Category: NATIONAL

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू के लिए सौगातों का खोला पिटारा 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू के लिए सौगातों का खोला पिटारा 

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। पीएम मोदी ने जम्मू के लिए 32 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें से कई परियोजनाओं का उद्घाटन और कई का शिलान्यास पीएम मोदी के द्वारा किया गया। पीएम मोदी के द्वारा जम्मू को दी गई सौगातें स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम के साथ ही नागरिक बुनियादी ढांचे सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

    इस मौके पर पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया और कहा कि यहां से मेरा 40 साल से भी ज्यादा पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने वहां के लोगों से वादा किया कि जम्मू-कश्मीर को विकसित बनाकर ही मानेंगे। उन्होंने कहा कि एक वो दिन भी थे, जब जम्मू-कश्मीर से सिर्फ निराशा की खबरें आती थीं। बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव… ऐसी ही बातें जम्मू-कश्मीर का दुर्भाग्य बना दी गई थीं। लेकिन आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

    पीएम मोदी ने परिवारवाद को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ”जम्मू-कश्मीर बहुत दशकों तक परिवारवाद की राजनीति का शिकार रहा है। परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने हमेशा सिर्फ अपना स्वार्थ देखा है, आपके हितों की चिंता नहीं की है और परिवारवाद की राजनीति का सबसे ज्यादा अगर कोई नुकसान उठाता है, तो हमारे युवा उठाते हैं। जो सरकारें सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने में जुटी रहती हैं, वो सरकारें अपने राज्य के दूसरे युवाओं का भविष्य ताक पर रख देती हैं। ऐसी परिवारवादी सरकारें युवाओं के लिए योजनाएं बनाने को भी प्राथमिकता नहीं देती। सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचने वाले लोग कभी आपके परिवार की चिंता नहीं करेंगे। मुझे खुशी है कि जम्मू-कश्मीर को इस परिवार राजनीति से मुक्ति मिल रही है।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने आगे आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए कहा, “यह 370 की ताकत देखिए, 370 जाने के कारण आज मैंने हिम्मत के साथ देशवासियों को कहा है कि अगले चुनाव में भाजपा को 370 दीजिए और एनडीए को 400 पार कर दीजिए। अब प्रदेश का कोई भी इलाका पीछे नहीं रहेगा, सब मिलकर आगे बढ़ेंगे, यहां जो लोग दशकों तक अभाव में जी रहे थे, उन्हें भी आज सरकार के होने का एहसास हुआ है।”

  • राजनीति के माहिर कमलनाथ बोले- ताउम्र कांग्रेसी रहूंगा

    राजनीति के माहिर कमलनाथ बोले- ताउम्र कांग्रेसी रहूंगा

     

    कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलों के बीच नई खबर सामने आई है. सांसद सज्जन वर्मा का कहना है कि कमलनाथ ने कांग्रेस नहीं छोड़ रहे. उन्होंने बताया कि कमलनाथ ने खुद मीटिंग में इस बात को कहा है. सांसद सज्जन सिंह ने कहा कि कमलनाथ के जाने का सवाल ही नहीं उठता. जिस आदमी ने कांग्रेस के साथ 40 साल बिताए हैं, वो ऐसे ही आसानी से पार्टी छोड़कर जा नहीं सकते. वो कांग्रेस के ही रहेंगे.

     

    मतभेद थे-मनभेद नहीं...मान गए कमलनाथ, बोले- ताउम्र कांग्रेसी रहूंगा

    कमलनाथ

    मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ को लेकर अटकलों का दौर जारी है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. कमलनाथ के आवास पर सांसद सज्जन वर्मा सहित कुछ लोगों की दो घंटे की बैठक चली. सज्जन वर्मा का कहना है कि कमलनाथ ने कांग्रेस नहीं छोड़ रहे. उन्होंने बताया कि कमलनाथ ने खुद मीटिंग में इस बात को कहा है.

    सज्जन वर्मा की मानें तो कमलनाथ ने मीटिंग में साफ तौर पे कहा है कि वो कल भी कांग्रेसी थे, वो आज भी कांग्रेसी हैं और वो ताउम्र कांग्रेस में रहेंगे. कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद जरूर था लेकिन मनभेद नहीं है. अब सब सुलझ गया है और वो कांग्रेस को छोड़कर कहीं कहीं नहीं जाएंगे. ऐसे में नकुलनाथ को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थीं, उस पर भी उन्होंने बयान देते हुए कहा कि जब पिता नहीं जाएगा तो बेटा कहां जाएगा कांग्रेस छोड़ के.

    उन्होंने आगे कहा कि जाने का सवाल ही नहीं उठता, जिस आदमी ने कांग्रेस के साथ 40 साल बिताए हैं, वो ऐसे पार्टी छोड़कर जा ही नहीं सकते. वह बहुत जल्दी भोपाल जाकर लोकसभा की तैयारी करेंगे. नुकलनाथ भी कहीं नहीं जाएंगे, वो छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. सज्जन वर्मा का कहना है कि कमलनाथ ने कहा है कि वो मीडिया से बात नहीं करेंगे, कहा, मैं अफवाह का जवाब देने नहीं जाऊंगा, पता नहीं कहां से ये अफवाह उठी है.

    बता दें, कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सियासत गर्म है. रविवार को भी पूरे दिन कमलनाथ को लेकर सस्पेंस बना रहा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कमलनाथ के बीच बातचीत भी हुई. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ कांग्रेस में रुके रहें, बेटा नकुल बीजेपी जाए, जिसने ट्विटर बायो से कांग्रेस हटाया, वो कांग्रेस को मंजूर नहीं. हालांकि कांग्रेस ये नहीं चाहती कि कमलनाथ को बीजेपी में जाने दिया जाए, जिससे खराब संदेश जाए.

    कांग्रेस को एहसास है कि गांधी परिवार से रिश्तों के बावजूद दिग्गज कमलनाथ के जाने से डैमेज होगा, इसलिए दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभाला है और कमलनाथ से बात की. उसके बाद कमलनाथ की नाराजगी दूर करते हुए राहुल गांधी से कमलनाथ का संपर्क कराया गया. कांग्रेस का कमलनाथ को साफ संदेश है कि ऐसा नहीं हो सकता कि पिता कांग्रेस में और बेटा समर्थकों के साथ बीजेपी में रहे. सूत्रों का ये भी कहना है कि कमलनाथ परिवार को लेकर बीजेपी ने ऑपरेशन कमल नहीं चलाया.

  • ओबीसी को लेकर राहुल गांधी ने किया सवाल तो केंद्रीय मंत्री से मिला करारा जवाब

     ओबीसी को लेकर राहुल गांधी ने किया सवाल तो केंद्रीय मंत्री से मिला करारा जवाब

    नई दिल्ली : ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर उत्तर प्रदेश की अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय को लेकर एक बार फिर बयान दिया। केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ”मुझे बताओ कि हाई कोर्ट में कितने दलित, आदिवासी और पिछड़े लोग हैं?”

    उन्होंने इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों से कहा कि ”आपके पास साहस नहीं है, आप सभी सो रहे हैं। देशभर के हाई कोर्ट में 650 के करीब न्यायाधीश हैं और आपकी जनसंख्या 73 प्रतिशत है। मुझे बताओ नौकरशाहों में आपके कितने लोग हैं?” इसके बाद राहुल गांधी के सवाल पर किरण रिजिजू ने करारा जवाब दिया। राहुल गांधी ने ऐसा ही बयान ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान प्रयागराज में भी दिया और वह देश की 73 प्रतिशत आबादी को जातिगत जनगणना कराकर उनका हक दिलाने का वादा करते नजर आए थे। खासकर ओबीसी समुदाय को लेकर वह लगातार अपनी यात्राओं में बोल रहे हैं।

    दरअसल, राहुल गांधी पीएम मोदी के ओबीसी होने पर भी सवाल खड़े कर चुके हैं। तब, सरकार की तरफ से उन्हें जवाब दिया गया था। इस बार राहुल गांधी के सवाल पर अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद और केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने जवाब देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज राहुल गांधी ने फिर कहा कि भारत सरकार में केवल 3 ओबीसी सचिव हैं और ओबीसी न्यायाधीश नगण्य हैं। क्या वह भोले हैं या मूर्ख हैं?

    उन्होंने आगे लिखा कि एक नया आईएएस अधिकारी सीधे सचिव नहीं बन सकता और एक नया वकील सीधे उच्च न्यायालय या सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नहीं बन सकता। अभी सचिवों का वर्तमान बैच आम तौर पर 1992 बैचों से संबंधित है या उससे पहले का है। उस समय, एससी और एसटी के लिए आरक्षित श्रेणियां थीं, लेकिन ओबीसी के लिए नहीं। अखिल भारतीय सेवा (एआईएस) में ओबीसी वर्गीकरण न्यायालय के फैसले के बाद 1995 के बाद आया। जो कोई भी देश में सेवा और सेवा की प्रगति को समझता है वह जानता है कि वरिष्ठता प्राप्त करने में बैच प्रणाली कैसे काम करती है। क्या कांग्रेस पार्टी ने अपने समय में अधिक ओबीसी/एससी/एसटी आईएएस अधिकारियों और एससी/एसटी/ओबीसी न्यायाधीशों को बढ़ावा देने के लिए कुछ किया है?

    रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आगे लिखा कि यह आदमी भारत विरोधी ताकतों के समर्थन से भारतीय समाज को अस्थिर करना और अराजकता पैदा करना चाहता है। लेकिन, भारत की जनता के आशीर्वाद से पीएम नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ भारत को आगे बढ़ाने की शक्ति पा रहे हैं।

  • बीजेपी का थीम सॉन्ग रिलीज, 6 मिनट के गाने में देखें नए भारत की तस्वीर

    बीजेपी का थीम सॉन्ग रिलीज, 6 मिनट के गाने में देखें नए भारत की तस्वीर

     

     

    बीजेपी के दो दिवसीय अधिवेशन का आज आखिरी दिन है. इस दौरान मोदी सरकार के 10 सालों के कार्यकाल को लेकर बीजेपी ने थीम सॉन्ग रिलीज किया है. इस गाने में नए भारत की तस्वीर के साथ-साथ मोदी सरकार के कामों को दिखाया है. गाने का टाइटल है ‘फिर एक बार मोदी सरकार’. गाने में पूरे भारत की तस्वीर दिखाई गई है. लगभग हर राज्य की भाषा का भी इस्तेमाल भी गाने में किया गया है.

    फिर एक बार मोदी सरकार...बीजेपी का थीम सॉन्ग रिलीज, 6 मिनट के गाने में देखें नए भारत की तस्वीर

    पीएम नरेंद्र मोदी.

    बीजेपी के दो दिवसीय अधिवेशन का आज आखिरी दिन है. इस दौरान मोदी सरकार के 10 सालों के कार्यकाल को लेकर बीजेपी ने थीम सॉन्ग रिलीज किया है. इस गाने में नए भारत की तस्वीर के साथ-साथ मोदी सरकार के कामों को दिखाया है. गाने का टाइटल है ‘फिर एक बार मोदी सरकार’. गाने में पूरे भारत की तस्वीर दिखाई गई है. लगभग हर राज्य की भाषा का भी इस्तेमाल भी गाने में किया गया है.

    6 मिनट के इस गाने की शुरुआत में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में जिक्र किया गया है. फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, पीएम किसान योजना, रोहतांग टनल के बारे में जिक्र है. इसके बाद नारी शक्ति को भी गाने के जरिए दिखाया गया है. महिलाओं के लिए मोदी सरकार ने क्या काम किए हैं, उन्हें दिखाया है. कोरोना काल से निपटने के लिए मोदी सरकार ने क्या काम किए. सड़कों-हाईवे को किस तरह डिवलप किया, इस बारे में बताया है. गाने के अगले पार्ट में चंद्रयान-3, राम मंदिर, जी-20 और नए भारत का जिक्र किया गया है.

    भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनवरी में भी अपना एक थीम सॉन्ग लॉन्च किया था. 25 जनवरी 2024 को लॉन्च किए गए इस थीम सॉन्ग के बोल थे “सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं.” पार्टी की इस थीम सॉन्ग में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया गया था.

    ‘मोदी फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री’

    बता दें, आज अधिवेशन में अमित शाह ने दावा किया पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने को लेकर हम यहां से जाएंगे. 2047 में भारत कैसा होगा ये पीएम मोदी का संदेश को लेकर जाएंगे. प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में विकास किया है. उन्होंने कहा कि 75 वर्ष में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखें हैं. देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है, लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों में हुआ है. सरकार ने उन 60 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए काम किया है जो पहले विकास प्रक्रिया से अलग-थलग महसूस करते थे.

    अमित शाह ने कहा कि दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज का एक वोटबैंक की तरह कांग्रेस और इंडी अलायंस बहुत उपयोग किया, लेकिन उन्हें पहली बार सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम बीजेपी की मोदी सरकार ने किया. मैं आज आप सबके माध्यम से बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में दो खेमें आमने-सामने हैं.

  • पंजाब सरकार व्यापक योजनाबंदी के साथ से बदलेगी शहरों की रूप-रेखा- बलकार सिंह

    पंजाब सरकार व्यापक योजनाबंदी के साथ से बदलेगी शहरों की रूप-रेखा- बलकार सिंह

     

    पंजाब सरकार व्यापक योजनाबंदी के साथ से बदलेगी शहरों की रूप-रेखा- बलकार सिंह

    स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा जालंधर शहर में 3.75 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

    1.13 करोड़ रुपए के साथ डॉ. अंबेडकर पार्क का होगा नवीनीकरण

    1.54 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का काम शुरू

    MBD WEB NEWS(सुमेश शर्मा) जालंधर, 18 फरवरी पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों की व्यापक योजनाबंदी के तहत रूप-रेखा बदली जाएगी, जिसके तहत सड़कों, पार्कों, सीवरेज, पेयजल की विभिन्न प्रोजैक्टों को स्थानीय निकाय विभाग द्वारा मंजूरी दी गई है ।

    आज यहां सांसद मैंबर सुशील कुमार रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल के साथ जालंधर शहर में लगभग 3.75 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के विकास मुख्य एजेंडे के तहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं जिसके तहत 100 आबादी को कवर किया जाएगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न शहरों में सड़कों के नवीनीकरण और मज़बूतीकरण का काम जल्द पूरा किया जाएगा क्योंकि इस संबंध में टैंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

    उन्होंने भारत रत्न डॉ. बी आर अंबेडकर न्यू ग्रीन पार्क के नवीनीकरण का 1.13 करोड़ रुपये से कार्य शुरू करने के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब की सोच के अनुसार पंजाब सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है, जिसके तहत घर-घर जाकर राशन सप्लाई अभियान, 1076 हैल्पलाइन नंबर, 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली, 600 आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि पार्क के नवीनीकरण का कार्य अलाट हो चुका है, जिसमें पार्क में बैठने की व्यवस्था, सामने की चारदीवार,
    फुटपाथ, ओपन जिम पलांटेशन आदि शामिल हैं।

    कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि न्यू ग्रीन पार्क क्षेत्र के कायाकल्प के लिए सड़कों, पेयजल प्रोजैक्ट भी शुरू की गई हैं।

    कैबिनेट मंत्री ने शहर में करीब 2 किमी लंबी सड़कों के नवीनीकरण का काम भी शुरू करवाया गया, जिसमें 81 लाख रुपए वाला 1.14 किमी और करीब 73 लाख रुपए की लागत से सड़क के नवीनीकरण कार्य शुरू किया गया है।

    इसके अलावा न्यू ग्रीन पार्क में 24.32 लाख रुपये की लागत से 600 फीट गहरे ट्यूबवेल का नीवपथर भी रखा गया, जिससे न्यू ग्रीन पार्क, बुटां पिंड, प्रताप नगर, पंजाबी बाग आदि क्षेत्र के निवासियों को फायदा होगा।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिये।उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि वे विकास कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें और काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।

    इस अवसर पर चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा, कैबिनेट मंत्री की पत्नी हरप्रीत कौर, ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी, नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन, अतिरिक्त कमिश्नर अमरजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।

    कैप्शन – कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह जालंधर शहर में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए। सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भी मौजूद है।

  • थोडी देर में शुरू हो सकती है केंद्र-किसानों के बीच  चंडीगढ़ में बैठक, किसान बोले- नतीजे का कर रहे इंतजार

    थोडी देर में शुरू हो सकती है केंद्र-किसानों के बीच  चंडीगढ़ में बैठक, किसान बोले- नतीजे का कर रहे इंतजार

    थोडी देर में शुरू हो सकती है केंद्र-किसानों के बीच  चंडीगढ़ में बैठक, किसान बोले- नतीजे का कर रहे इंतजार

     

    केंद्र के साथ होने वाली बैठक को लेकर किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि 3 केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक के बाद किसानों को अच्छी खबर मिलेगी. अब गेंद सरकार के पाले में है.

     

    फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत कई अन्य मांगों को लेकर किसान संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं. केंद्र पर दबाव बनाने को लेकर दिल्ली चलो मार्च को रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारी किसान अभी हरियाणा से लगे पंजाब के बॉर्डर्स शंभू और खनौरी पर डेरा डाले हुए हैं. वहीं केंद्र और किसानों के बीच बातचीत भी जारी है और शाम 6 बजे चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता होने वाली है. इस बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तट पर किसान संगठनों और खाप पंचायतों ने सभी संगठनों ने एक मंच पर साथ आकर संघर्ष करने का फैसला लिया.

    किसान नेताओं और 3 केंद्रीय मंत्रियों के बीच आज शाम 6 बजे चंडीगढ़ में चौथे दौर की बैठक होने वाली है. इससे पहले गुरुवार रात 5 घंटे तक चली बैठक में दोनों पक्षों के बीच कोई नतीजा नहीं निकला. इससे पहले दोनों के बीच 8 फरवरी और 12 फरवरी को बातचीत हुई थी, और यह भी बेनतीजा रही.

    आज की बैठक का इंतजार कर रहेः चढूनी

    चौथे दौर की बैठक में केंद्र की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल होंगे तो किसानों की ओर से ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आह्वान करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं के साथ कई किसान नेता शामिल होंगे.

  • पंजाब :इन 7 जिलों में इंटरनेट रहेगा बंद, जानें पूरी खबर..

    पंजाब :इन 7 जिलों में इंटरनेट रहेगा बंद, जानें पूरी खबर..

    पंजाब :इन 7 जिलों में इंटरनेट रहेगा बंद, जानें पूरी खबर..

    चंडीगढ़ : गृह मंत्रालय (एमएचए) ने इंटरनेट निलंबन को पहले तीन जिलों के 11 थानों से बढ़ाकर सात जिलों के 20 थाना क्षेत्रों तक बढ़ा दिया है। नए आदेश 24 फरवरी की आधी रात तक लागू रहेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से इंटरनेट निलंबन के आदेश जारी करने पर आपत्ति जताई थी। सीएम ने कहा था कि उन्होंने इस मामले को उठाया है और निलंबन रद्द करने की मांग की है।

    केंद्र सरकार की तरफ से ये आदेश इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1885 के सेक्शन 7, सब रूल 1 ऑफर रूल 2 के तहत जारी किए गए हैं। 15 फरवरी को किसान यूनियनों के भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने पंजाब के शुतराना, खनौरी और फतेहगढ़ साहिब में टेलीकॉम सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया था, लेकिन, अब इसे नए आदेश से 7 जिलों में बंद किया गया है।

    जाने कहां-कहां बंद हैं इंटरनेट सेवाएं
    1. पटियाला के पुलिस स्टेशन शंभू, जुलकां, पासियां, पतरां, शुतराना, समाना, घनौर, देवीगढ़ और बलभेरा के अधिकार क्षेत्र
    2. एसएएस नगर के पुलिस स्टेशन लालड़ू
    3. बठिंडा के पुलिस स्टेशन संगत
    4. श्री मुक्तसर साहिब के पुलिस स्टेशन खलियांवाली
    5. मानसा के पुलिस स्टेशन सिरदूलगढ़
    6. संगरूर के पुलिस स्टेशन खनौरी, मूनक, लेहरा, सुनाम और झाझली
    7. फतेहगढ़ साहिब के पुलिस स्टेशन फतेहगढ़ साहिब

  • कमलनाथ ने आवास पर लगा प्रभु श्रीराम का झंडा,राजनीतिक बाजार हुआ गर्म,क्योंकि राजनीति में संकेत होते ही अगली चाल का पहला कदम..

     कमलनाथ ने आवास पर लगा प्रभु श्रीराम का झंडा,राजनीतिक बाजार हुआ गर्म,क्योंकि राजनीति में संकेत होते ही अगली चाल का पहला कदम..

     

     

    नई दिल्ली : बीते दिनों से मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों नेता दिल्ली में मौजूद हैं। माना यह भी जाना रहा है कि उनके साथ कांग्रेस के कई नेता भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसी बीच कमलनाथ ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर श्रीराम का झंडा लगा दिया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि वह कांग्रेस का साथ छोड भाजपा के साथ जा सकते हैं।

    हालांकि कमलनाथ और नकुलनाथ ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा कमलनाथ खेमे के नेता माने जाने वाले सज्जन सिंह वर्मा ने भी सोशल मीडिया एक्स पर भगवान राम के साथ पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में लिखा है, तेरे राम मेरे राम, तुझमें भी राम, मुझमें भी राम, जय श्रीराम।

    उधर दिल्ली भाजपा के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों को निराधार बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बहुत से मित्रों के फ़ोन आ रहे है और वो कमलनाथ के बारे में पूछ रहे हैं। मैंने उनसे फ़ोन पर भी कहा है और यहां भी कह रहा हूं कि सिखों के हत्यारे और हिन्द दी चादर गुरु तेग बहादुर जी के गुरुद्वारे रकाबगंज साहिब को जलाने वाले कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाज़े न खुले थे न खुले हैं । प्रधानमंत्री मोदी के होते हुए कभी ऐसा संभव नहीं हो पाएगा, ऐसा मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को बताया विकसित भारत के लिए भाजपा सरकार का तीसरा टर्म क्यों है जरूरी 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को बताया विकसित भारत के लिए भाजपा सरकार का तीसरा टर्म क्यों है जरूरी

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा की सत्ता में जोरदार वापसी को जरूरी बताते हुए कहा है कि आज विपक्ष के नेता भी एनडीए 400 पार के नारे लगा रहे हैं, लेकिन एनडीए के 400 पार होने के लिए भाजपा को 370 सीट का माइलस्टोन पार करना ही होगा।

    राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को मोदी-मोदी के नारे के बीच समापन भाषण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह भाजपा सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि, “ऐसे ही मैं अपने सुख-वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं। हम तो छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ, तो उन्होंने ये नहीं किया कि सत्ता मिल गई, तो चलो उसका आनंद लो। उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। “

    उन्होंने कहा कि वे राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि भारत के लाभ के लिए भाजपा के तीसरे टर्म की वकालत कर रहे हैं और उनके प्रयास भारत के लोगों को समर्पित हैं, भारतीयों के सपने उनकी प्रतिबद्धता है।

    पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले 100 दिन पूरी तरह से चुनावी अभियान में जुट जाने का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता साल के हर दिन, 24 घन्टे देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है। लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नए उत्साह, नए विश्वास और नए जोश के साथ काम करने के हैं।

    उन्होंने कहा कि आज 18 फरवरी है और इस दौर में जो युवा 18 वर्ष के पड़ाव पर पहुंचे हैं, वे देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं। पार्टी के हर कार्यकर्ता को अगले 100 दिन के लिए जुट जाना है। हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग, समाज, पंथ, परंपरा सबके पास पहुंचना है, हमे सबका विश्वास हासिल करना है। जब सबका प्रयास होगा, तो ही देश की सेवा के लिए भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें भी मिलेंगी।

    आचार्य विद्यासागर महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री भावुक भी हो गए। उन्होंने समस्त देशवासियों की तरफ से उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि आज वे सभी देशवासियों की ओर से आचार्य विद्यासागर महाराज को आदरपूर्वक, श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि देते हैं, उनके लिए यह व्यक्तिगत क्षति जैसा है। वर्षों तक उन्हें व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने का अवसर मिला है। पीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन भी रखा गया।

    पीएम मोदी के समापन भाषण से पहले अध्यक्षीय भाषण देते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो अहम सुझाव दिए हैं, उसे जमीनी धरातल पर उतारेंगे और पार्टी लोकसभा चुनाव में 370 सीटों पर जीत जरूर हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को टॉकिंग प्वॉइंट्स के रूप में जनता के बीच ले जाने का आह्वान भी किया।

    इससे पहले, अमित शाह द्वारा ‘भाजपा देश की आशा और विपक्ष की हताशा’ नाम से पेश प्रस्ताव को पारित किया गया। आज की बैठक में भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र भी जारी किया गया, इसमें यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए घोटालों और अनियमितताओं का जिक्र करते हुए यूपीए बनाम मोदी सरकार के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति की तुलना की गई है।

  • ट्रेन हादसा; पटरी से उतरीं 10 बोगियां; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

     ट्रेन हादसा; पटरी से उतरीं 10 बोगियां; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    नई दिल्ली : दिल्ली में शनिवार को पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना शहर के जखीरा फ्लाईओवर के पास हुई है। ट्रैक के पास कुछ लोगों के हताहत होने की खबर मिल रही थी। रेलवे के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने ट्रैक पर किसी व्यक्ति के हताहत होने की संभावना से इनकार नहीं किया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    बताया जाता है कि सुबह 11:42 बजे के आसपास फायर ब्रिगेड को मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर लोकल पुलिस, फायर ब्रिगेड के अधिकारी और रेलवे अधिकारी पहुंच गए। मालगाड़ी के 10 डब्बे पलटे हुए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।

    मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लदे थे। पटरी पर किसी के फंसे होने की संभावना से राहत बचाव में लगे कर्मियों ने पूरी तरह इनकार नहीं किया है। अभी राहत-बचाव कार्य जारी है।