Category: EDUCATION

  • विद्या भारती पंजाब की प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का शुभारंभ,शिक्षा का मूल उद्देश्य बालक का सर्वांगीण विकास – देशराज शर्मा

    विद्या भारती पंजाब की प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का शुभारंभ,शिक्षा का मूल उद्देश्य बालक का सर्वांगीण विकास – देशराज शर्मा

    विद्या भारती पंजाब की प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का शुभारंभ,शिक्षा का मूल उद्देश्य बालक का सर्वांगीण विकास – देशराज शर्मा

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर । 2024 को विद्या भारती, पंजाब की वार्षिक क्रियान्वयन बैठक का शुभारंभ विद्या धाम जालंधर में मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर अपने वक्तव्य में क्षेत्रीय संगठन मंत्री देशराज शर्मा ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य कभी भी नहीं बदलता है । शिक्षा भारत के विचार से जुड़ी हुई होनी चाहिए । उन्होंने प्रधानाचार्य को एक कल्पनाशील व्यक्तित्व की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि यह भारत का संधिकाल है जिसमें अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है । संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार ने संकुल योजना विषय पर प्रधानाचार्यों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संकुल शुद्ध रूप से शैक्षिक इकाई है ।
    दूसरे सत्र में विभिन्न संकुल के प्रधानाचार्यों द्वारा अपने संकुल में किए गए नवाचार से संबंधित रिपोर्ट पेश की गई । प्रांत महामंत्री डा. नवदीप शेखर ने शैक्षिक विषय लेते हुए प्रधानाचार्यो से पाठ्यक्रम, पाठ्य योजना, रेगुलर टेस्ट, बोर्ड रिजल्ट व मेंटर योजना आदि विषयों पर चर्चा की । डा. गगनदीप पाराशर ने विद्या भारती पंजाब द्वारा संचालित शैक्षिक परिषदों व अन्य गतिविधियों की चर्चा की । उन्होंने कहा कि सभी आचार्यों को वीडियो लेक्चर तैयार करने चाहिए ।
    तीसरे सत्र में प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख विक्रम समयाल द्वारा प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया व आने वाले वर्ष में होने वाले प्रशिक्षण वर्गों की जानकारी सभी के समक्ष रखी गई । राजेंद्र कुमार जी द्वारा सेवा शिक्षा विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए । अपनी बात रखते हुए उन्होंने जगराओं में शुरू किए जाने वाले छात्रावास से संबंधित जानकारी सभी प्रधानाचार्यों को दी । उन्होंने बताया कि इस छात्रावास में वंचित वर्ग के छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है ।
    चौथे सत्र में सभी प्रधानाचार्यो द्वारा संकुल अनुसार बैठकों की अपने-अपने विद्या मंदिरों की रिपोर्ट पेश की गई । इस बैठक में जयदेव बातिश, डा. रेखा कालिया भारद्वाज, मनदीप तिवारी एवं विजय ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
    फोटो की कैप्शन –
    1. बैठक में भाग लेते हुए प्रधानाचार्य एवं अधिकारी प्रथम पंक्ति में (बाएं से दाएं) – डा. रेखा कालिया भारद्वाज, विजय ठाकुर, डा. नवदीप शेखर, देशराज शर्मा, राजेंद्र कुमार

  • छात्रों का इंतजार हुआ खत्म: CBSE ने समय से पहले जारी किया 10वीं व 12वीं कक्षा का Result

    छात्रों का इंतजार हुआ खत्म: CBSE ने समय से पहले जारी किया 10वीं व 12वीं कक्षा का Result

     

    नई दिल्ली : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीबीएसई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। पहले सीबीएसई ने कहा था कि 10वीं 12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद आएगा। लेकिन बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट DigiLocker कोड्स और उमंग एप से भी चेक किया जा सकता है। इस साल करीब 39 लाख छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी है। छात्र नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

    सीबीएसई रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

    इस बार 12वीं में 87.98% स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में पासिंग पर्सेंटेज 0.65% बढ़ा है। लड़कों की तुलना में लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 6.40% ज्यादा है। इस बार 91% से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। CBSE क्लास 12 के रिजल्ट में 99.91% के साथ त्रिवेन्द्रम एक बार फिर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला रीजन बना है। वहीं, प्रयागराज का रिजल्ट 78.25 के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा है। इस साल कुल 16,33,730 स्टूडेंट्स ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और कुल 16,21,224 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे। एग्जाम में 14,26,420 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

    अब सीबीएसई परीक्षा के बाद छात्रों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। 12वीं के बाद छात्रों के समक्ष कई विकल्प होते हैं। इन विकल्पों में उनके लिए कौन सी सही राह है, इसके बारे में काउंसिलिंग के दौरान बताया जाएगा। इसके अलावा 10वीं पास करने वाले छात्रों को बताया जाएगा कि 11वीं में उनके लिए कौन सा विषय सही रहेगा।

  • बिहार में NEET का पेपर लीक होने पर FIR, राजस्थान में पकड़ा गया एक आरोपी, पढ़ें NTA ने क्या कहा?

     बिहार में NEET का पेपर लीक होने पर FIR, राजस्थान में पकड़ा गया एक आरोपी, पढ़ें NTA ने क्या कहा?

     

    राजस्थान के भरतपुर में डमी कैंडिडेट को परीक्षा देते पकड़ा गया। वहीं, सवाई माधोपुर में गलत पेपर मिलने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। बिहार के पटना में पेपर लीक होने की सूचना पर एफआईआर दर्ज की गई है।

     

    NEET - India TV Hindi

    देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET के आयोजन में भी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। बिहार की राजधानी पटना में पेपर लीक होने की सूचना के बाद FIR दर्ज की गई है। वहीं, राजस्थान के भरतपुर में डमी कैंडिडेट को परीक्षा देते पकड़ा गया है। राजस्थान के ही सवाई माधोपुर में हिंदी मीडियम के छात्रों को अंग्रेजी का पर्चा बांट दिया गया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। छात्रों और अभिवावकों ने परीक्षा केंद्र में काफी देर तक हंगामा किया। राजस्थान के सीकर में एक छात्र ने दूसरे छात्र को परीक्षा केंद्र के बाहर ही मार दिया। इसके बाद वह परीक्षा देने चला गया। आरोपी चाकू मारने के बाद परीक्षा देता रहा और पुलिस परीक्षा केंद्र के बाहर उसका इंतजार करती रही।

    भरतपुर एएसपी ने बताया कि एक स्कूल में एक अभ्यर्थी के स्थान पर एक डॉक्टर को परीक्षा देते पकड़ा गया। उसने बताया कि उसके साथ 4-5 लोग हैं, जिनकी भूमिका उसे परीक्षा में बैठाने में थी। कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला व्यक्ति एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है। पुलिस के अनुसार 10 लाख रुपये में सौदा करने के बाद उसने दूसरे की जगह पर परीक्षा देने का फैसला किया था।

    पटना एसएसपी ने बताया कि NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पटना पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एक FIR दर्ज की गई है और कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कई स्थानों पर रेड भी मार रही है।

    सवाई माधोपुर से पेपर लीक होने की आशंका

    सवाई माधोपुर के आदर्श विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर हिंदी मीडियम परीक्षार्थियों को अंग्रेजी मीडियम और इंग्लिश मीडियम विद्यार्थियों को हिंदी का पर्चा मिलने के बाद बवाल मच गया। विद्यार्थियों ने आपत्ति जाहिर की तो उनके साथ बदसलूकी की गई। इसके बाद परीक्षा छोड़कर विद्यार्थी और उनके परिजन कैंपस में हंगामा करने लगे। परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट लेकर विरोध प्रदर्शन किया। खबर है कि पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थियों के साथ मारपीट भी की। पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच कई बच्चे पर्चा लेकर परीक्षा केंद्र से बाहर आ गए। छात्रों को पेपर और ओएमआर मार्कशीट अलग-अलग दिए गए। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पेपर पहले ही खोल लिए गए थे और इन्हीं के जरिए पेपर लीक किया गया।

    NTA ने क्या कहा?

    NEET की परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी NTA ने राजस्थान के सवाई मधोपुर में हिंदी मीडियम के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम के पेपर बांटने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पेपर लीक होने की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार सवाई माधोपुर में गलत पेपर मिलने पर कुछ छात्रों ने हंगामा कर दिया और पर्यवेक्षक को दोबारा पेपर बांटने का मौका नहीं दिया गया। छात्र पेपर लेकर जबरन बाहर निकल आए, जबकि नियम के अनुसार परीक्षा खत्म होने के बाद ही छात्र बाहर निकल सकते हैं। इन्हीं छात्रों की वजह से शाम चार बजे के करीब पेपर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। हालांकि, तब तक सभी केंद्रों में परीक्षा शुरू हो चुकी थी और अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के अंदर थे। ऐसे में पेपर लीक होने की किसी भी संभावना से इंकार किया जाता है। अन्य सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा हुई। सवाई माधोपुर में भी 120 छात्रों की परीक्षा थोड़ी देर बार दोबारा शुरू की गई।

  • राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद भड़के 200 यूनिवर्सिटीयों के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग

    राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद भड़के 200 यूनिवर्सिटीयों के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग

     

    करीब 200 विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स ने राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सभी ने साझा बयान कर कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी निंदा की है. साझा बयान पर 180 वाइस चांसलर्स और शिक्षाविदों के हस्ताक्षर हैं.

    राहुल गांधी की टिप्पणी से भड़के 200 यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    हिंदुस्तान में मेरिट के आधार पर नहीं बनते VC

    बता दें कि करीब चार-पांच महीने राहुल गांधी ने हिंदुस्तान के वाइस चांसलर्स को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था, आज हिंदुस्तान के वाइस चांसलर मेरिट के आधार पर नहीं बनते हैं. आज सभी वाइस चांसलर एक ही संगठन के हैं. सारी संस्थाओं पर बीजेपी का कब्जा है.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ करीब 200 विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सभी ने साझा बयान जारी कर राहुल गांधी के आरोपों की कड़ी निंदा की है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा था कि वाइस चांसलर्स की नियुक्ति योग्यता को ताक पर रख कुछ संगठनों से संबंधों के आधार पर की जा रही है.

    साझा बयान में कुलपतियों और अन्य वरिष्ठ शिक्षाविदों ने राहुल गांधी के आरोप का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि कुलपतियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से योग्यता के आधार पर हो रही है. कुलपति अपने कामकाज में संस्थाओं की मर्यादा और नैतिकता का ध्यान रखते हैं. ग्लोबल रैंकिंग के हिसाब से देखें तो भारतीय विश्वविद्यालयों में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है.

    180 वाइस चांसलर्स और शिक्षाविदों के हस्ताक्षर

    साझा बयान वाले दस्तावेज पर 180 वाइस चांसलर्स और शिक्षाविदों के हस्ताक्षर हैं. दस्तखत करने वालों में संगीत नाटक अकादमी, साहित्य अकादमी,एनसीआईआरटी, नेशनल बुक ट्रस्ट, एआईसीटीई, यूजीसी आदि के प्रमुख भी शामिल हैं.

  • आईसीएसई 10वीं- आईएससी ने 12वीं के नतीजे किये घोषित, ऐसे चेक करें अपना Result

     आईसीएसई 10वीं- आईएससी ने 12वीं के नतीजे किये घोषित, ऐसे चेक करें अपना Result

    नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने (CISCE) 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड 2024 के नतीजे घोषित कर दिए है। जो स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट https://cisce.org/ या results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूआईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करना होगा। ICSE 10वीं में 99.65% लड़कियां और 99.31% लड़के पास हुए हैं। ISC 12वीं में 98.92% लड़कियां और 97.53% लड़के पास हुए हैं।

    काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कल जानकारी दी थी कि दोनों कक्षाओं के लिए नतीजे सोमवार, 6 मई को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को यूनिक ID, इंडेक्स नंबर, कैप्चा की जरूरत है।

    इस साल सीआईएससीई बोर्ड परीक्षाएं, कक्षा 10 के लिए 28 मार्च और कक्षा 12 के लिए 3 अप्रैल को समाप्त हुईं थी। साल 2023 के रिजल्ट में गर्ल्स हाईस्कूल की 12वीं की छात्रा मावरा नसीब और ब्वॉयज हाईस्कूल के 10वीं के छात्र सार्थक सिंह ने अखिल भारतीय स्तर पर बनी मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया था। ह्यूमैनिटीज कैटेगरी की मावरा नसीब ने 99.25 प्रतिशत अंक जबकि सार्थक सिंह ने 99.40 फीसदी नंबर प्राप्त किए थे। 12वीं के कोऑर्डिनेटर और सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रिंसिपल फादर थॉमस कुमार के अनुसार, प्रयागराज के 19 और प्रतापगढ़ के एक कॉलेज के लगभग 3200 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी।

  • स्कूल में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच ढिशूम-ढिशूम,जानें क्या है इसकी वजह ,वायरल हुआ Video

     स्कूल में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच ढिशूम-ढिशूम,जानें क्या है इसकी वजह ,वायरल हुआ Video

     

    आगरा के मिडिल स्कूल में महिला प्रिंसिपल और एक लेडी टीचर मामूली बात पर बुरी तरह भिड़ गईं. बात हाथापाई तक आ पहुंची. प्रिंसिपल और टीचर के बीच मारपीट बहस और खींचतान का स्कूल में किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

    'लेट क्यों आई, तुम्हें तो मैं...', स्कूल में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच ढिशूम-ढिशूम, Video

    पिटाई का वीडियो वायरल.

    उत्तर प्रदेश के आगरा से महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ है. जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा. मामले में लेडी टीचर घायल हुई है. वहीं, महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है

    मामला सिकंदरा थानाक्षेत्र का है. मारपीट के कुल मिलाकर 4 वीडियो वायरल हुए हैं. पहला वीडियो 45 सेकंड का है. दूसरा 3 मिनट 51 सेकंड का है. तीसरा 1 मिनट 13 सेकंड और चौथा वीडियो 52 सेकंड का है. 45 सेकंड के पहले वीडियो में महिला प्रिंसिपल, लेडी टीचर को स्कूल लेट आने के लिए टोकती दिखी. जिस वजह से दोनों में बहस हो गई.

    तो वहीं, लेडी टीचर भी प्रिंसिपल पर चार दिनों से लेट आने का आरोप लगाती दिखी. मौजूद स्टाफ के लोग प्रिंसिपल को चुप हो जाने के लिए बोलते रहे. लेकिन दोनों में विवाद बढ़ता गया. दूसरे 3 मिनट 51 सेकंड के वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखी.

    दोनों एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल कर रहे थे. लेडी टीचर ने प्रिंसिपल से कहा कि तुझे नौकरी करना सीखा दूंगी, जिससे प्रिंसिपल और ज्यादा भड़क गईं. वहां मौजूद लोग दोनों को बहस न करने की सलाह देते रहे. लेकिन दोनों के बीच बहस चलती रही. थोड़ी ही देर में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर की ये बहस मारपीट में तब्दील हो गई. महिला प्रिंसिपल ने लेडी टीचर का गाल पकड़ कर नोंच लिया. तो वहीं, खींचतान में लेडी टीचर भी प्रिंसिपल का सूट फाड़ दिया.

  • 20 मई के बाद जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट..

    20 मई के बाद जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट..

     

    नई दिल्ली : सीबीएसई की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 20 मई के बाद घोषित किया जाएगा। यह जानकारी सीबीएसई की तरफ से अपनी अधिकृत वेबसाइट पर दी गई है। सीबीएसई की तरफ से जानकारी देते हुए बच्चों और उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सचेत रहें।

    उल्लेखनीय है कि आज इस बात का दावा किया जा रहा था कि आज परिणाम जारी किया जा सकता है। सीबीएसई बोर्ड के आज के ऐलान के बाद 10वीं, 12वीं के 39 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार फिलहाल बढ़ गया है।

  • आफत का समय खत्म घबराएं नहीं…स्कूलों को बम की धमकी भरी ई मेल निकली फर्जी

    आफत का समय खत्म घबराएं नहीं…स्कूलों को बम की धमकी भरी ई मेल निकली फर्जी

     
     0 

    नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज)- दिल्ली पुलिस ने कहा है कि राजधानी के कई स्कूलों में बम रखे जाने से संबंधित ई मेल जांच में फर्जी निकली है और स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला है इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। राजधानी के करीब 100 स्कूलों में बुधवार सुबह बम विस्फोट किए जाने से संबंधित ई मेल मिलने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने कहा है कि स्कूलों में जांच में कुछ नहीं मिला है और यह ई मेल फर्जी है।

    पुलिस ने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर सभी ज़रूरी कदम उठा रही है। इस पूरे मामले की जांच में जुटी एजेंसियों को शक है कि ईमेल भेजने के लिए जिस IP एड्रेस का इस्तेमाल हुआ है, उसका सर्वर विदेश में मौजूद है। नोएडा-गाजियाबाद-दिल्ली पुलिस कोऑर्डिनेशन के साथ तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है। यह भी सामने आया है कि ईमेल भेजने के लिए एक ही आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, स्कूलों को धमकीभरा ईमेल रूस से भेजा गया है. जांच के दौरान IP address Russia language detect हुई है।

  • पंजाब बोर्ड के 8वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे हुए घोषित, लुधियाना के एकमप्रीत ने किया 12वीं में पाया अव्वल स्थान, इस तरह देखें Result

    पंजाब बोर्ड के 8वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे हुए घोषित, लुधियाना के एकमप्रीत ने किया 12वीं में पाया अव्वल स्थान, इस तरह देखें Result

     

    चंडीगढ़- पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा एकेडमिक ईयर 2023-24 के दौरान राज्य में स्थित सरकारी और सम्बद्ध निजी स्कूलों में कक्षा 8 और कक्षा 12 के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित कर दिए गए है। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार पंजाब बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लुधियाना के एकमप्रीत सिंह ने टॉप किया है। वहीं, मुक्तसर साहिब के हरिंदर सिंह दूसरे स्थान पर और बठिंडा के अश्विनी तीसरे स्थान पर रहे हैं।

    8वीं कक्षा का रिजल्ट
    पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा के रिजल्ट में 2.8 लाख यानी 98.83 फीसदी पास घोषित किए गए हैं। दोनों ही नतीजों की घोषणा के बाद इनमें सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

    इस तरह देखें रिजल्ट
    लिंक एक्टिवेट होने के बाद स्टूडेंट्स इस 3 लिंक के जरिए अपना प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

    – pseb.ac.in.
    – pseb.ac.in/results
    – indiaresults.com

    इन आसान स्टेप्स में देखें रिजल्ट
    सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर जाएं। फिर होमपेज पर ‘PSEB 12th result 2024’ की लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और पॉसवर्ड समेत जरूरी क्रेडेंशियल डालकर लॉगिन करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट डाउनलोड करें। इसके बाद भविष्य की जरुरतों के लिए मार्कशीट की एक प्रिंटआउट निकाल लें।

  • नहीं पोस्टपोन होगी CA (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) मई की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    नहीं पोस्टपोन होगी CA (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) मई की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

     

    मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने 7 और 13 मई की चुनाव तिथियों पर कोई परीक्षा निर्धारित नहीं की है. कोर्ट ने ये भी कहा कि छात्रों को अपने मतदान योजना परीक्षा कार्यक्रम के हिसाब से बनानी चाहिए.

    नहीं पोस्टपोन होगी CA मई की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षाओं को लेकर एक अहम फैसला किया है. कोर्ट ने उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है जिसमें लोकसभा चुनाव के कारण मई में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा के पेपर को स्थगित करने का अनुरोध किया गया था. याचिका में कहा गया था कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए परीक्षाओं की तारीखों में बदलवा किया जाए.

    याचिकाकर्ता का कहना था कि चुनाव के दिनों में परीक्षा होने की वजह से छात्रों को कई तरह की परेशानियां हो सकती है. उसे परीक्षा में आने जाने, यात्रा करने में दिक्कत हो सकती है. ऐसे में परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जाना चाहिए. हालांकि कोर्ट ने याचिकाकर्ता की इस दलील को मानने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि परीक्षा और चुनाव की तारीखों में कोई टकराव नहीं है ऐसे में तारीख में बदलाव नहीं किया जा सकता.

    ‘तारीख में बदलाव से व्यवस्थाएं बाधित होंगी’

    मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने 7 और 13 मई की चुनाव तिथियों पर कोई परीक्षा निर्धारित नहीं की है. कोर्ट ने ये भी कहा कि छात्रों को अपने मतदान की योजना परीक्षा कार्यक्रम के हिसाब से बनानी चाहिए. कोर्ट ने ये भी कहा कि परीक्षा की तारीख में बदलाव करने से परीक्षा के संचालन के लिए पहले से मौजूद व्यापक व्यवस्थाएं बाधित होंगी. जिसका परिणाम कुछ छात्रों के लिए गंभीर भी हो सकता है.