हादसा; पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की बहू की माैत, बेटा और पोता गंभीर घायल,दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ ये भीषण हादसा

 

अलवर -दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की बहू चित्रा सिं की माैत हो गई। हादसे में चित्रा के पति पूर्व सांसद मानवेंद्र और बेटा हमीर सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों को अलवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से जयपुर आ रहे थे, लेकिन अचानक से हाईवे पर उनकी गाड़ी पलट गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार मानवेंद्र सिंह जसोल अपने परिजनों के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से गुजर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटनास्थल की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें एक कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हालत में नजर आ रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *