Category: NATIONAL

  • Untitled post 12085

    दिल्ली और पंजाब के CM पहुंचे अयोध्या, सपरिवार रामलला के किए दर्शन

     

    Kejriwal-Mann Visit Ayodhya:   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ को यूपी के अयोध्या में परिवार सहित रामलला के दर्शन किए हैं. जिसके बाद  केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी.

    दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अयोध्‍या पहुंचे. यहां दोनों नेताओं ने नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया. इस दौरान दोनों नेताओं का पूरा परिवार भी मौजूद रहा. मंदिर में रामलला के दर्शन के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी.

    अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि ‘माता-पिता और अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अयोध्या जी पहुंचकर श्रीराम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस अवसर पर भगवंत जी और उनका परिवार भी साथ रहा. सबने मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के दर्शन किए और देश की तरक्की के साथ समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की’ आखिरी में उन्होंने लिखा ‘प्रभु श्री रामचंद्र जी सबका मंगल करें’, ‘जय श्री राम’
    Stop
  • भारत की बढ़ती ताकत; कतर से सुरक्षित लौटे पूर्व नौसैनिकों ने कही दिल की बात

    भारत की बढ़ती ताकत; कतर से सुरक्षित लौटे पूर्व नौसैनिकों ने कही दिल की बात

     

    28 दिसंबर, साल 2023 को कतर की एक अदालत ने 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुना दी थी. सजा का फैसला हो जाने के बाद से पीएम मोदी ने व्यक्तिगत तौर पर इस मामले पर बात की, जिसके बाद से इन सभी को रिहा कर दिया गया. 7 नौसेना कर्मी भारत वापस आ गए हैं. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी. सभी नौसैनिकों ने पीएम को आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया है.

    'पीएम मोदी ने किया मुमकिन', कतर से सुरक्षित लौटे पूर्व नौसैनिकों ने कही दिल की बात

    पूर्व भारतीय नौसेना कर्मी

    कतर में लंबे समय से सजा काट रहे पूर्व भारतीय नौसेना कर्मी सुरक्षित वापस भारत लोट आए हैं. इन सभी कर्मियों की संख्या 8 थी, जिनमें से 7 नौसैनिक वापस आ गए हैं. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी. अपने देश वापस आने के बाद मीडिया ने उनसे बातचीत की. बातचीत के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त किया है.

    साल 2022 में जासूसी के आरोप में इन आठ नौसेनिकों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद पिछले साल यानी साल 2023 में उन सभी को कतर कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी थी. भारत सरकार के अपील के बाद इन सब की सजा माफ हुई और अब वह सब सुरक्षित भारत वापस आ गए हैं. वापस आने के बाद सभी नौसेनिकों के चेहरे पर खुशी के साथ सुकून देखने को मिला. सभी ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. वापस लौटे नौसेनिकों में से एक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम सभी ने घर वापस लौटने के लिए 18 महीनों का इंतजार किया है और हमारे वापस आने का पूरा श्रेय उन्होंने पीएम को दिया है. उन सभी में से एक अन्य नौसैनिक का कहा, “हम सभी पीएम के आभारी है, उनके ना होने पर यह संभव नहीं हो पाता. हमारा सुरक्षित वापस आना उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप और कतर के साथ उनके समीकरण के बिना संभव नहीं हो पाता.”

  • लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, अब पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने भी दिया इस्तीफा

    लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, अब पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने भी दिया इस्तीफा

    मुंबई : कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। खबर है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता अशोक चव्हाण ने इस्तीफा दे दिया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले अशोक चव्हाण जैसे दिग्गज कांग्रेसी का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका कहा जा रहा है। क्योंकि न सिर्फ लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस को महाराष्ट्र में झटका लगा है बल्कि इसी साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव भी होना है।

    महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए लोकसभा और विधानसभा दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण है। चूंकि महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार लंबे वक्त तक रही है। कांग्रेस के पास वहां अपना आधार है। लेकिन बड़े नेताओं के छिटकने से कांग्रेस का आधार भी डगमगा सकता है। इसके अलावा लोकसभा में महाराष्ट्र से 48 सीटें हैं, जो यूपी के बाद सबसे अधिक हैं। इस लिहाज से भी कांग्रेस के लिए अशोक चव्हाण का छोड़ना बड़ा झटका हो सकता है।

    चव्हाण से पहले मुंबई कांग्रेस के बड़े नेता और गांधी परिवार के करीबी मिलिंद देवड़ा भी इस्तीफा दे चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर से भी मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि वह विधायक पद से इस्तीफा देने के लिए ही नार्वेकर से मिलने पहुंचे थे। खबरें हैं कि वरिष्ठ नेता चव्हाण कुछ समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। खास बात है कि महाराष्ट्र में 2024 में ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

  • किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन की तैयारी को देखते हुए अब किसानों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

     किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन की तैयारी को देखते हुए अब किसानों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

    चंडीगढ़ : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पंजाब और हरियाणा के किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित तीन केंद्रीय मंत्री किसानों के मौजूदा समस्या का निपटारा करने के लिए सोमवार को चंडीगढ़ में किसान संगठनों से मिलेंगे। इससे पहले 8 फरवरी को इस विषय पर विस्तृत वार्ता हुई थी।

    बता दें कि किसान केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग साल 2021 से कर रहे हैं। दरअसल, सरकार ने किसानों से तीन वादे किए थे, जिसमें फसलों पर ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’, ‘स्वामीनाथन कमीशन’ की सिफारिशों को लागू करना, ‘कृषि ऋण माफी’ और पुलिस द्वारा दर्ज केसों को वापस लेना शामिल है, लेकिन अभी तक इन मांगों को पूरा नहीं किया गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए अब किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला किया है।

    अब अपनी इन्हीं मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले लगभग 200 किसान संगठन आगामी मंगलवार को ‘दिल्ली चलो अभियान’ की शुरुआत करेंगे। वहीं, पीयूष गोयल के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री भी किसान संगठनों से मुलाकात करेंगे, जिसमें कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल हैंं। इससे पहले भी केंद्रीय मंत्रियों की किसानों संग मुलाकात हुई थी, जिसमें पंजाब के सीएम भगवंंत मान ने मध्यस्थता की भूमिका निभाई थी।

    भारतीय किसान यूनियन के नेता जगजीत सिंह डल्लेव ने कहा, अभी हम प्रदर्शन, मार्च और मांगों को लेकर बनाई गई योजनाओं पर कायम हैं। इस बीच किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़ी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती कर दी गई है। सोमवार को यात्रियों को हरियाणा में प्रवेश करने के लिए गांव वाले रूट का इस्तेमाल करना होगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के सभी पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं, ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना घट सकें।

    वहीं, पंजाब-हरियाणा की सीमाओं पर बैरिकेड, कंटीले तार और लोहे की कील लगा दिए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति ना घटे। हालांकि, ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिल रही है। वहीं, सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में अर्धसैनिकों बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना घट सके।

    बता दें कि किसानों ने पटियाला के शम्भू बॉर्डर सेे हरियाणा में घुसने की योजना बनाई है। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने सभी सीमाओं को बंद कर दिया है।दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए सिंघू, गाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

  • किसान आंदोलन एक बार फिर से हुआ तेज ; विरोध प्रदर्शन से पहले हरियाणा में भारी सुरक्षा, यातायात में बड़े पैमाने पर बदलाव

    किसान आंदोलन एक बार फिर से हुआ तेज ; विरोध प्रदर्शन से पहले हरियाणा में भारी सुरक्षा, यातायात में बड़े पैमाने पर बदलाव

    चंडीगढ़ : 13 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के विरोध मार्च से पहले हरियाणा में प्रवेश बिंदुओं पर भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था और यातायात परिवर्तन ने सोमवार को यात्रियों की आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित किया। लगभग सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर पुलिस की तैनाती के बीच, यात्रियों ने अपनी आगे की यात्रा के लिए हरियाणा में प्रवेश करने के लिए गाँव के मार्गों को चुना।

    यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हरियाणा में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

    बैरिकेड्स, बोल्डर, रेत से भरे टिप्पर और कंटीले तारों और लोहे की कीलें लगाकर पंजाब-हरियाणा सीमाओं को सील करने से भारी ट्रैफिक जाम के साथ वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है.

    पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 60 दिनों के लिए शहर में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए सिंघू, गाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    कई किसान संघों, जिनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से हैं, ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

    2021 में निरस्त किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन वापस लेने पर सहमति के बाद से यह किसानों द्वारा किया गया दूसरा सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन है।

    एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के अलावा, किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, कृषि ऋण माफी और पुलिस मामलों को वापस लेने के अलावा, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए “न्याय” की भी मांग कर रहे हैं।

    हरियाणा के अंबाला, जिंद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में स्थानीय अधिकारियों ने पंजाब की सीमाओं पर लगभग सभी प्रवेश बिंदुओं को बड़ी कंक्रीट की दीवारें खड़ी करके सील कर दिया है।

    कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए 13 फरवरी को अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में रात 11.59 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।

    सरकार ने यात्रियों को दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग न लेने की सलाह दी है।

  • श्रद्धा से लबालब भरे श्रद्धालुओं को लेकर जालंधर से अयोध्या रवाना हुई आस्था ट्रेन

    श्रद्धा से लबालब भरे श्रद्धालुओं को लेकर जालंधर से अयोध्या रवाना हुई आस्था ट्रेन

    श्रद्धा से लबालब भरे श्रद्धालुओं को लेकर जालंधर से अयोध्या रवाना हुई आस्था ट्रेन

    MBD WEB NEWS जालंधर : (सुमेश शर्मा) अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और इसी क्रम में पंजाब से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के 1300 से अधिक कार्यकर्ता और कार सेवक आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए।

    अमृतसर से चल कर जालंधर लुधियाना व चंडीगढ़ अंबाला होते हुए बुधवार की सुबह 7 बजे जालंधर से पूरी तरह भगवा रंग में और राम के जय घोष करते हुए पूरा स्टेशन गुंजायमान रहा। यहां से रामलला के दर्शनों के लिए श्रद्धालु जा रहे थे।

    अनेक श्रद्धालुओं के हाथ में वाद्य यंत्र थे और वे राम गीत गा रहे थे। आस्था स्पेशल ट्रेन को विशेष तौर पर सजाया गया था और स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग इन श्रद्धालुओं को विदाई देने पहुंचे थे।

     

    इस ट्रेन में 1300 से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या गए हैं।

    बताया गया है कि रेलवे मंत्रालय ने यह विशेष व्यवस्था 3 दिन के लिए की है।

    ये श्रद्धालु 8 फरवरी को सुबह छह बजे नवनिर्मित राम मंदिर में होने वाली मंगल आरती में शामिल होंगे और 9 फरवरी के दिन यह ट्रेन शाम को अमृतसर के लिए प्रस्थान कर जाएगी और सात फरवरी को वापिस लौटेगी।

  • गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध की कोशिश, फर्जी पहचान पत्र के साथ ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

    नई दिल्ली : गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। दिल्ली पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र के साथ एक युवक को उस समय गिरफ्तार किया जब वह गृह मंत्रालय की ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहा था। आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया जा रहा है। आदित्य किस मकसद से फर्जी आईडी पर गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहा था इसकी पुलिस जांच कर रही है।

    फिलहाल इसका कोई टेरर एंगल नहीं पता चला है। जानकारी के मुताबिक ये किसी से जालसाजी करने के इरादे से अंदर घुसा था। आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि गृह मंत्रालय का दफ्तर नार्थ ब्लाक में स्थिति है। यह इलाके में सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है।

    बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है। संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों में दिल्ली पुलिस की विशेष नजर है। दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर बने धार्मिक स्थलों को हटाना हो या 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा या फिर ज्ञानवापी में पूजा की अनुमति मिलना, पुलिस नजर बनाकर रखी है कि कहीं इन जैसे मुद्दों को आधार बना कर लोगों को भड़काने में तो नहीं जुटा है।

  • ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार ‘ कैंपों को जांलधर जिले में मिला भारी जन समर्थन

    ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार ‘ कैंपों को जांलधर जिले में मिला भारी जन समर्थन

    ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार ‘ कैंपों को जांलधर जिले में मिला भारी जन समर्थन

    पहले दिन 6 उप मंडलों में लगे विशेष कैंपों का बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

    जिले में कुल 900 कैंप लगाने की योजना बनाई
    डिप्टी कमिश्न ने कडियाणा में कैंप का किया दौरा

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा)जालंधर, 6 फरवरी पंजाब सरकार द्वारा लोगों को नागरिक सेवाएं उनके घरों के दरवाजों पर प्रदान करने के उद्देश्य से ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ अभियान के तहत आयोजित कैंपों को पहले दिन भारी जन समर्थन मिला। जिले में 32 स्थानों पर आयोजित कैंपों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कैंपों के दौरान दी गई सेवाओं का लाभ उठाया।

    जिले में 44 प्रकार की सेवाएं घरों के नजदीक उपलब्ध करवाने के लिए करीब 900 कैंप लगाने की योजना बनाई गई है।
    डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने जालंधर जिले के गांव कडियाणा में कैंप का दौरा कर लोगों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया और लोगों से बातचीत भी की।

    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जालंधर जिले के 6 सब-डिविजनों में कुल 32 स्थानों पर विशेष कैंप लगाए गए है। इनमें जालंधर-1 में 4, जालंधर-2 में 4, आदमपुर में 4, नकोदर में 5, शाहकोट में 6 और फिल्लौर में 8 कैंप लगाए गए।

    डिप्टी कमिश्नर ने कैंप के दौरान अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक योग्य आवेदक को मिले।

    उन्होंने यह भी कहा कि कैंपों के दौरान आवेदकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाकर उन्हें फार्म भरने में सहायता की जाए ताकि इन कैंपों के द्वारा अधिक से अधिक लोगों को पंजाब सरकार की जन कल्याण योजनाओं का लाभ मिल सके।

    बता दे कि इन कैंपों द्वारा लोगों को जन्म सर्टीफिकेट, आय सर्टीफिकेट, स्कालरशिप, रिहायश सर्टीफिकेट, जाति सर्टीफिकेट, बुढापा पेंशन, बिलों का भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की वैरीफीकेशन, विवाह रजिस्ट्रेशन, मृत्यु सर्टीफिकेट की एक से अधिक कापियां , दस्तावेजों की तस्दीकशुदा कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टीफिकेट,फर्द बनाना, जनरल जाति सर्टीफिकेट, शगुन योजना, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मृत्यु सर्टीफिकेट में बदलाव की सेवाओं का लाभ ले सकते है।

     

  • समुद्री सुरक्षा में होगा इजाफा : भारत को ‘MQ9-B 31 ड्रोन बेचेगा अमेरिका

    समुद्री सुरक्षा में होगा इजाफा : भारत को ‘MQ9-B 31 ड्रोन बेचेगा अमेरिका

    वॉशिंगटन : अमेरिका ने भारत को MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन बेचने की अनुमति दे दी है। इस रक्षा सौदे को लेकर अब अमेरिका ने बयान जारी किया है। अमेरिका ने कहा है कि करीब 4 अरब डॉलर की अनुमानित लागत से भारत को 31 ड्रोन बेचे जाएंगे, जिससे उनकी समुद्री सुरक्षा में इजाफा होगा।

    अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बताया कि हमारा मानना है कि यह बिक्री भारत को समुद्री सुरक्षा और समुद्री क्षेत्र में जागरूकता क्षमता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस रक्षा सौदे से भारत को इन विमानों का पूर्ण अधिकार मिलेगा और इस क्षेत्र में हम अपने भारतीय भागीदारों के साथ सहयोग को गहरा करना जारी रखेंगे।

    उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने 3.99 अरब अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत पर भारत को 31 एमक्यू-9बी सशस्त्र ड्रोन की बिक्री को पिछले सप्ताह मंजूरी दी थी। इससे समुद्री मार्गों में मानवरहित निगरानी और टोही गश्त के जरिए वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने की भारत की क्षमता बढ़ेगी। इस ड्रोन सौदे की घोषणा जून 2023 में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान की गई थी।

  • नौकरी दिलाने का वादा कर 300 उम्मीदवारों से 21 करोड़ रुपए की ठगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

     नौकरी दिलाने का वादा कर 300 उम्मीदवारों से 21 करोड़ रुपए की ठगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

     

    मुंबई : रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा कर 300 से अधिक लोगों से करीब 21 करोड़ रुपये ठगने वाले एक व्यक्ति को पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) सतर्कता विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक गुप्त सूचना के बाद, सतर्कता अधिकारियों ने निगरानी रखी और तीन महीने से अधिक समय से जारी फर्जीवाड़े का पता लगाया। पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने कहा कि सतर्कता टीम ने एक बाहरी व्यक्ति और रेल में नौकरी चाहने वाले दो ‘प्रॉक्सी उम्मीदवारों’ की मदद से संदिग्ध को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

    शेष राशि एकत्र करने के लिए मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर उसे बुलाने के जाल के हिस्से के रूप में, गूगलपे के माध्यम से आरोपी के खाते में आंशिक भुगतान के रूप में 20 हजार रुपया भी डाला गया था। शुक्रवार दोपहर दो बजे जब वह निर्दिष्ट स्थान पर एक काम के एवज में बाकी रकम लेने आया तो पकड़ा गया।डब्ल्यूआर सतर्कता जांच से पता चला है कि आरोपी ने कथित तौर पर प्रति उम्मीदवार 9-10 लाख रुपये एकत्र किए थे। वह कोलकाता स्थित सहयोगी की सहायता से जाली दस्तावेज बनाता था।

    ठाकुर ने कहा कि आरोपी के स्मार्टफोन में ब्लॉक किए गए 180 नंबर पाए गए, जो संभवत: पीड़ितों के थे, जिन्होंने रेलवे में नौकरी पाने के लिए उसे भारी रकम दी थी। जांच में ठगे गए पीड़ितों की लगभग 120 चैट का भी पता चला, इसमें वे अपने पैसे वापस मांग रहे थे, जो 5-8 लाख रुपये तक थे, जो उन्हें नौकरियों के लिए भुगतान किए गए थे। भर्ती किए गए कर्मचारियों के सभी फर्जी दस्तावेज, चैट और वीडियो बरामद कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। ठाकुर ने कहा, आरोपी को मुंबई सेंट्रल में सरकारी रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।