजक के मुताबिक, आरोपियों का मकसद श्रीनिवासन को भागने से रोकना और उनके चीखने की आवाज सुनकर घर में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति को रोकना भी था।

  • भारतीय युद्धपोत ने ताबड़तोड़ एक्शन कर ईरानी जहाज को लुटेरों से बचाया, चालक दल के सभी लोग सुरक्षित

    भारतीय युद्धपोत ने ताबड़तोड़ एक्शन कर ईरानी जहाज को लुटेरों से बचाया, चालक दल के सभी लोग सुरक्षित

     

    आईएनएस सुमित्रा ने ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज इमान के अपहरण किए जाने के संबंध में एक इमरजेंसी हेल्प कॉल का त्वरित जवाब दिया. मछली पकड़ने वाले इस जहाज पर समुद्री डाकू सवार थे और उन लोगों ने चालक दल को बंधक बना लिया था.

    भारतीय युद्धपोत का ताबड़तोड़ एक्शन, ईरानी जहाज को लुटेरों से बचाया, चालक दल सुरक्षित

    भारतीय नौसेना ने ईरानी जहाज को लुटेरों से बचाया

    खाड़ी क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति के बीच समुद्री मार्गों पर सुरक्षित आवागमन को लेकर लगातार संकट बना हुआ है. ऐसे में भारतीय नौसेना भी अलर्ट है. नौसेना के मिशन तैनात (Mission Deployed) युद्धपोत की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए अपहृत जहाज और चालक दल की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित की जा रही है.

    सोमालिया के पूर्वी तट और अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी अभियानों पर तैनात आईएनएस सुमित्रा (INS Sumitra) ने ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज (एफवी) इमान के अपहरण किए जाने के संबंध में एक इमरजेंसी हेल्प कॉल का त्वरित जवाब दिया. मछली पकड़ने वाले इस जहाज पर समुद्री डाकू सवार थे और उन लोगों ने चालक दल को बंधक बना लिया था.

    सभी 17 लोगों की सकुशल रिहाई

    मदद को पहुंची आईएनएस सुमित्रा ने जहाज को घेर लिया और जहाज के साथ चालक दल के सभी 17 सदस्यों की सुरक्षित रिहाई के लिए समुद्री डाकुओं को मजबूर कर दिया. अथक प्रयासों के बाद जहाज में सवार चालक दल के सभी 17 सदस्यों की सकुशल रिहाई कराई जा सकी.

    समुद्री लुटेरों से जहाज को मुक्त कराने के बाद उसकी पूरी तरह से जांच पड़ताल की गई और सब कुछ सही होने पर उसे आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया.

    SoP के जरिए काम किया गया

    भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, “सोमलिया के पूर्वी तटों और अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों के खिलाफ अभियानों के लिए तैनात आईएनएस सुमित्रा ने ईरान के झंडे लगे मछली पकड़ने वाले जहाज ईमान के अपहरण की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की. जहाज पर समुद्री लुटेरे चढ़ गए थे और चालक दल को बंधक बना लिया गया था. उन्होंने बताया कि आईएनएस सुमित्रा ने समुद्री लुटेरों को चालक दल तथा जलपोत की सुरक्षित रिहाई के लिए बाध्य करने के वास्ते स्थापित मानक चालक प्रक्रियाओं (SoP) के अनुरूप काम किया.

    मिशन डिप्लॉयड (Mission Deployed) ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों पर भारतीय नौसेना के जहाजों को तैनात किया, जो समुद्र में सभी जहाजों और सवार लोगों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना के संकल्प को दर्शाती है. हाल के दिनों में भारतीय नौसेना ने मुसीबत में फंसे कई जहाजों को संकट से बाहर निकाला है.

  • मम्मी-पापा मुझे माफ करना;लिखकर एग्जाम से एक दिन पहले बेटी ने कर ली सुसाइड,मैं JEE नहीं कर सकती..

    मम्मी-पापा मुझे माफ करना;लिखकर एग्जाम से एक दिन पहले बेटी ने कर ली सुसाइड,मैं JEE नहीं कर सकती..

     

    कोटा : बोरखेड़ा क्षेत्र में रहने वाली छात्र निहारिका सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। निहारिका ने घर पर ही फंदा लिया। माैके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें निहारिका ने लिखा…मम्मी, पापा, मैं जेईई नहीं कर सकती, इसलिए मैंने आत्महत्या कर ली है, मैं लूजर हूं, मैं सबसे खराब बेटी हूं, मुझे माफ करना, मम्मी, पापा, यह मेरे पास आखिरी विकल्प है।”

    कोटा में कोचिंग छात्रा ने किया सुसाइड, कर रही थी इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
    चचेरे भाई विक्रम ने बताया कि तीन बहनों में निहारिका सबसे बड़ी थी। उसके पिता विजय बैंक में गनमैन हैं। सुबह 10 बजे करीब दादी ने रूम का गेट खटखटाया। निहारिका ने गेट नहीं खोला। दादी ने चिल्लाकर सबको बुलाया। मौके पर जाकर देखा तो निहारिका ने गेट के ऊपर बने रोशनदान से फंदे पर लटकी हुई थी।

    निहारिका 12वीं के साथ JEE की भी तैयारी कर रही थी। कल उसका JEE मेन का एग्जाम था। एग्जाम को लेकर वो काफी तनाव में थी।

  • चुनाव की तारीखों का ऐलान; 27 फरवरी को होगा राज्यसभा की 56 सीटों के लिए चुनाव

     चुनाव की तारीखों का ऐलान; 27 फरवरी को होगा राज्यसभा की 56 सीटों के लिए चुनाव

     

    नई दिल्ली – अप्रैल में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हो रही हैं। ये सीटें 15 राज्यों की हैं। इन सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होगा।
    15 राज्यों की जिन 56 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें बिहार की छह सीटों के अलावा, गुजरात-कर्नाटक की चार-चार, महाराष्ट्र की छह, पश्चिम बंगाल-मध्य प्रदेश की पांच-पांच, उत्तर प्रदेश की 10, राजस्थान-ओडिशा-तेलंगाना-आंध्र प्रदेश की तीन-तीन, छत्तीसगढ़-हरियाणा-हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड की एक-एक सीट पर चुनाव होना है। बता दें कि जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा होगा उनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव राजस्थान से, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान मध्य प्रदेश से और राज्य मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला गुजरात से शामिल हैं।

  • बजट 2024 में इन पर होगा सरकार का फोकस, निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत

    बजट 2024 में इन पर होगा सरकार का फोकस, निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत

     

    देश का बजट पेश होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगी और उससे पहले उन्होंने संकेत दे दिए हैं कि सरकार का फोकस कहां रहने वाला है.

    Budget 2024 Expectations: बजट 2024 में किस पर होगा सरकार का फोकस, निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत

    निर्मला सीतारमण
     

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी. परंपरा के मुताबिक देखें तो इस बजट में ज्यादा बड़ी घोषणाएं नहीं होनी चाहिए, लेकिन इस बार चुनाव से पहले निर्मला सीतारमण कुछ अलग रास्ता चुन सकती हैं. वैसे भी हाल में उन्होंने संकेत दिए कि बजट में सरकार का फोकस किन एरिया पर सबसे ज्यादा रहने वाला है.

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ दिन पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में छात्रों के साथ एक बातचीत की. अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि कैसे मोदी सरकार ने 2014 के बाद योजनाओं को ‘अर्जेंसी’ और ‘मिशन मोड’ में लागू किया और विकसित भारत की नींव रखी. इसी भाषण में उन्होंने संकेत दिए कि बजट में सरकार का फोकस कहां रहने वाला है.

    बजट में सरकार का फोकस

    अपने भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के बीच जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती है. इसलिए सरकार की योजनाएं इस प्रकार बनाई गई हैं कि हर किसी को उसका लाभ मिले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को सिर्फ चार समूह में रखा है, ये हैं युवा, महिला, किसान और गरीब. सरकार की नीतियों के केंद्र में भी इन्हीं 4 समूहों को ध्यान में रखे जाने के संकेत निर्मला ने दिए हैं.

    निर्मला सीतारमण ने कहा, ” युवा, महिला, अच्छे किसान जो हमें खाद्य सुरक्षा प्रदान करते हैं और बेचारे गरीब, जिन्हें अब भी ऊपर उठने के लिए सरकारी मदद की जरूरत है. हमारी सारी नीतियां इनकी जिंदगी बेहतर बनाने को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं. जब इनको केंद्र में रखा जाता है, तब आपको किसी और बात पर ध्यान देने की जरूरत नहीं होगी. ना तो ये देखने की कि वो किस समुदाय से है और ना ही ये कि वो किस धर्म से है. इनके दायरे में सब आ जाते हैं.”

    इकोनॉमी के इन सेक्टर पर रहेगा जोर

    इतना ही नहीं निर्मला ने अपने भाषण में उन सेगमेंट की ओर भी संकेत दिए जिन पर इकोनॉमिक प्वॉइंट ऑफ व्यू से सरकार का फोकस रहने वाला है. इसमें स्किल डेवलपमेंट, बेहतर कृषि तकनीक और देश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर हमारा जोर है.

  • भाजपा ने नियुक्त किए 23 राज्यों के चुनाव प्रभारी, पंजाब की कमान विजय रूपाणी को…देखें लिस्ट 

    भाजपा ने नियुक्त किए 23 राज्यों के चुनाव प्रभारी, पंजाब की कमान विजय रूपाणी को…देखें लिस्ट

     

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के 23 राज्यों के लिए आगामी लाेकसभा चुनावों के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 23 राज्यों के लिए 30 नेताओं को प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किया है।

    भाजपा ने अंडमान निकाेबार द्वीप समूह के प्रभारी वाई सत्या कुमार, अरुणाचल प्रदेश के लिए प्रभारी अशोक सिंघल, बिहार के लिए प्रभारी विनोद तावड़े एवं सह प्रभारी दीपक प्रकाश, चंडीगढ़ के प्रभारी विजयभाई रूपाणी, दमन एवं दीव के लिए प्रभारी पुरनेश मोदी एवं सहप्रभारी दुष्यंत पटेल, गोवा के प्रभारी आशीष सूद तथा हरियाणा के प्रभारी बिप्लव कुमार देव एवं सहप्रभारी सुरेन्द्र नागर को बनाया है।

    No description available.

    हिमाचल प्रदेश के लिए प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन, जम्मू कश्मीर के लिए प्रभारी तरुण चुघ एवं सह प्रभारी आशीष सूद, झारखंड के प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कर्नाटक के प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल एवं सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी, केरल के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, लद्दाख के प्रभारी तरुण चुघ, लक्षद्वीप के प्रभारी अरविंद मेनन, मध्य प्रदेश के प्रभारी महेन्द्र सिंह एवं सह प्रभारी सतीश उपाध्याय तथा ओडिशा के प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर एवं सह प्रभारी सुश्री लता उसेंडी को बनाया गया है।

    No description available.

    पुड्डुचेरी के लिए प्रभारी निर्मल कुमार सुराणा, पंजाब के प्रभारी विजयभाई रूपाणी एवं सह प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह, सिक्किम के प्रभारी डॉ. दिलीप जायसवाल, तमिलनाडु के प्रभारी अरविंद मेनन एवं सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी वैजयंत पांडा, उत्तराखंड के प्रभारी डॉ. दुष्यंत गौतम तथा पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पाण्डेय और सहप्रभारी अमित मालवीय एवं सुश्री आशा लाकड़ा को नियुक्ति किया गया है।

  • UP की लोकसभा सीटों  को लेकर सपा से हुआ समझाैता,जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस..

    UP की लोकसभा सीटों  को लेकर सपा से हुआ समझाैता,जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस..

     

    नई दिल्ली –पश्चिम बंगाल और पंजाब में झटके के बाद विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के लिए उत्तर प्रदेश से राहतभरी खबर है। खबर यह है कि समाजवार्दी पार्टी और कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उक्त जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके दी। अखिलेश ने लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने लिखा- इंडिया की टीम और PDA की रणनीति इतिहास बदल देगी। इससे पहले, सपा और रालोद में 7 सीट पर गठबंधन हुआ था। यानी, अब यूपी में इंडिया गठबंधन में सपा, कांग्रेस और रालोद के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा- अखिलेश के ट्वीट पर केंद्रीय नेतृत्व को फैसला लेना है। फिलहाल, दोनों पार्टियों के बीच सकारात्मक और अच्छे माहौल में बातचीत चल रही है।