Category: EDUCATION

  • Punjab Board PSEB 12th Exam 2022 New Date Sheet: पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं एग्जाम की नई डेटशीट, इस Direct Link से करें चेक

    Punjab Board PSEB 12th Exam 2022 New Date Sheet: पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं एग्जाम की नई डेटशीट, इस Direct Link से करें चेक

    Punjab Board PSEB 12th Exam 2022 New Date Sheet

    Punjab Board PSEB 12th Exam 2022 New Date Sheet

    Punjab Board PSEB 12th Exam 2022 New Date Sheet: छात्र सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी कक्षा 12वीं की परीक्षा की नई डेटशीट (Punjab Board PSEB 12th Exam 2022 New Date Sheet) डाउनलोड कर सकते हैं

    Punjab Board PSEB 12th Exam 2022 New Date Sheet: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के डेटशीट (Punjab Board PSEB 12th Exam 2022 New Date Sheet) में बदलाव किया है. इसके लिए PSEB ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए नई डेटशीट (Punjab Board PSEB 12th Exam 2022 New Date Sheet) भी जारी की है. छात्र जो इस परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं, वे Punjab Board की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर डेटशीट (Punjab Board PSEB 12th Exam 2022 New Date Sheet) को डाउनलोड कर सकते हैं.

    इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.pseb.ac.in/en/regarding-revised-date-sheet-term-2-for-class-12th पर क्लिक करके भी कक्षा 12वीं की परीक्षा की डेटशीट (Punjab Board PSEB 12th Exam 2022 New Date Sheet) भी डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि कई विषयों की परीक्षा तिथियों को ‘प्रशासनिक कारणों’ के कारण रिवाइज्ड किया गया है. रिवाइज्ड शेड्यूल (Punjab Board PSEB 12th Exam 2022 New Date Sheet) के अनुसार पंजाब बोर्ड के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा अब 24 अप्रैल को होम साइंस की परीक्षा के साथ शुरू होगी और 23 मई, 2022 को अर्थशास्त्र, सामान्य फाउंडेशन पाठ्यक्रम परीक्षा के साथ समाप्त होगी.

    अन्य सभी परीक्षा तिथियां (तालिका में उल्लिखित नहीं) वही रहेंगी, जब तक कि पंजाब बोर्ड (Punjab Board) द्वारा अन्यथा न कहा गया हो. छात्रों को सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए वे PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in को चेक करते रहें. साथ ही छात्रों के परीक्षा के सभी दिनों में अपने एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्रों पर ले जाएं.

  • सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल लड़के में वार्षिक इनाम वितरण हुआ।

    सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल लड़के में वार्षिक इनाम वितरण हुआ।

    सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल लड़के में वार्षिक इनाम वितरण हुआ।

    जंडियाला गुरु प्रदीप जैन

    जंडियाला गुरु में सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लड़को में छठी ,सातवीं आठवीं ,नौंवी और 10+1 का वार्षिक नतीजा घोषित किया गए ।

    इस इनाम वितरण समारोह में एस एम सी चैयरपर्सन श्रीमती सुरिंदर कौर और समूह कमेटी मेंबर्स और छात्रों के अभिभावकों इस कार्यक्रम शामिल हुए। पहले,दूसरे और तीसरे नंबर पर आने वाले छात्रों को मैडल और कापियां गिफ्ट बांटे गए।

    प्रिंसिपल द्वारा अपने भाषण में अगली कक्षा में जाने पर छात्रों को बधाई दी। उन्होंने ने कहा हरभजन सिंह ई टी ओ ने भी यहां से शिक्षा हासिल की थी जो अब कैबिनेट मंत्री पंजाब बने है।

    इस मौके पर श्रीमती रीटा गिल( प्रिंसिपल ),संगीता शर्मा ,अमनदीप कार्ब,जसबीर कौर नवदीप कौर ,हरजोत कौर ,अमरीक सिंह ,हरपिंदर सिंह ,हरमनप्रीत सिंह ,सरदूल सिंह ,प्रदीप पुंज ,ललित शर्मा ,कमलदीप कौर ,सरबजीत कौर ,पूनम शर्मा ,बलबीर सिंह ,हरप्रीत कौर ,हरदीप गिल ,अनप्रीत कौर ,मंगल सिंह ,जतिंदरपाल कौर ,प्रिया रानी ,संगीता गिल ,राजवंश कौर ,तरसेम सिंह कुलदीप सिंह ,निर्मल सिंह व अन्य हाज़िर थे।

  • Punjab में आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला;  प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से रोक; यूनिफॉर्म और किताबें भी सभी दुकानों में मिलेंगी

    Punjab में आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला;  प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से रोक; यूनिफॉर्म और किताबें भी सभी दुकानों में मिलेंगी

    पंजाब में महंगी शिक्षा से परेशान अभिभावकों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। CM भगवंत मान ने इसी सत्र से प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों की किताबों और यूनिफॉर्म किसी खास दुकान से खरीदने के लिए नहीं कहेगा। इसके लिए पंजाब सरकार जल्द ही पॉलिसी बनाकर जारी कर देगी।

    CM मान ने कहा कि शिक्षा महंगी होने की वजह से आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है। अभिभावकों को मजबूरी में बच्चों को स्कूल से हटाना पड़ रहा है। उनसे काम करवाना पड़ रहा है। ऐसा नहीं तो फिर वह बच्चों को ऐसी एजुकेशन दिलाने को मजबूर हो जाते हैं, जो आगे चलकर किसी काम नहीं आती। इसलिए पंजाब सरकार ने शिक्षा से जुड़े 2 बड़े फैसले किए हैं।

    पंजाब के प्राइवेट स्कूलों को तत्काल प्रभाव से आदेश कर दिए हैं कि वह इस सत्र में एक रुपया भी एडमिशन फीस नहीं बढ़ाएंगे। फीस बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में विस्तृत जानकारी देंगे। अभिभावकों, स्कूल प्रिंसिपल और उनके मालिकों से बैठकर बातचीत के बाद इसकी पॉलिसी बनाएंगे

    CM मान ने कहा कि कोई भी स्कूल यूनिफार्म और किताबों की खरीदी के लिए खास दुकान का पता नहीं बताएगा। उस इलाके की सभी दुकानों में यह सामान उपलब्ध करवाना होगा। यह मां-बाप की मर्जी है कि वह अपनी मर्जी से किताब और यूनिफार्म खरीदें।अगर किसी इलाके में किताब की 20 दुकानें हैं तो उन सभी पर यह सामान मिलना चाहिए।

    पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर
    पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर

    शिक्षा मंत्री बोले- प्राइवेट स्कूलों के कानून सख्ती से लागू करेंगे
    राज्य के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की फीसों में गड़बड़ी के लिए शिक्षा विभाग एक वेबसाइट जारी करेगा। प्राइवेट स्कूलों के लिए बने एक्ट को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। अगर लोकहित में प्राइवेट स्कूल से जुड़े कानून में किसी बदलाव की जरूरत होगी तो सरकार उसके बारे में विचार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए सरकार योजना बना रही है। कुछ ही समय बाद पंजाब के स्कूलों में क्रांतिकारी बदलाव नजर आने लगेंगे।